Home>>फतहनगर - सनवाड>>फतहनगर में आज मनाई जाएगी अंबेडकर जयंती, शिक्षकों से सहभागिता का आह्वान
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में आज मनाई जाएगी अंबेडकर जयंती, शिक्षकों से सहभागिता का आह्वान

फतहनगर। अंबेडकर जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (ABRSM) विद्यालय शिक्षा राजस्थान, खण्ड मावली की ओर से मंगलवार 14 अप्रैल को प्रातः 11 बजे सामाजिक समरसता दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम रोडवेज बस स्टैण्ड फतहनगर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ सम्पन्न होगा। महासंघ ने फतहनगर, सनवाड़ एवं आसपास क्षेत्रों में निवासरत सभी शिक्षक साथियों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।

महासंघ के खण्ड अध्यक्ष शंकरलाल जाट लदाना, मंत्री भूपेन्द्र कुमार पाठक, कोषाध्यक्ष सोहनलाल जाट, महिला मंत्री अमृता शर्मा सहित समस्त कार्यकारिणी ने सभी शिक्षकों को सादर आमंत्रित करते हुए कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!