Home>>फतहनगर - सनवाड>>मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, बाल विवाह उन्मूलन का दिलाया संकल्प
फतहनगर - सनवाड

मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, बाल विवाह उन्मूलन का दिलाया संकल्प

 फतहनगर। ईंटाली के राजकीय निरंजन नाथ आचार्य सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में ग्रामवासियों एवं एसडीएमसी सदस्यों द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम में संस्था प्रधान मनोज कुमार समदानी, अध्यापक ललित अग्रवाल सहित अनिल जीनगर, टीमू सोनी, अर्जुन लाल, मनोहर सिंह, हेमंत मुद्गल, बंसीलाल कुलमी, दुर्गाशंकर मेनारिया एवं मीना रेगर सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रतिनिधि प्रकाश चंद्र सामर, प्रभु लाल टेलर, मधुसूदन पारीक, सत्यनारायण आमेटा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी देवी पुष्करणा एवं उषा सालवी भी मौजूद रहे।विशेष अतिथि के रूप में महिला अधिकारिता विभाग, महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र मावली से एडवोकेट ममता कुवर ने शिरकत की। उन्होंने बाल विवाह जैसी कुप्रथा के विरुद्ध जागरूकता का संदेश देते हुए उपस्थित जनों को बाल विवाह नहीं करने और न होने देने की शपथ दिलाई।समारोह में कक्षा 12 कला वर्ग में दुर्गेश जनवा ने 96.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि नंदिनी मेनारिया ने 95.60 प्रतिशत के साथ द्वितीय एवं ओमप्रकाश जनवा ने 90.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 10 में दिशा आमेटा ने 92.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।कार्यक्रम के अंत में सभी मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

फतहनगर। ईंटाली के

 राजकीय निरंजन नाथ आचार्य सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में ग्रामवासियों एवं एसडीएमसी सदस्यों द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम में संस्था प्रधान मनोज कुमार समदानी, अध्यापक ललित अग्रवाल सहित अनिल जीनगर, टीमू सोनी, अर्जुन लाल, मनोहर सिंह, हेमंत मुद्गल, बंसीलाल कुलमी, दुर्गाशंकर मेनारिया एवं मीना रेगर सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रतिनिधि प्रकाश चंद्र सामर, प्रभु लाल टेलर, मधुसूदन पारीक, सत्यनारायण आमेटा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी देवी पुष्करणा एवं उषा सालवी भी मौजूद रहे।विशेष अतिथि के रूप में महिला अधिकारिता विभाग, महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र मावली से एडवोकेट ममता कुवर ने शिरकत की। उन्होंने बाल विवाह जैसी कुप्रथा के विरुद्ध जागरूकता का संदेश देते हुए उपस्थित जनों को बाल विवाह नहीं करने और न होने देने की शपथ दिलाई।समारोह में कक्षा 12 कला वर्ग में दुर्गेश जनवा ने 96.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि नंदिनी मेनारिया ने 95.60 प्रतिशत के साथ द्वितीय एवं ओमप्रकाश जनवा ने 90.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 10 में दिशा आमेटा ने 92.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।कार्यक्रम के अंत में सभी मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!