
फतहनगर। विद्या भारती संस्थान उदयपुर जिले के प्रधानाचार्यों की एक दिवसीय बैठक आयोजित हुई, जिसमें बोर्ड परीक्षा परिणाम, नवीन प्रवेश एवं आगामी शैक्षणिक योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक का शुभारंभ जिला सचिव कालूलाल चौबिसा, सह सचिव लालसिंह शक्तावत एवं प्रभात आमेटा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात त्रिभुवन व्यास ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। अतिथि परिचय प्रधानाचार्य सुरेश आमेटा ने दिया, जबकि स्वागत उद्बोधन तुलसीराम लोहार ने किया।जिला सचिव कालूलाल चौबिसा ने बोर्ड परीक्षा परिणाम की समीक्षा करते हुए नवीन प्रवेश अभियान, वार्षिकोत्सव, विद्यालय पंचांग तथा नवीन आचार्य सम्मेलन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। सह सचिव लालसिंह शक्तावत ने शैक्षिक गुणवत्ता सुधार, मासिक टेस्ट, गृहकार्य जांच एवं माह के अंत में पीटीएम आयोजित करने पर जोर दिया।सह सचिव प्रभात आमेटा ने मई माह में विद्यालयों के भौतिक सत्यापन करवाने के बिंदुओं की जानकारी दी। साथ ही स्थायी आचार्यों की ग्रीष्मावकाश योजना बनाकर कार्य विभाजन करने तथा आधारभूत विषयों के प्रशिक्षण आयोजित करने की बात कही।बैठक में जिले के छह संकुल प्रमुख, प्रधानाचार्य एवं सह जिला संस्कार प्रमुख ललित बारोलिया उपस्थित रहे। लेखन कार्य कैलाश चंद्र शर्मा ने किया। अंत में शांति मंत्र के साथ बैठक का समापन हुआ।

