फतहनगर - सनवाड

ई मित्र प्लस योजना का नहीं मिल रहा लाभ

https://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। विभिन्न प्रमाण पत्रों की प्रति ऑन लाइन प्राप्त करने को लेकर शुरू की गई ई मित्र प्लस योजना का लोगों को लाभ नहीं मिल रहा है। सरकार की मंशा रही है कि लोग प्रमाण पत्रों के लिए ई मित्रों पर चक्कर नहीं लगाए तथा वाजिब दाम पर इस योजना के तहत वे खुद ही अपने प्रमाण पत्र की प्रति ले सकें। इस योजना के तहत सनवाड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर डेढ़ माह पूर्व मशीन भी आई। इस मशीन को फिलहाल परिसर में रखा गया है लेकिन इससे लोगों को सुविधा मिलना शुरू नहीं हुआ है। मशीन के चालू होने से लोग प्रमाण पत्रों के लिए विभिन्न ई मित्र कियोस्क आदि पर चक्क्र लगाते हैं जिसमें उनका समय व पैसा जाया होता है। यहां यदि इस मशीन को जल्द ही शुरू करवा दिया जाता है तो मरीजों के साथ आने वाले लोगों को इस योजना का सर्वाधिक लाभ मिलेगा।

Read More
फतहनगर - सनवाड

खण्डहर में तब्दील हो गया अस्पताल भवन, लाखों की लागत का सामान हुआ बेकार,कुछ सामान हुआ चोरी,

https://www.fatehnagarnews.com ट्रोमा को लेकर विभाग की मनाही फतहनगर(RAHUL CHAWADA)। जनप्रतिनिधियों की उदासीनता एवं विभागीय अधिकारियों की बेरूखी के चलते लाखों की लागत का नया भवन खण्डहर में तब्दील हो गया। जी हां हम बात कर रहे हैं पालिका क्षेत्र के धुणी बावजी के समीप स्थित अस्पताल भवन की। करीब डेढ़ दशक पहले तत्कालीन विधायक शांतिलाल चपलोत के प्रयासों से धुणी बावजी के समीप पड़ी जमीन पर चहारदीवारी बनाकर अस्पताल भवन का निर्माण किया गया। इस दौरान यहां से अतिक्रमण भी हटा दिए गए। अस्पताल भवन के निर्माण कार्य का तत्कालीन चिकित्सा मंत्री नरपतसिंह राजवी ने शिलान्यास किया था। भामाशाहों ने भी कमरे बनवाने की घोषणाएं की थी। भाजपा शासन के दौरान भवन बनकर तैयार हो गया लेकिन किसी को भी इस भवन में अस्पताल शुरू करवाने की नहीं सूझी। नगरवासी इसमें ट्रोमा अथवा सेटेलाइट हॉस्पीटल प्रारंभ करने की मांग करते रहे और जनप

Read More
फतहनगर - सनवाड

बिजली की लाइने बनीं जी का जंजाल, जनप्रतिनिधियों से लगा रहे लोग आस

https://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। आबादी बढ़ने के साथ ही बस्तियों का विस्तार होता गया और आज तो स्थिति यह है कि आस पास के गांवों से कई लोगों ने नगर के विभिन्न इलाकों में आकर अपना आशियाना बना लिया है। इनमें से कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होने मकान तो बना लिए लेकिन मकान के उपर से गुजर रही बिजली की लाइनों का खतरा अनदेखा कर लिया था। आज नगरपालिका क्षेत्र में ऐसे कई लोग हैं जो घरों के उपर से गुजरती लाइनों के खतरे के साए में जी रहे हैं। सावधानी हटी नहीं कि ऐसे लोगों के साथ कोई हादसा हो सकता है। ऐसे ही वार्ड 14 में मोक्षधाम के समीप बसी जनता कॉलोनी के लोगों को इस लाइन से परेशानी हो रही है। जनता कॉलोनी में सभी परिवार गरीब तबके से हैं तथा उनकी इतनी हैसियत भी नही कि वे बिजली की लाइनों को स्थानान्तरित करवाने का खर्च वहन कर सकें। कुछ उपभौक्ताओं ने इस हैवी वॉल्टेज की लाइन को हटाने के लिए पालिका में प्रार्थ

Read More
फतहनगर - सनवाड

आबादी बीच पालिका का छोटा सा पार्क लोगों को सुकून दे रहा

https://www.fatehnagarnews.com पार्षद की सजगता से मिली सौगात फतहनगर। पालिका क्षेत्र के वार्ड 12 स्थित जवाहर कॉलोनी में स्थित छोटा सा पार्क इस क्षेत्र के लोगों को अब सुकून देने लगा है। जी हां यह कॉलोनी वर्षों पुरानी है जहां अब तक मूलभूत सुविधाओं का लगभग अभाव ही था। इसमें भी कॉलोनी के बीच पार्क के लिए पालिका ने खाली जगह छोड़ रखी थी। दो दशक तक इस पार्क को लेकर किसी भी जनप्रतिनिधि ने ध्यान नहीं दिया। क्षेत्रवासी मांग करते और उनकी मांग ठण्डे बस्ते में डाल दी जाती। इस खाली जगह पर अब एक पार्क विकसित हो गया है तथा यह इन दिनों क्षेत्रवासियों को सुकून दे रहा है। यह सब हुआ क्षेत्रीय पार्षद गोवर्धन सोनी की लगन एवं पालिकाध्यक्ष ज्ञानचंद पाटोदी के ध्यान देने से। दोनों ही जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र के लोगों की लम्बे समय से की जा रही मांग के बाद इसमें रूचि दिखाई। आज पार्क में हरी दूब विकसित हो गई है जहां

Read More