मावली। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षैत्र मावली का विकसित भारत जी रामजी जिला स्तरीय सम्मेलन रविवार को सुबह 10 बजे पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एव चित्तौड़गढ़ सांसद सी पी जोशी, विधानसभा प्रभारी व प्रत्याशी कृष्ण गोपाल पालीवाल,जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह आसोलिया, विधानसभा संयोजक रोशन लाल सुथार की उपस्थिति में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मावली में आयोजित होगा। सम्मेलन में ट्रैक्टर रैली मेला ग्राउंड से सीनियर सेकेंडरी स्कूल मावली तक आयोजित की जायेगी। रैली मेला ग्राउंड पुलिस थाना मावली के सामने से प्रारंभ होगी। ...
Read Moreadmin
फतहनगर। स्थानीय विद्यालय फतह एकेडमी विद्यालय के 8 मेधावी विद्यार्थियों का साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन, नई दिल्ली द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड के लेवल–2 में चयन हुआ है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों में हर्ष का वातावरण है। चयनित विद्यार्थियों में कक्षा-6 के प्रखर कवाड़िया पुत्र सत्यप्रकाश कवाड़िया तथा कक्षा-7 के सावी सामोता पुत्री विशाल सामोता, हिमांशी पालीवाल पुत्री महेंद्र पालीवाल, कनक लता पुत्री कमल जोशी, विधिशा धुप्पर पुत्री मनोज धुप्पर, तनिशा मीणा पुत्री भेरूलाल मीणा, चेष्टा जैन पुत्री निलेश पोखरना एवं नक्ष पुत्र अजय कुमार भावसार शामिल हैं। इन विद्यार्थियों ने प्रथम स्तर में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह सफलता प्राप्त की। सभी विद्यार्थियों की लेवल 2 की परीक्षा उदयपुर में आयोजित होगी। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने सभी चयनित विद्यार्थियों को शु...
Read Moreफतहनगर।महावीर इंटरनेशनल फतहनगर शाखा के द्वारा छात्राओं को सेनेटरी नैपकिन वितरण का कार्यक्रम फतह एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय फतहनगर में रखा गया। शाखा के अध्यक्ष ऋषभ कुमार सेठिया ने बताया कि स्कूल के निदेशक अजय जैन, प्रधानाचार्य मीना कुमावत, उपप्रधानाचार्य पारुल भंडारी, मनीष यादव, सोनल जैन, ललिता विजयवर्गीय, ममता चौधरी एवं समस्त स्कूल स्टाफ ने अवेयरनेस सेमिनार रखकर बालिकाओं को सेनेटरी नैपकिन वितरण किए। इस कार्यक्रम में शुभम परमार, विशाल सामोता एवं समस्त महावीर इंटरनेशनल परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। ...
Read Moreकांकरवा। मानव सेवा के सरोकार को साकार करते हुए यहाँ भामाशाहों द्वारा जरूरतमंदों को 150 ऊनी कंबल वितरित किए गए। पीएम श्री राजकीय विद्यालय काकंरवा के परिसर में पूर्व सरपंच पुष्पादेवी बाफना, संपत कुमार बाफना, विजय कुमार बाफना, सूरज बाफना, काका चाय काकंरवा वाले की ओर से जरूरतमंद लोगों, गरीब विधवा महिलाओं को 150 कंबल वितरण की गई। इस अवसर पर फतहनगर से भूपेंद्रसिंह रावल, ग्रामवासी यशपाल सिंह पंवार, चुन्नीलाल जाट, लादूनाथ योगी ,उपसरपंच जगदीश चंद्र तेली,शिवपाल सिंह पंवार, नारायण लाल रेगर, सदाशिव यादव,किशोर लाल यादव,विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम मे रामकन्या विजयवर्गीय अध्यापिका ने बताया कि बाफना परिवार ने पिछले कई वर्षो से इस सेवा कार्य में सहयोग करते आ रहे हैं व समाजसेवा के कार्यों को आगे भी निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया। ...
Read Moreमावली उपखंड क्षेत्र के ईंटाली गांव में ब्लैक गोल्ड के नाम से विख्यात अफीम की फसल पर लहलहाते सफेद फूल कश्मीर की वादियों सा मन मोहक दृश्य पैदा कर रहे हैं। इस दृश्य को अपने केमरे में कैद किया है ईंटाली निवासी मधु सूदन पारीक ने। ...
Read Moreफतहनगर। उपखंड क्षेत्र मावली के उदाखेड़ा में शुक्रवार को कृषि विभाग द्वारा एक दिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। अतिरिक्त निदेशक कृषि (विस्तार) खण्ड -उदयपुर निरंजनसिंह राठौड़ द्वारा किसानों को फसलों की स्थिति और कृषि संबंधी सेक्टर के किसानों से वार्ता की एवं आत्मा परियोजना निदेशक डॉ राजेश्वरी राणावत द्वारा आत्मा की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई तथा कृषि अधिकारी सुश्री रितिका हाड़ा द्वारा किसानों को टिकाऊपन खेती एवं जैविक खेती के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही शोभालाल जाट कृषि विशेषज्ञ द्वारा जैविक खेती वर्मी कंपोस्ट की जानकारी एवं सहायक कृषि अधिकारी जमनाशंकर मेनारिया द्वारा फसलों में लगने वाले कीट बीमारी की जानकारी दी गई। प्रगतिशील कृषक मित्र ललित सिंह भाटी द्वारा वर्मी कंपोस्ट बनाने की विधि एवं विस्तृत जानकारी दी गई। सहायक कृषि अधिकारी बद्रीलाल...
Read Moreफतहनगर। मावली ब्लॉक एवं खेमली ब्लॉक के सभी विद्यालयों में बसंत पंचमी के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए। मेघा पीटीएम बैठक आयोजित कर विद्यार्थियों की सर्वांगीण प्रगति पर अभिभावकों से गहनता से विचार विमर्श किया गया। विद्यालयों में विद्यार्थियों द्वारा आयोजित निपुण मेला का अभिभावकों, विद्यार्थियों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों, नागरिकों एवं महिलाओं ने प्रतिभाओं की कला, कौशल देख कर प्रशंसा की। पलाना कला विद्यालय के विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार को भामाशाहों द्वारा गन्नें का ज्यूस पिलाया गया। सनवाड़ महात्मा गॉंधी विद्यालय में भामाशाह उमेश आचार्य एवं परिवार द्वारा अतिरिक्त कक्षा-कक्ष निर्माण के लिए सरस्वती पूजन एवं हवन पश्चात् भूमि पूजन किया गया। सीबीईओ कार्यालय समग्र शिक्षा मावली परिसर में सरस्वती की तिलक लगाकर, माल्यार्पण कर, धूप अगरबत्ती प्रज्ज्वलित कर, प्रसाद चढ़ा कर, सरस्वती ...
Read Moreफतहनगर। नगर के विद्या निकेतन विद्यालय में शुक्रवार को बसंत पंचमी एवं मां सरस्वती के अवतरण दिवस के शुभ अवसर पर विद्यारंभ संस्कार, सरस्वती पूजन एवं पाटी पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में आगामी सत्र में नवीन प्रवेश लेने वाले तीन से पांच वर्ष की आयु के अट्ठारह बालक- बालिकाओं ने अपने माता-पिता के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। वैदिक मंत्रोच्चार,तिलक,मौली बंधन,हवनाहुति,पोथी पूजन व पाटी पर ऊं,श्री, स्वस्तिक के लेखन के साथ ही नवीन बालक- बालिकाओं का स्वागत एवं विद्या आरंभ संस्कार किया गया। पूर्णाहुति,आरती एवं प्रसाद वितरण के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर संकुल प्रभारी गजेंद्रसिंह राजपूत, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष गोवर्धन सोनी, विद्यालय स्टाफ सहित अभिभावकगण एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे। प्रधानाध्यापक तुलसीराम लोहार ने नवीन बालक-बालिकाओं एवं जोड़े सहित पधारे अभिभावकों का ...
Read Moreविकसित भारत -जी राम जी सम्मेलन: रामराज लायेगा विकसित भारत जी राम जी अधिनियम: विधायक शांता देवी
100 दिन की बजाय 125 दिन का रोजगार मिलेगा ….कांग्रेस झूठा प्रचार कर गुमराह कर रही : चंद्रशेखर विकसित भारत जी राम जी से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था: जोशी जिला सम्मेलन में मनरेगा श्रमिकों ने पीएम मोदी का किया धन्यवाद सलूंबर। विकसित भारत जी राम जी अधिनियम जनजागरण अभियान के तहत भाजपा उदयपुर देहात द्वारा सलूंबर विधानसभा का जिला सम्मेलन बरोड़ा ग्राम पंचायत के बारोलजी सभागार में विधायक शांता देवी मीणा,कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी ,कार्यक्रम के जिला सह संयोजक दुर्गाप्रसाद मीणा ,जिला उपाध्यक्ष सोनल मीणा,जिला मंत्री करण सिंह पंवार के आतिथ्य में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में मंडलों से किसान,श्रमिक संगठन ,मनरेगा श्रमिक,भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही ।सम्मेलन के मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए भाजपा देहात जिला उपाध्यक्ष चंद्रशे...
Read Moreउदयपुर। विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय बदनोर हवेली उदयपुर में माँ सरस्वती के जन्मोत्सव पर हवन कर सुख समृद्धि की कामना की गई साथ ही विद्यालय प्रांगण से श्रीनाथ मार्ग स्थित श्रीनाथ जी मंदिर तक कलश यात्रा निकाली गई जिसमें माता बहनों ने बड़ी संख्या में भाग लिया l कलश यात्रा विद्यालय प्रांगण से काला गोखड़ा, सोना सहरी, दाता भेरू कुम्हारवाड़ा, गौड़ चोक,हनुमान चोक , खेरादीवाड़ा, श्रीनाथ मार्ग होते हुए श्रीनाथ जी मंदिर तक पहुची जहाँ भगवान श्री नाथ जी का दर्शन लाभ प्राप्त किया ।हवन में प्रधानाचार्य माधवी आमेटा, ललित बारोलिया,शीतल रावत, सलोनी,नेहा,आरती, प्रियंका , दिव्या, हेमलता, आदि सभी आचार्य दीदी, विद्यार्थियो और अभिभावकों ने आहुतिया दी। इस अवसर पर विद्यालय समिति अध्यक्ष नाहर सिंह भी उपस्थित थे।इस हवन के दौरान नये प्रवेश हेतु भैया-बहनो का विद्यारम्भ संस्कार किया गया। नये बालको को तिलक, ...
Read Moreफतहनगर। ऐपेक्स ग्लोबल एजूकेशन सेकेंडरी स्कूल विशनपुरा मे गुरुवार को झंकार फेस्ट 2025-2026 का आयोजन किया गया।झंकार फेस्ट मे बच्चो के लिए स्पोर्ट, सांस्कृतिक प्रतियोगिता और फेशन शो का आयोजन भी होगा। यह आयोजन 20 जनवरी से शुरू होकर 24 जनवरी तक चलेगा। इस आयोजन में प्रथम दिवस वृन्द, सात्विक, खुशी, शुभम, मनप्रीत, पूर्णिमा, लकी, भव्या, भाविक, जस्वी, चित्रांश, दक्ष, अर्नव,विशाल,तेजस्वी,यशपाल विजेता रहे जबकि द्वितीय दिवस चिंटू, दृष्टि, कृष्णा, सागर, एश्वनि, प्रभुलाल, लोकेंद्र, धीरज, वीरेंद्र एवं तृतीय दिवस काशवि सुथार, खुशी, तेजस्वी, वेदांश गुर्जर, धूर्व, प्राची, युवराज, पवन, जीवन, अनिशा, गुंजन, नारायण,हिमांशु, जिज्ञांश विजेता रहे। यह जानकारी संस्था प्रधान ललित सुखवाल ने दी। साथ ही स्कूल की डायरेक्टर प्रीतिका कुंवर चौहान द्वारा स्कूल को उच्च प्राथमिक स्कूल से सेकेंडरी...
Read Moreफतहनगर। गुरुवार को ‘‘कृषक उपहार योजना‘‘ के तहत कृषि उपज मण्डी में 1जुलाई,2025 से 31दिसम्बर 2025 तक अपनी कृषि उपज लाने वाले कृषकों के लिये ई-नाम पोर्टल के माध्यम से जारी गेटपास/विक्रय पर्ची प्राप्त करने पर जारी कूपन पर ई-लॉटरी निकाली गई। कृषि उपज मंडी सचिव कुंदन सिंह देवल ने बताया कि इस कार्यक्रम में अरुण सिंह उप निदेशक प्रतिनिधि कृषि विपणन विभाग, विनोद धमार्वत पार्षद नगर पालिका फतहनगर-सनवाड, मण्डी व्यापारी अरविन्द हिंगड, शेलेश धर्मावत, विवेक सांखला अन्य व्यापारी, लक्ष्मीलाल शर्मा पर्यवेक्षक, कृषि मण्डी में बडी संख्या में काश्तकार, हम्माल एवं मजदूर उपस्थित रहें। विक्रय पर्ची पर जारी कूपन पर प्रथम पुरुस्कार 25000/- रुपये किशन जाट पुत्र भगवान निवासी भानिया खेडी, द्वितीय पुरुस्कार 15000/- रुपये हेमराज गाडरी पुत्र जयचन्द निवासी अगोरिया एवं तृ...
Read Moreफतहनगर। स्थानीय कृषि उपज मंडी समिति में आगामी चार दिनों तक अवकाश रहेगा। कृषि उपज मंडी सचिव कुंदनसिंह देवल ने बताया कि 23 जनवरी को बंसत पंचमी, 24 को शनिवार बैंक अवकाश, 25 जनवरी को रविवार एवं दिनांक 26 सोमवार को गणतन्त्र दिवस होने के कारण मण्डी प्रांगण में कृषि जिन्सों का निलामी कार्य पूर्णतया बन्द रहेगा। ऐसे में मंडी प्रशासन ने सभी किसान भाईयो से निवेदन किया है कि इन चार दिनों के दौरान अपनी कृषि उपज विक्रय हेतु मण्डी मे लेकर नही आये। अवकाश के दौरान मण्डी प्रांगण में कृषि जिन्सों का प्रवेश पूर्णतया बन्द रहेगा। ...
Read Moreफतहनगर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निलोद में फतहनगर के भामाशाह द्वारा बच्चों को 80 स्वेटर का वितरण किया गया जिससे बच्चों का सर्दी से बचाव हो सके। इस पुनीत कार्य के लिए प्रधानाचार्य श्रीमती बबली अग्रवाल द्वारा भामाशाह को धन्यवाद दिया गया। इस दौरान स्थानीय विद्यालय के राकेश कुमावत,प्राचार्य चंद्र प्रकाश पालीवाल, उपप्राचार्य मुकेश चंद्र यादव, बंशीलाल माली, भंवरलाल भील, राखी बुनकर, भगवती लाल छीपा, सुरेश चंद्र वैष्णव,सुशीला खटीक, भैरूलाल जाट, लक्ष्मीकांत मेनारिया,भंवरसिंह चौहान, गोपाल जाट,सर्वेश मीणा, विष्णु छीपा,ओम प्रकाश मेनारिया, नंदलाल चमार, हेमराज खटीक आदि उपस्थित थे। ...
Read Moreउदयपुर, 21 जनवरी। भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक धर्मनारायण जोशी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर उदयपुर के शाक्तिनगर चौराहे पर अमर शहीद हेमू कालाणी की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है।पूर्व विधायक जोशी ने पत्र में लिखा है कि हेमू कालाणी जैसे अमर हुतात्मा देशप्रेम व बलिदान भावी पीढी के स्मृति पटल पर अंकित हो, इस क्रम में उदयपुर के शक्तिनगर चौराहे पर उनकी प्रतिमा स्थापित होनी चाहिये।जोशी ने पत्र की प्रति नगरीय विकास मंत्री झाबरसिंह खर्रा, सांसद् डॉ. मन्नालाल रावत, विधायक ताराचंद जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपालसिंह राठौड़ व नगर के गणमान्य नागरिकों को भी प्रेषित की है। ...
Read Moreफतहनगर। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय (ABRSM) उपशाखा मावली 'अ' के तत्वावधान में सोमवार को विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय मावली में स्वामी विवेकानंद एवं नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयन्ती के उपलक्ष में कर्तव्य बोध दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपशाखा अध्यक्ष शंकरलाल जाट लदाना ने की। मुख्य वक्ता संगठन मंत्री उप प्राचार्य पुष्करलाल बड़गुर्जर, जिला कार्यकारिणी सदस्य सुधीर कुमार शर्मा एवं प्रहलाद बड़गुर्जर थे। विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष (माध्यमिक) चन्द्रशेखर चौधरी, प्राथमिक शिक्षा उपाध्यक्ष योगेश जैन, उपशाखा सभाध्यक्ष शंकरलाल जाट मावली आदि थे। अतिथियों का स्वागत उपशाखा मंत्री भूपेन्द्र कुमार पाठक एवं कोषाध्यक्ष सोहनलाल जाट ने किया। वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद एवं नेताजी सुभाषचंद्र बोस के जीवन चरित्र को बताते हुए उनसे प्रेरणा लेने का आव्हान किया। राष्ट्र के प्र...
Read Moreसनवाड़ में कलश यात्रा व धर्मसभा के साथ विराट हिंदू सम्मेलन संपन्न, अभूतपूर्व तादाद में महिलाओं ने की कार्यक्रम में शिरकत
फतहनगर। रविवार को संघ शताब्दी के अवसर पर सनवाड़ मंडल का विराट हिंदू सम्मेलन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सनवाड़ में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश जी के दरवाजा सनवाड़ से भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा के लिए नगर सहित गांवों से महिलाएं सज धज कर गणेश जी का दरवाजा स्थित गणेश मंदिर प्रांगण पहुंची जहाँ से डीजे के साथ कलश यात्रा नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण पहुंची। कलश यात्रा में महिलाओं की तादाद अच्छी खासी रही। कलश यात्रा में शामिल महिलाओं के पीछे पुरुष शुभ्र वेश में चल रहे थे। सबसे अंत में चल रहे रथ में संत विराजित थे। डीजे के ठीक पीछे युवतियाँ भक्तिमयी भजनों पर थिरकती चल रही थी। केसरिया बाना पहने बालिकाओं ने मार्ग में अपने कौशल का नायाब प्रदर्शन कर लोगों को रोमांचित किया। कलश यात्रा का समापन धर्म सभा स्थल पहुंचकर हु...
Read Moreभाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का देहात भाजपा युवा मोर्चा की ओर से 351 किलो की माला से हुआ स्वागत
देबारी घाटा वाला माताजी में प्रदेश अध्यक्ष गोरा का देहात भाजपा की ओर से हुआ भव्य स्वागत, भजन लाल सरकार ने युवाओं को दी पारदर्शी भर्ती,रोजगार ओर अवसरों की ऐतिहासिक सौगात: शंकर गौरा फतहनगर। भाजयुमो के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शंकर गौरा का उदयपुर देहात भाजपा ओर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रथम बार उदयपुर आगमन पर देबारी स्थित घाटा वाला माताजी मंदिर पर 351 किलो की माला ,ढोल नगाड़ों और जेसीबी से पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया । जिलाध्यक्ष भाजपा पुष्कर तेली ,जिला महामंत्री कन्हैया लाल मीणा,ललित सिंह सिसोदिया,जितेंद्र सिंह शक्तावत, यशवंत पुरोहित के नेतृत्व में भाजपा एवं भाजयुमो पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शंकर गौरा का स्वागत समारोह हुआ । इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शंकर गौरा ने कहा कि भजनलाल सरकार ने...
Read Moreकृषि मंडी व्यापार मंडल भवन फतहनगर में खाद्य अनुज्ञापत्र शिविर का आयोजन होगा -: सीएमएचओ डॉ अशोक आदित्य
फतहनगर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक आदित्य ने बताया कि श्रीमान आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण जयपुर टी शुभ मंगला एवं जिला कलेक्टर उदयपुर के निर्देशन अनुसार दिनांक 19-01-2026 सोमवार को फतेहनगर कृषि मंडी स्थित व्यापार मंडल भवन में फूड लाइसेंस / रजिस्ट्रेशन कैंप का आयोजन व्यापार मंडल फतहनगर के सहयोग से खाद्य सुरक्षा अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में सुबह 11 बजे से सांय 4 बजे तक किया जागेगा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अशोक गुप्ता ने बताया कि ऐसे खाद्य कारोबारकर्ता यथा किराणा के खुदरा एवं थोक विक्रेता,सब्जी व्यापारी,ठेला व्यापारी , लॉरी व्यापारी,अनाज व्यापारी, ,जनरल प्रोवीजनल स्टोर, दूध विक्रेता,बेकरी , रेस्टोरेंट, कैटर्स आदि जिनके पास फूड लाइसेंस नहीं है वो शिविर में आकर अपना फूड लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन बनवा सकते हैं। सभी खाद्य कारोबार कर्ता से अपिल की जाती ह...
Read Moreफतहनगर। महावीर इंटरनेशनल फतहनगर की स्थानीय शाखा ने मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में महावीर इंटरनेशनल के सदस्यों द्वारा सुबह की शुरुआत जरूरतमंदों को कपड़ों एवं फलों के वितरण एवं गायों को हरा चारा डालकर की जिसमें महावीर इंटरनेशनल एवं संयुक्त लाभार्थी परिवार उत्तमचंद, ज्ञानमल, दिनेश कुमार, राजकुमार सांखला फतहनगर, मुंबई(जाशमा वाले) ने मिलकर जरूरतमंदों को जींस, टी-शर्ट एवं फल वितरित किए। महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष ऋषभ कुमार सेठिया ने बताया कि सभी जरूरतमंदों को जींस और टी-शर्ट एवं फल वितरण करते समय सभी के चेहरे खिल उठे। इस कार्यक्रम में अजय जैन, आशीष जैन, विशाल सामोता, अनिल आगाल, शुभम परमार, महावीर हिंगड़, रोहित कटारिया, धर्मेश सांखला, रचित सांखला एवं सभी महावीर इंटरनेशनल सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहा। ...
Read More