मोटर विहीन पनघट पर हैंडपंप लगाकर समस्या समाधान का भी आग्रह। फतहनगर। पालिका क्षेत्र के वार्ड 19 के निवर्तमान पार्षद विनोद धर्मावत के नेतृत्व में क्षेत्र वासियों ने सोमवार को नगर पालिका प्रशासक उपखंड अधिकारी रमेश चंद्र सिरवी को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिए उपखंड अधिकारी को बताया कि फतेहनगर में चंगेड़ी चौराहा से सरदार पटेल स्टेडियम की मुख्य सड़क अत्यंत क्षतिग्रस्त है। पिछले 1 वर्ष से नगर पालिका प्रशासन को कहा जा रहा था लेकिन स्थानीय प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। चूंकि मुख्य सड़क होने से आवागमन ज्यादा रहता है तथा इससे दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है। पालिका क्षेत्र के लिए टेंडर व वर्क आर्डर कर रखे हैं। इसके अलावा दो पनघट पर दो वर्ष से मोटर नहीं है। गर्मी के मौसम में दोनों पर हैंडपंप के निर्देश का आग्रह किया है। रेलवे पटरी के पास नाला बना हुआ है जिसकी हर माह सफाई ...
Read MoreArchives
फतहनगर । उपशाखा मावली पेंशनर समाज का चुनाव रविवार को पीएम श्री मावली परिसर हॉल में सम्पन्न हुआ।उदयपुर जिला शाखा से निर्वाचन अधिकारी कन्हैया लाल पारीक एवं प्रकाश कटारिया के निर्देशन में चुनाव सम्पन्न हुआ।मावली उपखण्ड के विभिन्न गाँवों से सैकड़ों सेवा निवृत्त कर्मचारियों ने भाग लेकर चुनाव को सफल बनाया।पिछले वर्षों तक पेंशनर समाज के अध्यक्ष की सेवाएं प्रदान करने वाले नाथु दास वैष्णव ने निर्विरोध अध्यक्ष के लिए मदन श्रीमाली का प्रस्ताव सदन के सामने प्रस्तुत किया। सदन ने ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित कर सहमति प्रदान की ।मोहन दास वैष्णव द्वारा दो गीत प्रस्तुत कर सदन को भाव विभोर कर दिया।पंजियन संबंधित सेवाएं महेश विजयवर्गीय ने दी।संचालन नाथु दास वैष्णव एवं बसंत त्रिपाठी ने किया।मंचासीन अतिथियों में दोनों निर्वाचन अधिकारी, भोम सिंह चूण्डावत, नाथु दास वैष्णव, बसंत त्रिपाठी, श्याम लाल आमेटा, मद...
Read Moreफतहनगर। फतहनगर में गणगौर का पावन पर्व इन दिनों बड़े ही हर्ष, उल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जा रहा है। महिलाओं एवं युवतियों में इस पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। गणगौर का यह पर्व पूरे 16 दिनों तक मनाया जाता है, जिसमें महिलाएं माता गणगौर की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि एवं अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं। नवविवाहित की पहली गणगौर पर लड़की के पीहर पक्ष द्वारा गणगौर पूजवाई जाती है। पीहर पक्ष की ओर से पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार गणगौर की पूजा-अर्चना करवाई जाती है, जिसे समाज में विशेष महत्व दिया जाता है। ब्यावली महिलाएं पूरे 16 दिनों तक माता गणगौर की श्रद्धा एवं भक्ति के साथ पूजा करती हैं। यह पूजा होली के दूसरे दिन से प्रारंभ होती है। होली दहन के बाद बची हुई राख से पीड़िया बनाई जाती है। शीतला सप्तमी के दिन जवारे बोए जाते हैं ...
Read Moreफतहनगर।सद्गुरुदेव की प्रेरणा एवं पाठकों की सहभागिता से श्री मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर, भगवा सर्कल, फतहनगर पर 19 से 27 मार्च 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 07 से 11 बजे तक आयोजित किये जा रहे श्री नवाह्नपारायण रामायण पाठ महायज्ञ के तीसरे दिन आज जनकपुरी में धनुषयज्ञ, लक्ष्मण परशुराम संवाद, रामविवाह, जनकपुर से विदाई के करुणामय प्रसंग एवं बारात के अयोध्या प्रवेश के प्रसंगों का उद्घोष के साथ सुंदर पाठ किया गया।पाठ में नगर के पंजीकृत गणमान्य पुरुष एवं महिला पाठकों ने पूर्ण उत्साह से सामुहिक रूप में एक साथ बैठकर पाठ का लाभ प्राप्त किया।पूजन, आव्हान सुबोध पाराशर द्वारा करवाया गया। मुख्य व्यासपीठ को आज मानस प्रेमी किशनपुरी (गुरुजी), नटवरलाल अग्रवाल एवं अशोक अग्रवाल ने सुशोभित करते हुए उच्च उद्घोष के साथ सभी को लय में बांधे रखा।तीसरे दिन के विश्राम के बाद श्री रामायण जी तथा श्री हनुमानजी की महाआरती क...
Read Moreफतेहनगर – सनवाड़ में शुरू हुआ मुख्यमंत्री विकसित शहरी वार्ड अभियान,आम नागरिकों से मांगे गए वार्ड के विकास के लिए सुझाव
फतेहनगर। प्रदेश में ग्रास रुट स्तर पर आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए राज्य सरकार द्वारा लागू की गई डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना के क्रम में विकसित राजस्थान@2047 के विजन के अनुरुप योजनाबद्ध विकास हेतु राजस्थान इन्स्टीट्यूट फाॅर ट्रांसफाॅरमेशन एण्ड इनोवेशन (RITI) के माध्यम से शहरी नगर निकाय क्षेत्रों से जिला स्तर तक के विकास के लिये मास्टर प्लान बनाने हेतु मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार द्वारा सदन में घोषणा की गयी है।राजस्थान सरकार की ओर से शुरू किए गए ‘‘मुख्यमंत्री विकसित शहरी वार्ड अभियान‘‘ के क्रम में नगर पालिका फतेहनगर - सनवाड़ में शुक्रवार को टीम का गठन कर वार्ड सभा के माध्यम से शहर के सभी 25 वार्डों के चहुंमुखी विकास के लिए आमजन से प्री-केम्प सुझाव मांगे है। राजस्थान दिवस के पावन अवसर पर 19 मार्च को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से जयपुर से इस अभियान का शुभारंभ किया गया ...
Read Moreफतहनगर। सनवाड़ रोड़ पर भगवा सर्कल के समीप स्थित श्री मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर प्रांगण में गुरुवार को प्रभु प्रेरणा एवं नगर के पाठकों की सहभागिता से चैत्र नवरात्रि महोत्सव का आगाज किया गया। उक्त धार्मिक आयोजन 27 मार्च 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 07 से 11 बजे तक श्री रामचरित मानस के सस्वर सामुहिक श्री नवाह्नपारायण रामायण पाठ के साथ गतिमान रहेगा। आयोजन में नगर के गणमान्य पुरुषों एवं महिलाओं ने पूर्ण सक्रियता से भाग लेते हुए सामुहिक रूप में एक साथ बैठकर पाठ का लाभ प्राप्त किया। आज देव वंदना, हरि नाम एवं मानस महिमा, सती प्रसंग से शिव विवाह तक की चौपाइयों का सस्वर पाठ किया गया। पूजन सुबोध पाराशर द्वारा करवाया गया। मोहनसिंह भाटी के सानिध्य में मुख्य व्यासपीठ पर मानस प्रेमी मनोहरलाल काबरा, अशोक अग्रवाल एवं नटवरलाल अग्रवाल विराजित रहे।प्रथम दिन के विश्राम के बाद पं. सीताराम शर्मा द्वारा ...
Read Moreफतहनगर। मावली विधानसभा क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आसना में हर्षोल्लास के साथ राजस्थान दिवस एवं नया विक्रम संवत् मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ.महावीर प्रसाद जैन ने की। छात्रों द्वारा अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गई एवं विद्यार्थियों द्वारा चार्ट्स का निर्माण किया गया जिसमें राजस्थान की विविध झांकियों की प्रस्तुति की गई। सभी को मिश्री- नीम का प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर हीरालाल जाट वरि.अध्यापक एवं विकास पाराशर कंप्यूटर अनुदेशक, बसंती नरुका वरि. अध्यापिका ने विचार रखें। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती पदमा शर्मा ने किया। विद्यार्थी व स्टाफ राजस्थानी वेशभूषा में उपस्थित हुए। प्रधानाचार्य डॉ. महावीर प्रसाद जैन ने राज. दिवस क्यों मनाया जाता है इस बात पर प्रकाश डालने के साथ साथ विक्रम संवत् , वीर निर्वाण संवत् व ईस्वी संवत् के विषय में परिचय करा...
Read Moreमावली विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुआ होली मिलन समारोह, पंचायत चुनावों को लेकर कमर कसने का किया आह्वान
फतहनगर। मावली विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं,नेताओं व जनप्रतिनिधियो का होली मिलन स्नेह समारोह गुलाब वाटिका फतहनगर में मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। इस होली मिलन स्नेह समारोह में मुख्य अतिथि उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा थे जबकि विशिष्ट अतिथि देहात जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष भगवती डांगी,मावली के निवर्तमान प्रधान नरेंद्र कुमार चंडालिया,प्रदेश कांग्रेस महासचिव ललित बोरीवाल,अभाव अभियोग अध्यक्ष लक्ष्मीलाल सोनी,प्रदेश युवा महासचिव लव चौधरी, ओम प्रकाश डांगी आदि थे। मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मावली की जनता ने मुझे जिताया। मैं हर समय मावली की जनता के लिए तैयार हूँ। देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने संबोधित करते हुए कहा कि पंचायती राज चुनाव आने वाले हैं उनमें मिलकर ...
Read Moreपेलानेड़ा विद्यालय को तीन वॉल पंखे भेंट, विद्यालय परिवार ने बैंक के शाखा प्रबंधक का किया अभिनंदन
फतहनगर। निकटवर्ती राजकीय प्राथमिक विद्यालय पेलानेड़ा (बड़गांव) को एस.बी.आई.एम.सी.सी. बैंक मावली की ओर से तीन वॉल पंखे सहयोगार्थ प्राप्त हुए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रभुलाल जाट ने बैंक प्रबन्धक को इस बाबत आग्रह किया था। आज पंखे प्राप्त होने पर विद्यालय परिवार की तरफ से बैंक प्रबंधक शंकरलाल बंसीवाल व उनकी टीम का आभार व्यक्त करते हुए स्वागत अभिनंदन किया गया। पंखे प्राप्त होने से विद्यालय के छात्रों को गर्मी से राहत मिल सकेगी। इस अवसर पर बड़गांव पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी शक्तिसिंह रावल, व्याख्याता सुनील विजयवर्गीय, स्थानीय विद्यालय के संस्था प्रधान प्रभुलाल जाट, रामवीरसिंह गुर्जर, गोपाललाल गर्ग सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। ...
Read Moreश्रीकृष्ण " जुगनू "अपनी रीतियों और नीतियों के लिए दुनियाभर में जाने जाते हैं बंजारे। उनके साथ कारवाँ शब्द जुड़ा है जो उनके निरंतर यायावर रहने और उनकी गृहस्थी के भी यात्रा में रहने का सूचक है। मध्यकाल तक बंजारों की मुसाफिरी या यायावरी इतनी लोकप्रिय रही कि भक्तों के भजनों में आत्मा को बंजारा कहा गया और प्रतीक रूप में कहा गया कि बंजारों की तरह आत्मा देह - देह में भटकता हुआ रिश्ते रचता है और फिर छोड़कर चला जाता है। संसार को असारता को बताता है बंजारा। गीत है : बस्ती बस्ती परबत परबत गाता जाए बंजारा…। वह - कहीं चूड़ी बेचने वाला वणजारा है तो कहीं गल्ला ले जाने वाला बणजारा। सिंधु से लेकर नील नदी तक और वितस्ता से कृष्णा तक बंजारों ने व्यापार किया है। हिमगिरि से सहयाद्रि तक की तलहटी मे उनकी बालद के टांडे लगे हैं। वे जहां कहीं रुकते, वहां तालाब बने, बावड़ियां बनीं या सरोवर लहरदार हुए । कोई खेत...
Read Moreफतहनगर। भारतीय जनता पार्टी संगठन के निर्देशानुसार पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 का आयोजन किया जा रहा है।इसी कड़ी में भाजपा उदयपुर देहात के मार्गदर्शन में मावली एवं फतहनगर संनवाड मंडल का संयुक्त प्रशिक्षण अभियान (शिविर) दिनांक 18/ 3/2026, बुधवार, दिन के 2:00 बजे सेदिनांक 19/3/2026, गुरुवार, शाम 6:00 बजे तक विनायक होटल व KRG गार्डन फतहनगर में आयोजित किया जा रहा है।इस कार्यक्रम में भाजपा देहात जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली सहित अलग-अलग सत्र में वरिष्ठ पदाधिकारीयों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।इस प्रशिक्षण शिविर में मावली एवं फतहनगर संनवाड मंडल क्षेत्र में निवासरत वर्तमान एवं पूर्व के सभी प्रदेश और जिला के पदाधिकारीगण, समस्त जनप्रतिनिधि गण वर्तमान व पुर्व, मंडल पदाधिकारी गण मय कार्यकारिणी कार्यकारिणी सदस्य एवं , मोर्चा के पदाधिकारी गण, शक्ति केंद्र के प्रभारी एवं संयोजक, समस...
Read Moreयूके की कलाकार की कृतियों ने खींचा ध्यान, 19 मार्च तक आमजन के लिए खुली रहेगी प्रदर्शनी उदयपुर। इंस्पिरिट आर्ट गैलरी द्वारा आयोजित यूनाइटेड किंगडम की कलाकार मिशेल फाइन की पेपर मेशी कला कृतियों की प्रदर्शनी का सोमवार शाम स्नेहपूर्ण और प्रेरणादायक वातावरण में शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर शहर के प्रतिष्ठित कलाकारों और कला प्रेमियों की उपस्थिति ने आयोजन को गरिमामय बना दिया। गैलरी के संस्थापक एवं प्रदर्शनी के क्यूरेटर डॉ. निर्मल यादव ने बताया कि प्रदर्शनी में मिशेल फाइन की विशिष्ट कलात्मक अभिव्यक्तियों को दर्शाया गया है, जिन्हें उपस्थित कला प्रेमियों ने सराहा। गैलरी संयोजक रणवीर सिंह ने जानकारी दी कि मिशेल पिछले छह वर्षों से उदयपुर आ रही हैं और उनकी कला भारतीय तथा ट्राइबल अफ्रीकन आर्ट से प्रभावित है। उन्होंने बताया कि मिशेल ने अपनी भारत यात्राओं के दौरान फोटोग्राफी और चित्रों के संयोजन ...
Read Moreफतहनगर। नगर में लम्बे समय से गाड़ियों में अवैध घरेलू गैस रिफिलिंग का काम चल रहा था। गैस संकट के बाद भी यह काम बदस्तूर जारी था। गैस संकट के बीच सिलेंडरों की कालाबाजारी पर लगाम लगाने को लेकर जिला प्रशासन और रसद विभाग ने सोमवार को यहाँ एक मकान पर छापा मारा। विनायक वाटिका के सामने स्थित इस घर से 21 घरेलू सिलेंडर और 2 रिफलिंग मशीनें जब्त की गईं। जिला रसद अधिकारी प्रथम सृष्टि डबास (ट्रेनी IAS) के निर्देशन में टीम ने फतहनगर की विनायक वाटिका के सामने उदयपुर-फतहनगर रोड स्थित बंशीलाल के मकान पर जांच की। इस दौरान मौके से 21 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए। दो गैस रिफिलिंग मशीनें पाई गई, जिनमें से एक मशीन से अवैध रूप से गैस रिफिलिंग किया जा रहा था। टीम ने दोनों मशीनों को जब्त कर लिया। ...
Read Moreफतहनगर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के तीसरे दिन सोमवार को आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य श्रीमती सपना भार्गव ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में निवर्तमान पार्षद गजेन्द्रसिंह रावल उपस्थित रहें।शिविर का मुख्य ध्येय मेरा युवा भारत एवं डिजिटल साक्षरता के लिए युवाओं का योगदान विषय पर केन्द्रित रहा, जिसके अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि रावल ने स्वयं सेवकों को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के बारें में विस्तृत जानकारी दी।कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अंजना आमेटा ने विशेष शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत कर उनके उद्देश्यों के बारें में जानकारी दी। ...
Read Moreफतहनगर। विधायक पुष्कर लाल डांगी के निर्देशानुसार मंडल एवं नगर कांग्रेस की एक बैठक सोमवार को आयोजित की गई। इस बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। 18 मार्च को कार्यकर्ताओं का होली मिलन समारोह आयोजित करने को लेकर रूपरेखा तय की गई। बैठक में मंडल अध्यक्ष धर्मेश चपलोत, नगर अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, यूथ जिला अध्यक्ष रौनक गर्ग, रवि खटीक, प्रवक्ता हेमंत गोयल, ब्लॉक कांग्रेस के मदन प्रजापत, निवर्तमान पार्षद रतन खटीक, किशन लाल गुर्जर,बंशीलाल कुमावत, राजेश त्रिपाठी,गोवर्धन खटीक, बंशीलाल तेली, देवीलाल तेली, रतन कुमावत, निर्मल पाराशर, पूर्व पालिका अध्यक्ष गोकल भील, विकास लावटी, महावीर जैन, नितेश पहाड़िया, कन्हैया लाल शर्मा, अर्जुन सिंह राजपूत, सत्यनारायण त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। ...
Read Moreजयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के बीच राजस्थान में एनईपी-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन, अंतरराष्ट्रीय भाषाओं के शिक्षण द्वारा युवाओं को नवीन रोजगारपरक शिक्षा सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि राजस्थान में डबल इंजन सरकार 'शिक्षित प्रदेश-उन्नत प्रदेश' एवं युवाओं को अवसर प्रदान करने के संकल्प के साथ निरंतर अग्रसर है। ———- ...
Read Moreफतहनगर। नगर के आवरी माता शक्तिपीठ का दान पात्र रविवार को खोला गया जिसमें 184870 रुपए की राशि निकली। प्रातः 10:00 बजे आवरी माता मंदिर विकास कमेटी के मुकुंदसिंह राणावत,घनश्याम अग्रवाल,संजय गोयल,विनोद अग्रवाल,प्रकाश मोर,निर्मल मोर सहित अन्य नगर वासियों की उपस्थिति में दान पात्र खोला गया तथा राशि की गिनती की गई। ...
Read Moreफतहनगर। लदानी स्थित राजकीय महाविद्यालय,मावली में राजस्थान दिवस समारोह -2026 के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.महेश तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम प्रभारी नरपत राम परमार की अगुवाई में विभागीय निर्देशानुसार राजस्थान दिवस समारोह 2026 के तहत महाविद्यालय में विद्यार्थियों व स्टाफ ने “विकसित राजस्थान रन” का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में चित्रकारी,निबंध और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया व अपनी कला और प्रतिभा से राजस्थान की कला,संस्कृति और धरोहर को अभिव्यक्ति दी और विकसित राजस्थान का विजन प्रस्तुत किया। निबंध प्रतियोगिता में तनिषा तँबोली प्रथम ,सोनू राव व रिया सोनी द्वितीय तथा पल्लवी रिखी व केसर कुमारी कुमावत तृतीय स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में पल्लवी रिखी प्रथम, अंजली प्रजापत द्वितीय व प...
Read Moreफतहनगर। 132/33 केवी सनवाड़ जीएसएस पर कार्य के चलते सोमवार को प्रातः 9:00 से शाम 5:30 तक रिको फतह नगर, रीको सनवाड़, फतहनगर शहर, सनवाड़ सिटी, गौज्यारी, मोरठ, मानखंड, शिवसिंह का खेड़ा, भूमलावास, पिपलिया, खरतांणा,जेवाणा, धनेरिया, फलीचड़ा, हनुमानपुरा,सनवाड़ चौकड़ी,गिरधारीपुरा, हीरावास,विनायक नगर, ओगना खेड़ा, धुणी, बासनी माफी, कच्ची बस्ती, तालाब रोड, बड़गांव कांटा, बड़गांव, ईंटाली,उदा खेड़ा, चांयला खेड़ा,चंगेड़ी, चुंडावत खेड़ी क्षेत्र की समस्त विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। ...
Read Moreफतहनगर। नगर के मध्य आबादी क्षेत्र में स्थित दिगंबर जैन मंदिर मे रात्रि को चोरों द्वारा चोरी का प्रयास किया गया। चोर ताले तोड़ने में सफल रहे लेकिन सेंटर लॉक नहीं खुलने से चोरी का प्रयास विफल हो गया। प्रातः मंदिर में सेवक के पहुंचने पर ताले टूटने की जानकारी सामने आई। इस पर सेवक ने समाज के अशोक छाबड़ा को बताया। फतहनगर थाने में सुचना दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर समाज के विनोद धर्मावत, अमित पाटोदी, राजेंद्र बडजात्या, संजय छाबड़ा, मनीष जैन, रवि जैन, मनोज छाबड़ा, धर्मेश जैन आदि मंदिर पंहुचे। ...
Read More