फतहनगर। थामला में आगामी 3 मई को जैन भागवती दीक्षा ग्रहण करने जा रहे मुमुक्षु विनय भण्डारी के लिए मंगलवार को फतहनगर में चौबीसी का आयोजन किया गया। साधना सदन में आयोजित इस कार्यक्रम में गोद भराई एवं मुमुक्षु का बहुमान किया गया। इस अवसर पर मुमुक्षु के माता-पिता रेखा-बुद्धराज भण्डारी का भी बहुमान किया गया। कार्यक्रम में श्रीसंघ अध्यक्ष डॉ.जैनेन्द्र कुमार जैन, पारसमल बापना,देवीलाल खेरोदिया,रमेश मारू,डालचंद सहलोत,प्रभुलाल बोहरा, सुरेशचन्द्र सिसोदिया,विमल गड़ोलिया,गजेन्द्र तलेसरा,राजमल बापना,विशाल सामोता,महेन्द्र पीपाड़ा समेत समाजजन उपस्थित थे।
जैन भागवती दीक्षाः फतहनगर में जैन समाज ने मुमुक्षु विनय भण्डारी का किया बहुमान

Leave a Reply