Home>>फतहनगर - सनवाड>>जोर शोर से चल रहा सामुहिक नवाह्नपारायण रामायण पाठ
फतहनगर - सनवाड

जोर शोर से चल रहा सामुहिक नवाह्नपारायण रामायण पाठ

फतहनगर। नगर के श्री लक्ष्मीनारायण अखाड़ा मंदिर पर इन दिनों जोर शोर से सामुहिक नवाह्नपारायण रामायण पाठ का आयोजन चल रहा है। इस कार्यक्रम में रोजाना भक्तों की तादाद भी बढ़ती जा रही है।
प्रभु प्रेरणा एवं पाठकों की सहभागिता से 17 अप्रेल तक चलने वाले इस कार्यक्रम के तहत शनिवार को पांचवे दिन घोड़ों के प्रेम, दशरथ मरण, भरत विरह एवं भरत निषाद मिलन के करुणामय प्रसंगों का सस्वर पाठ किया गया। पाठ में नगर के पुरुष एवं महिला पाठकों ने करुणामय प्रसंगों में डूबते हुए सामुहिक रूप में एक साथ बैठकर पाठ का लाभ प्राप्त किया। पूजन, आव्हान सुबोध पाराशर द्वारा मंत्रोच्चार के साथ करवाया गया। मुख्य व्यासपीठ पर आज रामायण पाठक श्यामलाल शर्मा एवं नटवरलाल अग्रवाल विराजित रहे। विश्राम के बाद रामायण एवं हनुमान महाराज की महा आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!