तीन दिवसीय दशहरा महोत्सव का आज होगा समापन, धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सजेगी अंतिम संध्या
फतहनगर। नगर पालिका फतहनगर-सनवाड़ के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय दशहरा महोत्सव के अंतिम दिन मंगलवार, 20 अक्टूबर को रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाएगा। राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय, फतहनगर के प्रांगण में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की गई हैं। महोत्सव की अंतिम संध्या में भव्य आतिशबाजी मुख्य आकर्षण रहेगी।
कार्यक्रम के तहत दोपहर 3 बजे से अखाड़ा मंदिर, फतहनगर से रामलीला झांकियों के साथ शोभायात्रा एवं अखाड़ा प्रदर्शन का आयोजन होगा। इसके बाद शाम 6 बजे से दिल्ली के प्रसिद्ध आराध्यम (डिवोशनल बैंड) की प्रस्तुति होगी। धार्मिक आयोजन के क्रम में राम दरबार में 2000 दीपकों के साथ बटुक पंडितों द्वारा रामलला की महाआरती भी की जाएगी।
महोत्सव के समापन अवसर पर भगवान श्रीराम की विजय के प्रतीक स्वरूप रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाएगा। इस दौरान आकर्षक आतिशबाजी से दशहरा मैदान रोशन होगा। दशहरे का यह आयोजन बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का संदेश देगा।
उल्लेखनीय है कि नगर पालिका की ओर से 18 अक्टूबर को सांस्कृतिक एवं लाफ्टर नाइट, जबकि 19 अक्टूबर को एक शाम श्याम आवरी माता जी के नाम भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय महोत्सव के अंतिम दिन धार्मिक कार्यक्रमों, शोभायात्रा, पुतला दहन और आतिशबाजी के साथ आयोजन का समापन होगा।
आज के कार्यक्रम का विस्तृत विवरण श्री रौनक गर्ग द्वारा

Leave a Reply