फतहनगर। जन्माष्टमी पर प्रभुश्री कृष्ण के जन्मोत्सव के आयोजन मंदिरों में ही भक्तों की सीमित संख्या में हुए। गलियों में कान्हा के जन्मोत्सव के आयोजन कोरोना के चलते कहीं भी नजर नहीं आए। यहां के द्वारिकाधीश मंदिर में मुख्य आयोजन किया गया जहां पर मंदिर को आकर्षक विद्युतसज्जा के साथ सजाया गया। परम्परा के अनुसार सायंकाल झांकी सजी तथा एक झांकी कारागृह की बनी जहां मध्यरात्रि को कारागृह के ताले खुलने एवं कृष्ण जन्मोत्सव का मंचन किया गया। मंदिर के पुजारी सत्यनारायण पालीवाल एवं कमल नयन पालीवाल के अलावा भक्तों ने नंदलाल को झुलाया तथा लाड़ लड़ाए। ऐसा ही आयोजन अखाड़ा मंदिर में भी किया गया जहां महन्त रामचन्द्रदास के सानिध्य में कान्हा के जन्मोत्सव का धूमधाम से आयोजन कर पंजेरी का प्रसाद वितरण किया गया। सनवाड़ के विभिन्न मंदिरों में भी जन्मोत्सव के आयोजन किए गए। इंटाली गांव में मंदिरों पर आकर्षक रोशनी की गई ए...
Read Moreadmin
फतहनगर(विकास चावड़ा)। यहां के मंदिरों पर श्रावण मास के दौरान चल रहे हिण्डोलना मनोरथ आज सम्पन्न हुए। द्वारिकाधीश मंदिर पर श्रावण मास में रोजाना विविध हिण्डोलना मनोरथ के आयोजन किए गए। आज अंतिम मनोरथ कजली तीज पर किया गया। अंतिम दिन काली छटा के बीच सजे हिण्डोलना में रजत सिंहासन पर नवनीत प्रियाजी के संग ठाकुरजी को विराजित कर उन्हें मनोहारी श्रृंगार धराया गया। सिर पर मोर पंखों से सज्जित मुकुट,कानों में स्वर्ण आभूषण,होटों पर बांसुरी एवं हाथों में चक्र,गदा सुशोभित हो रही थी जो कि श्रद्धालुओं का ध्यान बरबस अपनी ओर खींच रहे थे। सायं सवा सात बजे अंधेरा घिरने के साथ ही मंदिर के कपाट खोले गए। पुजारी सत्यनारायण व कमल नयन पालीवाल द्वारा आरती की गई। आरती समापन के साथ ही श्रद्धालु भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया एवं मनोरथ का दर्शन लाभ लेते हुए ठाकुरजी के जयकारे लगाए। कीर्तनकारों द्वारा ठाकुरजी के शयन तक कीर्त...
Read Moreफतहनगर। श्रावण मास के अंतिम सोमवार को आज नगर के शिवालय भक्तों से आबाद रहे। श्रावण मास में इन शिवालयों में चल रहे धार्मिक अनुष्ठान भी आज विधि विधानपूवर्क सम्पन्न हो गए। आज नगर के अखाड़ा स्थित मंदिर में अभिषेक के बाद भोले का विशिष्ट श्रृंगार किया गया। महा आरती में बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। प्रसाद वितरण के साथ ही यहां आयोजन को विराम दिया गया। इसी तरह से सेतुबंध रामेश्वर महादेव मंदिर, नेहरू बाल उद्यान स्थित महा कालेश्वर मंदिर,धुणी स्थित शिवालय में अभिषेक एवं पूजा अर्चना के साथ ही श्रावण मास के तहत चल रहे आयोजनों को विराम दिया गया। ...
Read Moreफतहनगर। यहां के द्वारिकाधीश मंदिर में इन दिनों नयनाभिराम हिण्डोलना मनोरथ के आयोजन पूरे चरम पर हैं। सावन मास के दौरान नित नए मनोहारी मनोरथ के क्रम में आज विशेष मनोरथ किया गया। चंदन की पत्तियों एवं फूलों के बंगले में किए गए आयोजन में ठाकुरजी एवं नवनीत प्रियाजी को सुसज्जित हिण्डोलने में विराजित कर पुजारी कमल नयन पालीवाल एवं सत्यनारायण पालीवाल ने सेवा अर्पित की। हिण्डोलना मनोरथ में कोरोना के कारण श्रद्धालुओं की आवक प्रभावित हो रही है लेकिन आयोजकों का उत्साह कम नहीं हुआ है। यही कारण है कि रोजाना एक से एक आयोजन हो रहा है। रक्षाबंधन पर भी विशेष आयोजन होगा। उक्त आयोजन कजली तीज पर सम्पन्न होगा। इधर श्रावण मास के तहत शिव मंदिरों पर भी रोजाना शिव भक्तों द्वारा पूजा अर्चना एवं अभिषेक के आयोजन किए जा रहे हैं। ...
Read Morehttps://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। रियासतकालीन परम्परा को याद दिलाने वाली बादशाह की सवारी का सोमवार को सनवाड़ में आयोजन किया गया। प्रति वर्ष शीतला सप्तमी के अवसर पर बादशाह की सवारी निकाली जाती है। दिनभर होली खेलने के बाद शाम को बादशाह की सवारी का आयोजन किया गया। सदर बाजार में बादशाह की सवारी सज्जित की गयी। बग्घी में बादशाह एवं बेगम को विराजित किया गया तथा बैंडबाजों के साथ बादशाह की सवारी को रवाना किया गया। बग्घी के आगे बादशाह की सेना चल रही थी तथा रास्ते में महाराणा की सेना अलग-अलग सेनापतियों के नेतृत्व में छापामार हमले कर रही थी। बादशाह की सेना एवं महाराणा की सेना के बीच अच्छी रस्सा कस्सी चली। बादशाह की सवारी रावला चैक होते हुए रावले में प्रवेश कर गयी जहां पर बादशाह की दाढ़ी नोंच ली गयी तथा बादशाह को कैद कर लिया गया। बाद में नगरवासियों ने गैर नृत्य किया। इसके अलावा बादशाह की बेगम बने क
Read Morehttps://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। तालाब बचाओ संघर्ष समिति ने जनप्रतिनिधियों से नगर के तालाब की ओर ध्यान देने का आग्रह करते हुए कहा है कि 40 वर्षों से तालाब की जमीन अतिक्रमियों के कब्जे मे हैं। यह तालाब नगर का प्रमुख जलाशय है जहां वर्ष भर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी होता है लेकिन इसके घाट दुर्दशा के शिकार हो रहे हैं। घाट के आस पास गंदगी का अंबार लगा है। तालाब क्षेत्र में लगी लाइटें आधी से अधिक बंद पड़ी है।
Read Morehttps://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। मकर सक्रांति की पूर्व संध्या पर सोमवार की शाम आवरीमाता क्षेत्र स्थित नानक निवास पर लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोहड़ी के अवसर पर नानक निवास पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यहां सिक्ख समाज द्वारा सामूहिक अरदास के अलावा शबद् एवं कीर्तन किया गया। पंज प्यारों का रूप धारण कर उनका स्मरण किया गया। कार्यक्रम स्थल की आकर्षक सजावट की गई तथा शाम को लोहड़ी जलाई गई। लोहड़ी पर अग्नि में तिल, गुड़, गजक, रेवड़ी और मूंगफली चढ़ाई गई। लोहड़ी की सभी सिक्ख समाज के महिला एवं पुरूषों ने परिक्रमा की। लोहड़ी का पर्व वैसे तो पंजाब एवं हरियाणा में मनाया जाता है लेकिन इस दिन देश के विभिन्न भागों में निवासरत सिक्ख समाज के लोग लोहड़ी मनाकर अपनी प्रसन्नता का इजहार करते हैं। लोहड़ी की परिक्रमा के बाद लंगर का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद कल्याण सिंह पोखरन
Read Morehttps://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। सांसद सी.पी.जोशी ने उदयपुर-कोटा उदयपुर रोजाना चलने वाली यात्री गाड़ी को नियमित करने के लिये रेलवे मंत्री को पत्र लिखकर अवगत कराया। संासद जोशी ने बताया कि रेलवे द्वारा उदयपुर से कोटा एवं कोटा से उदयपुर के लिये गाड़ी संख्या 09679-09680 आरम्भ की गई। इस गाडी के आरम्भ होने से यात्रियों को उदयपुर से कोटा एवं कोटा से उदयपुर आने एवं जाने के लिये अत्यंत सुलभ साधन उपलब्ध हो पाया। रेलवे द्वारा इस गाड़ी को 31 दिसम्बर 2019 के पष्चात् से नहीं चलाया जा रहा हैं। सांसद जोषी ने बताया कि उन्हीं के आग्रह पर यह ट्रेन आरम्भ की गई जिससे क्षेत्र की जनता को इसका बहुत लाभ मिल रहा हैं। लोग इससे यात्रा कर रहें हैं। इसलिये इसे नियमित संचालित किये जाने के लिये रेलमंत्री पीयुष गोयल, रेलवे बोर्ड मेंबर ट्राफिक पी.एस. मिश्रा को पत्र लिखकर अवगत करवाया।
Read Morehttps://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। आंवला नवमी पर नगर के अखाड़ा मंदिर पर स्थित श्यामसुन्दर वाटिका में आंवली का पूजन किया गया। सुबह से ही महिलाएं सज धजकर हाथों में पूजन की थालियां लिए वाटिका पहुंची तथा आंवली पूजन एवं कथा श्रवण किया। आंवली पूजन दोपहर तक चलता रहा। महिलाओं ने इस दौरान मंदिर में कद्दू एवं आंवले भी प्रभु चरणों में अर्पित किए। इसी तरह से यहां के द्वारिकाधीश मंदिर में आंवला नवमी पर विशेष श्रृंगार धराया गया। नवनीत प्रियाजी के संग ठाकुरजी को विराजित किया गया। कानों में कुण्डल,हाथों में शंख,चक्र एवं गदा सुशोभित किए गए। गले में आंवलों की मालाएं सजी तथा सायंकाल महाआरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। आंवला नवमी पर यहां भी लोग प्रभु दर्शनों के लिए देर रात तक आते रहे।
Read Morehttps://www.fatehnagarnews.com अन्नकूट के लिए उमड़ा भक्तों का रेला फतहनगर। खैंखरा के अवसर पर शुरू हुए अन्नकूटोत्सव के तहत मंगलवार की शाम आंवला नवमी पर यहां के अखाड़ा मंदिर पर छप्पनभोग का आयोजन किया गया। मंदिर मण्डल के तत्वावधान में आयोजित अन्नकूट के तहत सोमवार रात्रि से ही सब्जी तैयार करने के लिए लोग जुटे हुए थे। सुबह तक कच्ची सब्जी तैयार करने के बाद मंगलवार सुबह बड़े-बड़े कड़ाहों में सब्जी तैयार करना प्रारंभ कर दिया गया तथा शाम तक सब्जी तैयार कर दी गयी। यहां श्रमिकों के अलावा भक्तगण भी इस काम में लगे रहे। 35 क्विंटल सब्जी का अन्नकूट वितरण किया गया। इसके अलावा भगवान सत्यनारायण के समक्ष छप्पनभोग धराया गया। इसके लिए प्रभु के निज मंदिर के सामने ही भगवान सत्यनारायण की झांकी सजी तथा छप्पनभोग धराया गया। छप्पनभोग सजने के बाद महन्त रामचन्द्रदास द्वारा सायं सवा सात बजे महा आरती की गयी। आरती के बाद अन्
Read Morehttps://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। शिक्षा से कोई वंचित न रहे तथा सभी बच्चों का सर्वांगीण विकास हो इसके लिए प्रदेश भर में आंगनवाड़ियां संचालित हैं। इन आंगनवाड़ियों का संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग करता है। प्रत्येक आंगनवाड़ी पर कार्यकर्ता,सहायिका एवं सहयोगिनी लगा रखी हैं। योजना पर सरकार भी काफी खर्च कर रही है लेकिन फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र में आंगनवाड़ियों का अपना भवन नहीं हैं। कुछ आंगनवाड़ियां स्कूलों में मर्ज कर दी गई है लेकिन कुछ ऐसी भी हैं जो मर्ज के दायरे से बाहर हैं। ऐसे में ये आंगनवाड़ियां सामुदायिक भवनों में संचालित हो रही है। वार्ड 14 में जनता कॉलोनी में आंगनवाड़ी चल रही है जो कि सामुदायिक भवन में है। यहां एक कमरे में आंगनवाड़ी है। इसमें बिजली का कनेक्शन तक नहीं है। ऐसे में भीषण गर्मी में नन्हें बच्चे परेशान होते हैं। स्कूलों में ग्रीष्मावकाश है लेकिन गर्मी में भी आंगनवाड़ियां चल
Read Morehttps://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। विभिन्न प्रमाण पत्रों की प्रति ऑन लाइन प्राप्त करने को लेकर शुरू की गई ई मित्र प्लस योजना का लोगों को लाभ नहीं मिल रहा है। सरकार की मंशा रही है कि लोग प्रमाण पत्रों के लिए ई मित्रों पर चक्कर नहीं लगाए तथा वाजिब दाम पर इस योजना के तहत वे खुद ही अपने प्रमाण पत्र की प्रति ले सकें। इस योजना के तहत सनवाड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर डेढ़ माह पूर्व मशीन भी आई। इस मशीन को फिलहाल परिसर में रखा गया है लेकिन इससे लोगों को सुविधा मिलना शुरू नहीं हुआ है। मशीन के चालू होने से लोग प्रमाण पत्रों के लिए विभिन्न ई मित्र कियोस्क आदि पर चक्क्र लगाते हैं जिसमें उनका समय व पैसा जाया होता है। यहां यदि इस मशीन को जल्द ही शुरू करवा दिया जाता है तो मरीजों के साथ आने वाले लोगों को इस योजना का सर्वाधिक लाभ मिलेगा।
Read Moreखण्डहर में तब्दील हो गया अस्पताल भवन, लाखों की लागत का सामान हुआ बेकार,कुछ सामान हुआ चोरी,
https://www.fatehnagarnews.com ट्रोमा को लेकर विभाग की मनाही फतहनगर(RAHUL CHAWADA)। जनप्रतिनिधियों की उदासीनता एवं विभागीय अधिकारियों की बेरूखी के चलते लाखों की लागत का नया भवन खण्डहर में तब्दील हो गया। जी हां हम बात कर रहे हैं पालिका क्षेत्र के धुणी बावजी के समीप स्थित अस्पताल भवन की। करीब डेढ़ दशक पहले तत्कालीन विधायक शांतिलाल चपलोत के प्रयासों से धुणी बावजी के समीप पड़ी जमीन पर चहारदीवारी बनाकर अस्पताल भवन का निर्माण किया गया। इस दौरान यहां से अतिक्रमण भी हटा दिए गए। अस्पताल भवन के निर्माण कार्य का तत्कालीन चिकित्सा मंत्री नरपतसिंह राजवी ने शिलान्यास किया था। भामाशाहों ने भी कमरे बनवाने की घोषणाएं की थी। भाजपा शासन के दौरान भवन बनकर तैयार हो गया लेकिन किसी को भी इस भवन में अस्पताल शुरू करवाने की नहीं सूझी। नगरवासी इसमें ट्रोमा अथवा सेटेलाइट हॉस्पीटल प्रारंभ करने की मांग करते रहे और जनप
Read Morehttps://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। आबादी बढ़ने के साथ ही बस्तियों का विस्तार होता गया और आज तो स्थिति यह है कि आस पास के गांवों से कई लोगों ने नगर के विभिन्न इलाकों में आकर अपना आशियाना बना लिया है। इनमें से कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होने मकान तो बना लिए लेकिन मकान के उपर से गुजर रही बिजली की लाइनों का खतरा अनदेखा कर लिया था। आज नगरपालिका क्षेत्र में ऐसे कई लोग हैं जो घरों के उपर से गुजरती लाइनों के खतरे के साए में जी रहे हैं। सावधानी हटी नहीं कि ऐसे लोगों के साथ कोई हादसा हो सकता है। ऐसे ही वार्ड 14 में मोक्षधाम के समीप बसी जनता कॉलोनी के लोगों को इस लाइन से परेशानी हो रही है। जनता कॉलोनी में सभी परिवार गरीब तबके से हैं तथा उनकी इतनी हैसियत भी नही कि वे बिजली की लाइनों को स्थानान्तरित करवाने का खर्च वहन कर सकें। कुछ उपभौक्ताओं ने इस हैवी वॉल्टेज की लाइन को हटाने के लिए पालिका में प्रार्थ
Read Morehttps://www.fatehnagarnews.com पार्षद की सजगता से मिली सौगात फतहनगर। पालिका क्षेत्र के वार्ड 12 स्थित जवाहर कॉलोनी में स्थित छोटा सा पार्क इस क्षेत्र के लोगों को अब सुकून देने लगा है। जी हां यह कॉलोनी वर्षों पुरानी है जहां अब तक मूलभूत सुविधाओं का लगभग अभाव ही था। इसमें भी कॉलोनी के बीच पार्क के लिए पालिका ने खाली जगह छोड़ रखी थी। दो दशक तक इस पार्क को लेकर किसी भी जनप्रतिनिधि ने ध्यान नहीं दिया। क्षेत्रवासी मांग करते और उनकी मांग ठण्डे बस्ते में डाल दी जाती। इस खाली जगह पर अब एक पार्क विकसित हो गया है तथा यह इन दिनों क्षेत्रवासियों को सुकून दे रहा है। यह सब हुआ क्षेत्रीय पार्षद गोवर्धन सोनी की लगन एवं पालिकाध्यक्ष ज्ञानचंद पाटोदी के ध्यान देने से। दोनों ही जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र के लोगों की लम्बे समय से की जा रही मांग के बाद इसमें रूचि दिखाई। आज पार्क में हरी दूब विकसित हो गई है जहां
Read More