Author Posts
फतहनगर - सनवाड

संस्कृत शिक्षा में अधिशेष समायोजन का स्वागत, माध्यमिक में नए स्टाफिंग पैटर्न लागू करने की मांग

जयपुर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने संस्कृत शिक्षा विभाग में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के अधिशेष समायोजन के निर्णय का स्वागत किया है। महासंघ के प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा ने बताया कि नए शिक्षा सत्र के साथ प्रदेश में लेवल प्रथम एवं लेवल द्वितीय के 573 अधिशेष तृतीय श्रेणी शिक्षकों को रिक्त पदों पर अन्य विद्यालयों में पदस्थापित किया गया है। महासंघ ने इस निर्णय को छात्र हित में महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे संस्कृत विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता बढ़ेगी और नामांकन में भी वृद्धि होगी। संगठन ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा में विद्यार्थियों की संख्या पिछले 10 वर्षों में करीब 20 लाख से बढ़कर 50 लाख से अधिक हो गई है। वर्तमान में प्रदेश में लगभग 19 हजार उच्च ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

आदर्श आयुर्वेद नर्सिंग इंस्टिट्यूट द्वारा वसंत ऋतु पर विशेष आयोजन, नीम अमृत खिचड़ी स्वरस का निःशुल्क वितरण

फतेहनगर।वसंत ऋतु के पावन अवसर पर आदर्श आयुर्वेद नर्सिंग इंस्टिट्यूट, तालाब रोड फतेहनगर के तत्वावधान में नगर के द्वारकाधीश चौराहा पर “नीम अमृत खिचड़ी स्वरस” का निःशुल्क वितरण किया गया।इस आयोजन में बड़ी संख्या में नगरवासियों ने भाग लेकर प्रातः खाली पेट आयुर्वेदिक औषधि का सेवन किया और स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान लगभग 500 से अधिक लोगों को नीम खिचड़ी स्वरस पिलाया गया।संस्थान द्वारा यह विशेष कार्यक्रम 8, 9 एवं 10 अप्रैल तक प्रतिदिन प्रातः 7:00 बजे से 9:00 बजे तक आयोजित किया जा रहा है।इस अवसर पर संस्थान के निदेशक श्री संजय अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही कॉलेज स्टाफ में आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. सेजल वैरागी एवं डॉ. गुंजन पालीवाल सहित आयुर्वेद नर्सिंग डिप्लोमा के छात्र-छात्राएं भी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने वसंत ऋतु में आयुर्वेदिक आहार-व...

Read More
फतहनगर - सनवाड

जयपुर में शिक्षा अधिकारियों की वर्चुअल बैठक, प्रवेशोत्सव को जन-आंदोलन बनाने के निर्देश

जयपुर।राजधानी जयपुर स्थित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षा संकुल के वीसी कक्ष से आज प्रदेशभर के जिला शिक्षा अधिकारियों, ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों एवं प्राचार्यों के साथ एक महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए नवीन शैक्षणिक सत्र में विद्यालयों के सुव्यवस्थित एवं प्रभावी संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान प्रवेशोत्सव के सफल आयोजन, निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण तथा अन्य प्रमुख शैक्षिक विषयों पर गहन विचार-विमर्श कर एक सुदृढ़ एवं क्रियान्वयन योग्य कार्ययोजना तैयार की गई। बैठक में विशेष रूप से प्रवेशोत्सव को जन-आंदोलन का स्वरूप देने पर जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे ग्राम स्तर पर सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें, गाँव-गाँव जाकर रात्रि विश्राम करें तथा प्रत्येक पात्र बालक-बालिका का विद्यालयों में अधिकतम नामांकन सुनिश्चित करें। अध्यक्षत...

Read More
फतहनगर - सनवाड

नउवा ग्राम पंचायत में मेले का समापन समारोह संपन्न, जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

फतहनगर।मावली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नउवा में आयोजित मेले का समापन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी ने शिरकत की, जबकि अध्यक्षता मावली के निवर्तमान प्रधान नरेंद्र चंडालिया ने की।समारोह में मावली ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गोखरू, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अशोक वैष्णव, पूर्व युवा कांग्रेस लोकसभा उपाध्यक्ष लव पुरोहित, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मांगीलाल मेघवाल, कांग्रेस नेता उपेन्द्र मीणा सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने स्वर्गीय आचार्य निरंजन नाथ की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।इसके अलावा देबारी मंडल अध्यक्ष नारायण गायत्री, धोली मगंरी सरपंच तेज प्रकाश, विजनवास सरपंच भेरु भाई, गुड़ली सरपंच प्रकाश भाई एवं नउवा सरपंच चमन गमेती भी कार्यक्रम में शामिल हुए।समारोह में मदन रेबारी, भोल...

Read More
फतहनगर - सनवाड

आसना स्कूल में शिक्षिका ने भेंट किया पिजन बॉक्स

फतहनगर।राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आसना में शिक्षिका श्रीमती पुष्पा सोलंकी ने अपने पिता स्वर्गीय दिलीप सिंह सोलंकी की पुण्य स्मृति में एक सराहनीय पहल की। उन्होंने प्रधानाचार्य डॉ. महावीर प्रसाद जैन की प्रेरणा से ज्ञान संकल्प पोर्टल के माध्यम से 15,520 रुपये की राशि का पिजन बॉक्स विद्यालय को भेंट किया।इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिक्षिका की इस प्रेरणादायक पहल के लिए विद्यालय परिवार द्वारा उनका सम्मान भी किया गया।विद्यालय प्रशासन ने इसे विद्यार्थियों के हित में एक उपयोगी योगदान बताते हुए आभार व्यक्त किया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, बाल विवाह उन्मूलन का दिलाया संकल्प

 फतहनगर। ईंटाली के राजकीय निरंजन नाथ आचार्य सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में ग्रामवासियों एवं एसडीएमसी सदस्यों द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम में संस्था प्रधान मनोज कुमार समदानी, अध्यापक ललित अग्रवाल सहित अनिल जीनगर, टीमू सोनी, अर्जुन लाल, मनोहर सिंह, हेमंत मुद्गल, बंसीलाल कुलमी, दुर्गाशंकर मेनारिया एवं मीना रेगर सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रतिनिधि प्रकाश चंद्र सामर, प्रभु लाल टेलर, मधुसूदन पारीक, सत्यनारायण आमेटा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी देवी पुष्करणा एवं उषा सालवी भी मौजूद रहे।विशेष अतिथि के रूप में महिला अधिकारिता विभाग, महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र मावली से एडवोकेट ममता कुवर ने शिरकत की। उन्होंने बाल विवाह जैसी कुप्रथा के विरुद्ध जागरूकता का संदेश देते हुए ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

कैंसर मरीजों के लिए ‘द प्रोग्रेसिव नेशन’ का 45वां हेयर डोनेशन अभियान सम्पन्न

फतहनगर।कैंसर पीड़ित मरीजों की सहायता के लिए कार्यरत सामाजिक संस्था द प्रोग्रेसिव नेशन द्वारा सेवा और संवेदनशीलता का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए 45वां हेयर डोनेशन अभियान सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। संस्था की सह-संस्थापक पारुल वर्डिया के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान के तहत 12 इंच लंबे बाल एकत्रित किए गए। इन बालों से कैंसर उपचार के दौरान अपने बाल खो चुके मरीजों के लिए विग तैयार की जाती है, जिससे उन्हें आत्मविश्वास और मानसिक संबल मिलता है। अभियान के दौरान सुहानी विजयवर्गीय (पुत्री अशोक विजयवर्गीय) एवं मानसी खोईवाल (पुत्री लोकेश खोईवाल) ने अपने 12 इंच लंबे बाल दान कर मानवता की मिसाल पेश की। वहीं चित्तौड़गढ़ निवासी नम्रता गदिया (पत्नी विनोद जैन) ने भी इस पुनीत कार्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी दानदाताओं ने समाज के अन्य लोगों से भी इस नेक पहल से जुड़ने...

Read More
फतहनगर - सनवाड

शिक्षक हितों पर कुठाराघात का आरोप, शैक्षिक महासंघ का कड़ा विरोध

शिविरा पंचांग संशोधन की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल फतहनगर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री मदन लाल दिलावर से मुलाकात कर शिक्षा विभाग द्वारा जारी शिविरा पंचांग में त्वरित संशोधन की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा एवं उदयपुर संभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष अभय सिंह राठौड़ सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। महासंघ के प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा ने बताया कि संगठन ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक द्वारा जारी शिविरा पंचांग का कड़ा विरोध दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि विभागीय स्तर पर किए गए संशोधनों से शिक्षक हितों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। उन्होंने कहा कि पहले से ही शिक्षकों को अन्य विभागों की तुलना में कम अवकाश मिल रहे हैं...

Read More
फतहनगर - सनवाड

वरिष्ठ भाजपा नेता चोरडिया से मिलने जीबीएच पहुंचे राज्यपाल कटारिया

उदयपुर। पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया मंगलवार सुबह बेडवास स्थित जीबीएच जनरल हॉस्पिटल में भर्ती वल्लभनगर क्षेत्र में जनसंघ के समय से वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मीलाल चोरडिया (93) की कुशलक्षेम जानने पहुंचे। राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने आईसीयू में भर्ती चोरडिया से मुलाकात करते हुए भावुक स्वर में कहा कि “आपका जीवन संघर्ष और समर्पण हमारे के लिए प्रेरणा है।” उन्होंने ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। चंडीगढ़ रवाना होने से पहले विशेष रूप से समय निकालकर अस्पताल पहुंचे कटारिया ने चौथे माले पर स्थित मेडिकल आईसीयू में चिकित्सकों से विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने परिजनों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि वे हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े हैं और किसी भी आवश्यकता पर तुरंत अवगत कराएं। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में लंबे समय तक सक्रिय रहे चोरडिया के प्रति सम्मान और स्नेह का यह भाव स्प...

Read More
फतहनगर - सनवाड

डॉ. विप्लवी की वसुंधराराजे से मुलाकात, पुस्तक भेंट

उदयपुर, 7 अप्रेल। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री, जनप्रियनेत्री श्रीमती वसुंधरा राजे के उदयपुर आगमन पर भाजपा नेता व पूर्व पार्षद डॉ. विजय विप्लवी ने महाराणा प्रताप विमानपत्तन पर स्वागत करके अपनी पुस्तक "पत्रकार दीनदयाल उपाध्याय" भेंट की।डॉ. विप्लवी ने एकात्म मानवदर्शन के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय के पत्रकार जीवन पर किये शोध व पुस्तक प्रकाशन की संक्षिप्त जानकारी भी दी।◆वसुंधरा राजे ने पूछा- धर्मनारायण जी कहां है ?◆वसुंधराराजे ने सबसे पहले डॉ. विप्लवी से पूछा- धर्मनारायण जी कहां है? विप्लवी ने उन्हें बताया कि वे सुपुत्री के अस्वस्थता के कारण जयपुर गये है। तो वसुंधराराजे ने कहा आप दोनों में एक भी साथ में न हो, तो तुरंत दूसरे के लिये पूछना होता है।इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

खड़ोदा विद्यालय में साइकिल वितरण कार्यक्रम सम्पन्न, 13 छात्राओं को मिली सौगात

फतहनगर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खड़ोदा में छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संस्थाप्रधान श्री भरत कुमार जावत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की कुल 13 छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित की गईं। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार की यह योजना बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इससे दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी और उनकी पढ़ाई में निरंतरता बनी रहेगी। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि श्री लोकेश भट्ट, श्री हीरालाल पुष्करणा, श्री जगदीश सिंह रावत, श्री कालू सिंह रावत, श्री प्र...

Read More
फतहनगर - सनवाड

आदर्श आयुष इंस्टिट्यूट में औषधीय पौधों का वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

फतहनगर। तालाब रोड स्थित आदर्श आयुष इंस्टिट्यूट, फतहनगर (जिला उदयपुर) में औषधीय पौधों के संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्थान परिसर में शतावरी, निर्गुंडी, ब्राह्मी सहित लगभग 30 प्रकार के औषधीय पौधों का रोपण किया गया।कार्यक्रम में संस्थान निर्देशक श्री शशांक अग्रवाल की उपस्थिति रही। वहीं स्टाफ सदस्यों में डॉ. गुंजन पालीवाल एवं डॉ. सेजल वैरागी के सानिध्य में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्रों ने स्वयं पौधे लगाकर उन्हें गोद लिया और उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया।इस दौरान डॉ. गुंजन पालीवाल एवं डॉ. सेजल वैरागी ने विद्यार्थियों को औषधीय पौधों के महत्व, उनके उपयोग तथा पर्यावरण संतुलन में उनकी भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि औषधीय पौधे न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं, ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

भाजपा का स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया, घर-घर फहराए ध्वज

फतहनगर। भारतीय जनता पार्टी फतहनगर–सनवाड़ मंडल द्वारा पार्टी का स्थापना दिवस उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर के केआरजी गार्डन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पार्टीजनों ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना काल से लेकर अब तक के गौरवशाली सफर पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का निरंतर विस्तार कार्यकर्ताओं के समर्पण और मेहनत का परिणाम है, जिसे आगे बढ़ाना सभी की जिम्मेदारी है।इस मौके पर निवर्तमान पालिका अध्यक्ष श्रीमती मंजू भील, भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन सेठिया, मंडल महामंत्री रोशन लाल खटीक, रामचंद्र महलाना, एससी मोर्चा देहात जिला अध्यक्ष मुकेश खटीक, राधेश्याम बागला, गजेंद्र सिंह रावल, संतोष प्रजापत, जगदीश तंबोली, अशोक...

Read More
फतहनगर - सनवाड

मौसम चेतावनी के चलते फतहनगर अनाज मंडी कल बंद रहेगी, आज के मंडी भाव जारी

फतहनगर। मौसम विभाग द्वारा आगामी दिन में बारिश की संभावना जताए जाने के मद्देनजर कृषि उपज मंडी समिति फतहनगर ने एहतियातन कल मंडी में अवकाश घोषित किया है। मंडी प्रशासन ने किसानों एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे अपने कृषि उत्पादों की आवक को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था बनाए रखें। इससे पहले सोमवार, 6 अप्रैल 2026 को फतहनगर अनाज मंडी में विभिन्न जिंसों के भाव इस प्रकार रहे— गेहूं: 2166 से 2570 रुपए प्रति क्विंटल मक्का (पीला हाईब्रीड): 1610 से 1790 रुपए प्रति क्विंटल चना: 4981 से 5050 रुपए प्रति क्विंटल जौ: 2200 से 2326 रुपए प्रति क्विंटल सरसों: 5300 से 6676 रुपए प्रति क्विंटल मंडी समिति के अनुसार संभावित बारिश को देखते हुए किसानों की उपज को नुकसान से बचाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

ईंटाली में भोर तक चली भजन संध्या, झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र

फतहनगर। समीपवर्ती ईंटाली गांव में फतहनगर रोड स्थित नया पाला देवरा स्थानक पर “एक शाम ताकाजी बावजी के नाम” भव्य भजन संध्या का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर भक्ति रस का आनंद लिया।भजन संध्या में मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कथावाचक एवं भजन गायक जगदीश वैष्णव तथा डीजे किंग लादू ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत गणपति वंदना एवं गुरु वंदना के साथ हुई, जिसके बाद ताकाजी बावजी, बालाजी, माताजी सहित विभिन्न देवी-देवताओं के भजन प्रस्तुत किए गए।कार्यक्रम देर रात से भोर तक चलता रहा, जिसमें ग्रामवासी पूरी रात भक्ति में लीन रहे। भजन संध्या के दौरान प्रस्तुत झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। इनमें सांकलों से जकड़े भेरूजी की झांकी, माताजी की झांकी, मोर नृत्य तथा बालाजी के भाव नृत्य ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

भाजपा का 47वां स्थापना दिवस देहात जिले में उत्साह के साथ मनाया

वरिष्ठों का आशीर्वाद लेकर राष्ट्र पुनर्निर्माण का लिया संकल्प उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी उदयपुर देहात द्वारा पार्टी का 47वां स्थापना दिवस बलिचा स्थित भाजपा कार्यालय में भव्यता एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8 बजे महंत अनुज महाराज के सानिध्य में भक्तिमय सुंदरकांड पाठ, हवन एवं छप्पन भोग प्रसाद अर्पण के साथ हुई, जो सुबह 11 बजे तक चला। इसके पश्चात जनजाति मंत्री बाबू लाल खराड़ी, सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली, कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक विजेंद्र पुनिया तथा जिला सह संगठन प्रभारी जुगल किशोर द्वारा ध्वजारोहण किया गया। दोपहर 12 बजे पार्टी सभागार में जनसंघ कालीन कार्यकर्ताओं एवं मीसा बंदियों के सम्मान में समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का पगड़ी, माला, अपराणा एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया तथा उनके आ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

विदेश यात्रा से लौटे प्रधानाचार्य स्वर्णकार का हुआ भावभीना स्वागत

फतहनगर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, चंगेड़ी के प्रधानाचार्य मोहनलाल स्वर्णकार के यू.के. की डेढ़ माह की विदेश यात्रा से लौटने पर सोमवार को विद्यालय परिसर में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं शिक्षकों ने प्रधानाचार्य स्वर्णकार का माल्यार्पण कर तथा साफा पहनाकर अभिनंदन किया। शिक्षकों ने उनकी सफल एवं अनुभव सम्पन्न विदेश यात्रा की सराहना करते हुए इसे विद्यालय परिवार के लिए प्रेरणादायक बताया। अपने संबोधन में प्रधानाचार्य स्वर्णकार ने विदेश प्रवास के दौरान प्राप्त अनुभवों को साझा किया। उन्होंने वहां की उन्नत चिकित्सा व्यवस्था, आधुनिक शिक्षा प्रणाली, स्वच्छता के उच्च मानकों तथा सांस्कृतिक वातावरण की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने भारत के सामाजिक परिवेश को अधिक आत्मीय, संस्कारवान एवं श्रेष्ठ बताते हुए इसकी विशेषताओं पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

थ्रेसर की चपेट में आने से किसान की मौत

फतहनगर। क्षेत्र की ढूंढिया पंचायत के भीला खेड़ा गांव में एक दर्दनाक हादसे में युवा किसान की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बेणीराम गाडरी (26) पुत्र रूपलाल गाडरी गेहूं निकालते समय थ्रेसर मशीन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।बताया गया कि हादसे के बाद परिजनों को कुछ समय तक उनके बचने की उम्मीद थी, क्योंकि शरीर गर्म था। इसके चलते परिजन उन्हें तुरंत एमबी अस्पताल उदयपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलने पर वल्लभनगर थाना पुलिस के जवान भी अस्पताल पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।मृतक बेणीराम की शादी करीब 6 वर्ष पूर्व हुई थी और वह दो भाइयों में बड़ा था। उसके परिवार में एक छोटा भाई भी है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर छा गई है। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतेहनगर में टाक समाज का भव्य परिचय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

फतेहनगर। अखिल भारतीय श्री टाक समाज के तत्वावधान में फतेहनगर की पावन धरा पर युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों को एक साझा मंच प्रदान करना तथा शिक्षा व अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान करना रहा। कार्यक्रम में समाज के शिक्षित एवं आत्मनिर्भर युवक-युवतियां एवं व्यवसायी शामिल रहे—ने मंच पर आकर अपना परिचय दिया। इस परिचय सत्र के माध्यम से आपसी संवाद और वैवाहिक संभावनाओं को मजबूत करने की पहल की गई। इस अवसर पर समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। सम्मानित प्रतिभाओं ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार और समाज के सहयोग को दिया।  नगर की न...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर पुलिस ने पकड़ा 455 किग्रा डोडा चूरा

उदयपुर। उदयपुर जिले के फतहनगर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 455.230 किलोग्राम डोडा चूरा जब्त किया है। इस दौरान तस्करी में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो वाहन को भी जब्त किया गया।पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई उदयपुर रेंज के महानिरीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन त्रिनेत्र” अभियान के तहत की गई। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं वृत्ताधिकारी के सुपरविजन में टीम ने 4 अप्रैल 2026 को फतहनगर क्षेत्र में नाकाबंदी की।नाकाबंदी के दौरान एक काले रंग की स्कॉर्पियो को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक पुलिस को चकमा देकर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर वाहन के टायर फोड़ दिए, जिसके बाद चालक वाहन को कच्चे रास्ते में छोड़कर फरार हो गया।वाहन की तलाशी लेने पर उसमें कुल 23 कट्टों में भरा 455.230 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद हुआ। पु...

Read More