
उदयपुर। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आज कोर्ट चौराहे पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, जिला शाखा उदयपुर के तत्वावधान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष श्री शैलेश कुमार कोठारी, जिला संगठन मंत्री श्री हेमंत मेनारिया, जिला मंत्री श्री करण सिंह चौहान, महिला मंत्री श्रीमती कौशल्या, महिला संगठन मंत्री श्रीमती लीला जाट, जिला कोषाध्यक्ष श्री मंगल जैन एवं एडीओ श्री मोहनलाल मेघवाल सहित नगर अ, ब, गिर्वा, बड़गांव एवं मावली के दायित्ववान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
माल्यार्पण के पश्चात सभी कार्यकर्ता टैगोर नगर स्थित जिला कार्यालय पहुंचे, जहां समरसता दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री शैलेश कुमार कोठारी ने की, जबकि मुख्य वक्ता श्री महेंद्र सिंह रहे। मुख्य अतिथि के रूप में एडीओ श्री मोहनलाल मेघवाल, महिला मंत्री श्रीमती कौशल्या एवं जिला संगठन मंत्री श्री हेमंत मेनारिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री श्री करण सिंह चौहान ने किया।
कार्यक्रम में विभिन्न उपशाखाओं के अनेक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर गिर्वा अध्यक्ष डॉ. पंकज व्यास, कुराबड़ मंत्री परशराम तेली, उदयपुर नगर महिला उपाध्यक्ष रचयिता शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अंत में जिला कोषाध्यक्ष श्री मंगल जैन ने धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
