फतहनगर - सनवाड

सरस्वती शिक्षक सदन हेतु 21 हजार रुपये का समर्पण

फतहनगर। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक द्वारकेश जी जोशी तथा उनकी पुत्रवधू श्रीमती कल्पना कुमारी शर्मा (अध्यापिका, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मालामगरा, मावली) द्वारा सरस्वती शिक्षक सदन के निर्माण हेतु 21,000 रुपये की राशि का समर्पण किया गया।संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि द्वारकेश जी जोशी पूर्व में भी अपनी ओर से 21,000 रुपये का सहयोग दे चुके हैं। इस प्रकार उनके परिवार द्वारा निरंतर सहयोग और समर्पण की भावना संगठन के लिए प्रेरणादायक है।राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने इस उदार सहयोग के लिए द्वारकेश जी जोशी एवं उनके परिवार का हार्दिक आभार व्यक्त किया। संगठन ने कहा कि ऐसे सहयोग से शिक्षक सदन के निर्माण कार्य को मजबूती मिलेगी और शिक्षकों के हित में कार्यों को गति मिलेगी। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चंगेड़ी का 12वीं बोर्ड परिणाम शत-प्रतिशत, छात्र-छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

फतहनगर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चंगेड़ी का कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम इस वर्ष शानदार रहा। विद्यालय का परिणाम 100 प्रतिशत रहा, जिससे विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल 20 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी और सभी 20 विद्यार्थी सफल घोषित हुए। परिणाम में 9 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी तथा 11 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की, जो विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को दर्शाता है।विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों में जयपाल सिंह ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं हर्षिता ने 84.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर विष्णु एवं दिव्या रहे, जिन्होंने 71.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। दिव्या ने भी 71.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।विद्यालय प्रशासन एवं शिक्षकों ने इस उत्कृष्ट पर...

Read More
फतहनगर - सनवाड

सिक्किम की वादियों में गूंजा राजस्थान की गाथा

◆उदयपुर के सिद्धार्थ देवल ने सिक्किम मे किया काव्यपाठ◆◆लोक भवन में मनाया राजस्थान दिवस◆गंगटोक, 30 मार्च। सिक्किम के लोकभवन में सोमवार को राजस्थान दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर राजस्थानी लोकसंस्कृति से जुड़ी विविध प्रस्तुतियों के साथ राजस्थान के कवियों ने प्रदेश के ऐतिहासिक संदर्भों में वीररस की रचनाएं सुनाई।लोकभवन के आशीर्वाद हॉल में आयोजित इस समारोह में राजस्थान के कवि सिद्धार्थ देवल (उदयपुर) व विनीत चौहान (अलवर) ने काव्यपाठ किया। सिद्धार्थ देवल ने कल्लाजी राठौड़, हल्दीघाटी युद्ध व भारत-चीन युद्ध में सिक्किम सीमा पर तैनात वीर राजस्थानी वीर सगतसिंह जी के विषयों को लेकर काव्यपाठ किया। विनीत चौहान के उदयपुर जिले के ऊंठाला (वल्लभनगर) में युद्ध में शक्तावत व चुंडावत में हरावल में रहने की प्रतिस्पर्धा के दृष्टांत का प्रभावी वर्णन किया। इन काव्यपाठ से मानों लोकभवन में राजस्थानी वीरत...

Read More
फतहनगर - सनवाड

महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव: आज निकलेगी शोभायात्रा , तीन दिवसीय कार्यक्रमों की चल रही धूम

फतहनगर। श्री महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में श्री सकल जैन समाज नवयुवक मंडल के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रमों का शुभारंभ बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन श्री सकल जैन समाज फतहनगर एवं सकल जैन समाज महिला मंडल के प्रबुद्धजनों द्वारा विधिवत किया गया।इस अवसर पर आयोजित जैन मेले में विभिन्न प्रकार के जैन फूड स्टॉल, आकर्षक ज्वेलरी, मनोरंजक गेम्स सहित कई स्टालों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। मेले में समाज के सभी वर्गों—बच्चों, महिलाओं और पुरुषों—ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और उत्साहपूर्वक आनंद उठाया।कार्यक्रम के अंतर्गत बालक वर्ग, बालिका वर्ग, महिला वर्ग एवं पुरुष वर्ग के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। पूरे आयोजन के दौरान लकी ड्रा के कूपन भी वितरित किए गए, ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर-सनवाड़ में रोड लाइट बंद: कांग्रेस कमेटी ने सौंपा ज्ञापन

फतहनगर। शहर में पिछले दो दिनों से बंद पड़ी रोड लाइटों को लेकर अब जनसमस्याएं बढ़ने लगी हैं। इसी को लेकर मंडल एवं नगर कांग्रेस कमेटी, फतहनगर-सनवाड़ द्वारा नगर पालिका प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की गई। ज्ञापन पालिका की अधिशासी अधिकारी छैल कुंवर चारण को सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि नगर पालिका क्षेत्र की अधिकांश रोड लाइटें पिछले दो दिनों से बंद हैं, जिससे पूरे शहर की गलियां और सड़कें अंधेरे में डूबी हुई हैं। रात होते ही सन्नाटा छा जाता है और आमजन को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि अंधेरे के कारण चोरी-लूट जैसी घटनाओं की आशंका बढ़ गई है, जिससे आम नागरिकों, खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि शहर की रोड लाइट व्यवस्था को शीघ्...

Read More
फतहनगर - सनवाड

अजमेर बोर्ड 12वीं का परिणाम 31 मार्च को सुबह 10 बजे होगा जारी

अजमेर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 31 मार्च 2026 को प्रातः 10:00 बजे जारी किया जाएगा। यह परिणाम उदयपुर जिला कलेक्टर कार्यालय से ऑनलाइन माध्यम के जरिए घोषित किया जाएगा। बोर्ड प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और विद्यार्थी अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे। परीक्षा में शामिल लाखों विद्यार्थियों को लंबे समय से परिणाम का इंतजार था, जो अब खत्म होने जा रहा है। अधिकारियों ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल परिणाम और सफल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

डेढ़ करोड़ का बकाया, फतहनगर-सनवाड़ अंधेरे में डूबा

दो दिनों से बंद पड़ी रोड लाइटें, गलियों में पसरा सन्नाटा—लोगों में बढ़ी चिंता फतहनगर।फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र इन दिनों घोर अंधेरे की चपेट में है। पिछले दो दिनों से क्षेत्र की अधिकांश रोड लाइटें बंद पड़ी हैं, जिससे रात होते ही गलियों और सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार, विद्युत विभाग ने पालिका पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये का बकाया बताया है। लंबे समय से भुगतान नहीं होने के चलते विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए बिजली कनेक्शन ही विच्छेद कर दिया, जिसका सीधा असर शहर की रोड लाइट व्यवस्था पर पड़ा है। रात के समय अंधेरा इतना गहरा हो जाता है कि राहगीरों को मोबाइल टॉर्च का सहारा लेना पड़ रहा है। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के लिए स्थिति और भी चिंताजनक बन गई है। कई जगहों...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन, उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

फतहनगर। शहर में धार्मिक उत्साह और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा, जब 2 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्री हनुमान जन्मोत्सव सेवा समिति द्वारा आयोजित इस विशाल आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।शोभायात्रा का शुभारंभ सायं 4 बजे श्री द्वारिकाधीश मंदिर मेन चौराहा से होगा, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए श्री सिद्ध बालाजी मंदिर तक पहुंचेगी। आयोजन समिति के अनुसार इस शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, सजे-धजे घोड़े, डीजे, भगवा ध्वजों की छटा और भक्तिमय माहौल देखने को मिलेगा।विशेष आकर्षण के रूप में भगवान राम का भव्य कटआउट, आदियोगी झांकी, श्री नाथजी झांकी तथा राणा पूंजा की झांकी शामिल रहेंगी। इसके अलावा नासिक के प्रसिद्ध ढोल की गूंज से पूरा शहर भक्तिरस में सराबोर हो जाएगा।आयोजन समिति ने बताया कि यह शोभायात्रा न केवल धार्मिक आस्था...

Read More
फतहनगर - सनवाड

भाजपा की संस्कृति और संरचना सनातन रहे यह हम कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी : पुष्कर तेली

भाजपा प्रशिक्षण सत्र में भाजपा की कार्यपद्धति ,वैचारिक अधिष्ठान और भविष्य की योजनाओं पर हुआ चिंतन संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं के समर्पण से ही संभव : पुष्कर तेली सलूंबर 29 मार्च : भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का एक दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण ईडाणा माताजी स्थित गायत्री शक्ति पीठ गुरुकुल में संपन्न हुआ ।प्रशिक्षण वर्ग के विभिन्न सत्रों में भाजपा की कार्यपद्धति ,रीति नीति और भविष्य की चुनौतियों ओर कार्ययोजनाओं पर चिंतन हुआ ।प्रशिक्षण सत्र का उद्घाटन भाजपा भाजपा उदयपुर देहात जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली,विधायक सलूंबर शांता देवी अमृत लाल मीणा, प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता गैना ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय,डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। प्रशिक्षण सत्र के उद्घाटन सत्र में भाजपा का इतिहास एवं विकास विषय पर संबोधित करते हुए ज...

Read More
फतहनगर - सनवाड

संभागीय अधिवेशन का भव्य आयोजन, समाज सेवा के संकल्प के साथ हुआ सफल समापन

उदयपुर। लायंस क्लब इंटरनेशनल प्रांत 3233 ई-2, संभाग-6 के तत्वावधान में रविवार, 29 मार्च 2026 को शुभ केसर गार्डन सभागार में संभागीय अधिवेशन का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संभागीय अध्यक्ष लायन अजय मोर , फतेहनगर ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ, तत्पश्चात राष्ट्रगान, ध्वज वंदना एवं प्रांतीय प्रार्थना के साथ वातावरण देशभक्ति एवं सेवा भावना से ओतप्रोत हो गया। इस अवसर पर अधिवेशन संयोजक लायन सत्यनारायण अग्रवाल ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया। संभागीय अध्यक्ष लायन अजय मोर ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में लायंस क्लब रीजन 6 सभी 12 क्लब्स द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों एवं भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। इस भव्य अधिवेशन में लगभग 170 लायन सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम की शोभा और अधिक बढ़ गई। कार्यक्रम में...

Read More
फतहनगर - सनवाड

सत्रांत वाक्पीठ संपन्न: शिक्षा में नवाचार और चुनौतियों पर हुआ गहन मंथन, मावली व खेमली ब्लॉक की नई कार्यकारिणियों का गठन

फतहनगर। डबोक स्थित गीतांजलि इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज के सभागार में आयोजित दो दिवसीय सत्रांत वाक्पीठ का शनिवार को गरिमामय समापन हुआ। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, वर्तमान चुनौतियों और भविष्य की दिशा पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। समापन समारोह में मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिससे पूरे सभागार में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। अतिथियों का स्वागत स्वागत समिति के सदस्यों द्वारा पारंपरिक तरीके से किया गया। मंच पर कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे, जिन्होंने शिक्षा के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा किए।मुख्य अतिथि विधायक पुष्कर लाल डांगी ने अपने संबोधन में शिक्षा में नवाचार की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षक समाज और देश के भविष्य के निर्माता हैं। उन्होंने कहा कि व...

Read More
फतहनगर - सनवाड

भक्ति और श्रद्धा के संग हुआ सामूहिक श्री नवाह्नपारायण रामायण पाठ का भव्य समापन

फतहनगर। श्री मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर, भगवा सर्कल पर पहली बार आयोजित सामूहिक श्री नवाह्नपारायण रामायण पाठ का नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। 19 मार्च से प्रारंभ होकर 27 मार्च 2026 तक चले इस आयोजन ने पूरे नगर को राममय बना दिया।समापन दिवस पर रामायण के अत्यंत भावपूर्ण प्रसंग—भरत मिलाप, राम राज्याभिषेक, अंगद प्रेम और काकभुशुण्डि संवाद—का सस्वर एवं भावपूर्ण पाठ किया गया। इन प्रसंगों के दौरान वातावरण में ऐसी आध्यात्मिक ऊर्जा व्याप्त रही कि उपस्थित श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो उठे।विशेष रूप से पाठ विराम के दिन नगर के पुरुष एवं महिला मानस प्रेमियों ने एक साथ बैठकर सामूहिक रूप से रामायण पाठ किया। मंदिर परिसर में एकता, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूजन एवं आव्हान की विधि श्री सुबोधजी पाराशर द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के सा...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतह एकेडमी रहा राज्य स्तरीय रग्बी फुटबॉल उपविजेता

फतहनगर।स्थानीय फतह एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय फतहनगर ने जयपुर में राजस्थान रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर - 12 टच रग्बी फुटबॉल टूर्नामेंट - 2026 में उदयपुर टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए उपविजेता का खिताब हासिल किया। बालक व बालिका वर्ग में क्रमशः 12 व 10 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तर पर हुआ था। बालिकाओं ने चतुर्थ स्थान हासिल किया तथा बालक वर्ग के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय से गर्वित सुथार, नमन वैष्णव, अश्विन जाट, ईश्वर बंजारा, लक्ष्यराज खटीक, प्रखर जैन, लक्षित जैन, गर्वित लोहार, रुद्र कटारा, कृत जैन, प्रणय प्रजापत, जियान तेली, नेहा रावत, गार्गी सुथार, प्रियांशी जाटव, चेष्टा सोनी, माही सुथार, दृष्टि चारण, गुंजन सेन, महिमा संचेती, तनिषा राठौड़, पूनम कुमावत का चयन राज्य स्तर पर हुआ था। सभी ने उदयपुर टीम का प्रतिनिधित्व किया। इस उपलब्धि पर कोच गौरीशंकर व सभी खि...

Read More
फतहनगर - सनवाड

प्रधानाचार्य वाक्पीठ: बच्चों को आदर्श और संस्कार दें,मोटिवेशनल वार्ताओं के जरिए शैक्षिक उन्नयन को सम्बल देने का प्रयास

फतहनगर। डबोक स्थित गीतांजली टेक्नीकल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नीकल स्टडीज के सभागार में शुक्रवार को मावली व खेमली ब्लॉक के प्रधानाचार्यों की दो दिवसीय सत्रांत वाक्पीठ का शुभारंभ गिट्स डायरेक्टर एस.के प्रसन्ना के मुख्य आतिथ्य में हुआ। अध्यक्षता वाक्पीठ अध्यक्ष उमेश माहेश्वरी ने की। इस अवसर पर पी.के जैन, श्रीमती आशा सोनी, राजस्थान अंबेडकर शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.खेमराज कड़ेला, जिला अध्यक्ष  गौतम तिरगर,राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के चन्द्रशेखर चौधरी, डाइट प्राचार्य शीला कहाल्या आदि मंचासीन अतिथि थे। ईश वंदना छगनलाल मेनारिया ने की। अतिथियों के हाथों दीप प्रज्वलन संपन्न हुआ। स्वागत मनोज समदानी, भानसिंह राव, ईन्दु हाड़ा,निधि,भूपेन्द्र हाड़ा आदि द्वारा किया गया। वाक्पीठ अध्यक्ष उमेश माहेश्वरी द्वारा स्वागत उद्बोधन देते हुए बताया गया कि वाक्पीठ में 79 प्रधानाचार्य भाग ले रहे हैं। माहेश्वर...

Read More
फतहनगर - सनवाड

खाम की मादड़ी में हर्षोल्लास से मनाया श्री रामनवमी पर्व

फतहनगर।घासा क्षेत्र के ग्राम खाम की मादड़ी में 26 मार्च को श्री रामनवमी के पावन अवसर पर श्री चारभुजा जी मंदिर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।श्री बजरंग नवयुवक मंडल के अध्यक्ष एडवोकेट जगपाल सिंह बगावत ने बताया कि इस अवसर पर नवयुवक मंडल के युवाओं द्वारा मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर भगवा झंडियों एवं फरियों से आकर्षक सजावट की गई। साथ ही ठाकुर जी एवं शिव परिवार का विशेष आंगी कर श्रृंगार किया गया।शाम के समय मंदिर परिसर में 211 दीप प्रज्वलित कर महाआरती का आयोजन किया गया तथा प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर गांववासियों, पुरुषों, महिलाओं एवं मंडल के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया।उन्होंने बताया कि आज से श्री चारभुजा जी मंदिर में श्री रामायण पाठ का आयोजन प्रारंभ किया गया है, जो प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक आयोजित होगा। रामायण पाठ प्रय...

Read More
फतहनगर - सनवाड

प.दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान,भाजपा के प्रशिक्षण अभियान में भविष्य की चुनौतियों पर चिंतनभाजपा कार्यकर्ताओं के त्याग और बलिदान से आज विश्व का सबसे बड़ी पार्टी बनी भाजपा ….पुष्कर तेली

कार्यकर्ता निर्माण से राष्ट्र निर्माण की यात्रा रही है भाजपा की …. पुष्कर तेलीफतहनगर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत भाजपा धरियावद विधानसभा के झल्लारा ओर भबराना मंडलों के पदाधिकारियों ,जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग धौलागढ़ धाम स्थित पशुपति नाथ आश्रम सभागार में गुरुवार को संपन्न हुआ ।भविष्य की चुनौतियों,विमर्श से लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं को हाईटेक बनाने से लेकर चुनावी प्रबंधन ओर वैचारिक रूप से समर्पित और केडर बेस कार्यकर्ताओं के निर्माण की प्रक्रिया प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य रहे ।गुरुवार को शिविर के समापन सत्र के मुख्य वक्ता भाजपा उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली ने सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि जनसंघ से लेकर जनता पार्टी ,1980 में भाजपा की स्थापना से लेकर वर्ष 2026 तक की भाजपा की यह यात्रा व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण की ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

उदयपुर के संजय चंदेल बने प्रदेश उपाध्यक्ष

फतहनगर।भारतीय जानता पार्टी, राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की सहमति से भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष निहाल चंद मेघवाल द्वारा राजस्थान के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की गई।लंबे समय से अनुसूचित जाति मोर्चा में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते आ रहे उदयपुर के इंजीनियर संजय चंदेल को प्रदेश उपाध्यक्ष के दायित्व पर नियुक्त किया गया।एमएनआईटी जयपुर से इंजीनियरिंग करने वाले ग्राम कानपुर निवासी संजय चंदेल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह और प्रदेश संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ प्रमोद सामर सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।उदयपुर से विशेष लगाव रखने वाले डॉ मुकेश गर्ग और संजय चंदेल को प्रदेश में महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर कार्यकर्ताओ ने खुशी व्यक्त की।संजय चंदेल ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करते ह...

Read More
फतहनगर - सनवाड

राष्ट्रभारती एकेडमी की छात्रा दीक्षा राठौड़ को 95.17 प्रतिशत अंक

◆विद्यालय परिणाम शत प्रतिशत◆उदयपुर, 24 मार्च। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवी परीक्षा में राष्ट्रभारती एकेडमी की छात्रा दीक्षा राठौड़ ने 95.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अव्वल रही है। विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा है, वहीं पांच छात्राओं ने 88 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये है।प्रधानाचार्य अरुण त्रिवेदी ने बताया कि दीक्षा राठौड़ 95.17, तनवी माथुर 92, आंचल पटेल 90, प्रज्ञा बहेडा 88.17, नंदिनी राजभोई 88 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए है।त्रिवेदी ने बताया कि कुल 57 में से 36 विद्यार्थी प्रथम, 15 द्वितीय व 6 तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए है।आज परीक्षा परिणाम की घोषणा पर संस्थापक धर्मनारायण जोशी, प्रशासक अशोक बाबेल, संस्थान पदाधिकारी डॉ. विजय विप्लवी व सुनीता चौबीसा ने प्रतिभाशाली छात्राओं को सम्मानित किया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

पंख महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम: एक्सपोजर विजिट में महिलाओं ने जाना रोजगार का रास्ता

फतहनगर। विकल्प संस्थान द्वारा संचालित पंख महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत मावली, गोगुंदा एवं केलवाड़ा ब्लॉक की 34 महिलाओं का एक्सपोज़र विजिट आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं को महिला औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र, पॉलिटेक्निक कॉलेज प्रतापनगर तथा विश्वास संस्था का भ्रमण कराया गया।विजिट के दौरान महिलाओं ने विभिन्न रोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही, उन्हें सरकार द्वारा संचालित निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रमों जैसे ब्यूटी, स्टिचिंग एवं कुकिंग आदि के बारे में भी अवगत कराया गया।विश्वास संस्था में महिलाओं ने देखा कि किस प्रकार अन्य महिलाएं स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। वहां तैयार किए जा रहे विभिन्न उत्पादों का अवलोकन कर उनके निर्माण एवं विपणन की जानकारी भी प्राप्त की गई।इस विजिट का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ना एवं उन्हें आत्मनिर्भर बन...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर गौशाला में नवीन ट्रैक्टर का किया शुभारंभ

फतहनगर। नगर की श्री कृष्णा महावीर गौशाला में सोमवार को गौशाला संरक्षक वयोवृद्ध समाजसेवी बिहारी लाल अग्रवाल एवं मनोहर लाल कावड़िया के कर कमलों से नवीन ट्रैक्टर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पूजन का कार्य पंडित मुकेश शर्मा द्वारा किया गया। मौके पर गौशाला अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल अनमोल, कैलाश चंद्र बंसल, जगदीश चंद्र मूंदड़ा, कैलाश खंडेलवाल, मांगीलाल सांखला, बाबूलाल उनिया, बंसीलाल टेलर सहित अन्य लोग उपस्थित थे। ...

Read More