Home>>फतहनगर - सनवाड>>फतहनगर पुलिस ने पकड़ा 455 किग्रा डोडा चूरा
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर पुलिस ने पकड़ा 455 किग्रा डोडा चूरा

उदयपुर। उदयपुर जिले के फतहनगर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 455.230 किलोग्राम डोडा चूरा जब्त किया है। इस दौरान तस्करी में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो वाहन को भी जब्त किया गया।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई उदयपुर रेंज के महानिरीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन त्रिनेत्र” अभियान के तहत की गई। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं वृत्ताधिकारी के सुपरविजन में टीम ने 4 अप्रैल 2026 को फतहनगर क्षेत्र में नाकाबंदी की।
नाकाबंदी के दौरान एक काले रंग की स्कॉर्पियो को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक पुलिस को चकमा देकर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर वाहन के टायर फोड़ दिए, जिसके बाद चालक वाहन को कच्चे रास्ते में छोड़कर फरार हो गया।
वाहन की तलाशी लेने पर उसमें कुल 23 कट्टों में भरा 455.230 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने वाहन सहित मादक पदार्थ जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
प्रकरण की जांच जारी है और फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!