फतहनगर। ग्राम पंचायत वासनी कलां में विश्व रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ग्रामवासियों एवं समाजजनों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम में बाबा साहब के जीवन एवं उनके विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया तथा उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। इसी क्रम में अतिथियों का स्वागत भी किया गया।
मावली एडीजे कोर्ट से न्याय विभाग की ओर से श्री कन्हैयालाल ने उपस्थितजनों को संविधान की प्रस्तावना एवं संवैधानिक मूल्यों की शपथ दिलाई। वहीं राजस्थान अंबेडकर शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. खेमराज कड़ेला ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बाबा साहब के सिद्धांतों को अपनाने, समाज में समरसता बढ़ाने एवं सभी को शिक्षा से जोड़ने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में श्री दिलीप सिंह राणावत (पीपलिया) सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान कैलाश खटीक, खूबी लाल (वकील), गोपाल पुरी, मोहनलाल मेघवाल, राहुल खटीक, कालूलाल गाड़री, हजारीलाल, सोहनलाल, नाथूलाल, छगनलाल, हरलाल, घनश्याम, पुष्पा देवी (पंचायत समिति सदस्य), कमला बाई, सोसर बाई, चंपा बाई सहित अनेक ग्रामीण एवं समाजजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply