मावली। भाजपा मावली द्वारा राज्य सरकार की तुष्टीकरण की नीतियों के खिलाफ बुधवार को तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया। राज्य में बहुसंख्यकों पर बढ़ रहे अत्याचार और करोली के बाद मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र जोधपुर में बिगड़ी कानून व्यवस्था के विरोध में राजस्थान के राज्यपाल के नाम उक्त ज्ञापन मावली तहसीलदार रतन लाल कुमावत को सौंपा गया। ज्ञापन में भाजपा पदाधिकारियो ने मांग की है कि सरकार प्रदेश में कानून व्यवस्था को ठीक करे। तुष्टीकरण की राजनीति बंद करे और साम्प्रदायिक सौहार्द न बिगड़े इसके लिए कानून व्यवस्था मजबूत करे। करोली, जोधपुर में हुई हिंसक घटना की पुनरावृत्ति न हो उसके लिए दोषियों पर कठोर कार्यवाही की जानी चाहिए ताकि प्रदेश में बहुसंख्यकों के मान सम्मान की रक्षा हो एवं उन पर हो रहे अत्याचार पर लगाम लगे। ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधि मंडल में मावली भाजपा मण्डल अध्यक्ष रोशन लाल सुथार ,घासा मण्डल अ...
Read Moreadmin
उदयपुर। राज्य सरकार की इंदिरा प्रियदर्शनी पुरस्कार वर्ष 2019-20 व 2020-21 के तहत कक्षा 10वी व 12वीं की चयनित बालिकाओं के लिए बुधवार को राजकीय फतह उमावि में आयोजित जिला स्तरीय स्कूटी वितरण समारोह में 47 बेटियां लाभान्वित हुई। समारोह की अध्यक्षता पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा ने की जबकि मुख्य अतिथि उदयपुर शहर विधायक गुलाबचंद कटारिया व उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा थे। विशिष्ट अतिथि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश आमेटा, लक्ष्मीनारायण पंड्या, नरेन्द्र औदिच्य, सुशील कुमार जैन व ललित पानेरी थे। अतिथियों ने पुरस्कार प्राप्त करने वाली बेटियों को बधाई दी और अन्य बेटियों को इनसे प्रेरित होकर पूर्ण लगन व मेहनत के साथ आगे बढ़ने व सरकार की ओर से दिये जाने वाले पुरस्कारों का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम संयोजक जिला शिक्षा अधिकारी व अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी मुरलीधर चौबीसा ने...
Read Moreउदयपुर। सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के निर्देशानुसार आमजन को बेहतर व पारदर्शी ई-मित्र सेवाओं उपलब्ध कराने एवं उनकी ईमित्र से जुड़ी समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु एसीपी सुश्री शीतल अग्रवाल के मार्गदर्शन में बुधवार को विशेष अभियान चलाकर जिले में कुल 312 ई-मित्र कियोस्क का औचक निरीक्षण किया गया। एसीपी अग्रवाल ने प्रोग्रामर, सहायक प्रोग्रामर, सूचना सहायक को सम्मिलित कर जिला एवं ब्लॉक स्तर पर दलों का गठन करते हुए ई-मित्रों का निरीक्षण करवाया गया। गठित दलों द्वारा जिले कुल 312 ई-मित्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में कुल 75 ई-मित्र कियोस्क पर सेवा शुल्क सूची चस्पा नहीं पाये जाने पर राजधरा एप के माध्यम से निरीक्षण कर निर्धारित शास्ति आरोपित की गयी। वहीं ई-मित्रों द्वारा निर्धारित स्थान पर बैठकर कार्य नहीं किए जाने के कारण संबंधित स्थानीय सेवा प्रदाता को नोटिस जारी कर पाबंद किया गय...
Read Moreउदयपुर। भारत सरकार के राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल द्वारा जारी अधिसूचनानुसार 1 जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम के संबंध में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के तहत बुधवार को शहर के सेक्टर स्थित आलोक संस्थान में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित हुई। राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी विनय कट्टा ने सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर रोक, इनके स्थान पर इको फ्रेंडली वस्तुओं का उपयोग, प्लास्टिक के समय अवसान के बाद निपटान आदि के बारे में बताया। इस अवसर पर आलोक संस्थान के निदेशक प्रदीप कुमावत ने सभी को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की शपथ दिलाई। रेडियो सिटी एफएम के प्रोग्राम डायरेक्टर आरजे रजत ने भी कहानी के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रदूषण नियंत्रण की टीम द्वारा विद्यार्थियों को जूट के बैग वितरित किये गये। ...
Read Moreउदयपुर। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से नगरपालिकाओं में 31 जनवरी 2022 तक रिक्त हुए पदों के लिए उपचुनाव कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। इसके तहत उदयपुर जिले में सलूंबर नगरपालिका के वार्ड संख्या 9 (अपिव महिला) के लिए उपचुनाव होना है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओ.पी.बुनकर ने बताया कि उपचुनाव के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लोक सूचना 13 मई को जारी कर दी जाएगी। नाम निर्देशन प्रस्तुत करने की अवधि 17 मई (रविवार 15 मई को छोड़कर) तक सुबह 10.30 से अपराह्न 3 बजे तक रहेगी। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 18 मई को सुबह 10.30 बजे से की जाएगी। अभ्यर्थिता वापस लेने का समय 20 मई अपराह्न 3 बजे तक रहेगा। चुनाव चिन्हों का आवंटन 21 मई को किया जाएगा। मतदान यदि आवश्यक हुआ तो रविवार 29 मई को सुबह 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा व मतगणना सोमवार 30 मई को सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगी। ...
Read Moreउदयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत बुधवार को विशेष विमान से उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पर पहुंचे। मुख्यमंत्री के उदयपुर आगमन पर एयरपोर्ट पर अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री रामलाल जाट, केबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय व उदयलाल आंजना, टीएडी मंत्री अर्जुनसिंह बामनिया, जन अभाव अभियोग समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर एवं प्रशासनिक अधिकारियों में संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट, आईजी हिंगलाजदान, जिला कलक्टर ताराचंद मीणा, एसपी मनोज कुमार आदि मौजूद रहे। एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री के साथ अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों का काफिला होटल ताज अरावली के लिए रवाना हुआ। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अजय माकन एवं सांसद श्री के सी वेणुगोपाल सहित कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे। सुबह से ही उदयपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री से मिलने वालों का ताता लगा र...
Read Moreफतहनगर। जोधपुर में हुए उपद्रव एवं उस पर सरकार द्वारा अपनाई जा रही नीति से क्षुब्ध होकर गुरूवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नायब तहसीलदार संपतसिंह भाटी को ज्ञापन सौंपा। भाजपा के देहात जिला उपाध्यक्ष गणपतलाल स्वर्णकार,भाजपा मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम बागला समेत अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि करौली, राजगढ़ अलवर के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह नगर जोधपुर में भी जिस प्रकार पुलिस व सरकार के सरंक्षण में उपद्रव का प्रदर्शन हुआ इससे आमजन आक्रोशित है। इस अवसर पर नगरपालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार खटीक, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ऋतु अग्रवाल, मण्डल महामंत्री रामचंद्र महलाना, रोशनलाल खटीक, पार्षद सोहनलाल खटीक, रमेशचंद्र तेली, सचिन खटीक, मोहित बंसल, श्रवण खटीक, विक्रम जैन, हरीश सिंघल, मदन तेली, गोवर्धन सोनी, पुरणमल जीनगर,शंकरलाल लोहार, रमेशच...
Read Moreफतहनगर। वर्द्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ श्रावक पारसमल बापना को श्री अम्बेश गुरू मेमोरियल संस्थान फतहनगर का कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उक्त मनोनयन की घोषणा थामला में आयोजित दीक्षा एवं पारणा महोत्सव कार्यक्रम के दौरान संस्थान अध्यक्ष मनोहरलाल लोढ़ा द्वारा की गई। कार्यक्रम में पारसमल बापना का मनोनयन पर बहुमान भी किया गया। इसके अलावा दिनेश सिंघवी को महामंत्री,बलवन्तसिंह हिंगड़ को मंत्री एवं रोशनलाल बड़ाला को कानून मंत्री मनोनीत किया गया। ...
Read Moreफतहनगर। नगर के द्वारिकाधीश मंदिर में गुरूवार को प्रातः 11 बजे धर्मप्रेमी सत्यनारायण अग्रवाल की ओर से छप्पनभोग का आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी मंदिर मण्डल के अध्यक्ष शैलेष पालीवाल ने दी। आयोजन का लाभ लेने के लिए मंदिर मण्डल ने धर्मप्रेमी लोगों को आमन्त्रित किया है। ...
Read Moreचूरू। पंचायत राज उप चुनाव अंतर्गत जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग ने पंचायत राज उप चुनाव को देखते हुए गुगलवा के वार्ड 5 के उप चुनाव के लिए राजगढ़ एसडीएम को एरिया मजिस्ट्रेट तथा राजगढ़ तहसीलदार को जोनल मजिस्ट्रेट, झाड़सर कांधलान के वार्ड 4 के लिए तारानगर एसडीएम को एरिया मजिस्ट्रेट व तारानगर तहसीलदार को जोनल मजिस्ट्रेट तथा गोलसर के वार्ड 11 में पंच पद के चुनाव के लिए रतनगढ़ एसडीएम को एरिया व रतनगढ़ तहसीलदार को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। ...
Read Moreश्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर जिले में अनाधिकृत व्यक्तियों द्वारा ऊंचे टावर पानी टंकियों पर चढकर लोक शान्ति भंग करने की कोशिश की जाती है। इसके मध्यनजर जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती रूक्मणि रियार सिहाग ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह प्रतिबंधित आदेश जारी किए। आदेशानुसार कोई भी व्यक्ति (विभाग का अधिकृत व्यक्ति के अतिरिक्त) ऊंचे टावर व ऊंची पानी टंकियों आदि पर नही चढेगा, जिससे कि न्यूसेंस या आंशकित खतरे की संभावना हो तथा लोक शांति विक्षुब्ध होती हो। इस आदेश का उल्लंघन करने पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 के तहत दण्डित कराने की कार्यवाही की जाएगी। यह आदेश 2 जुलाई 2022 तक प्रभावशील रहेगा। ...
Read Moreजयपुर। राज्य में आगामी 15 मई से अवैध खनन, परिवहन और भण्डारण के खिलाफ एक माह का विशेष अभियान चलाया जाएगा। अतिरक्त मुख्य सचिव माइंस डॉ. सुबोध अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि नीचले स्तर तक प्रभावी तरीके से अभियान के संचालन के लिए जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की सक्रिय भागीदारी तय करते हुए जिला कलक्टर की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया जाएगा। एसीएस डॉ. सुबोध अग्रवाल बुधवार को सचिवालय में खान एवं भूविज्ञान विभाग की वर्चुअल आधार पर समीक्षा बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत प्रदेश में खनिज खोज व खनन कार्य को गति देने और अवैध खनन पर कारगर कार्यवाही के निर्देश देते रहे हैं वहीं खान व गोपालन मंत्री श्री प्रमोद जैन भाया निरंतर समीक्षा करते रहे हैं। यही कारण रहा है कि वर्ष 2021-22 खान व भूविज्ञान विभाग के लिए उपलब्धियों का वर्ष रहा है। विभाग द्वारा 6391 कर...
Read Moreचित्तौड़गढ़। राजस्व मंत्री श्री रामलाल जाट 5 मई को प्रातः 11 बजे जिला परिषद् के ग्रामीण विकास अभिकरण सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ राजस्व विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक लेंगे। कलक्टर श्री अरविंद कुमार पोसवाल ने बताया कि बैठक में राजस्व न्यायालयों, संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों, जिले से संबंधित बजट घोषणाओं की प्रगति, कॉलोनियों के नियमन की कार्य योजना सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की राजस्व मंत्री रामलाल जाट समीक्षा करेंगे। बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को अद्यतन प्रगति रिपोर्ट के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। प्रस्तावित यात्रा कार्यक्रम के अनुसार राजस्व मंत्री प्रातः 9 बजे उदयपुर से प्रस्थान कर 11 बजे चित्तौड़गढ़ पहुंचेंगे। राजस्व अधिकारियों के साथ बैठक के बाद शाम 4.30 बजे भी...
Read Moreडूंगरपुर। राज्य सरकार की विभिन्न योजनान्तर्गत जिले की 46 बेटियों को उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करते हुए स्कूटी की सौगात दी गई। बुधवार को वरदान उच्च माध्यमिक विद्यालय डंूगरपुर में आयोजित जिला स्तरीय स्कूटी वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष (राज्यमंत्री) डॉ. शंकर यादव, कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा, विशिष्ट अतिथि पूर्व राज्यमंत्री असरार अहमद, अतिरिक्त जिला कलक्टर राजीव द्विवेदी, उप जिला प्रमुख सुरता परमार, पूर्व उप जिला प्रमुख प्रेम कुमार पाटीदार, प्रधान डंूगरपुर कांता देवी कोटेड, समाज सेवी भरत नागदा, पूर्व जिला परिषद सदस्य बालकृष्ण परमार, नानुराम माली, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक अमृतलाल कलाल, सहायक निदेशक जनसम्पर्क छाया चौबीसा, प्रधानाचार्य महारावल हरीश रोत, प्रधानाचार्य किशनलाल गर्ग उमावि अशोक भट्ट, प्रधानाचार्या देवेन्द्र बालिका द...
Read Moreसरकारी विद्यालयों की बालिकाओं ने बाजी मारी,राज्य सरकार बालिका शिक्षा उन्नयन के लिए प्रतिबद्ध- श्री जाड़ावत
चित्तौड़गढ़। बालिका शिक्षा प्रोत्साहन के तहत कक्षा 12 में विभिन्न विषय संवर्गों की 8 श्रेणी में जिले में प्रथम आने वाली 41 प्रतिभावान बालिकाओं को इंदिरा प्रियदर्शनी पुरस्कार के तहत स्कूटी वितरित की गई। जिला मुख्यालय के इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम में बुधवार को आयोजित जिला स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि धरोहर संरक्षण प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने कहा कि अपनी योग्यता को इस मंच तक लाने वाली बालिकाएँ बधाई की पात्र हैं। सम्मानित बालिकाएँ इंदिरा जी के संघर्ष और मजबूत व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ें। श्री जाड़ावत ने बालिकाओं से आह्वान किया कि जीवन में पीछे मुड़कर नहीं देखे और आगे का मार्ग अपनाए,सफलता आपके कदम चूमने को तैयार खड़ी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बालिकाओं...
Read Moreमुख्यमंत्री ने जोधपुर में हुई घटना की उच्च स्तरीय समीक्षा की, साम्प्रदायिक सौहार्द्र व शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश
जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने साम्प्रदायिक सद्भाव और भाईचारे को नुकसान पहुंचाने वाली घटनाओं के लिए ज़िम्मेदार असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने जोधपुर में हुई घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि प्रदेश में कहीं भी साम्प्रदायिक सौहार्द्र को प्रभावित करने वाली घटना से समाज में शांति एवं कानून व्यवस्था को क्षति पहुंचती है। उन्होंने कहा कि अपराधी चाहे किसी धर्म, जाति या वर्ग का हो अपराध में उसकी संलिप्तता पाये जाने पर उसे बख्शा नहीं जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में सभी समाज और धर्मों के लोग सभी त्योहारों को प्रेम और भाईचारे से मनाते आए हैं और विशेषकर जोधपुर अपनी अपनायत के लिए जाना जाता है। यह परंपरा बनी रहनी चाहिए। उन्होंने आमजन से शांति बनाए रखने की अपील की। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने गृह राज...
Read Moreफतहनगर। स्थानीय महावीर इंटरनेशनल शाखा फतहनगर द्वारा अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर कृष्ण महावीर गौशाला में गुड लापसी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान गायों को गुड-लापसी व चारा खिलाया गया। इस वर्ष का पहला कार्यक्रम कर महावीर इंटरनेशनल संस्थान द्वारा वर्ष की शुरुआत की गई। कार्यक्रम महावीर इंटरनेशनल परिवार एवं धर्मावत परिवार के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के आशीष जैन, अजय जैन, शुभम चपलोत, निलेश पोखरना, शैलेश धर्मावत, नरेश मंडोवरा, महावीर जैन, अनिल माहेश्वरी, आयुष जैन, प्रशांत जैन, मोहित पालीवाल एवं बच्चे उपस्थित थे। ...
Read Moreउदयपुर । विप्र फाउण्डेशन उदयपुर शहर अध्यक्ष पं. त्रिभुवन नाथ व्यास ने बताया कि भगवान श्री परशुराम जी के जन्मौत्सव के तहत विप्र फाउण्डेशन उदयपुर द्वारा 5 दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिवस भगवान श्री परशुराम जी के जन्म दिन अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम मूर्तिस्थल श्रीमद् वल्लभााचार्य पार्क हिरण मगरी सेक्टर 11 पर विप्र फाउण्डेशन उदयपुर शहर दक्षिणाचंल द्वारा प्रातः 8 बजे प. मनोहर जी शास्त्री एवं पं. निर्मल कुमार जी दवे द्वारा पूर्ण विधि विधान के साथ हवन पूजन, आरती आदि का कार्य सम्पन्न हुआ। हवन पूजन के मुख्य यजमान श्री भूपेश चतुर्वेदी थे। अभिजित मुहर्त में 12.15 बजे पूर्णाहूति की गई तत्पश्चात् श्रीमाली जाति सम्पत्ति व्यवस्था ट्रस्ट महालक्ष्मी मंदिर उदयपुर द्वारा हवन में बैठे यजमान को महालक्ष्मी जी को ओढाई साडी को ओढाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विप्र फाउण्डेशन के राष्ट्रीय संरक्षक एवं मावली व...
Read Moreफतहनगर। नानेश कॉलोनी परिसर स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण में श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ के सातवें दिन की कथा में सत्राजित प्रसंग, सामंतक मणि चोरी कथा, कृष्ण जामवंत यद्ध, जामवंति से विवाह, सूर्यपुत्री कालिन्द्री से विवाह, भौमासुर वधकर 16100 विवाह, शिशुपाल वध, द्रोपदी चीरहरण सुदामा चरित्र एवं श्री कृष्ण के साकेत प्रस्थान की भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई। समापन के दिन आगे कहा कि प्रभु के साकेत जाने पर भी श्रीमद्भागवत रूप में सदैव विद्यमान है। साधक योगी को चाहिए कि आत्मा निर्मल योगमय रहे। जैसे समुद्र में हजारों नदियाँ के जल से भी बाढ़ नहीं आती है वैसे ही रहे। भंवर की तरह सार संग्रहित करें, मधुमक्खी की तरह धन एकत्रित न करें, बालक की तरह भूलना चाहिए, शरीर गंदगी का भंडार है इससे मोह नहीं करें, मरण को सुधारने के लिए हरिस्मरण करें। जैसे जहर जानकर या अनजान में खाने पर भी मृत्यु निश्च...
Read Moreआगामी त्योहारों पर कानून व्यवस्था को लेकर सतर्क है जिला प्रशासन,ईद-उल-फितर एवं परशुराम जयंती के मध्यनजर नियुक्त किए कार्यपालक मजिस्ट्रेट
उदयपुर । जिले में 2 मई अथवा 3 मई को ईद-उल-फितर पर्व (चंद्रदर्शन से) एवं भगवान परशुराम जयंती पर्व के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिला प्रशासन सतर्क है। इन त्योहारों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (नगर) उदयपुर प्रभा गौतम ने कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। जारी आदेश अनुसार तहसीलदार गिर्वा एवं पुलिस उप अधीक्षक वृत्त नगर पूर्व पुलिस थाना क्षेत्र सूरजपोल, भुपालपूरा, प्रताप नगर, हिरण मगरी में कानून व्यवस्था देखेंगे। इसी प्रकार तहसीलदार बड़गांव एवं पुलिस उप अधीक्षक पश्चिम हाथीपोल, घंटाघर, धान मंडी, अंबा माता एवं सुखेर में कानून व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही तहसीलदार नगर विकास प्रन्यास एवं पुलिस अधीक्षक वृत्त गिरवा गोवर्धन विलास एवं नाई क्षेत्र में कानून व्यवस्था देखेंगे। साथ ही सभी उपखंड मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र में इन त...
Read More