Home>>फतहनगर - सनवाड>>अम्बेडकर जयन्ती पर मनाया समरसता दिवस,अम्बेडकर को किया याद
फतहनगर - सनवाड

अम्बेडकर जयन्ती पर मनाया समरसता दिवस,अम्बेडकर को किया याद

फतहनगर। रविवार को अम्बेडकर जयन्ती समरसता दिवस के रूप में मनाई गयी। इस अवसर पर नगर के रोड़वेज बस स्टेण्ड स्थित अम्बेडकर फव्वारा पार्क में अम्बेडकर की प्रतिमा पर समारोहपूर्वक मल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन भाजपा मंडल एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा फतहनगर-सनवाड द्वारा किया गया। सर्वप्रथम आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम में भाजपा उदयपुर देहात जिला उपाध्यक्ष गणपतलाल स्वर्णकार, अनुसूचित जाति मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष मुकेश खटीक, देहात महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रितु अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला, नगर पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुनील डांगी, भाजपा मंडल महामंत्री रोशन खटीक,एससी मोर्चा जिला मंत्री श्रवण खटीक आदि मंचासीन उपस्थित थे। इस अवसर पर सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया गया। तत्पश्चात डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर दुग्धाभिषेक एवं माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अनुसूचित जाति की बस्तियों में घर-घर जाकर जनसंपर्क कर मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर भाजपा के पक्ष में मतदान कर भाजपा प्रत्याशी सीपी जोशी को अधिक से अधिक मतों से विजय बनाने के अपील की। इस कार्यक्रम में पार्षद गजेंद्र सिंह रावल, सोहनलाल खटीक, बाबूलाल गाडरी, युवा मोर्चा जिला मंत्री प्रहलाद सिंह राणावत, जिला मंत्री युवा मोर्चा सचिन खटीक, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोवर्धन सोनी, किसान मोर्चा अध्यक्ष संतोष प्रजापत, उदयपुर देहात युवा मोर्चा मंत्री सचिन खटीक, पार्षद प्रतिनिधि भेरुलाल बेरवा, लेमन जैन, बद्रीलाल सोनी, हेमेंद्र सिंह राणावत,ओम प्रकाश टेलर, पूर्व एससी मोर्चा अध्यक्ष भावेश गोयल, एससी मोर्चा महामंत्री दीपक यादव, उपाध्यक्ष कैलाश यादव, शांतिलाल जीनगर,बाबूलाल सेन, मिश्रीलाल जीनगर, कैलाश खटीक, एससी मोर्चा उपाध्यक्ष पराग रजक, उपाध्यक्ष लोकेश खटीक, रोहित खटीक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थ। कार्यक्रम का संचालन एससी मोर्चा अध्यक्ष पूरणमल जीनगर ने किया। अखिल राजस्थान सफाई मजदूर कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी बस स्टेण्ड स्थित अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा अम्बेडकर को याद किया। इसी प्रकार से चंगेड़ी रेगर मोहल्ला स्थित सर्किल पर अम्बेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर जयन्ती मनाई गयी। वासनी कलां में मेघवाल मोहल्ला स्थित मूर्ति पर माल्यार्पण कर अम्बेडकर को नमन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!