फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन, उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़


फतहनगर। शहर में धार्मिक उत्साह और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा, जब 2 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्री हनुमान जन्मोत्सव सेवा समिति द्वारा आयोजित इस विशाल आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।
शोभायात्रा का शुभारंभ सायं 4 बजे श्री द्वारिकाधीश मंदिर मेन चौराहा से होगा, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए श्री सिद्ध बालाजी मंदिर तक पहुंचेगी। आयोजन समिति के अनुसार इस शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, सजे-धजे घोड़े, डीजे, भगवा ध्वजों की छटा और भक्तिमय माहौल देखने को मिलेगा।
विशेष आकर्षण के रूप में भगवान राम का भव्य कटआउट, आदियोगी झांकी, श्री नाथजी झांकी तथा राणा पूंजा की झांकी शामिल रहेंगी। इसके अलावा नासिक के प्रसिद्ध ढोल की गूंज से पूरा शहर भक्तिरस में सराबोर हो जाएगा।
आयोजन समिति ने बताया कि यह शोभायात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि समाज में एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को भी सशक्त बनाती है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
शहरवासियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाएं और धर्म लाभ प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *