फतहनगर। डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष में मंगलवार शाम 6 बजे मंडल, नगर एवं यूथ कांग्रेस के तत्वावधान में रोडवेज बस स्टैंड स्थित अंबेडकर स्थल पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहब द्वारा निर्मित भारतीय संविधान एवं देश के प्रति उनके समर्पण भाव का उल्लेख करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के विचार आज भी देशवासियों को समानता, न्याय और शिक्षा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष धर्मेश चपलोत, नगर अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, मंडल महामंत्री ओमप्रकाश बार-बर, नगर महामंत्री एवं पार्षद सुनील मुंदड़ा, नरेश जाट, पूर्व अध्यक्ष गोकल भील, शंकर बुनकर, महासचिव राजेश त्रिपाठी, पूर्व पार्षद गोवर्धन खटीक, इब्राहिम मंसूरी, मोहम्मद बोहरा, रामलाल भील, प्रभुलाल धाभाई, कन्हैयालाल शर्मा, ब्लॉक महासचिव मदन प्रजापत, देवीलाल तेली, किशन गुर्जर, घनश्याम मेघवाल, वेणीराम खटीक, मीडिया प्रकोष्ठ के निर्मल पाराशर, भंवर जीनगर, रतनलाल भील, बाबूलाल भील सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही और सभी ने एकजुट होकर बाबा साहब को नमन किया।

Leave a Reply