लोकसभा चुनाव-2024, सशस्त्र बलों के 11 हजार से ज्यादा मतदाताओं को ETPBS के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक पोस्टल बैलेट जारी – तकनीक के इस्तेमाल से सुनिश्चित किया जाएगा शत प्रतिशत मतदान
जयपुर, 03 अप्रैल। देश की सुरक्षा के लिए सशस्त्र बलों में तैनात जवान अपनी ड्यूटी के साथ-साथ लोकतंत्र को मजबूत बनाने का फर्ज भी बखूबी निभाएंगे। आगामी लोकसभा चुनावों में जयपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र एवं जयपुर ग्रामीण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के 11 हजार 20 मतदाता सशस्त्र बलों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं उनका मतदान Electronically Transmitted Postal Ballot System (ETPBS) के जरिये सुनिश्चित किया जा रहा है। अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रथम) श्री सुरेश कुमार नवल ने बताया कि जयपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से कुल 1 हजार 443 एवं जयपुर ग्रामीण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से 9 हजार 577 इलेक्ट्रॉनिक पोस्टल बैलेट जारी किये गए हैं। उन्होंने बताया कि जयपुर निर्वाचन क्षेत्र में समाहित हवामहल विधानसभा क्षेत्र से 32, विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र से 683, सिविल लाइन विधानसभा क्षेत्र से 128, किशनपोल विधानसभा क...
Read More