Home>>फतहनगर - सनवाड>>अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ मावली ने मनाई अंबेडकर जयंती, सामाजिक समरसता का दिया संदेश
फतहनगर - सनवाड

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ मावली ने मनाई अंबेडकर जयंती, सामाजिक समरसता का दिया संदेश

फतहनगर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (ABRSM) राजस्थान, विद्यालय शिक्षा खण्ड मावली की ओर से डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाई गई।

इस अवसर पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने फतहनगर रोडवेज बस स्टैंड स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा संविधान निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को याद किया। वक्ताओं ने वर्तमान समय में सामाजिक समरसता युक्त समाज की आवश्यकता पर बल देते हुए सभी से आपसी सद्भाव के साथ रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में संगठन के जिला उपाध्यक्ष (माध्यमिक) चंद्रशेखर चौधरी, जिला कार्यकारिणी सदस्य सुधीर कुमार शर्मा, खण्ड मावली अध्यक्ष शंकरलाल जाट (लदाना), उपसभाध्यक्ष प्रकाशपुरी गोस्वामी, उपशाखा संगठन मंत्री संजय गहलोत, विशेष आमंत्रित सदस्य रामरतन कोठारी, मीडिया प्रभारी शंकरलाल चावड़ा, वरिष्ठ कार्यकर्ता जगदीश सिंह राव, अनिल जीनगर, देवीलाल, संजय जीनगर, ओमप्रकाश किराड़, सूरजमल जीनगर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!