उदयपुर 1 मई। जिले में भीषण गर्मी को देखते हुए समस्त गैर सरकारी एवं सरकारी विद्यालयों के संचालन का समय परिवर्तित किया गया है। एडीएम (नगर) उदयपुर प्रभा गौतम ने जिले के समस्त गैर सरकारी एवं सरकारी विद्यालयों के संचालन का समय सुबह 7:30 से 11 बजे तक नियत किया है। यह आदेश समस्त राजकीय, निजी एवं सीबीएसई से मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर तत्काल प्रभाव से लागू होगा। विद्यालय स्टाफ का समय शिविरा पंचांग के अनुसार रहेगा। साथ ही वार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम यथावत रहेगा। ...
Read Moreadmin
फतहनगर। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक शाखा फतेहनगर की ओर से शनिवार रात को उदयपुर रोड स्थित होटल विनायक पैलेस में एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। बैंकिंग के सफलतम 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित परिचर्चा में बड़ी संख्या में बैंक के उपभोक्ताओं तथा निवेशकों ने भाग लिया। परिचर्चा के दौरान राजस्थान कोर के रीजनल हेड किशोर हिंगोरानी ने बैंक के निवेश,ऋण, अल्प बचत, जमा पूंजी तथा कई योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही बैंक के 27 साल के भरोसे की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बैंक द्वारा बैंकिंग के साथ-साथ की जाने वाली सामाजिक सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी। परिचर्चा के दौरान उपस्थित निवेशकों ने बैंक के साथ उनके संबंधों पर चर्चा करते हुए बैंक की साख पर विश्वास जताया। निवेशकों ने बताया कि बैंक अपनी बैंकिंग सेवाओं के साथ-साथ सामाजिक सरोकार भी बखूबी निभा रहा है जिसके कारण आमजन के साथ रिश्ते प्रगाढ़ हो रहे ह...
Read Moreफतहनगर। रविवार को नगर पालिका फतहनगर सनवाड़ द्वारा द्वारिकाधीश मंदिर मैन चौराहे से धुणी बावजी बाईपास तक पेवरीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। नगर पालिका चेयरमेन मंजू भील,उप चेयरमेन नितिन सेठिया,भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला, देहात जिला उपाध्यक्ष भाजपा गणपतलाल स्वर्णकार,महामंत्री रामचंद्र महलाना,रोशनलाल खटीक, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश खटीक,ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दीपक गुर्जर,नेता प्रतिपक्ष मनोहर त्रिपाठी, पूर्व चेयरमेन सुनील कुमार डांगी, वरदीशंकर बुनकर, पार्षद सोहन खटीक, गजेंद्र सिंह रावल, हेमलता देवड़ा, नारायण मोर,सुनील मूंदड़ा,मनीष पालीवाल,लादूलाल चंडालिया,विक्रम जैन, अशोक मोर, किसान मोर्चा अध्यक्ष संतोष प्रजापत, वरिष्ठ समाजसेवी बाबूलाल उनिया, जगदीश पुरोहित, विनोद चावड़ा,प्रकाश देवड़ा,प्रकाश चंद्र सेन, भरत मीणा उपस्थित थे। ...
Read Moreउदयपुर. स्वास्थ्य सेवाओं एवम् दिव्यांग व सिलिकोसिस प्रमाणीकरण जैसी सुविधाओं को स्थानीय स्तर पर निवास के नजदीक उपलब्ध कराने खातिर चिकित्सा एवम् स्वास्थ्य विभाग द्वारा 18 अप्रैल से आयोजित किए जा रहे स्वास्थ्य मेलो की कड़ी में आज वल्लभनगर एवम् ऋषभदेव उपखंड में मेलो का आयोजन किया गया। पंचायत समिति वल्लभनगर पर आयोजित मेले में मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञों की सेवाओं को अपने निवास के नजदीक मिलती देख ग्रामीणों के चेहरे पर मुस्कान दौड़ पड़ी। मेले का विधिवत उद्घाटन स्थानीय विधायक प्रीति शक्तावत ने किया। उन्होंने मेले का भ्रमण कर चिकित्सकीय सेवाओं की जानकारी लेते हुए आमजन को सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। मुख्य चिकित्सा एवम् स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की वल्लभनगर में आयोजित मेले से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार कुल 948 मरीजों को उपचार हेतु पंजीकृत किया गया। स्...
Read Moreफतहनगर। नगर की नानेश कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर परिसर में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा महायज्ञ के दौरान आज कथा वाचक पं.माणकचंद मेनारिया ने अजामिल मोक्ष कथा, जय विजय प्रसंग, भक्त प्रहलाद का झांकी सहित वर्णन, गजेंद्र मोक्ष, समुद्र मंथन, वामन अवतार, गंगा अवतरण, राम जन्म एवं कृष्ण जन्म की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। कथा कार्यक्रम के दौरान उन्होने कहा कि प्रभु ने कभी भक्त की जाति नहीं भक्ति के कारण ही शबरी, विदुर, भीलनी, गजेन्द्र आदि तक का भाव के कारण उद्धार किया है। जातिवादी अभिशाप है। इससे बचना होगा। गुरु ऐसा हो जो हरिदर्शन करवा दे। जो माता पिता की सेवा करते हैं उन्हें किसी की शरण लेने की आवश्यकता नहीं रहती है। देर रात तक चली कथा में श्री कृष्ण जन्म की प्रस्तुति पर पुष्प वर्षा एवं हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की, के जयकारों के साथ कथा पांडाल झूम उठा। आरती के बाद माखन, पंचामृत, पंजरी का प्रसाद वितर...
Read Moreफतहनगर। बिजली की कटौती नगरवासियों के लिए परेशानी का सबब बन कर रह गयी है। मस्जिद क्षेत्र के निवासी सद्दीक मोहम्मद ने बताया कि गर्मी में पहले ही पानी का संकट चल रहा है उपर से जलापूर्ति के समय लाइट बंद रहने से उनके घरों में पानी नहीं आ रहा है। दरअसल चंगेड़ी के समीप स्थित छापरड़ा के जल स्त्रोतों से सीधे ही आपूर्ति करने पर ही पानी का दबाव बनता है लेकिन बिजली बंद रहने से दबाव नहीं बनता। ऐसे में लोग नल से पानी टपकने का इंतजार ही करते रह जाते हैं। बिजली कटौती का समय जलापूर्ति के समय को छोड़ कर किया जाना चाहिए। ...
Read Moreसांसद जोशी ने लिया कोटा रेलवे की बैठक में भाग चित्तौड़गढ़। यात्री भार को देखते हुए ट्रेनों के माध्यम से आवागमन की सुविधा और अधिक बढ़ाने की जरूरत है उपरोक्त बात चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने शुक्रवार को संसदीय क्षेत्र में पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा रेल मुख्यालय पर पश्चिम मध्य रेलवे महाप्रबंधक जबलपुर के साथ बैठक के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि चित्तौड़ से कोटा और कोटा से चित्तौड़ उदयपुर यह एक संभावनाशील रेल मार्ग रहा है। यात्री भार बढ़ने के कारण जो ट्रेने हाल्ट पर कोटा खड़ी रहती है उन्हे चित्तौड़ से आगे उदयपुर तक चलाया जाए जिससे कि रेल मार्ग में और विकल्प खुल जाएंगे। इसके साथ ही सांसद जोशी ने संसदीय क्षेत्र के रेलवे किस भाग में आने वाले रेलवे स्टेशन एवं रेल मार्ग के आसपास के विकास को लेकर भी विशेष चर्चा करते हुए कहा कि संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ में पश्चिम-मध्य रेलवे से संबंधित निम्न...
Read Moreकलक्टर ने किया बाकी वन खंड और आर्मी एरिया का दौरा, दावानल को काबू में पाने किए प्रयासों की ली जानकारी, आर्मी एरिया में लगी आग को बुझाने फिर आया वायुसेना का हेलिकॉप्टर
उदयपुर। जिले के वन क्षेत्रों में दावानल लगने का सिलसिला लगातार जारी है वहीं जिला प्रशासन और वन विभाग के साथ सैन्य लवाजमा भी इस दावानल को काबू में पाने के प्रयासों में लगातार लगा हुआ है। बुधवार व गुरुवार को भी शहर से सटे वन क्षेत्रों में आग लगी जिसमें से बाकी वन खंड की आग को तो काबू में कर लिया गया वहीं आर्मी एरिया में लगी आग पर काबू पाने हेलिकॉप्टर की सेवाएं मांगी गई हैं। आज अपराह्न में कलक्टर ताराचंद मीणा ने बाकी वन खंड का दौरा किया और यहां पर बुधवार को लगी आग पर काबू में किए जाने के प्रयासों के बारे में जानकारी ली। उप वन संरक्षक मुकेश सैनी और एसीएफ के.एल. शर्मा ने वन विभागीय कार्मिकों द्वारा आग बुझाने के लिए दिनभर की मशक्कत के बारे में बताया। कलक्टर मीणा खुद ने एक ऊंची पहाड़ी पर चढ़कर फैले वन क्षेत्र और बुझाई गई आग के बारे में जानकारी लेकर आग लगने की भावी संभावनाओं पर विभागीय अधि...
Read Moreफतहनगर। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रो में 8 से 9 घण्टे तक एवं शहरों में भी अनियमित,अघोषित विद्युत कटौती के विरुद्ध आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष गणपत लाल स्वर्णकार, भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला,पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश खटीक, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रितु अग्रवाल, जिला मंत्री सचिन खटीक, युवा मोर्चा अध्यक्ष गोवर्धन सोनी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष शंकर लोहार,किसान मोर्चा अध्यक्ष संतोष प्रजापत, एससी मोर्चा अध्यक्ष गोयल, पार्षद गजेंद्र सिंह रावल, महामंत्री रामचंद्र मेलाना, कल्याण सिंह पोखरना, बद्रीलाल सोनी, रमेश पालीवाल, अशोक मोर, जगदीश खटीक, प्रकाश देवड़ा, अशोक तेली, सूर्यप्रताप सिंह रावल, सादिक हुसैन,किशन तेली, गिरजा शंकर लोहार, विकास वैष्णव,मोहित बंसल,गिरिराज अग्रवाल आदि उपस्थित थे । ...
Read Moreमावली/ प्रदीप वैष्णव । सरकार द्वारा अनियमित बिजली कटौती के विरुद्ध सरकार के खिलाफ भाजपा मावली मण्डल द्वारा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम सहायक अभियंता मावली को ज्ञापन सोपा गया। ज्ञापन के अनुसार भाजपा द्वारा मांग की गई कि क्षेत्र में विधुत कटौती को रोका जाए और पर्याप्त बिजली उपलब्ध करवाई जाए। ज्ञापन के अनुसार वर्तमान में कक्षा 5 कक्षा 8 वी बोर्ड की परीक्षाएं चल रही है और अनियमित बिजली कटौती से पढ़ने वाले बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।पानी की सप्लाई नही मिल पा रही है बिजली के अभाव में क्योंकि पानी की सप्लाई ओर बिजली कटौती का समय एक सा है।मण्डल अध्यक्ष रोशनलाल सुथार ने बताया कि ग्रामीणों के रोजमर्रा के काम बिजली कटौती से प्रभावित हो रहे है।गर्मी के दिन है और क्षेत्र में मछरों की बहुतायत है ऐसे में बिजली के अभाव में कैसे रहा जाए। भाजपा मावली मण्डल के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री के
Read Moreउदयपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष के निर्देशन में 14 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव कुलदीप शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु उदयपुर मुख्यालय एवं तहसीलों पर स्थित न्यायालयों पर बैचांे का गठन किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकरण रखे जा सकते हैं। इनमें प्री-लिटिगेशन प्रकरण में धारा 138 परक्राम्य विलेख अधिनियम, धन वसूली, श्रम एवं नियोजन संबंधी विवाद, बिजली, पानी एवं अन्य बिल भुगतान से संबंधित (अशमनीय के अलावा प्रकरण), भरण-पोषण से संबंधित प्रकरण, राजस्व विवाद, पैमाइश एवं डिवीजन ऑफ होल्डिंग सहित, सिविल विवाद, सर्विस मैटर्स, उपभोक्ता विवाद, अन्य राजीनामा योग्य विवाद (जो अन्य अधिकरणों/आयोगों/मंचो/आथॉरिटी/प्राधिकारियों के क्षेत्राधिकार संबंध...
Read Moreग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने ली समीक्षा बैठक, कहा – जो योजना जिसके लिए बनी है, उस तक पहुंचे, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता न करें
उदयपुर । प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के मंत्री रमेश चंद्र मीणा ने कहा है कि समस्त विभागीय अधिकारी यह ध्यान में रखें कि जो योजना जिसके लिए बनी है, वह उस तक हर हाल में पहुंचे तथा विकास कार्यों में गुणवत्ता के साथ समझौता किसी भी स्तर पर न होने पाए तभी हम सर्वतोमुखी विकास का सरकार का संकल्प साकार कर पाएंगे। केबिनेट मंत्री मीणा बुधवार को जिला परिषद सभागार में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज से जुड़े विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के निर्देश है कि भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगा, ऐसे में ग्रामीण विकास व पंचायती राज विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरी पारदर्शिता बरती जावें। इस मौके उन्होंने अधिकारियों से जलग्रहण, महात्मा गांधी नरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, प...
Read Moreफतहनगर। प्रदेश में बिजली का संकट लोगों को परेशान कर रहा है। दिन तो दिन रात के समय बिजली का गुल होना पालिका क्षेत्र के लोगों को खूब अखर रहा है। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग कई तरह के चार्ज लाद कर उनसे बिजली खर्च वसूल कर रहा है। गांवों के मुकाबले विभाग उनसे प्रति यूनिट अधिक राशि भी वसूल कर रहा है। ऐसे में बिजली विभाग का दायित्व बनता है कि कैसे भी करके गमी के दिनों में पूरी बिजली दें। बिजली की कटौती ने आम जन जीवन को खासा प्रभावित किया है। वार्ड 15 में नाकोड़ा नगर के लोग तो न्यून वॉल्टेज के साथ-साथ बिजली कटौती का दंश भी भोग रहे हैं। कटौती एवं न्यून वॉल्टेज के कारण यहां के लोगों को पीने के पानी के भी लाले पड़ गए हैं। घरों में बोरवेल की मोटरें नहीं उठती। ऐसे में पानी का प्रबन्ध करना यहां के निवासियों के लिए टेढ़ी खीर बन गया है। एक तरफ बिजली की कटौती तो दूसरी तरफ बिजली का अपव्यय भी खूब देखने...
Read Moreफतहनगर। एस.एस.कम्प्यूटर एकेडमी पर राजस्थान सरकार व महिला बाल विकास के माध्यम से आरकेसीएल के ज्ञान केन्द्र पर महिलाओं को आरएससीआइईटी कोर्स निःशुल्क करवाया जा रहा है। इस बैंच का उद्घाटन एस.एस कम्प्यूटर एकेडमी पर पालिका पार्षद सुनील मून्दड़ा द्वारा किया गया। निदेशक सुनिल कोठारी व निदेशिका सुनिता कोठारी ने संयुक्त बयान में बताया कि चयनित विद्यार्थियों को 03 माह तक निःशुल्क कोर्स करवाया जायेगा तथा 01 घण्टा प्रेक्ट्रिकल और 01 घण्टा थ्योरी कक्षा रहेगी तथा कोर्स की विशेषता के बारे में बताते हुए कहा गया कि किसी भी सरकारी भर्ती में यह कोर्स अनिवार्य है एवं आपको कोर्स से संबंधित किसी भी प्रकार की मदद चाहीए तो हम हमेशा आपके साथ है। विद्यार्थियों को निःशुल्क किताबे पार्षद मून्दड़ा के हाथों से प्रदान की गई। श्रीमती सुनिता के द्वारा बताया गया कि पिछले बैच मे ंभी महिलाओ ने मावली तहसील में सबसे अधिक...
Read Moreमिड-डे-मिल में विद्यार्थियों का अनुचित सहयोग लेने पर कलक्टर ने जताई नाराजगी कहा-असंवैधानिक कार्य करवाने पर होगी सख्त कार्यवाही
उदयपुर। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने जिले में मिड-डे-मिल कार्यक्रम के तहत कतिपय विद्यालयों द्वारा विद्यार्थियों के अनुचित सहयोग लेने की प्रवृत्ति पर नाराजगी जताते हुए संबंधित संस्थाप्रधानों और मिड-डे-मिल प्रभारियों को चेतावनी जारी की है। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश आमेटा ने बताया कि कुछ विद्यालयों में पोषाहार तैयारी, वितरण व अन्य कार्यों में विद्यार्थियों का अनुचित सहयोग लेने की शिकायतें प्राप्त हुई है। इस संबंध में कलक्टर की सख्त हिदायत के बाद विद्यालयों को विद्यार्थियों का सहयोग नहीं लेने के निर्देश दिए है और कहा है कि जिला कलक्टर के निर्देशानुसार मिड-डे-मिल के कार्यों के संपादन में विद्यार्थियों का सहयोग लेना असंवैधानिक है। आमेटा ने बताया कि सभी पीईईओ व प्रधानाध्यापकों को ऐसे अनुचित कार्य छात्र-छात्राओं से न करवाने एवं समय समय पर निरीक्षण करने के निर्देश दिये है। साथ ही यह भी स...
Read Moreगैंगरेप-मर्डर की घटना का खुलासा : दौसा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर 12 घंटे में महिला की लाश बरामद कर दो आरोपियों को घटना में प्रयुक्त कार समेत किया गिरफ्तार
जयपुर। दौसा में महिला से गैंगरेप के बाद मर्डर की घटना का पुलिस ने मात्र 12 घंटे में खुलासा कर गांव सिसोदिया थाना रामगढ़ पचवारा निवासी दो आरोपियों कालूराम मीना पुत्र जवान राम (23) तथा संजू मीना पुत्र फूलचंद (18) को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त इटियॉस कार बरामद कर ली है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध डॉ रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि 24 अप्रैल की शाम एक 35 वर्षीय महिला के परिजनों ने थाना रामगढ़ पचवारा में एक रिपोर्ट दी जिसमें बताया कि उसकी भतीजी अपने ससुराल जयपुर से उनके गांव के लिए निकली थी। काफी समय बीत जाने पर&nbs...
Read Moreलदानी। दोपहर बाद अचानक आग लग जाने से गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीण अपने साथ पानी के बर्तन लेकर आग बुझाने दौड़ पड़े। पानी के टेंकर का भी उपयोग किया गया। नगरपालिका की दमकल भी मौके पर पहुंची तथा आग बुझाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। सुखी लकड़ी व सुखी घास जलने के साथ पेड़ पौधों का भी नुकसान हुआ। ...
Read Moreफतहनगर। थामला में आगामी 3 मई को जैन भागवती दीक्षा ग्रहण करने जा रहे मुमुक्षु विनय भण्डारी के लिए मंगलवार को फतहनगर में चौबीसी का आयोजन किया गया। साधना सदन में आयोजित इस कार्यक्रम में गोद भराई एवं मुमुक्षु का बहुमान किया गया। इस अवसर पर मुमुक्षु के माता-पिता रेखा-बुद्धराज भण्डारी का भी बहुमान किया गया। कार्यक्रम में श्रीसंघ अध्यक्ष डॉ.जैनेन्द्र कुमार जैन, पारसमल बापना,देवीलाल खेरोदिया,रमेश मारू,डालचंद सहलोत,प्रभुलाल बोहरा, सुरेशचन्द्र सिसोदिया,विमल गड़ोलिया,गजेन्द्र तलेसरा,राजमल बापना,विशाल सामोता,महेन्द्र पीपाड़ा समेत समाजजन उपस्थित थे। ...
Read Moreउदयपुर। जिला प्रशासन एवं राजस्थान पत्रिका के साथ स्वयंसेवी संस्था के संवाद कार्यक्रम के अंतिम दिन फास्टर ने ग्रामीण को समस्या का संवाद कार्यक्रम अपने विचार रखे। फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा ने सरकार ये संवाद में जन कल्याण योजनाओं की ऑनलाइन प्रक्रिया को सरल करने पर जोर दिया ताकि आम गरीब को सुविधा का लाभ मिल सके। ग्राम पंचायत द्वारा आबादी क्षेत्र के पट्टे को ऑनलाइन करने की मांग की। जिला पर्यावरण समिति पर्यावरण चेतना रथ यात्रा मॉडल को पूरे प्रदेश में लागू करना। सीएसआर फंड स्थानीय स्तर पर लगाना, इसलिए जिला पर्यावरण समिति को नोडल एजेंसी नियुक्त की जाए। प्लास्टिक कैरी एक एक ज्वलंत समस्या का निराकरण पुर्व स्थाई व्यवस्था कर पॉलिथीन निर्माण के प्लांट पर रोक लगाया जाए। नवीन शिक्षा नीति में व्यवसायिक शिक्षा के तहत कक्षा आठ से एक ऐच्छिक विषय के रूप में चालु करें ताकि स्नातक तक अपना स्वयं का उ...
Read Moreफतहनगर। विश्वशांति, जनकल्याणार्थ एवं सकल मनोकामनार्थ फतहनगर की नानेश कॉलोनी में श्री बालाजी मित्र मंडल, आजाद मित्र मंडल एवं समस्त नगर वासियों द्वारा श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ श्रीमद्भागवत पोथी एवं कलश शोभायात्रा से हुआ। श्रीमद्भागवत पोथी एवं कलश शोभायात्रा शाम 06.00 बजे श्री द्वारकाधीश मंदिर से प्रारम्भ होकर कथा स्थल तक पहुंची। शोभायात्रा में श्रीभागवत महा पुराण को भक्त बारी बारी से सिर पर धारण किये चल रहे थे। सभी शुभ्र वस्त्रों एवं महिलाएं केसरिया वस्त्रों में चल रही थी। 61 कलश धारी महिलाओं के साथ सैंकड़ो लोग ढ़ोल के साथ नाचते चल रहे थे। कथा प्रवक्ता पं. माणकचंद मेनारिया खुली जीप में विराजित थे। साथ ही श्री बाल हनुमान का स्वरूप भी सभी के मन को मोह रहा था। पहले दिन की कथा में भागवत महात्म्य पर कहा कि नेमिसारण्य में कलियुग के प्रभाव नहीं होता है। अतः वही...
Read More