खण्डहर में तब्दील हो गया अस्पताल भवन, लाखों की लागत का सामान हुआ बेकार,कुछ सामान हुआ चोरी,
https://www.fatehnagarnews.com ट्रोमा को लेकर विभाग की मनाही फतहनगर(RAHUL CHAWADA)। जनप्रतिनिधियों की उदासीनता एवं विभागीय अधिकारियों की बेरूखी के चलते लाखों की लागत का नया भवन खण्डहर में तब्दील हो गया। जी हां हम बात कर रहे हैं पालिका क्षेत्र के धुणी बावजी के समीप स्थित अस्पताल भवन की। करीब डेढ़ दशक पहले तत्कालीन विधायक शांतिलाल चपलोत के प्रयासों से धुणी बावजी के समीप पड़ी जमीन पर चहारदीवारी बनाकर अस्पताल भवन का निर्माण किया गया। इस दौरान यहां से अतिक्रमण भी हटा दिए गए। अस्पताल भवन के निर्माण कार्य का तत्कालीन चिकित्सा मंत्री नरपतसिंह राजवी ने शिलान्यास किया था। भामाशाहों ने भी कमरे बनवाने की घोषणाएं की थी। भाजपा शासन के दौरान भवन बनकर तैयार हो गया लेकिन किसी को भी इस भवन में अस्पताल शुरू करवाने की नहीं सूझी। नगरवासी इसमें ट्रोमा अथवा सेटेलाइट हॉस्पीटल प्रारंभ करने की मांग करते रहे और जनप
Read More