Home>>फतहनगर - सनवाड>>पंख महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम: एक्सपोजर विजिट में महिलाओं ने जाना रोजगार का रास्ता
फतहनगर - सनवाड

पंख महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम: एक्सपोजर विजिट में महिलाओं ने जाना रोजगार का रास्ता


फतहनगर।

विकल्प संस्थान द्वारा संचालित पंख महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत मावली, गोगुंदा एवं केलवाड़ा ब्लॉक की 34 महिलाओं का एक्सपोज़र विजिट आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं को महिला औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र, पॉलिटेक्निक कॉलेज प्रतापनगर तथा विश्वास संस्था का भ्रमण कराया गया।
विजिट के दौरान महिलाओं ने विभिन्न रोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही, उन्हें सरकार द्वारा संचालित निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रमों जैसे ब्यूटी, स्टिचिंग एवं कुकिंग आदि के बारे में भी अवगत कराया गया।
विश्वास संस्था में महिलाओं ने देखा कि किस प्रकार अन्य महिलाएं स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। वहां तैयार किए जा रहे विभिन्न उत्पादों का अवलोकन कर उनके निर्माण एवं विपणन की जानकारी भी प्राप्त की गई।
इस विजिट का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ना एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम के दौरान विकल्प संस्थान से ममता सुथार, सुगना झाला एवं रेखा खटीक भी उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!