Author Posts
फतहनगर - सनवाड

जूनावास में स्कूली बच्चों ने बांधे परिण्डे

फतहनगर। मावली ब्लाॅक के जूनावास मिडिल स्कूल के स्काउट एवं गाइड के बच्चों ने शुक्रवार को पक्षियों के लिए परिण्डें बांधने का काम किया।अर्जुनसिंह चुण्डावत के दिशा निर्देशन में इन बालक-बालिकाओं ने विभिन्न स्थानों पर परिण्डे बांधने के साथ ही उनमें पानी भरा तथा जहां भी इन्हें बांधा गया वहां रोजाना पानी भरने की लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गयी। चुण्डावत ने बताया कि प्रति वर्ष मूक पक्षियों के लिए परिण्डें बांधने का काम किया जाता है। इसके लिए भामाशाहों का सहयोग लिया जाता है। इसी प्रकार से वासनीमाफी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पशुओं के लिए कई स्थानों पर पौ रख कर उनमें पानी भरने का जिम्मा भी सौंपा। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर रेलवे स्टेशन पर शीतल जल वितरण व्यवस्था का किया शुभारंभ

फतहनगर। गर्मी के समय को देखते हुए नगरवासियों के सहयोग से यहां के रेलवे स्टेशन पर शीतल जल वितरण व्यवस्था का शुभारंभ किया गया है।शीतल जल वितरण के लिए कैंपर की व्यवस्था सहयोग से की जाती है। यहां प्रति वर्ष जल वितरण की व्यवस्था रहती है। स्टेशन पर ठहरने वाली प्रत्येक रेल के यात्री को हर संभव शीतल जल वितरण का प्रयास रहता है। इसके लिए स्वयं सेवा देने वाले लोग तैयार रहते हैं। जिसे भी वक्त मिलता है वह स्टेशन पर पहुंच कर यात्रियों को जल वितरण करने में पीछे नहीं रहता। ऐसे स्वयं सेवकों को जल वितरण के दौरान सुकून भी मिलता है। यह परिपाठी वर्षों से चली आ रही है। जल वितरण करने में महिलाएं भी पीछे नहीं है। वे भी अपने घर का काम काज निपटा कर स्टेशन पहुंच जाती है तथा जल वितरण के पुण्य का लाभ लेती है। पानी की व्यवस्था के लिए भामाशाह मुक्त हस्त से पैसा देते हैं तथा किसी को कानों कान खबर भी नहीं लगती कि पैस...

Read More
फतहनगर - सनवाड

ईंटाली के अगोरिया रोड़ मोहल्ले के लोगों को 15 दिन से नहीं मिल रहा पानी

फतहनगर। शहरी क्षेत्र ही नहीं अपितु ग्रामीण इलाकों में भी पानी का संकट चल रहा है। मावली तहसील के ईंटाली गांव में अगोरिया रोड़ स्थित मोहल्ले के लोगों को पिछले 15 दिनों से पानी नहीं मिला है।लोगों का कहना है कि पहले नलों से हवा भी आती थी मगर अब तो वह भी सुनने को नहीं मिलती। ऐसे में पानी का आना तो दूर की बात हो गयी है। अगोरिया रोड स्थित नौगांव बावजी से आगे तक करीबन 20-25 उपभोक्ताओं को पानी नहीं मिल रहा है। जिस पर मोहल्ले वासियों ने जलदाय विभाग के कर्मचारियों को भी अवगत कराया मगर अभी तक पानी नहीं मिल पाया है। मोहल्ले वासियों को अंदेशा है कि अगोेरिया रोड पर भी पाइप लाइन में किसी पेड़ की जड़ हो सकती हैं। लगभग एक माह पूर्व नौगांव बाबजी के पास लाइन से भी करीब 20 फीट लंबी पेड़ की जड़ निकली। 75 वर्षीय शंकर लाल मालवीय ने बताया कि इस उम्र में पानी का मटका भरकर दूर से लाना पड़ रहा है,वहीं जैन मोहल्ले के धनराज...

Read More
फतहनगर - सनवाड

समग्र शिक्षा एवं साइट सेवर के संयुक्त तत्वावधान में किया एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

फतहनगर। शुक्रवार को मावली ब्लॉक संदर्भ कक्ष में तीन ब्लॉक के संभागियो का दृष्टि बाधित एवं अल्प दृष्टि बाधित विद्यार्थियों के अभिभावकों को एक दिवसीय सोशल एनिमेटर का प्रशिक्षण दिया गया। भीण्डर, वल्लभनगर व मावली के संभागियो ने इसमें भाग लिया। सोशल एनिमेटर के रूप में सुनील कुमार जिला परियोजना समन्वयक साइट सेवर उदयपुर ने प्रशिक्षण दिया। राज्य मॉडल संदर्भ कक्ष से भगवत प्रसाद एवं नानगराम द्वारा राज्य मॉडल संदर्भ कक्ष पर संचालित विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों को देय सुविधाएं एवं उपलब्ध संसाधन व आरपीडब्लूडी एक्ट 2016 की सम्पूर्ण जानकारी संभागियो को दी। प्रशिक्षण का पंजीयन पंकज कुमार ब्लॉक संदर्भ व्यक्ति ने किया। अतिथियों का स्वागत ब्लॉक संदर्भ व्यक्तियों ने किया। संभागियो को साइट सेवर द्वारा किराया भुगतान, अल्पाहार, एवं भोजन पश्चात् अपने लक्ष्य हेतु विदा किया गया। आभार व्यक्त संदर्भ व्यक्ति...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतह एकेडमी में इंटर हाउस कॉम्पिटीशन का समापन

फतहनगर। स्थानीय विद्यालय फतह एकेडमी में चार दिन से चल रहे इंटर हाउस कॉम्पिटीशन का शानदार आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रताप,पन्ना,विवेकानंद, लक्ष्मीबाई, कल्पना एवं टैगोर हाउस के बीच शानदार प्रतिस्पर्धा देखी गई। कॉम्पिटीशन में प्रेजेंटेशन, डांस, रेप, सॉन्ग, वाद-विवाद, गेम्स, फूड स्टॉल्स आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान कक्षा तीन से बारहवीं तक के सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया एवं अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस दौरान पन्ना हाउस प्रथम एवं टैगोर हाउस द्वितीय रहे। निदेशक अजय जैन ने विजेता हाउस की कप्तान प्राची तातेड एवं उपविजेता हाउस के कप्तान कृष्णपाल सिंह को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। विजेता एवं उपविजेता हाउस के सभी प्रतिभागियों को विद्यालय स्टाफ द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। कार्यक्रम में सभी ग्रुप इंचार्ज की भूमिका अहम रही। कार्यक्रम में नि...

Read More
फतहनगर - सनवाड

सनवाड़ में 72 घंटे के अंतराल में जलापूर्ति से लोग परेशान

फतहनगर। पालिका क्षेत्र के सनवाड़ कस्बे में भी इन दिनों पानी का संकट है। 72 घंटे के अंतराल में भी लोगों को पीने के लिए पूरा पानी मुनासिब नहीं हो रहा है। इसको लेकर कुछ लोग पालिका उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया से भी मिले तथा उनको स्थिति से अवगत कराया।बताया गया कि पालिका क्षेत्र के इस कस्बे में पानी की आपूर्ति सनवाड़ खारियावाला से हो रही है। खारिया वाला में जलदाय विभाग के 7 बोर लगे हैं जिनमें भी पानी की कमी हो चली है। इन जल स्त्रोतों से सनवाड़ में लगी टंकी को दिन में दो बार भरा जा रहा है। टंकी के जरिए 6 लाख लीटर एवं एक लाख लीटर पानी बुस्टिंक के जरिए लोगों के घरों में पहुंचाया जा रहा है फिर भी लोगों को पानी पूरा नहीं मिल रहा है। बताया गया कि वार्ड 5 में पहले फतहनगर से आपूर्ति होंती थी लेकिन जब से अण्डरपास बना है उसे सनवाड़ की लाइन से जोड़ दिया गया। ऐसे में सनवाड़ पर दोहरा भार पड़ गया तथा उपर से इन दिनों खार...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में पेयजल संकट गहराया,एक दिन के अंतराल में भी 15 मिनिट मिल रहा पानी

फतहनगर। भीषण गर्मी का दौर शुरू होने के साथ ही नगर में पेयजल संकट गहराने लगा है। नगर में एक दिन के अंतराल में जलापूर्ति की जा रही है वह भी महज 15 मिनिट के लिए। ऐसे में लोगों को पीने का पानी भी पूरा नहीं मिल रहा है। इतना ही नहीं गली मोहल्लों में लगी पनघट तक वाटर लेवल डाउन होने से जवाब दे गयी है। सक्षम लोग पानी के टेंकर मंगवा कर काम चला रहे हैं तो निर्धन एवं मध्यम तबके के लोग पानी के लिए परेशान हैं।जोयड़ा लाइन काफी समय से बंद पड़ीः फतहनगर को आपूर्ति करने के लिए जोयड़ा में नदी किनारे जलदाय विभाग का कुआ है। यह कुआ बड़गांव बांध से निकलने वाली नदी के किनारे होने से इसमें पानी इस वक्त पर्याप्त मात्रा में भी है लेकिन जोयड़ा से आने वाली पाइप लाइन दो वर्ष पूर्व सड़क के काम के दौरान क्षतिग्रस्त हो गयी थी जिसे अब तक ठीक नहीं किया गया है। वहां से इस वक्त पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। ऐसे में फतहनगर के ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

विद्यानिकेतन का सत्रांत समारोह सम्पन्न,प्रतिभावान बच्चों को किया सम्मानित

फतहनगर। सनवाड़ के विद्या निकेतन उच्च प्राथमिक विद्यालय का सत्रांत समारोह राजेन्द्र कुमार उनिया के मुख्य आतिथ्य एवं बलवंत पाराशर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि मांगीलाल बडालमिया थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना से किया गया। तत्पश्चात स्वागत एवं परिचय स्थानीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने करवाया। मुख्य अतिथि द्वारा आशीर्वाद स्वरूप उद्बोधन प्रस्तुत किया गया। संस्था प्रधान तुलसीराम लोहार ने पूर्व प्राथमिक, प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर के परीक्षा परिणाम की घोषणा की। पूर्व प्राथमिक स्तर पर प्रथम स्थान सुश्री वैदेही पाराशर ने प्राप्त किया और द्वितीय स्थान प्रतिक सालवी ने प्राप्त किया। प्राथमिक स्तर में प्रथम स्थान जयचंद जाट ने प्राप्त किया जबकि द्वितीय स्थान मोहित रजक ने प्राप्त किया। इसी प्रकार उच्च प्राथमिक स्तर पर प्रथम स्थान भव्यम शर्मा ने प्राप्त कि...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर की श्रीकृष्ण महावीर गौ शाला में गायों के लिए छप्पनभोग का किया आयोजन

फतहनगर। मंदिरों में छप्पनभोग के आयोजन तो सुने हैं लेकिन गायों के लिए छप्पन भोग का आयोजन कहीं भी देखने को नहीं मिला। नगर के एक गौ भक्त ने गायों के लिए छप्पनभोग का आयोजन कर अनूठी पहल की है। यह पहल नगर की श्रीकृष्ण महावीर गौ शाला में मंगलवार को जगदीश मून्दड़ा-मनीष मून्दड़ा परिवार की ओर से की गयी। इसके तहत विभिन्न प्रकार की खाद्य सामग्री के थाल सजाए गए। खाद्य सामग्री के साथ ही परिवार द्वारा गौ शाला की गायों के लिए हरा चारा डाला गया एवं लापसी खिलाई गयी। मून्दड़ा परिवार की ओर से गौ शाला में लगभग 4.25 लाख की लागत का एक नवीन शेड का निर्माण कर भेंट किया गया। इस अवसर पर गौ शाला का विकास एवं काम देख कर इनके साथ आए भामाशाह मनीष-हरीश भट्टड़ द्वारा एक लाख की सहयोग राशि गौ शाला संचालकों को भेंट की। इसके अलावा परिवारजन, शुभचिन्तक व रिश्तेदारों ने भी गौ शाला में आर्थिक सहयोग दिया। गौ शाला अध्यक्ष कैलाश अग...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर आवरीमाता मंदिर के पाटोत्सव पर किया ध्वज परिवर्तन

फतहनगर। आवरीमाता शक्तिपीठ के पाटोत्सव पर रविवार को विधि विधान से ध्वज परिवर्तन किया गया। सुबह 10 बजे आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान मंदिर के शिखर पर ध्वज परिवर्तन किया गया। इसी स्थान पर स्थित चन्द्र मोलेश्वर महादेव मंदिर पर भी ध्वज परिवर्तन किया गया। मातेश्वरी का मनोहारी श्रृंगार किया गया तथा महाआरती पुजारी अम्बालाल,हीरालाल द्वारा की गयी। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर मंदिर विकास कमेटी के अध्यक्ष घनश्यामलाल अग्रवाल,मुकुन्दसिंह राणावत,कमेटी के ललित पालीवाल,संजय गोयल,निर्मल मोर,महेश अग्रवाल,गोपाल बंसल,पं.ओम शर्मा, राजेन्द्र अग्रवाल,रतनलाल मीणा समेत अन्य लोग उपस्थित थे। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में धूम धाम से मनी महावीर जयंती, शोभायात्रा का किया आयोजन

फतहनगर। सकल जैन समाज के तत्वावधान में रविवार को महावीर जयन्ती धूमधाम से मनाई गयी। सुबह 5 बजे प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इसके बाद बैंडबाजों के साथ जुलूस निकाला गया। प्रातः 9 बजे जुलूस श्वैताम्बर जैन मंदिर बस स्टेण्ड से रवाना हुआ। इस जुलूस में पुरूष शुभ्र वेश में एवं महिलाएं चुन्दड़ परिधान में शामिल हुई। जुलूस सब्जी मण्डी,मैन चैराहा,पुराना बाजार,मैन बाजार, दिगम्बर जैन मंदिर होते हुए प्रताप चैराहा पहुंचा जहां पर महावीर इन्टरनेशनल की स्थानीय शाखा की ओर से गन्ने के रस की स्टाॅल लगी। जुलूस में शामिल लोगों ने रस पान किया। यहां मतदान अवश्य करे को लेकर भी शाखा सदस्यों ने बेनर के जरिए लोगों को जाग्रत करने का प्रयास किया। जूलूस नया बाजार होते हुए पुनः बस स्टेण्ड पहुंच कर सम्पन्न हुआ। यहां पर समापन समारोह का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त तहसीलदार प्रभूलाल जैन थे जबकि पारितोषिक व...

Read More
फतहनगर - सनवाड

भारतीय जनता पार्टी एससी मोर्चा ने भाजपा प्रत्याशी सीपी जोशी के समर्थन में किया सघन जनसंपर्क

फतहनगर।अनुसूचित जाति मोर्चा लोकसभा प्रभारी संजय चंदेल एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार खटीक ने मावली विधानसभा की अनुसूचित जाति बाहुल्य बस्ती काली घाटी डबोक के लोगो से लोकसभा भाजपा प्रत्याशी सीपी जोशी के समर्थन में जन संपर्क किया।घर घर सम्पर्क में बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाओं से मुलाकात की गई। चंदेल ने उनसे मोदी सरकार की महिलाओं को समर्पित लोक कल्याणकारी योजनाओं को साझा किया और साथ ही उन योजनाओं के लाभार्थियों से उनके अनुभव भी पूछे।साथ ही बस्तियों में नव मतदाता जो कि पहली बार अपने मत का उपयोग करेंगे उनसे मोदी की भारत के युवाओं के लिए चलाई गई योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार खटीक ने आने वाली 26 तारीख पर मतदान उत्सव में सभी को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए आग्रह किया। साथ ही अनुसूचित जाति वर्ग को मजबूत बनाने के लिए केंद्र द्वारा चलाई ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

राम नवमी पर होगा नवाह्नपारायण रामायण पाठ का समापन

फतहनगर। श्री लक्ष्मीनारायण अखाड़ा मंदिर पर चल रहा नवाह्नपारायण रामायण पाठ का समापन बुधवार को राम नवमी के अवसर पर होगा।कार्यक्रम संचालक कन्हैयालाल अग्रवाल के अनुसार सामुहिक श्री नवाह्नपारायण रामायण पाठ के आठवें दिन मंगलवार को अङ्गद रावण संवाद, लक्ष्मण मुर्छा, कुंभकर्ण, मेघनाद, रावण वध, भरत हनुमान मिलन के प्रसंगों का उत्साह के साथ पाठ किया गया। पाठ में नगर के पुरुष एवं महिला पाठकों ने भक्तिमय प्रसंगों में डूबते हुए सामुहिक रूप में एक साथ बैठकर पाठ किया। पूजन, आव्हान सुबोध पाराशर द्वारा मंत्रोच्चार के साथ करवाया गया। मुख्य व्यासपीठ से आज मानस पाठक वयोवृद्ध मोहनसिंह भाटी, बाबूलाल अग्रवाल (दरीबा वाला) एवं नटवर अग्रवाल ने सस्वर पाठ करके आयोजन में सभी को अतिआनन्द प्रदान किया। विश्राम के बाद रामायण जी एवं हनुमानजी की आरती की गई और प्रसाद वितरण किया गया। रामनवमी पर बुधवार को प्रातः 7 बजे पाठ शु...

Read More
फतहनगर - सनवाड

मतदान कार्मिकों ने किया उत्साहपूर्वक मतदान,लिया द्वितीय प्रशिक्षण में प्रायोगिक ज्ञान

फतहनगर। मतदान दलों में नियुक्त कार्मिकों ने मंगलवार को प्रशिक्षण स्थल श्रमजीवी महाविद्यालय,उदयपुर में बैलेट के जरिए उत्साहपूर्वक मतदान किया। मावली विधानसभा क्षेत्र में निवासरत कार्मिकों के काउंटर पर कार्मिकों ने कतारबद्ध बारी-बारी से बेलेट के जरिए मतदान किया। इन कार्मिकों ने प्रथम सत्र में सैद्धान्तिक प्रशिक्षण प्राप्त किया तथा मध्यान्ह में मतदान का काम निपटाया। इसके बाद द्वितीय सत्र प्रायोगिक रहा जिसमें कार्मिकों ने मशीनों का उपयोग एवं सीलिंग की प्रक्रिया समझी। इसके बाद सभी कार्मिकों ने आॅन लाइन टेस्ट दिया। आज प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके कार्मिकों को 25 तारीख को अंतिम प्रशिक्षण एवं मतदान दल में नियुक्ति के पत्र प्रदान किए गए। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी.पी.जोशी का फतहनगर में किया स्वागत

फतहनगर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी.पी.जोशी रविवार की देर शाम चंगेड़ी जाते वक्त फतहनगर होकर गुजरे जहां पर नाकोड़ा नगर एवं आदर्श काॅलोनी के बाशिन्दों ने भाजपा देहात जिला उपाध्यक्ष गणपतलाल स्वर्णकार के नेतृत्व में स्वागत किया। सी.पी.जोशी ने अल्प समय के लिए रूक कर सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए 26 अप्रेल को मोदी सरकार के हाथ मजबूत करने हेतु अपना अमूल्य मत देने का आग्रह किया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में रक्तदान शिविर का आयोजन कल

फतहनगर। समाजसेवा में लगातार अग्रणी स्थानीय महावीर इंटरनेशनल शाखा फतहनगर एवं सकल जैन समाज नवयुवक मंडल फतहनगर के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन साधना सदन, फतहनगर में किया जाएगा। कार्यक्रम में सर्वसमाज के रक्तदान करने वाले युवाओं को आमन्त्रित किया गया है। रक्तदान कार्यक्रम प्रातः 09 बजे से 03.30 बजे तक चलेगा। शाखा के अध्यक्ष अजय जैन द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार रक्तदान के दौरान रक्तदाता की बी.पी., ब्लडग्रुप आदि जाँच की जावेगी। रक्तदान से पहले जूस व बाद में अल्पाहार करवा प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट किया जावेगा। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

सामुहिक श्री नवाह्नपारायण रामायण पाठः सीता हरण के मार्मिक प्रसंग पर भाव विभोर हुए पाठी

फतहनगर। नगर के रामायण पाठकों की सहभागिता से श्री लक्ष्मीनारायण अखाड़ा मंदिर पर चल रहे नो दिवसीय सामुहिक श्री नवाह्नपारायण रामायण पाठ के छठें दिन रविवार को भरत मिलाप, सती अनुसूईया प्रसंग, सुतीक्ष्ण प्रेम, पंचवटी निवास, खर दूषण वध एवं सीता हरण के मार्मिक प्रसंगों का भावविभोर होते हुए पाठ किया गया। पाठ में नगर के पुरुष एवं महिला पाठकों ने करुणामय प्रसंगों में डूबते हुए सामुहिक रूप में एक साथ बैठकर पाठ का लाभ प्राप्त किया। पूजन, आव्हान सुबोध पाराशर द्वारा मंत्रोच्चार के साथ करवाया गया। मुख्य व्यासपीठ पर आज रामायण पाठक किशनपुरी एवं नटवर लाल अग्रवाल ने सुशोभित होकर सस्वर पाठ किया। आरती के बादप्रसाद का वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम का समापन 17 अप्रेल को होगा। कार्यक्रम अखाड़ा के महन्त शिवशंकरदास के सानिध्य में चल रहा है। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

अम्बेडकर जयन्ती पर मनाया समरसता दिवस,अम्बेडकर को किया याद

फतहनगर। रविवार को अम्बेडकर जयन्ती समरसता दिवस के रूप में मनाई गयी। इस अवसर पर नगर के रोड़वेज बस स्टेण्ड स्थित अम्बेडकर फव्वारा पार्क में अम्बेडकर की प्रतिमा पर समारोहपूर्वक मल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन भाजपा मंडल एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा फतहनगर-सनवाड द्वारा किया गया। सर्वप्रथम आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम में भाजपा उदयपुर देहात जिला उपाध्यक्ष गणपतलाल स्वर्णकार, अनुसूचित जाति मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष मुकेश खटीक, देहात महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रितु अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला, नगर पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुनील डांगी, भाजपा मंडल महामंत्री रोशन खटीक,एससी मोर्चा जिला मंत्री श्रवण खटीक आदि मंचासीन उपस्थित थे। इस अवसर पर सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया गया। तत्पश्चात डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर दुग्धाभिषेक एवं माल्यार्पण क...

Read More
फतहनगर - सनवाड

जोर शोर से चल रहा सामुहिक नवाह्नपारायण रामायण पाठ

फतहनगर। नगर के श्री लक्ष्मीनारायण अखाड़ा मंदिर पर इन दिनों जोर शोर से सामुहिक नवाह्नपारायण रामायण पाठ का आयोजन चल रहा है। इस कार्यक्रम में रोजाना भक्तों की तादाद भी बढ़ती जा रही है।प्रभु प्रेरणा एवं पाठकों की सहभागिता से 17 अप्रेल तक चलने वाले इस कार्यक्रम के तहत शनिवार को पांचवे दिन घोड़ों के प्रेम, दशरथ मरण, भरत विरह एवं भरत निषाद मिलन के करुणामय प्रसंगों का सस्वर पाठ किया गया। पाठ में नगर के पुरुष एवं महिला पाठकों ने करुणामय प्रसंगों में डूबते हुए सामुहिक रूप में एक साथ बैठकर पाठ का लाभ प्राप्त किया। पूजन, आव्हान सुबोध पाराशर द्वारा मंत्रोच्चार के साथ करवाया गया। मुख्य व्यासपीठ पर आज रामायण पाठक श्यामलाल शर्मा एवं नटवरलाल अग्रवाल विराजित रहे। विश्राम के बाद रामायण एवं हनुमान महाराज की महा आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

चुनाव को लेकर भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक आयोजित

फतहनगर। भाजपा ओबीसी मोर्चा उदयपुर देहात के निर्देशानुसार शनिवार को मावली मे लोकसभा चुनाव के निमित बैठक का आयोजन किया गया जिसमे लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गयी। मुख्य वक्ता ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणेश लाल कुम्हार ने बताया कि सभी को मिलकर कार्य करना है और लोकसभा चुनाव मे अधिक से अधिक वोटो से भाजपा को जिताना है। जिला उपाध्यक्ष एवं प्रभारी देवीलाल डांगी ने कहा कि ओबीसी वर्ग बहुत बड़ा वर्ग है। हमारे प्रधानमन्त्री भी इसी वर्ग से आते है। ये हमारा सौभाग्य है। हम सभी को संकल्प लेना है। घर-घर जाकर प्रचार करना है। इसी के साथ ही हर मण्डल पर बैठक आयोजित करने से लेकर डोर टू डोर प्रचार पर चर्चा की गयी एवम जल्द ही मावली विधानसभा मे एक वृहत ओबीसी मोर्चा सम्मेलन का आयोजन भी किया जायेगा जिसकी अग्रिम भूमिका भी तय की गयी। बैठक के दौरान ओबीसी विधानसभा सह प्रभारी दीपक कुमार गुर्जर,मण्डल अध्य...

Read More