Home>>फतहनगर - सनवाड>>राष्ट्रभारती एकेडमी की छात्रा दीक्षा राठौड़ को 95.17 प्रतिशत अंक
फतहनगर - सनवाड

राष्ट्रभारती एकेडमी की छात्रा दीक्षा राठौड़ को 95.17 प्रतिशत अंक


◆विद्यालय परिणाम शत प्रतिशत◆
उदयपुर, 24 मार्च। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवी परीक्षा में राष्ट्रभारती एकेडमी की छात्रा दीक्षा राठौड़ ने 95.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अव्वल रही है। विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा है, वहीं पांच छात्राओं ने 88 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये है।
प्रधानाचार्य अरुण त्रिवेदी ने बताया कि दीक्षा राठौड़ 95.17, तनवी माथुर 92, आंचल पटेल 90, प्रज्ञा बहेडा 88.17, नंदिनी राजभोई 88 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए है।त्रिवेदी ने बताया कि कुल 57 में से 36 विद्यार्थी प्रथम, 15 द्वितीय व 6 तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए है।
आज परीक्षा परिणाम की घोषणा पर संस्थापक धर्मनारायण जोशी, प्रशासक अशोक बाबेल, संस्थान पदाधिकारी डॉ. विजय विप्लवी व सुनीता चौबीसा ने प्रतिभाशाली छात्राओं को सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!