
फतहनगर।
घासा क्षेत्र के ग्राम खाम की मादड़ी में 26 मार्च को श्री रामनवमी के पावन अवसर पर श्री चारभुजा जी मंदिर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
श्री बजरंग नवयुवक मंडल के अध्यक्ष एडवोकेट जगपाल सिंह बगावत ने बताया कि इस अवसर पर नवयुवक मंडल के युवाओं द्वारा मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर भगवा झंडियों एवं फरियों से आकर्षक सजावट की गई। साथ ही ठाकुर जी एवं शिव परिवार का विशेष आंगी कर श्रृंगार किया गया।
शाम के समय मंदिर परिसर में 211 दीप प्रज्वलित कर महाआरती का आयोजन किया गया तथा प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर गांववासियों, पुरुषों, महिलाओं एवं मंडल के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया।
उन्होंने बताया कि आज से श्री चारभुजा जी मंदिर में श्री रामायण पाठ का आयोजन प्रारंभ किया गया है, जो प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक आयोजित होगा। रामायण पाठ प्रयागराज से पधारे पंडित द्वारा किया जा रहा है।
इस अवसर पर मोहन सिंह मानावत,जगदीश सिंह उदावत, मनोहर दास, भंवरदास, विक्रम सिंह, सज्जन सिंह, रतन सिंह, भीमसिंह, वदनसिंह, शंकर दास, जमना दास, महेंद्र सिंह, भेरू दास, सुरेंद्र सिंह, किशन सिंह, गोपाल दास, यशवंत दास, राजू नगारची, गजेंद्र दास, जितेंद्र कुम्हार, दिनेश दास, हेमंत वैष्णव, पूरण दास, चिराग सिंह, मनीष दास सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।
