सलूंबर, 24 अप्रैल।
भारतीय जनता पार्टी उदयपुर देहात ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए विपक्ष पर महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। पार्टी ने कहा कि संसद में विपक्ष के रवैये के कारण यह महत्वपूर्ण विधेयक पारित नहीं हो सका।
सलूंबर विधायक शांता देवी मीणा ने कहा कि संसद में विपक्षी नेताओं का व्यवहार महिलाओं के सम्मान के खिलाफ था। उन्होंने आरोप लगाया कि सदन में जिस प्रकार हंसी, ताली और उपहास किया गया, वह नारी शक्ति का अपमान है।
भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली ने कहा कि महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में प्रतिनिधित्व देने का एक महत्वपूर्ण अवसर था, लेकिन विपक्ष ने इसमें बाधा उत्पन्न की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है और इसे अंतिम परिणति तक पहुंचाएगी।
जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी देश की आधी आबादी को हाशिए पर रखना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने नारी सशक्तिकरण के प्रयासों को बाधित किया है और उनका महिला विरोधी चेहरा एक बार फिर सामने आया है।
भाजपा ने इस मुद्दे पर कांग्रेस के रुख को अक्षम्य बताते हुए कहा कि देश की महिलाएं इसे कभी नहीं भूलेंगी।
Home>>फतहनगर - सनवाड>>नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, महिलाओं के अपमान का लगाया आरोप
फतहनगर - सनवाड
