फतहनगर - सनवाड

वासनी कलां में बाबा साहब की 135वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई

फतहनगर। ग्राम पंचायत वासनी कलां में विश्व रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ग्रामवासियों एवं समाजजनों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में बाबा साहब के जीवन एवं उनके विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया तथा उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। इसी क्रम में अतिथियों का स्वागत भी किया गया। मावली एडीजे कोर्ट से न्याय विभाग की ओर से श्री कन्हैयालाल ने उपस्थितजनों को संविधान की प्रस्तावना एवं संवैधानिक मूल्यों की शपथ दिलाई। वहीं राजस्थान अंबेडकर शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. खेमराज कड़ेला ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बाबा साहब के सिद्धांतों को अपनाने, समाज में समरसता बढ़ाने एवं सभी को शिक्षा से जोड़ने पर जोर दिया। कार्यक्रम में श्री दिलीप सिंह राणावत (...

Read More
फतहनगर - सनवाड

भाजपा देहात उदयपुर में “नारी शक्ति वंदन” कार्यक्रम हेतु जिला टीम की नियुक्ति

उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी के देहात जिला उदयपुर द्वारा “नारी शक्ति वंदन” कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु जिला स्तर पर समन्वयक, संयोजक एवं सह संयोजकों की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्तियां प्रदेशाध्यक्ष श्री मदन राठौड़ के निर्देशानुसार की गई हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला समन्वयक के रूप में श्रीमती सोनल मीणा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं जिला संयोजक पद पर श्रीमती ऋतु अग्रवाल को नियुक्त किया गया है। सह संयोजक के रूप में श्रीमती राजराजेश्वरी शर्मा, श्रीमती सुन्दर देवी, श्रीमती खुश्बु राठौड़, श्रीमती गोपाल कुंवर, श्रीमती मीरा मेघवाल एवं डॉ. जया मीणा को दायित्व दिया गया है। जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली ने बताया कि सभी नियुक्त पदाधिकारी “नारी शक्ति वंदन” कार्यक्रम को प्रभावी रूप से आयोजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

अंबेडकर जयंती पर कोर्ट चौराहे पर हुआ माल्यार्पण, जिला कार्यालय में मनाया समरसता दिवस

उदयपुर। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आज कोर्ट चौराहे पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, जिला शाखा उदयपुर के तत्वावधान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष श्री शैलेश कुमार कोठारी, जिला संगठन मंत्री श्री हेमंत मेनारिया, जिला मंत्री श्री करण सिंह चौहान, महिला मंत्री श्रीमती कौशल्या, महिला संगठन मंत्री श्रीमती लीला जाट, जिला कोषाध्यक्ष श्री मंगल जैन एवं एडीओ श्री मोहनलाल मेघवाल सहित नगर अ, ब, गिर्वा, बड़गांव एवं मावली के दायित्ववान कार्यकर्ता उपस्थित रहे। माल्यार्पण के पश्चात सभी कार्यकर्ता टैगोर नगर स्थित जिला कार्यालय पहुंचे, जहां समरसता दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री शैलेश कुमार कोठारी ने की, जब...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में आज मनाई जाएगी अंबेडकर जयंती, शिक्षकों से सहभागिता का आह्वान

फतहनगर। अंबेडकर जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (ABRSM) विद्यालय शिक्षा राजस्थान, खण्ड मावली की ओर से मंगलवार 14 अप्रैल को प्रातः 11 बजे सामाजिक समरसता दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम रोडवेज बस स्टैण्ड फतहनगर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ सम्पन्न होगा। महासंघ ने फतहनगर, सनवाड़ एवं आसपास क्षेत्रों में निवासरत सभी शिक्षक साथियों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है। महासंघ के खण्ड अध्यक्ष शंकरलाल जाट लदाना, मंत्री भूपेन्द्र कुमार पाठक, कोषाध्यक्ष सोहनलाल जाट, महिला मंत्री अमृता शर्मा सहित समस्त कार्यकारिणी ने सभी शिक्षकों को सादर आमंत्रित करते हुए कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की है। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

अंबेडकर जयंती पर भाजपा ने 36 मंडलों में प्रभारी किए नियुक्त

उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी देहात जिला उदयपुर द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रदेशाध्यक्ष श्री मदन राठौड़ के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न मंडलों में कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु 36 मंडल प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली ने आदेश जारी करते हुए बताया कि सभी नियुक्त प्रभारी अपने-अपने मंडलों में अंबेडकर जयंती कार्यक्रमों का समन्वय करेंगे तथा संगठन की गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित करेंगे। जारी सूची के अनुसार वल्लभनगर में शांतिलाल मेघवाल, मेनार में धनराज अहीर, कुराबड़ में मोहन मेनारिया, भींडर नगर में दिनेश जोशी, मावली में श्रीमती ऋतु अग्रवाल एवं फतहनगर में गोपीलाल चौबीसा सहित कुल 36 मंडलों में प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिलाध्यक्ष तेली ने सभी नियुक्त प्रभारियों ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

मेवाड़ यादव समाज चुनाव 2026: सोहन यादव अध्यक्ष, कमलेश यादव महामंत्री एवं करण सिंह यादव सामूहिक विवाह सम्मेलन अध्यक्ष निर्वाचित

सनवाड़। यादव युवा विकास संस्थान के तत्वावधान में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को कला भवन सनवाड़ में मेवाड़ यादव समाज के चुनाव शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुए। चुनाव में मेवाड़ अंचल से आए कुल 1835 समाजजनों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्करमेवाड़ यादव महापंचायत के अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में सोहन यादव ने 874 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी प्रशांत यादव को 866 मत मिले। लक्ष्मण यादव को 29 मत प्राप्त हुए तथा 66 मत खारिज घोषित किए गए। इस प्रकार सोहन यादव ने अध्यक्ष पद पर विजय हासिल की।महामंत्री पद पर कमलेश यादव विजयीमहामंत्री पद के चुनाव में कमलेश यादव को 949 मत मिले, जबकि हेमशंकर यादव को 806 मत प्राप्त हुए। 80 मत खारिज रहे। कमलेश यादव ने 143 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर महामंत्री पद अपने नाम किया।सामूहिक विवाह सम्मेलन अध्यक्ष ब...

Read More
फतहनगर - सनवाड

राणा सांगा जयंती पर पुष्पांजलि, कार्यकारिणी विस्तार पर चर्चा

फतहनगर। मेवाड़ क्षत्रिय महासभा मावली की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को मावली में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता भोम सिंह चुंडावत ने की। बैठक की शुरुआत राणा सांगा जयंती के उपलक्ष में महाराणा संग्राम सिंह (राणा सांगा) को पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने उनके शौर्य और बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। बैठक में उप मंडल स्तर पर कार्यकारिणी के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही आगामी दिनों में समाज सुधार के लिए ठोस प्रयास करने पर बल दिया गया। इस अवसर पर भगवत सिंह सनवाड़, किशोर सिंह बोयणा, गमेर सिंह सुखवाड़ा, मोती सिंह झाला, कैलाश सिंह थामला, कुबेर सिंह आमली, किशोर सिंह साकरिया खेड़ी, मानसिंह माल का खेड़ा, राम सिंह चुंडावत खेड़ी, लालनाथ टिलोरा, सुल्तान सिंह बांसलिया, गोविंद सिंह वाजमिया सहित कार्यकारिणी के अनेक पदाधिकारी उपस्थि...

Read More
फतहनगर - सनवाड

प्रमुख जन गोष्ठी में राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और संस्कारों पर हुआ मंथन

फतेहनगर (विकास चावड़ा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड फतेहनगर द्वारा आयोजित प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन विद्या निकेतन सभागार में रविवार शाम 4:00 बजे किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुआ। प्रारंभ में देशभक्ति गीत “भारत प्यारा देश हमारा आगे बढ़ता जाता है…” तथा “वह जीवन भी क्या जीवन है जो काम देश के न आ सका” का गायन कर वातावरण को राष्ट्रभावना से ओत-प्रोत किया गया।गोष्ठी में मंचासीन अतिथियों के रूप में भिंडर जिला संघ चालक भारत सिंह झाला, खंड संचालक धनपाल सेठ एवं मुख्य वक्ता सह प्रांत कार्यवाह दीपक शुक्ल उपस्थित रहे।मुख्य वक्ता दीपक शुक्ल ने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संघ का मूल लक्ष्य व्यक्ति निर्माण के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है...

Read More
फतहनगर - सनवाड

अंबेडकर जयंती पर तीन दिवसीय कार्यक्रमों का भव्य आगाज,प्रथम दिन अभिषेक, स्वच्छता अभियान व माल्यार्पण

फतहनगर (विकास चावड़ा)। भारतीय जनता पार्टी मंडल फतहनगर–सनवाड़ के तत्वावधान में रविवार को तीन दिवसीय अंबेडकर जयंती समारोह का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में पार्टी के जिला एवं प्रदेश पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे आयोजन को विशेष उत्साह और ऊर्जा मिली।कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे रोडवेज बस स्टैंड स्थित अंबेडकर सर्किल पर हुई, जहां संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का श्रद्धापूर्वक दुग्धाभिषेक किया गया। इसके पश्चात उपस्थित जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने क्रमवार माल्यार्पण कर बाबा साहब को नमन किया और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने फव्वारा पार्क परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की और आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक समरसता, स्वच्छता और संविधान के प्रति जागरूकता का सं...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में बाबा साहब की जयंती पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आज से

फतहनगर। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मण्डल फतहनगर-सनवाड़ द्वारा 12 से 14 अप्रैल तक तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत 12 अप्रैल 2026 को प्रातः 10 बजे रोडवेज बस स्टैंड स्थित अंबेडकर सर्किल पर होगी, जहां स्वच्छता अभियान, दुग्धाभिषेक एवं माल्यार्पण किया जाएगा। इस अवसर पर पार्टी के सभी ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता, वर्तमान एवं पूर्व जिला पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा मंडल एवं मोर्चा के पदाधिकारी आमंत्रित किए गए हैं। आयोजन में पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान एवं कार्यक्रम के जिला संयोजक दीपक शर्मा सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। मंडल अध्यक्ष नितिन सेठिया, महामंत्री अशोक मोर, रोशनलाल खटीक एवं समस्त भाजपा परिवार ने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाने ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक आयोजित, संगठन की कार्यप्रणाली व सदस्यता अभियान पर हुई चर्चा

फतहनगर/उदयपुर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश मंत्री अमरजीत सिंह राठौड़ के उदयपुर प्रवास के दौरान जिला कार्यालय में जिला कार्यकारिणी एवं उपशाखा अध्यक्ष-मंत्रियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश मंत्री राठौड़ ने संगठन की विचारधारा, रीति-नीति एवं कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने सदस्यता अभियान को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया तथा सामाजिक समरसता के तहत डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर विभिन्न आयोजन करने के सुझाव भी दिए। इस अवसर पर प्रदेश संभाग संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह सारंगदेवोत, डाया लाल कलाल, शैलेश कुमार कोठारी, लीला जाट एवं कौशल्या सोलंकी सहित अन्य पदाधिकारियों का आतिथ्य प्राप्त हुआ। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी रूपरेखा तैयार की गई। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

वासनी कलां में 14 अप्रैल को मनाया जाएगा डॉ. भीमराव अम्बेडकर का 135वां जन्म दिवस

फतहनगर। ग्राम पंचायत वासनी कलां में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर का 135वां जन्म दिवस 14 अप्रैल 2026 को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन बाबा साहब अम्बेडकर स्टेच्यू सर्किल, मेघवाल मोहल्ला, वासनी कलां में किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम प्रातः 8:30 बजे शुरू होगा, जिसमें समाज के प्रबुद्धजन, शिक्षाविद् एवं समाजसेवी भाग लेंगे। इस अवसर पर बाबा साहब के विचारों पर प्रकाश डाला जाएगा तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया जाएगा। डॉ. बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर वेलफेयर एसोसिएशन, वासनी कलां द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों से उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है। कार्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी के लिए मोहन लाल मेघवाल (सीएससी एवं ई-मित्र, वासनी कलां) से मोबाइल नंबर 9782028297 पर संपर्क किया जा सकता है। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

मेवाड़ क्षत्रिय महासभा मावली के पदाधिकारियों का हुआ स्वागत, महाराणा प्रताप जयंती पर भव्य आयोजन की रूपरेखा तय

फतहनगर।(www.fatehnagarnews.com) शुक्रवार को महाराणा प्रताप क्षत्रिय समाज संस्थान के तत्वावधान में आवरी माताजी मंदिर प्रांगण स्थित श्री राजपूत धर्मशाला में बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 17 जून को महाराणा प्रताप जयंती को भव्य एवं धूमधाम से मनाने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।इस दौरान मेवाड़ क्षत्रिय महासभा मावली के नवनियुक्त अध्यक्ष भोम सिंह चुण्डावत (खेड़ी) एवं उनकी कार्यकारिणी का ऊपरना पहनाकर स्वागत किया गया। उपस्थित समाजजनों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।बैठक में क्षत्रिय युवक संघ के संभाग प्रमुख भंवर सिंह बेमला ने 14 जून से 17 जून तक फतहनगर स्थित ‘द स्कॉलर्स गुरूकुल स्कूल’ में आयोजित होने वाले चार दिवसीय संस्कार शिविर की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया।इस अवस...

Read More
फतहनगर - सनवाड

सांसद सी.पी. जोशी के प्रयासों से प्रधानमंत्री राहत कोष से 3 लाख की सहायता मंजूर

फतहनगर। चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र के खरताणा निवासी लक्ष्मणलाल जाट (पुत्र परसराम जाट) को गंभीर बीमारी के उपचार हेतु आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है। यह सहायता सांसद सी.पी. जोशी के प्रयासों से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से स्वीकृत की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 3,00,000 रुपये (तीन लाख रुपये) की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई। इसके तहत संबंधित मरीज का उपचार कर रहे चिकित्सालय को उक्त राशि जारी कर दी गई है, जिससे इलाज में राहत मिल सकेगी। सांसद सी.पी. जोशी ने इस सहयोग के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार आमजन की स्वास्थ्य सहायता के लिए प्रतिबद्ध है और जरूरतमंदों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जा रही है। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रमुख जन गोष्ठी 12 अप्रैल को

फतहनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला भीण्डर के खण्ड फतहनगर द्वारा “प्रमुख जन गोष्ठी” का आयोजन रविवार, 12 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। यह गोष्ठी विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, फतहनगर में दोपहर 4:00 बजे आयोजित होगी। आयोजकों के अनुसार संघ अपने शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में समाज की सृजन शक्ति को साथ लेकर संगठित, समर्थ और समृद्ध भारत के निर्माण का संकल्प लेकर कार्य कर रहा है। इसी क्रम में समाज के प्रतिष्ठित एवं प्रभावशाली लोगों से संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से इस गोष्ठी का आयोजन रखा गया है। कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथियों से निर्धारित समय से 15 मिनट पूर्व पहुंचने का आग्रह किया गया है। साथ ही कार्यक्रम के दौरान मोबाइल फोन को बंद अथवा साइलेंट मोड पर रखने की अपील की गई है। गोष्ठी के पश्चात जलपान की व्यवस्था भी रखी गई है। खंड संघ चालक ने क्षेत्र के सभी गणमान्य नागरिकों से इस ग...

Read More
फतहनगर - सनवाड

नीम अमृत खिचड़ी’ कार्यक्रम का सफल समापन, हजारों लोगों ने उठाया स्वास्थ्य लाभ

फतेहनगर। वसंत ऋतु के पावन अवसर पर तालाब रोड स्थित आदर्श आयुर्वेद नर्सिंग इंस्टिट्यूट द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘नीम अमृत खिचड़ी’ स्वरस के निःशुल्क वितरण कार्यक्रम का गुरुवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। 8, 9 एवं 10 अप्रैल तक प्रतिदिन प्रातः 7 से 9 बजे तक आयोजित इस विशेष स्वास्थ्य पहल में नगर के सैकड़ों नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आयुर्वेदिक पेय का लाभ उठाया। समापन दिवस पर संस्थान के निदेशक शशांक अग्रवाल, आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. सेजल वैरागी एवं डॉ. गुंजन पालीवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में कॉलेज स्टाफ, आयुर्वेद विशेषज्ञों के साथ-साथ आयुर्वेद नर्सिंग डिप्लोमा के छात्र-छात्राओं ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। पूरे आयोजन के दौरान लगभग 2000 से अधिक लोगों को निःशुल्क ‘नीम अमृत खिचड़ी’ स्वरस का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। ल...

Read More
फतहनगर - सनवाड

बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को दिलाई शपथ

फतेहनगर। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने के उद्देश्य से विकल्प संस्थान द्वारा गिरधारीपुरा स्थित विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान के तहत 68 विद्यार्थियों को बाल विवाह के दुष्परिणामों एवं कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बाल-विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2007 के बारे में बताते हुए विशेषज्ञों ने कहा कि विवाह की वैधानिक आयु लड़की के लिए 18 वर्ष और लड़के के लिए 21 वर्ष निर्धारित की गई है। इससे कम उम्र में विवाह करना कानूनन अपराध है, जो अजमानती श्रेणी में आता है। ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने पर 2 वर्ष तक की सजा एवं 1 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। विद्यार्थियों को यह भी समझाया गया कि यदि उनके आसपास कहीं बाल विवाह की सूचना मिलती है तो वे तुरंत संबंधित हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पुलिस क...

Read More
फतहनगर - सनवाड

कटारिया पर तीखा हमला: धर्मनारायण जोशी का खुला पत्र, कई गंभीर आरोप लगाए

उदयपुर। मेवाड़ की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मनारायण जोशी ने गुलाबचंद कटारिया को संबोधित करते हुए एक विस्तृत खुला पत्र जारी कर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इस पत्र में जोशी ने कटारिया के राजनीतिक, संगठनात्मक और संवैधानिक आचरण पर सवाल खड़े करते हुए कई पुराने घटनाक्रमों का भी उल्लेख किया है।पत्र की पृष्ठभूमि में पार्षद डॉ. विजय विप्लवी द्वारा राष्ट्रपति को लिखे गए पत्र का जिक्र करते हुए जोशी ने कहा कि उस मुद्दे पर तथ्यात्मक जवाब देने के बजाय कटारिया ने व्यक्तिगत आरोप लगाए, जो न केवल भ्रामक हैं बल्कि विषय से ध्यान भटकाने का प्रयास भी है। चुनाव और टिकट को लेकर आरोप जोशी ने अपने पत्र में आरोप लगाया कि 2008, 2013 और 2018 के विधानसभा चुनावों में कटारिया की भूमिका उनके खिलाफ रही। उन्होंने दावा किया कि 2013 में उनका टिकट कटवाने में कटारिया की प्रमुख भूमिका थी, ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

विश्व नवकार दिवस पर विद्यालय में गूंजा श्रद्धा और आध्यात्म का स्वर

फतहनगर। विश्व नवकार दिवस के पावन अवसर पर गुरुवार को समीपवर्ती चंगेड़ी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भक्ति, श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने एक साथ नवकार महामंत्र का सामूहिक जाप कर वातावरण को आध्यात्मिकता से सराबोर कर दिया।कार्यक्रम की शुरुआत शांतिपूर्ण एवं अनुशासित माहौल में हुई, जहां विद्यार्थियों ने पूर्ण एकाग्रता और श्रद्धा भाव से नवकार महामंत्र का उच्चारण किया। मंत्रोच्चार के साथ पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा और हर ओर सकारात्मक ऊर्जा का संचार महसूस किया गया।इस अवसर पर उपस्थित भगवती लाल चपलोत एवं जगदीश सिंह राव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नवकार महामंत्र का धार्मिक एवं वैज्ञानिक महत्व विस्तार से बताया। उन्होंने प्रेरक दृष्टांतों के माध्यम से समझाया कि यह मंत्र केवल आस्था का प्रतीक ही नहीं, ब...

Read More
फतहनगर - सनवाड

संस्कृत शिक्षा में अधिशेष समायोजन का स्वागत, माध्यमिक में नए स्टाफिंग पैटर्न लागू करने की मांग

जयपुर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने संस्कृत शिक्षा विभाग में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के अधिशेष समायोजन के निर्णय का स्वागत किया है। महासंघ के प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा ने बताया कि नए शिक्षा सत्र के साथ प्रदेश में लेवल प्रथम एवं लेवल द्वितीय के 573 अधिशेष तृतीय श्रेणी शिक्षकों को रिक्त पदों पर अन्य विद्यालयों में पदस्थापित किया गया है। महासंघ ने इस निर्णय को छात्र हित में महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे संस्कृत विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता बढ़ेगी और नामांकन में भी वृद्धि होगी। संगठन ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा में विद्यार्थियों की संख्या पिछले 10 वर्षों में करीब 20 लाख से बढ़कर 50 लाख से अधिक हो गई है। वर्तमान में प्रदेश में लगभग 19 हजार उच्च ...

Read More