Home>>फतहनगर - सनवाड>>खड़ोदा विद्यालय में साइकिल वितरण कार्यक्रम सम्पन्न, 13 छात्राओं को मिली सौगात
फतहनगर - सनवाड

खड़ोदा विद्यालय में साइकिल वितरण कार्यक्रम सम्पन्न, 13 छात्राओं को मिली सौगात

फतहनगर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खड़ोदा में छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संस्थाप्रधान श्री भरत कुमार जावत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की कुल 13 छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित की गईं। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार की यह योजना बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इससे दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी और उनकी पढ़ाई में निरंतरता बनी रहेगी।

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि श्री लोकेश भट्ट, श्री हीरालाल पुष्करणा, श्री जगदीश सिंह रावत, श्री कालू सिंह रावत, श्री प्रहलाद भट्ट एवं श्री चतर्भुज सिंह सहित विद्यालय स्टाफ एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

अंत में संस्थाप्रधान श्री भरत कुमार जावत ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए छात्राओं को नियमित अध्ययन कर उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!