Home>>फतहनगर - सनवाड>>महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव: आज निकलेगी शोभायात्रा , तीन दिवसीय कार्यक्रमों की चल रही धूम
फतहनगर - सनवाड

महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव: आज निकलेगी शोभायात्रा , तीन दिवसीय कार्यक्रमों की चल रही धूम

फतहनगर। श्री महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में श्री सकल जैन समाज नवयुवक मंडल के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रमों का शुभारंभ बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन श्री सकल जैन समाज फतहनगर एवं सकल जैन समाज महिला मंडल के प्रबुद्धजनों द्वारा विधिवत किया गया।इस अवसर पर आयोजित जैन मेले में विभिन्न प्रकार के जैन फूड स्टॉल, आकर्षक ज्वेलरी, मनोरंजक गेम्स सहित कई स्टालों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। मेले में समाज के सभी वर्गों—बच्चों, महिलाओं और पुरुषों—ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और उत्साहपूर्वक आनंद उठाया।कार्यक्रम के अंतर्गत बालक वर्ग, बालिका वर्ग, महिला वर्ग एवं पुरुष वर्ग के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। पूरे आयोजन के दौरान लकी ड्रा के कूपन भी वितरित किए गए, जिनका ड्रा महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के समापन अवसर पर आयोजित पारितोषिक वितरण एवं सम्मान समारोह में निकाला जाएगा।तीन दिवसीय इस आयोजन में जैन डांडिया रास, गोशाला में लापसी कार्यक्रम तथा भगवान महावीर स्वामी का वरघोड़ा विशेष आकर्षण का केंद्र रहे, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आयोजन को भव्य बनाया।कार्यक्रम के अंत में श्री सकल जैन समाज नवयुवक मंडल एवं बालिका मंडल द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।सम्पूर्ण महोत्सव समाज की एकजुटता, आस्था और सांस्कृतिक उत्साह का प्रतीक बनकर यादगार रहा। मंगलवार को सुबह 8:00 जैन मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!