फतहनगर। नारी शक्ति वंदन विधेयक के प्रति जागरूकता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उदयपुर लोकसभा क्षेत्र की महिलाओं का प्रतिनिधिमंडल आज संसद भवन के शैक्षणिक एवं प्रेरणादायी भ्रमण पर रहा। इस अवसर पर महिलाओं ने देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को नजदीक से समझा और संसद की कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की।भ्रमण के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कई जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर संवाद भी किया। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने महिलाओं से चर्चा करते हुए उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन विधेयक महिलाओं को राजनीति में अधिक अवसर प्रदान करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।इसी क्रम में संगीता कुमारी देव, दामोदर अग्रवाल, संबित पात्रा, महिमा कुमारी तथा उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत सहित कई जनप्रतिनिधियों से भी महिलाओं की आत्...
Read Moreadmin
फतहनगर। नगर में धार्मिक आस्था और उत्साह का वातावरण बनने जा रहा है। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, फतहनगर के तत्वावधान में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर दो दिवसीय पारणा महोत्सव का शुभारंभ रविवार से होगा। यह आयोजन श्री अम्बेश गुरु मेमोरियल संस्थान, पावनधाम फतहनगर के प्रांगण में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। महोत्सव के प्रथम दिवस रविवार को “एक शाम भगवान आदिनाथ के नाम” भक्ति संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रसिद्ध भजन गायक लवेश हिमान्शु बुरड़ एण्ड म्युजिकल ग्रुप, इन्दौर द्वारा भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। भक्ति संध्या में श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेकर प्रभु भक्ति में लीन होंगे। महोत्सव के द्वितीय दिवस सोमवार को प्रातःकालीन कार्यक्रमों की शुरुआत नवकारसी से होगी। इसके पश्चात प्रातः 8:30 बजे से प्रवचन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें धर्म, संयम और तप के मह...
Read Moreशिविरा पंचांग मे ग्रीष्मावकाश यथावत रखने ,स्टाफिंग पैटर्न,वेतन विसंगति,पदोन्नति और स्थानांतरण के लिए महासंघ ने की मुलाकात
*शैक्षिक महासंघ ने शिक्षकों की विभिन्न मांगों के *निराकरण के लिए की अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS), स्कूल शिक्षा से वार्ता* फतहनगर।अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान विद्यालय (शिक्षा) ने प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा के नेतृत्व में संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने शिष्टाचार भेंट कर विभाग नवीन पदस्थापन के लिए राजेश यादव अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS), स्कूल शिक्षा एवं भाषा विभाग को संगठन की ओर से शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल में संगठन के प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा,प्रदेश उपाध्यक्ष उदयपुर संभाग अभय सिंह राठौड़ उपस्थित रहे। प्रदेश महामंत्री लखारा ने बताया कि संगठन की ओर से अतिरिक्त मुख्य सचिव महोदय को शिक्षा विभाग में पदस्थापन के अवसर पर शुभकामनाएं प्रेषित की।इस अवसर शिक्षकों की लंबे समय से लंबित मांगों से अवगत कराते हुए इन मांगों पर अब तक विभाग स्तर पर हुई वार...
Read Moreफतहनगर। कृषि उपज मण्डी समिति, फतहनगर द्वारा 18 अप्रैल 2026 के ताज़ा मण्डी भाव जारी किए गए हैं। साथ ही समिति ने सूचना जारी कर बताया कि 20 अप्रैल (सोमवार) को अक्षय तृतीया के अवसर पर मण्डी प्रांगण में अवकाश रहेगा। जारी भावों के अनुसार गेहूं के दाम 2257 रुपये से 2451 रुपये प्रति क्विंटल रहे। मक्का पीला हाईब्रिड 1550 से 1701 रुपये प्रति क्विंटल बिका। चना 4940 से 5022 रुपये प्रति क्विंटल तथा सरसों के भाव 5800 से 6400 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किए गए। मण्डी समिति ने समस्त किसानों को सूचित किया है कि अवकाश के दिन मण्डी में किसी भी प्रकार की कृषि जिन्सों की आवक नहीं होगी। इसलिए किसान भाई अपनी उपज विक्रय के लिए 20 अप्रैल को मण्डी में नहीं लाएं। अवकाश के दौरान मण्डी प्रांगण में कृषि उपज का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। समिति ने किसानों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वे निर्धारित अवक...
Read Moreउदयपुर, 18 अप्रैल। विश्व विरासत दिवस के अवसर पर शहर की ऐतिहासिक धरोहरों और स्थापत्य सौंदर्य को कैमरे में कैद करने के उद्देश्य से “हेरिटेज फोटोग्राफी वॉक 2026” का आकर्षक आयोजन किया गया। इस विशेष हेरिटेज वॉक का आयोजन सैंडीज़ ट्रैवल टेल्स एवं ताज लेक पैलेस, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।सुबह 5:30 बजे अंबराई घाट से शुरू हुई इस वॉक में प्रतिभागियों ने उदयपुर की विरासत गलियों, ऐतिहासिक इमारतों और छिपे हुए खूबसूरत स्थलों का भ्रमण किया। वॉक का समापन जगदीश चौक पर हुआ। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने डीएसएलआर और स्मार्टफोन के माध्यम से शहर की अनूठी झलकियों को अपने कैमरे में कैद किया।इस आयोजन में ताज लेक पैलेस के मानव संसाधन अधिकारी यश राज एवं मानव संसाधन निदेशक सुश्री श्रुति कपूर की विशेष भूमिका रही। कार्यक्रम के सफल संचालन में सैंडीज़ ट्रैवल टेल्स की टीम का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।हे...
Read Moreश्री सांवलियाजी मंदिर बोर्ड की बजट बैठक सम्पन्न, 579 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का खाका तैयार
चित्तौड़गढ़, 18 अप्रैल।श्री सांवलियाजी मंदिर मंदिर मंडल की बजट बैठक गोकुल विश्रांति गृह में आयोजित की गई, जिसमें आगामी वित्तीय वर्ष के लिए आय-व्यय एवं विकास कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।बैठक में वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए समस्त स्त्रोतों से कुल अनुमानित आय 42100.00 लाख रुपये के विरुद्ध संशोधित अनुमानित आय 41139.00 लाख रुपये तथा अनुमानित व्यय 42100.00 लाख रुपये के विरुद्ध संशोधित अनुमानित व्यय 12814.00 लाख रुपये का अनुमोदन किया गया।वहीं, चालू वित्त वर्ष 2026-2027 के लिए मंदिर मंडल द्वारा समस्त व्यवस्थाओं के संचालन, निर्माण एवं विकास कार्यों सहित कुल 57900.00 लाख रुपये के व्यय का प्रावधान किया गया है। इस बजट में मंदिर व्यवस्था, परम्परागत महाप्रसाद, साधु-संतों एवं असहाय गरीबों को भोजन व्यवस्था, कार्मिकों के वेतन-भत्ते, यात्रा एवं चिकित्सा व्यय, वाहन ईंधन एवं संधारण, मशीनरी व...
Read Moreमातृकुंडिया।मेवाड़ के पावन तीर्थ मातृकुंडिया में गर्ग ब्राह्मण समाज द्वारा 18 से 20 अप्रैल तक तीन दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक समरसता का भी सुंदर संगम बनेगा।कार्यक्रम के अंतर्गत मंदिर प्राण प्रतिष्ठा, कलश स्थापना, मूर्ति स्थापना एवं निशुल्क सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन किया जाएगा। आयोजन प्रभु श्री परशुराम जी की तपोस्थली मातृकुंडिया में संपन्न होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।आयोजन के पहले दिन 18 अप्रैल को पवित्र कुंड से मातृशक्ति द्वारा दोपहर 12:15 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से बैंड-बाजों के साथ गुजरेगी। शोभायात्रा में पुरुष पारंपरिक सनातन वेशभूषा में तथा महिलाएं चुनरी या पारंपरिक परिधान में भाग लेंगी। इसके पश्चात कलशों को यज्ञ वेदी में स्थापित कर 11 पं...
Read Moreफतहनगर।मावली तहसील की ढूंढिया ग्राम पंचायत स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में अमावस्या के अवसर पर मंदिर का भंडार खोला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त एवं मंदिर विकास समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।मंदिर परिसर में धार्मिक विधि-विधान के साथ भंडार खोला गया, जिसके पश्चात प्राप्त दान राशि की गणना की गई। गणना में कुल 58,144 रुपये की राशि प्राप्त हुई, जो पिछले दो माह में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित की गई थी।भंडार खोलने की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं की मौजूदगी में संपन्न हुई। इस अवसर पर उपस्थित भक्तों ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा प्रसाद ग्रहण किया।मंदिर विकास समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि प्राप्त राशि का उपयोग मंदिर के विकास एवं धार्मिक गतिविधियों के संचालन में किया जाएगा। आयोजन के दौरान पूरे माहौल में भक्ति एवं श्रद्धा का...
Read Moreऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई, 878 ग्राम अफीम व 51.65 लाख नकद बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
मावली/फतहनगर।जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत पुलिस थाना घासा ने लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अफीम एवं भारी मात्रा में नकदी के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा श्रीमती अंजना सुखवाल एवं सहायक पुलिस अधीक्षक (वृत्त मावली) श्रीमती आशिमा वासवानी के मार्गदर्शन में थानाधिकारी घासा श्री सुरेंद्र सिंह मय टीम एवं एएनटीएफ यूनिट उदयपुर द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई। पुलिस को एएनटीएफ यूनिट से मिली सूचना के आधार पर 16 अप्रैल 2026 को ग्राम डिगरकिया में आरोपी राजू पुत्र फतहलाल पाटीदार (उम्र 25 वर्ष) के रिहायशी मकान पर दबिश दी गई। तलाशी के दौरान कमरे से 878 ग्राम अवैध अफीम एवं 51 लाख 65 हजार रुपये नकद बराम...
Read Moreफतहनगर, 17 अप्रैल 2026।कृषि उपज मण्डी समिति फतहनगर में शुक्रवार को विभिन्न कृषि जिंसों के भावों में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिला। मण्डी में गेहूं, मक्का, चना, जौ एवं सरसों की आवक सामान्य रही, वहीं कुछ फसलों में मांग के चलते कीमतों में मजबूती दर्ज की गई। मण्डी में गेहूं के भाव 2247 रुपये से 2502 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रहे। वहीं मक्का पीला हाईब्रिड 1525 से 1707 रुपये प्रति क्विंटल बिका। चने के दामों में स्थिरता के साथ हल्की मजबूती देखी गई, जो 5000 से 5050 रुपये प्रति क्विंटल रहे। जौ के भाव 2200 से 2314 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किए गए। वहीं सरसों में अच्छी मांग के चलते भाव 6200 से 6566 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए, जिससे किसानों को राहत मिली। व्यापारियों के अनुसार, मौसम और बाहरी बाजारों के रुझान का असर स्थानीय मण्डी पर देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में आवक बढ़ने औ...
Read More-शंकरलाल चावड़ा - मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है और उसका पहला सामाजिक संगठन उसका कुटुम्ब (परिवार) होता है। कुटुम्ब केवल रक्त संबंधों का समूह नहीं, बल्कि प्रेम, सहयोग, जिम्मेदारी और संस्कारों का केंद्र होता है। कुटुम्ब प्रबंधन का अर्थ है परिवार के सभी सदस्यों के बीच संतुलन बनाए रखते हुए संसाधनों, समय, भावनाओं और जिम्मेदारियों का उचित संचालन करना। आज के बदलते सामाजिक परिवेश में कुटुम्ब प्रबंधन की महत्ता और भी बढ़ गई है।सबसे पहले, कुटुम्ब प्रबंधन से परिवार में सामंजस्य और शांति बनी रहती है। जब परिवार के सदस्य अपनी-अपनी भूमिकाओं और जिम्मेदारियों को समझते हैं, तो आपसी टकराव कम होता है। सही प्रबंधन के अभाव में छोटी-छोटी बातों पर विवाद उत्पन्न हो सकते हैं, जिससे परिवार का माहौल प्रभावित होता है।दूसरा, यह आर्थिक संतुलन बनाए रखने में सहायक होता है। आय और व्यय का सही नियोजन, बचत की आदत, और आवश्...
Read Moreफतहनगर। ग्राम पंचायत ढुढिया के राजस्व गांव रोहिडा में मंगलवार देर रात एक पैंथर ने घर के पास बने बाड़े में घुसकर गाय के छोटे बछड़े का शिकार कर लिया। घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार गिरवर सिंह के बाड़े में घुसे पैंथर ने बछड़े को निशाना बनाया और उसे मार डाला। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही हैं, जिससे पशुधन के साथ-साथ लोगों की सुरक्षा को भी खतरा बढ़ता जा रहा है। ग्राम पंचायत के पूर्व उप सरपंच ललित सिंह भाटी ने बताया कि इस संबंध में वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। उन्होंने कहा कि मुख्य मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कई बार पैंथर की गतिविधियां दिखाई दे चुकी हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द पैंथर को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाए, ताक...
Read Moreराजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर उदयपुर को मिलेगा गौरव,उदयपुर की सिंधु बिनुजीत को जयपुर में मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान
उदयपुर 15 अप्रैल। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर राजस्थान पुलिस अकादमी जयपुर में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में इस वर्ष समाज सेवा के क्षेत्र में अनूठा उदाहरण पेश करने वाली उदयपुर की संभाग स्तरीय बाल सुरक्षा सलाहकार सिंधु बिनुजीत को सम्मानित किया जाएगा। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (कार्मिक) बीजू जॉर्ज जोसफ द्वारा जारी आदेश के अनुसार जयपुर स्थित राजस्थान पुलिस अकादमी में गुरुवार को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय पुलिस स्थापना दिवस समारोह में माननीय मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा द्वारा बिनुजीत को यूनिसेफ व राजस्थान पुलिस के साथ जुड़कर बाल संरक्षण गतिविधियों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनकी सेवाओं को सराहा जाएगा। सिंधु बिनुजीत ने जगाई है बाल संरक्षण की अलखउदयपुर की बाल संरक्षण सलाहकार सिंधु बिनुजीत को सम्मानित किया जाना राजस्थान पुलिस के बदलते स्वरूप और स्मार्ट पुलि...
Read Moreफतहनगर। श्री सेन जी महाराज की 726वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को समस्त सेन समाज फतहनगर के तत्वावधान में नगर स्थित मुदगल वाटिका में हर्षोल्लास के साथ जयंती महोत्सव मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत सेन जी महाराज की पूजा-अर्चना के साथ की गई। इसके बाद विभिन्न मनोरंजक एवं सामाजिक गतिविधियों का आयोजन हुआ, जिसमें पुरुष वर्ग के लिए टेबल गेम एवं पिरामिड गेम तथा महिला वर्ग के लिए बेलून गेम आयोजित किए गए। इन प्रतियोगिताओं में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।समारोह के दौरान वर्ष 2026 के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान कर उन्हें पारितोषिक प्रदान किए गए। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन एवं पदाधिकारियों ने शिक्षा के महत्व पर भी विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम के अंत में सभी ने सामूहिक रूप से भोजन प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन का समापन किया गया। पूरे कार्यक्रम में समाज के लोगों की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे ...
Read Moreमावली। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को नगर के आलोक दीप स्कूल में अम्बेडकर सेवा समिति के तत्वावधान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश वसीटा एवं महामंत्री खूबीलाल रेगर ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित करने के साथ हुई। इस अवसर पर राजस्थान अम्बेडकर शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. खेमराज कड़ेला ने बाबा साहेब के जीवन एवं उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए उपस्थितजनों को उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में मावली एडीजे कोर्ट से कन्हैयालाल प्रजापत ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराया, वहीं पवन खटीक ने संविधान की शपथ दिलाई। बार अध्यक्ष अशोक वर्मा ने नागरिकों के मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर ग्राम ...
Read Moreडॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर फतहनगर में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन
फतहनगर। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को नगर के रोडवेज बस स्टैंड स्थित अंबेडकर फव्वारा पार्क में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी उदयपुर देहात, एससी मोर्चा देहात एवं भाजपा मंडल फतहनगर सनवाड़ के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर ने संबोधित करते हुए बाबा साहब के जीवन, विचारों और संविधान निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। इस दौरान एससी मोर्चा प्रदेश महामंत्री मुकेश गर्ग, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय चंदेल, भाजपा प्रत्याशी कृष्ण गोपाल पालीवाल, जिला महामंत्री ललित सिंह सिसोदिया, मंडल अध्यक्ष नितिन सेठिया, पूर्व पालिका अध्यक्ष कल्याण सिंह पोखरण, एससी मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष मुकेश खटीक, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रितु अग्रवाल, पूर्व जिला...
Read Moreचंद्रशेखर जोशी बने त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय संयोजक (राजनीतिक प्रकोष्ठ)
उदयपुर, 14 अप्रैल। अखिल भारतीय त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज संस्थान की साधारण सभा में सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के बाद चंद्रशेखर जोशी को संस्थान के राजनीतिक प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी हृदयानंद महाराज की अनुमति से राष्ट्रीय संयोजक भूपेंद्र कुमार पंड्या द्वारा घोषित की गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए भूपेंद्र कुमार पंड्या ने बताया कि चंद्रशेखर जोशी लंबे समय से धर्म, संस्कृति एवं समाज के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके अनुभव एवं समर्पण को देखते हुए कोर कमेटी ने साधारण सभा में उनकी नियुक्ति का निर्णय लिया, जिससे समाज को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा। गौरतलब है कि चंद्रशेखर जोशी वर्तमान में भाजपा उदयपुर देहात के जिला उपाध्यक्ष भी हैं और अब वे त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज के राजनीतिक प्रकोष्ठ के रा...
Read Moreडॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर फतहनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण, दी श्रद्धांजलि
फतहनगर। डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष में मंगलवार शाम 6 बजे मंडल, नगर एवं यूथ कांग्रेस के तत्वावधान में रोडवेज बस स्टैंड स्थित अंबेडकर स्थल पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहब द्वारा निर्मित भारतीय संविधान एवं देश के प्रति उनके समर्पण भाव का उल्लेख करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के विचार आज भी देशवासियों को समानता, न्याय और शिक्षा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष धर्मेश चपलोत, नगर अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, मंडल महामंत्री ओमप्रकाश बार-बर, नगर महामंत्री एवं पार्षद सुनील मुंदड़ा, नरेश जाट, पूर्व अध्यक्ष गोकल ...
Read Moreफतहनगर। कृषि उपज मंडी समिति फतहनगर द्वारा 14 अप्रैल 2026 के ताजा मंडी भाव जारी किए गए हैं। मंडी में विभिन्न जिन्सों के न्यूनतम एवं उच्चतम भाव इस प्रकार रहे— गेहूं 2076 से 2441 रुपये प्रति क्विंटल, मक्का पीला हाईब्रीड 1540 से 1747 रुपये प्रति क्विंटल, चना 4934 से 5011 रुपये प्रति क्विंटल, जौ 2305 से 2320 रुपये प्रति क्विंटल तथा सरसों 6351 से 6590 रुपये प्रति क्विंटल तक बिकी। मंडी में आवक सामान्य रही तथा किसानों को अपनी उपज के उचित दाम मिलने से संतोष नजर आया। विशेषज्ञों के अनुसार आगामी दिनों में बाजार की मांग के अनुसार भाव में उतार-चढ़ाव संभव है। ...
Read Moreअखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ मावली ने मनाई अंबेडकर जयंती, सामाजिक समरसता का दिया संदेश
फतहनगर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (ABRSM) राजस्थान, विद्यालय शिक्षा खण्ड मावली की ओर से डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने फतहनगर रोडवेज बस स्टैंड स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा संविधान निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को याद किया। वक्ताओं ने वर्तमान समय में सामाजिक समरसता युक्त समाज की आवश्यकता पर बल देते हुए सभी से आपसी सद्भाव के साथ रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में संगठन के जिला उपाध्यक्ष (माध्यमिक) चंद्रशेखर चौधरी, जिला कार्यकारिणी सदस्य सुधीर कुमार शर्मा, खण्ड मावली अध्यक्ष शंकरलाल जाट (लदाना), उपसभाध्यक्ष प्रकाशपुरी गोस्वामी, उपशाखा संगठन मंत्री संजय गहलोत, विशेष आमंत्रित सदस्य रामरतन कोठारी, मीडिया प्रभारी शंकरलाल चावड़ा, वरिष्ठ कार्यकर्ता जगद...
Read More