फतहनगर। रविवार को सालेरा, मावली स्थित बाल समिधा गृह में द्वारिकाधीश महिला मंडल, फतहनगर द्वारा अपने वार्षिक योगदान के अंतर्गत सेवा कार्य किया गया। महिला मंडल की सदस्यों ने बाल समिधा गृह के बच्चों को प्रेमपूर्वक नाश्ता कराया। उनके भोजन हेतु राशन सामग्री प्रदान की तथा बच्चों के साथ समय बिताकर वात्सल्यपूर्ण माँ का दुलार दिया। महिला मंडल अपने साथ बच्चों के लिए बिस्तर की चादरें भी लेकर गई, जिन्हें पाकर बच्चों के चेहरों पर विशेष खुशी देखने को मिली। इस सेवा कार्यक्रम के पश्चात बाल समिधा गृह के संचालक चंद्रगुप्त सिंह चौहान ने द्वारिकाधीश महिला मंडल की सभी सदस्यों का उपरना ओढ़ाकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया तथा उनके द्वारा किए गए इस सराहनीय सेवा कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की। ...
Read MoreCategory: फतहनगर – सनवाड
राजस्थान के लोगों को गुजरात में भी मिलेगा कैशलेस इलाजः कल से आयुष्मान कार्ड से फ्री दिखा सकेंगे मरीज, सांसद ने सीएम को लिखा था पत्र….
जयपुर। राजस्थान के हजारों मरीजों के लिए राहत की खबर है। अब गुजरात के अस्पतालों में भी राजस्थान के मरीजों को फ्री इलाज का फायदा मिलेगा। गुजरात के मान्य अस्पतालों में मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना (MAAY) में पंजीकृत लोगों को कैश-लेस इलाज की सुविधा मिलेगी। इस महत्वपूर्ण निर्णय से विशेष रूप से कैंसर, किडनी, हृदय आदि गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों को बड़ा फायदा मिलेगा, जिन्हें गुजरात में इलाज के दौरान आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत ने सीएम भजनलाल शर्मा को लेटर लिखकर इससे अवगत कराया था। सांसद ने पत्र में बताया था कि राज्य के आयुष्मान कार्ड धारकों को गुजरात में निशुल्क इलाज की सुविधा मिले। सांसद ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को 20 नवंबर को पत्र लिखा था। इस पर मुख्यमंत्री शर्मा ने 12 दिसंबर को मंजूरी दे दी। सीएम की मंजूरी के बाद सरकार ने 'आउटबाउंड पो...
Read Moreफतहनगर। फतह एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय, फतहनगर की 11वीं में अध्ययनरत छात्रा नैनिशा दमामी पुत्री टिंकल दमामी का राष्ट्र स्तरीय वालीबॉल टीम में चयन हुआ है। वालीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया और राजस्थान वालीबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में 49वीं जूनियर पुरुष एवं बालिका राष्ट्रीय वालीबॉल चैंपियनशिप पिलानी, झुंझुनू में आयोज्य है। बालिका अभी पिलानी में आयोजित कैंप में भाग ले रही है। यहां से तैयार टीम 16 से 21 दिसंबर को होने वाले राष्ट्रीय स्तर के खेलों में भाग लेगी। निदेशक अजय जैन ने बताया कि विद्यालय की गर्ल्स अंडर - 17 वॉलीबॉल टीम उदयपुर जिले में उपविजेता रही थी व छात्रा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बेस्ट प्लेयर का अवार्ड भी अर्जित किया था। यह पूरे नगर के लिए गर्व की बात है कि नगर से यह स्कूल स्तर पर पहली बालिका है जो राष्ट्र स्तरीय टीम का हिस्सा होगी। बालिका ने परिवार और नगर का ही नहीं बल्कि पू...
Read Moreउदयपुर में भावनाओं, सपनों और अंतरिक्ष की उड़ान, सरकारी स्कूल के बच्चों के अभिनय ने रचा इतिहास, गूगल कर ले रे…नाटक ने जीता दिल
अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला बने प्रेरणा का केंद्र उदयपुर, 12 दिसम्बर। झीलों की नगरी उदयपुर ने शनिवार शाम एक ऐसा क्षण सहेजा, जो लंबे समय तक स्मृतियों में जीवित रहेगा। विद्या भवन स्कूल के मुक्ताकाशी रंगमंच पर जब सरकारी स्कूल के बच्चों ने नाटक ‘गूगल कर ले रे…’ प्रस्तुत किया और हाल ही अंतरिक्ष से लौटे भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला स्वयं मंच पर उनके साथ खड़े दिखाई दिए, तो पूरा परिसर तालियों और भावनाओं से गूंज उठा। यह केवल एक नाट्य प्रस्तुति नहीं थी, बल्कि सपनों, आत्मविश्वास और संभावनाओं का उत्सव था। ‘गुगल कर ले रे…’ नाटक ने आज के डिजिटल युग में बिना तकनीक पर निर्भर हुए सोचने, पढ़ने और अनुभव से सीखने की महत्ता को रेखांकित किया। पहेलियों को सुलझाने की यह यात्रा पुस्तकालय, समाज और अंततः एक अंतरिक्ष यात्री तक पहुंचती है—और यही यात्रा बच्चों को यह ...
Read Moreउदयपुर। क्रिएटिव सर्किल उदयपुर की ओर से शनिवार को होने वाली 'गूगल कर ले रे…' नाट्य प्रस्तुति में भाग लेने के लिए पहुंचे अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का शुक्रवार शाम भव्य स्वागत किया गया। उदयपुर की पिछोला झील किनारे स्थित लीला पैलेस जेटी पर उनका विजयोत्सव जैसा स्वागत हुआ। शुक्ला के साथ उनकी धर्मपत्नी कामना शुक्ला और पुत्र कियाश शुक्ला भी मौजूद रहे। उनके आगमन पर क्रिएटिव सर्कल की ओर से सुनील लड्ढा, डॉ. कमलेश शर्मा, हेमंत जोशी,संदीप राठौड़, विनय दवे, नाट्य निर्देशक सुनील टांक, सोनू परिहार, नीलोफर मुनीर, भावना शर्मा, प्रियंका कोठारी, संस्कार शर्मा, प्रियेश, जय शर्मा सहित शहर के अनेक कलाकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मेवाड़ी पाग पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर उनका पारंपरिक अभिनंदन किया। स्थानीय कलाकारों के इस आत्मीय स्वागत से अभिभूत होकर शुक्ला ने उदयपुर की सांस्कृतिक विरासत, मानवीय संवे...
Read Moreमुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में भर्ती की क्रांति युवाओं के सपने हो रहे पूरे, 92 हजार से अधिक को मिली सरकारी नियुक्तियां पेपरलीक पर प्रभावी रोकथाम, पारदर्शिता के साथ 296 प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित जयपुर। राज्य सरकार ने दो वर्षों में भर्ती परीक्षाओं के आयोजन को पारदर्शी बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर गठित एसआईटी (विशेष अनुसंधान दल) की सक्रिय भूमिका ने भर्ती परीक्षाओं में होने वाली गड़बड़ियों पर न केवल प्रभावी अंकुश लगाया, बल्कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई कर परीक्षा प्रणाली के प्रति युवाओं के विश्वास को भी बढ़ाया है। आज प्रदेश की भर्ती परीक्षा प्रणाली पूर्ण रूप से सुरक्षित बन रही है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एटीएस एवं एसओजी श्री विशाल बंसल ने बताया कि एसआईटी के गठन के बाद से राजस्थान लोक सेवा आयोग, ...
Read Moreदो साल में डबल इंजन की सरकार ने विकास की नई ईबारत लिखी : बाबू लाल खराड़ी। भाजपा देहात की बैठक में सरकार के दो वर्ष पूरा होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई । उदयपुर 11 दिसंबर : राजस्थान की भजन लाल सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर आगामी 25 दिसंबर तक प्रतिदिन होने वाले विविध कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर भाजपा उदयपुर देहात की बैठक बलिचा स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली की अध्यक्षता,राजस्थान सरकार के जनजाति मंत्री बाबू लाल खराड़ी,भाजपा के जिला संगठन प्रभारी मोतीलाल मीणा के मुख्य आतिथ्य,एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डा अलका मूंदड़ा,जिला सह संगठन प्रभारी जुगल किशोर,सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डा अलका मूंदड़ा,पूर्व जिला संगठन प्रभारी आई एम सेठिया,विधायक गोगुंदा प्रताप लाल गमेती, सलूंबर विधायक श्रीमती शांता देवी मीणा,वल्लभ नगर विधा...
Read Moreराजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के शैक्षिक सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मंथन: सफल आयोजन हेतु बनी कमेटियाँ
प्रदेश महामंत्री महेंद्र लखारा ने किया मार्गदर्शन, 19-20 दिसंबर को लियो संस्थान परिसर में होगा दो दिवसीय महासम्मेलन संगठन की रीति-नीति ही सफलता का मूल मंत्र: महेंद्र कुमार लखारा बांसवाड़ा - राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का दो दिवसीय प्रदेश शैक्षिक सम्मेलन इस वर्ष 19 और 20 दिसंबर को बांसवाड़ा स्थित लियो संस्थान परिसर में भव्यता के साथ आयोजित होने जा रहा है। इस महत्वपूर्ण आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने और रणनीति बनाने के लिए रविवार को लियो संस्थान के कॉन्फ्रेंस हॉल में एक आवश्यक तैयारी बैठक आयोजित की गई।जिला मंत्री जयदीप पाटीदार ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय बांसवाड़ा संभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष देवीलाल पाटीदार ने की। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जिनका प्रभावी मार्गदर्शन बैठक का मुख्य केंद्र र...
Read Moreफतहनगर। वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के बरोड़िया पंचायत के छपरा गांव में इंटाली पंचायत के चांयला खेड़ा से छपरा गांव के विद्यालय तक 8 वर्ष पूर्व तत्कालीन विधायक रणधीर सिंह भिंडर के प्रयासों से फतहनगर मंडी समिति के द्वारा बनाई गई सड़क जो अब जर्जर हो चुकी है की 8 वर्ष में एक भी बार प्रशासन ने सुध नहीं ली है। 8 वर्षों के दौरान एक भी बार ना तो इस पर पेच वर्क ही किया गया और ना ही इसकी रिपेयरिंग। इस कारण सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे व सड़क के दोनों ओर विलायती बबूल, अनावश्यक पेड़ पौधे उग आए हैं। इन अवांछित पेड़ पौधों को हटाने वाला भी कोई नहीं है। सामने से बड़े वाहन आ जाने पर दो पहिया वाहन चालकों को झाड़ियों तक में घुसना पड़ जाता है। छपरा,मैनपुरिया, खडोदा के किसान अपनी उपज को फतहनगर मंडी तक ले जाते हैं,इसमें भी उन्हें परेशानी हो रही है। ग्रामीण दैनिक उपभोग की सामग्री लेने ईंटाली आते है, उन्हें भी र...
Read Moreफतहनगर। आलोक दीप स्कूल मावली में शनिवार को बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन आंबेडकर सेवा समिति की ओर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उनकी स्मृति को नमन करने के साथ हुई। आंबेडकर सेवा समिति के महामंत्री एडवोकेट खूबीलाल रेगर ने बताया कि इस अवसर पर डॉ. आंबेडकर के जीवन संघर्ष, शिक्षा के प्रति उनके समर्पण, संविधान निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान तथा सामाजिक समरसता को लेकर किए गए उनके कार्यों पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि भारत रत्न डॉ. आंबेडकर न केवल देश के संविधान निर्माता थे, बल्कि वे विश्व ज्ञान दीपक और सामाजिक समता के प्रबल समर्थक भी थे। समाज के वंचित व शोषित वर्गों के उत्थान के लिए उन्होंने आजीवन संघर्ष किया। उनकी विचारधारा आज भी देश के युवाओं को प्रेरणा द...
Read Moreगोयल हॉस्पिटल, फतेहनगर में अहमदाबाद के सुप्रसिद्ध फिजीशियन डॉ. जयेश त्रिवेदी की सेवाएं आरंभ
फतेहनगर। फतेहनगर के गोयल हॉस्पिटल ने आज एक महत्वपूर्ण घोषणा की है जिसके तहत अहमदाबाद के सुप्रसिद्ध और वरिष्ठ फिजीशियन, डॉ. जयेश त्रिवेदी (MD Medicine), अपनी नियमित परामर्श सेवाएं अस्पताल में आरंभ कर रहे हैं। यह कदम फतेहनगर और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों को उच्च गुणवत्ता वाली विशिष्ट चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक बड़ी पहल है। डॉ. जयेश त्रिवेदी के पास 45 वर्षों से अधिक का विशाल अनुभव है। उन्होंने बी.जे. मेडिकल कॉलेज और सिविल हॉस्पिटल, अहमदाबाद से शिक्षा प्राप्त की है और वे FICA (USA), FRSH (London), FCCP (USA), FAIMS जैसी प्रतिष्ठित फैलोशिप से सम्मानित हैं। पूर्व में डॉक्टर त्रिवेदी साल हॉस्पिटल अहमदाबाद में मेडिकल सुपरीटेंडेंट, अपोलो अहमदाबाद एवं अदानी मेडिकल इंस्टिट्यूट में विभिन्न पदों पर सेवा दे चुके हैं । डॉ. त्रिवेदी विभिन्न प्रकार की गं...
Read Moreफतहनगर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय ने पायल जैन जो कि पूर्व छात्र अध्यक्ष एमजी कॉलेज को एचडी की उपाधि प्रदान की। उन्होंने "संस्कृत एवं प्राकृत महाकाव्यों में सीता -चरित्र : एक अध्ययन " विषय पर शोध कार्य किया है। आपने अपना शोध कार्य डॉ .सुनीता शर्मा पूर्व आचार्य मीरा कन्या महाविद्यालय उदयपुर के निर्देशन में पूर्ण किया है। आपने अपने शोध में स्पष्ट किया है कि जहाँ कुछ साहित्यकारों ने कहा है कि सीता ने अग्नि परीक्षा राम के कहने पर दी। वहीं एक साहित्यकार ने राम के सामने अपने निर्दोष सिद्धि के लिए सीता स्वयं ने अग्नि परीक्षा का प्रस्ताव रखा - जिसे राम ने स्वीकार कर लिया। ...
Read Moreफतहनगर। महावीर अम्बेश गुरू महाविद्यालय, फतहनगर द्वारा विश्व एड्स दिवस जागरूकता कार्यक्रम के दूसरे दिन रेड रिबन क्लब द्वारा स्लोगन लेखन, फेस पेन्टिंग जैसी विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय प्राचार्य देवेन्द्रसिंह राठौड़ ने प्रतिभागियों एवं विद्यार्थियों को कहा कि यह केवल एक दिवस ही नही बल्कि जागरूकता का सतत् अभियान है तथा सभी विद्यार्थियों को समाज में एड्स सम्बन्धी जागरूकता फैलाने और भ्रम को दूर करने के लिए प्रेरित किया। रेड रिबन क्लब प्रभारी रेखा मेहता के निर्देशन में प्रतिभागियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया जिसमें एड्स जागरूकता का प्रतीक लाल रिबन तथा एड्स से जुड़े जागरूकता चित्रों को खुबसुरती से उकेरा। रेड रिबन क्लब के सह प्रभारी प्रेरणा प्रजापत ने कहा कि यह फेस पेन्टिंग प्रतियोगिता न केवल कला का प्रदर्शन थी बल्कि यह विश्व एड्स दिवस पर समा...
Read Moreफतहनगर। मावली ब्लॉक के मावली व खेमली क्षेत्र के समस्त विद्यालयों में पिछले चार माह से कुकिंग कन्वर्जन राशि जमा नहीं होने से मिड-डे मील व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सरकार द्वारा नियमित रूप से जारी की जाने वाली यह राशि न मिल पाने के कारण विद्यालयों में मिड-डे मील बनाने की जिम्मेदारी निभा रहे शिक्षकों को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि भोजन व्यवस्था सुचारू रखने के लिए शिक्षक अपनी जेब से भुगतान कर बाजार से आवश्यक सामग्री खरीदने को मजबूर हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला उपाध्यक्ष (प्रा.शि.) योगेश जैन ने प्रशासन से जल्द से जल्द लंबित कुकिंग कन्वर्जन राशि विद्यालयों को उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि चार माह से राशि जारी न होना न केवल सरकारी प्रक्रिया में लापरवाही को दर्शाता है, बल्कि इससे मिड-डे मील जैसी संव...
Read Moreफतहनगर। नगर के ईंटाली चौराहा के समीप शुक्रवार को एक गौ वंश का कटा सिर मिलते ही लोग आक्रोशित हो गए तथा फतेहनगर के बाजार आनन फानन मे बंद होने के बाद मुख्य चौराहे पर टायर जलाकर लोगों ने रास्ता रोक दिया। घटनाक्रम के अनुसार बस्ती क्षेत्र में दोपहर एक बजे गौ वंश का सिर मिलने पर लोग आक्रोशित हुए तथा जैसे ही यह बात नगर में पहुंची आक्रोशित युवाओं ने सबसे पहले बाजार बंद करवाया। इसके बाद मैन चौराहा पर टायर जलाकर रास्ता जाम कर दिया। विरोध प्रदर्शन किया गया। रास्ता जाम के दौरान काफी लोग एकत्र हो गए। रास्ता जाम होने से वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजारा गया। मौके पर पहुँचे थानाधिकारी चन्द्रशेखर किलानिया के समक्ष लोगों ने रोष व्यक्त किया। किलानिया ने युवाओं को समझाया तथा आश्वस्त किया कि वे प्राथमिकी दें,पुलिस कार्रवाई करेगी। इस आश्वासन के बाद रास्ता खोला गया तथा आवागमन सुचारू किया। पुलिसक...
Read Moreमावली। आयुष्मान आरोग्य मन्दिर राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय मावली झंडू फार्मास्युटिकल लिमिटेड एवं डाबर इंडिया लिमिटेड के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय पंचकर्म चिकित्सा शिविर में आज बी एम डी जांच हेतु लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शिविर की अध्यक्षता श्याम लाल ने की । मुख्य अतिथि समाजसेवी भेरू लाल गुर्जर ने भगवान धन्वंतरि के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित माल्यार्पण एवं पूजन कर शिविर की शुरुआत की। चिकित्सालय प्रभारी डॉ रमेंद्र कुमार शर्मा ने अतिथियों का तिलक उपरना एवं पगड़ी पहना कर स्वागत किया।साथ ही वर्तमान में चिकित्सालय मावली में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में बताया ।मुख्य अतिथि भेरू लाल ने वर्तमान में आयुर्वेद के प्रति आमजन के बढ़ते रुझान को देखते हुए सरकार को आयुर्वेद चिकित्सालय में और अधिक सुविधा एवं बजट बढ़ाने की आवश्यकता बताई।झंडू फार्मास्युटिकल लिमिटेड के सचिन शर्मा एवं मनीष ने लगभग 90 से अधिक लो...
Read Moreफतहनगर। मंगलवार को मोक्षधाम विकास समिति, फतहनगर की बैठक आयोजित की गई, जिसमें समिति के दिवंगत अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में उनके द्वारा किए गए मोक्षधाम के विकास कार्यों को स्मरण किया गया और सभी ने उनके योगदान को भावपूर्वक याद किया। बैठक की अध्यक्षता उपाध्यक्ष विनोद धर्मावत ने की। अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल के निधन के पश्चात नई कार्यकारिणी के गठन का निर्णय लिया गया। नई कार्यकारिणी भी घोषित कर दी गई जिसमें घनश्याम मंगल-अध्यक्ष, नारायण लाल मोर-कार्यकारी अध्यक्ष, विनोद धर्मावत-उपाध्यक्ष,शैलेष पालीवाल-सचिव, अशोक जैन- कोषाध्यक्ष एवं प्रहलाद सोनी, संजय गोयल, बंशीलाल कुमावत, अशोक मोर, मन्नालाल लावटी, राजकुमार खंडेलवाल सदस्य तथा रामेश्वर लाल खंडेलवाल को संरक्षक बनाया गया। ...
Read Moreफतहनगर। नगर के रोडवेज बस स्टैंड से ईंटाली चौराहा को जाने वाले मुख्य सड़क पर गढ्ढ़ों को लेकर परेशान लोग आज आक्रोशित हो गए। इन लोगों ने अवरोध खड़े कर आवागमन बंद कर दिया। जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय पार्षद गजेंद्र सिंह रावल भी मौके पर पहुंचे। पुलिस जाब्ता भी मौके पर आ गया। मौके पर ही अधिशासी अधिकारी श्रीमती छैल कुंवर चारण को भी बुलाया गया। अधिशासी अधिकारी ने मौके पर आकर लोगों की समस्या सुनी तथा मौका पर्चा देखा। अधिकारी ने जल्द ही समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। इसके बाद आवागमन सुचारू कर दिया गया। ...
Read Moreविधानसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव 2025 द्वितीय चरण होंगे बुधवार को पीएम श्री मावली में
फतहनगर। विधानसभा क्षेत्र मावली की समस्त पंचायत क्षेत्रों से विजेता टीमों की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 12 नवम्बर, बुधवार को प्रातः 8 बजे से पीएम श्री राउ मा वि मावली जं. परिसर के खेल मैदान पर आयोजित होगा। उक्त खेलकूद प्रतियोगिता में मावली विधानसभा के पांचों मण्डलों से खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। विधानसभा संयोजक रोशन लाल सुथार ने बताया कि एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के चित्तौड़गढ़ सांसद चंद्र प्रकाश जोशी, विधानसभा प्रभारी कृष्ण गोपाल पालीवाल, पांचों मण्डलों के अध्यक्ष कैलाश चंद्र गाडरी -मावली, जीवन सिंह- डबोक, नितीन सेठिया- फतहनगर सनवाड़, पर्वत सिंह -घासा, प्रताप सिंह -देबारी सहित शक्ति केन्द्र प्रभारी, बूथ लेवल प्रभारी तथा समस्त कार्यकर्ता, व खिलाड़ी, जनप्रतिनिधि, नागरिक उपस्थित रहेंगे। प्रमुख खेल कब्बडी, वॉलिवॉल, तथा रस्सा कस्सी होंगे।&nb...
Read Moreराजस्थान पुलिस ने दी चेतावनी: फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर आमजन को धमका रहे साइबर अपराधी, सतर्क रहें, तत्काल शिकायत करें जयपुर 11 नवंबर। राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने आमजन को एक गंभीर साइबर धोखाधड़ी के प्रति आमजन को सचेत किया है। पुलिस महानिदेशक राजस्थान राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जारी इस एडवाइजरी में बताया गया है कि हाल ही में अपराधी एक नया तरीका अपना रहे हैं। वे आम नागरिकों को कॉल कर स्वयं को वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बताते हैं और उन्हें धमकाते हैं कि उनका मोबाइल नंबर या आधार नंबर दिल्ली में हाल ही में हुई कार ब्लास्ट जैसी गंभीर आपराधिक घटना से जुड़ा हुआ है। इस तरीके से करते हैं वारदात :उपमहानिरीक्षक पुलिस साइबर क्राइम श्री विकास शर्मा ने बताया कि साइबर अपराधी पीड़ित को डराकर अपने सीनियर अधिकारी से बात कर...
Read More