फतहनगर। मौसम विभाग द्वारा आगामी दिन में बारिश की संभावना जताए जाने के मद्देनजर कृषि उपज मंडी समिति फतहनगर ने एहतियातन कल मंडी में अवकाश घोषित किया है। मंडी प्रशासन ने किसानों एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे अपने कृषि उत्पादों की आवक को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था बनाए रखें।
इससे पहले सोमवार, 6 अप्रैल 2026 को फतहनगर अनाज मंडी में विभिन्न जिंसों के भाव इस प्रकार रहे—
- गेहूं: 2166 से 2570 रुपए प्रति क्विंटल
- मक्का (पीला हाईब्रीड): 1610 से 1790 रुपए प्रति क्विंटल
- चना: 4981 से 5050 रुपए प्रति क्विंटल
- जौ: 2200 से 2326 रुपए प्रति क्विंटल
- सरसों: 5300 से 6676 रुपए प्रति क्विंटल
मंडी समिति के अनुसार संभावित बारिश को देखते हुए किसानों की उपज को नुकसान से बचाने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
