फतहनगर। मावली ब्लॉक एवं खेमली ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में साईकिल वितरण का आयोजन किया गया। कक्षा 09 में अध्ययनरत बालिकाओं को अपने निवास स्थान से विद्यालय तक पहुँचने / आने- जाने के लिए राज्य सरकार द्वारा साईकिल वितरण की जा रही है। ब्लॉक स्तरीय साईकिल वितरण समारोह पश्चात प्रत्येक ग्राम पंचायत/ विद्यालय स्तर पर शिक्षकों/ अभिभावकों/ जनप्रतिनिधियों/ नागरिकों/ विद्यार्थियों/ महिलाओं की उपस्थिति में कक्षा 09 की छात्राओं को साईकिल वितरण की गई। भीमल, खेमपुर, उदा खेड़ा, ढ़ूंढ़िया, आमली, नूरड़ा, घासा, नाहरमंगरा के विद्यालयों में कक्षा-9 की बालिकाओं को गुरूवार को साईकिल वितरण की गई। राजकीय निरंजन नाथ उच्च माध्यमिक विद्यालय ईंटाली में गुरुवार को निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज सरकार की योजना अनुसार बालिका शिक्षा को ...
Read Moreadmin
लदानी। फतहनगर मंडल का विशाल हिन्दू सम्मेलन एक फरवरी को फतहनगर में आयोजित किया जा रहा है।एक फरवरी को एक बजे कलश यात्रा अखाड़ा मंदिर फतहनगर से कृषि उपज मंडी फतहनगर सिद्ध हनुमान मंदिर परिसर मे समापन एवं धर्म सभा होगी।फतहनगर मंडल के चुण्डावत खेड़ी, भाण्डावास, वासनी कला, लदानी, गंदोली खेड़ा, विशनपुरा, लदाना,गुजरों की वासनी के नर -नारी, ग्रामीण, बालक बालिका, युवा, वरिष्ठ नागरिक भाग लेंगे।हिन्दू जागरण की दिशा को नई ऊर्जा एवं चेतना प्रदान करने हेतु सर्व हिन्दू समाज द्वारा सनातन संस्कृति, धर्म एवं सामाजिक एकता के प्रतीक विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।लदानी श्री चारभुजा मंदिर परिसर में बंशी अहीर, कैलाश पुरी गोस्वामी, हिरा लाल मीणा, हरिश पालीवाल, भगवान लाल लौहार, तुलसी राम गाडरी, हितेश गाडरी, चुन्नी लाल अहीर, मुकेश पालीवाल, रतन लाल अहीर, माधु दास वैष्णव, मंशा पुरी गोस्वामी, गंगा...
Read Moreफतहनगर। नगर में आगामी 1फरवरी, 2026 को होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन को भव्यता प्रदान करने गुरुवार को पालिका क्षेत्र के वार्ड 12 एवं 13 में युवाओं की टोलियों ने घर-घर पहुँच कर लोगों को सम्मेलन के पत्रक प्रदान कर कार्यक्रम में शामिल होने का निवेदन किया। इसके अलावा भगवा पताकाओं से नगर के गली-मोहल्लों एवं बाजारों को सज्जित करने का कार्य भी जोरों पर चल रहा है। विभिन्न समाज प्रमुखों को समाजजनों सहित कार्यक्रम में आने का न्यौता दिया गया है।संतों का मिलेगा सानिध्यः धर्म सभा में अखाड़ा मंदिर महन्त शिवशंकर दास महाराज एवं नृसिंह द्वारा अखाड़ा मंदिर आकोला के महन्त बजरंगदास महाराज का सानिध्य मिलेगा। ...
Read Moreफतहनगर। फतह एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय के तीन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मावली में आयोजित उपखंड स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर उपखंड अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। विद्यालय निदेशक अजय जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्मानित विद्यार्थियों में दो विद्यार्थी राष्ट्र स्तरीय तथा एक विद्यार्थी राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में अपनी उत्कृष्ट सहभागिता दर्ज करा चुके हैं। इस गौरवपूर्ण सूची में लक्ष्यराज दमामी पुत्र टिंकल दमामी कक्षा 8, जिन्होंने अंडर-14 राष्ट्र स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लिया। नैनिशा दमामी पुत्री टिंकल दमामी कक्षा 11, जिन्होंने अंडर-17 राष्ट्र स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया तथा विदित जगरवाल पुत्र प्रकाश जगरवाल कक्षा 9, जिन्होंने अंडर-14 राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सहभागिता निभ...
Read Moreफतहनगर। चंगेड़ी के पूर्व सरपंच मेवाड़ के गांधी नाम से ख्यातनाम स्व. हज़ारीलाल जाटोलिया की पुण्यतिथी पर मेवाड़ रेगर समाज प्रगतिशील सेवा संस्थान के सहयोग से मोहनलाल जाटोलिया, शंकरलाल जाटोलिया,मोहनलाल रेगर, दिनेश जाटोलिया के द्वारा ग्राम पंचायत चंगेड़ी के राजपुरा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के कक्षा 1 से 5 तक समस्त विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री व मिठाई वितरित की गई । विद्यालय की संस्था प्रधान श्रीमती संगीता वर्मा ने भामाशाहों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर गाँव के गणमान्य लोग उपस्थित हुए। ...
Read Moreविराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियों के तहत भूमि पूजन सम्पन्न, 1 फरवरी को भव्य कलश यात्रा व धर्मसभा का आयोजन
फतेहनगर। विराट हिंदू सम्मेलन के निमित्त आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम आज विधिविधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी नागरिक, संतजन एवं समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। भूमि पूजन के माध्यम से आगामी विराट हिंदू सम्मेलन की भव्य रूपरेखा का शुभारंभ किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह और सकारात्मक वातावरण देखने को मिला।कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने बताया कि विराट हिंदू सम्मेलन आगामी दिनांक 1 फरवरी 2026, रविवार को फतेहनगर में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन का उद्देश्य हिंदू समाज में जागरूकता, एकता, सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक समरसता को सशक्त करना है। आयोजन का मूल संदेश है— “गर्व से कहो हम हिंदू हैं।” आयोजकों ने जानकारी दी कि सम्मेलन के अंतर्गत सबसे पहले भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो दोपहर 1:00 बजे से अखाड़ा मंदिर से प्रारंभ होगी। यह यात...
Read Moreरचनाकार . डॉ.विजय विप्लवी जाति पूछकर न्याय जो, दे नीति नया विधान,समानता के नाम पर, बढ़ता मन में संदेह-भान।बढ़ता मन में संदेह-भान, क्या सवर्ण न पीड़ित,एक को न्याय-आश्वासन, दूजे को भय-आतंकित।कह विप्लवी कविराय, सच्ची समानता का मान,सब वर्गों की सहभागिता, हो समिति पहचान। झूठी शिकायत दुरुपयोग, दंड प्रावधान हटाय,निर्दोषों के अधिकारों पर, क्यों मौन नीति छाय?क्यों मौन नीति छाय, न्याय-सुनवाई सबको,हर छात्र को निर्भय मिले, भेद न हो मन को।कह विप्लवी कविराय, विभाजन नहीं समाधान,न उपेक्षा, न भय का साया, न वर्गीय अवमान। समानता बढ़े सबके लिए, न रहे कोई वंचित,न नीति से भय उपजे, न कोई रहे आहत।न रहे कोई आहत, सभी छात्र हो सुरक्षित,एक को न्याय, दूजे को भय—ये न्याय नहीं, अन्याय।कह विप्लवी कविराय, यही लोकतंत्र की पहचान,भेदभाव रहित वातावरण, बने शिक्षा की शान।डॉ. विजय विप्लवीएडवोकेट ...
Read Moreफतहनगर (www.fatehnagarnews.com)। मंगलवार को महाराणा प्रताप क्षत्रिय संस्थान द्वारा यूजीसी कानून के विरोध में उप तहसीलदार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस ज्ञापन के माध्यम से कहा गया है कि यूजीसी अधिनियम 2020 संविधान के अनुच्छेद 14 और 15 में निहित समानता के मूल सिद्धांतों का उल्लंघन करता है। यह कानून सभी नागरिकों के साथ समान व्यवहार की भावना के विपरीत है और समाज में विरोधी मानसिकता को बढ़ावा देता है। इस अधिनियम के प्रावधानों के तहत सामान्य वर्ग के नागरिकों को बिना किसी प्राथमिक जांच के दोषी ठहराया जा सकता है। यह प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ है। इस कानून में झूठे मुकदमे दर्ज कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई की कोई कठोर व्यवस्था नहीं है, जिससे निर्दोष नागरिकों के सामाजिक और व्यक्तिगत जीवन को अपूरणीय क्षति पहुंच सकती है। इस अधिनियम में केवल नियत को आधार बनाकर मुकदमा दर...
Read Moreमुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं लाडो प्रोत्साहन योजना की प्रगति की समीक्षा की
जयपुर, 27 जनवरी। मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने मंगलवार को शासन सचिवालय में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं लाडो प्रोत्साहन योजना की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की। भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा प्रायोजित प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का उद्देश्य समाज की सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग की गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को सशर्त मातृत्व सहायता प्रदान करना है। इस योजना के सफल क्रियान्वयन में राजस्थान गत अप्रैल से दिसंबर माह की अवधि में देश में अग्रणी तीन राज्यों में रहा है। राज्य में अब तक इस योजना से 11, 85, 548 लाख महिलाएं लाभान्वित हो चुकी हैं। मुख्य सचिव ने सभी पात्र लाभार्थियों को समय पर लाभ देने एवं लंबित प्रकरणों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। महिला अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित लाडो प्रोत्साहन योजना का उद्देश्य ब...
Read Moreफतहनगर। फतह एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय, फतहनगर में 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन अत्यंत गरिमामय एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी एवं राष्ट्रीय चयनकर्ता प्रभु लाल जाट रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय कुमार जैन, नारायण मोर, धर्मेश चपलोत, सुनील मूंदड़ा, हेमलता देवड़ा, प्रकाश देवड़ा, गिरधारी लाल गदिया, धर्मेंद्र जैन, राजेंद्र जैन, भंवर सिंह चुंडावत, भंवर लाल सोनी, ऋषभ सेठिया, विशाल सामोता, हेमेंद्र सिंह राठौड़, गोवर्धन सोनी, डूंगरसिंह सिंयाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। निदेशक अजय जैन ने सभी अतिथियों का उपरना ओढ़ाकर व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत, नृत्य, समूह गान एवं अत्यंत स...
Read Moreराज्य भर में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस- मंत्रियों एवं जिला कलेक्टर ने फहराया तिरंगा, शहीदों के परिजनों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को किया सम्मानित
26 जनवरी 2026, 09:10 PM जयपुर, 26 जनवरी। 77वां गणतंत्र दिवस सोमवार को राज्यभर में गरिमापूर्ण रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंत्रियों एवं जिला कलक्टर्स ने तिरंगा फहराकर पुलिस बैंड पर राष्ट्रगान की धुन के साथ देश की आन-बान और शान के प्रतीक तिरंगे ध्वज को सलामी दी गई। इस अवसर पर सांस्कृतिक आयोजन व राज्य सरकार की योजनाओं की सुंदर झांकियां दर्शायी गईं तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथियों द्वारा शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर नमन किया गया। समारोह में वीरांगना व स्वतंत्रता सैनानियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया। अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वारा राज्यपाल के संदेश का पठन किया। स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा व्यायाम प्रदर्...
Read Moreफतहनगर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को नगर की श्री कृष्णा महावीर गौशाला को पशुपालन विभाग द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान श्रेष्ठ गौशाला प्रबंधन एवं रखरखाव कार्य में उत्कृष्टता के लिए प्रदान किया गया है। गौशाला प्रबंधन की ओर से कैलाश चंद्र बंसल ने उक्त सम्मान पत्र पशुपालन विभाग उदयपुर के अतिरिक्त निदेशक डॉ. लक्ष्मी नारायण के हाथों ग्रहण किया। श्रेष्ठ गौशाला प्रबंधन के लिए सम्मानित करने पर नगर के गौ भक्तों ने हर्ष व्यक्त किया है। यह गौशाला पूर्व में भी जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित हो चुकी है। ...
Read Moreफतहनगर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय साकरोदा मावली में 77 वा गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य जयदीप मेहता ने झंडा रोहण, मार्च पास्ट की सलामी लेते हुए समस्त अतिथियों का हार्दिक स्वागत अभिनंदन किया। समारोह के मुख्य अतिथि उपसरपंच सुखदेव पालीवाल, विशिष्ट अतिथि अनिल पालीवाल इत्यादि थे। समारोह में पंचायत क्षेत्र के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रस्तुतियां प्रस्तुत की। इसकी सराहना वहां उपस्थित समस्त गांव वालों ने उन्हें पुरस्कृत कर की। समारोह का संचालन नरेश पालीवाल ने किया। यह कार्यक्रम पूरा श्रीमती आरती वर्मा के निर्देशन में संपन्न हुआ, यह जानकारी स्थानीय विद्यालय से श्री लोकेश आमेटा ने प्रदान की। ...
Read Moreगणतंत्र दिवस पर मावली उपखण्ड स्तरीय आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतिभाओं का किया सम्मान
मावली। मावली पीएम श्री विद्यालय परिसर प्रांगण में उपखण्ड स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया।समारोह की अध्यक्षता उपखण्ड अधिकारी रमेश सिरवी पुनाड़िया ने की।मुख्य अतिथि कृष्ण गोपाल पालीवाल थे।विशिष्ट अतिथि दलीचंद डांगी थे।अतिविशिष्ट अतिथियों में रोशन लाल सुथार एवं कैलाश गाडरी थे।ब्लॉक स्तरीय सभी विभागों के अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे।तहसीलदार मावली दिनेश यादव, विकास अधिकारी मावली शैलेन्द्र पी सिंची, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुख लाल गुर्जर, नायब तहसीलदार घासा, पीईईओ मावली कमलेश दलाल, उप प्रधानाचार्य कैलाश मेघवाल, प्रधानाचार्य भान सिंह राव,उप प्रधानाचार्य पुष्कर लाल गुर्जर, राजेन्द्र सिंह सारंगदेवोत, व्याख्याता जगदीश प्रसाद सिंघल,समग्र शिक्षा मावली से चुन्नी लाल अहीर, रामकेश कोली के पी यादव सहित नगर पालिका क्षेत्र एवं आसपास के गाँवों से अभिभावक, समाजसेवी, भामाशाह, शिक्षावि...
Read Moreमावली। मावली में "विकसित भारत जी राम जी" ट्रैक्टर रैली एवं जनसभा में चित्तौड़गढ़ के सांसद सीपी जोशी ने स्वयं ट्रैक्टर चलाकर रैली का नेतृत्व किया। इस रैली में उदयपुर देहात भाजपा जिलाध्यक्ष श्री पुष्कर तेली भी सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मावली विधानसभा प्रभारी श्री कृष्णगोपाल पालीवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री चंद्रगुप्त सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष श्री रोशन सुथार,कार्यक्रम के संयोजक श्री मोहब्बत सिंह राव, मावली मंडल अध्यक्ष श्री कैलाश गाडरी, डबोक मंडल अध्यक्ष श्री जीवन सिंह राव, घासा मंडल अध्यक्ष श्री पर्वत सिंह कीतावत, घासा मंडल संयोजक श्री रतन सिंह किकावत, फतेह नगर मंडल अध्यक्ष श्री नितिन सेठिया, पूर्व प्रधान श्री सुशील ओस्तवाल, पूर्व प्रधान श्री जीत सिंह चुंडावत, श्री हेमेंद्र जाट, जिले के पूर्व उपाध्यक्ष श्री गणपति सोनी, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उ...
Read Moreफतहनगर। मावली उपखण्ड क्षेत्र के ईंटाली पंचायत मुख्यालय पर रविवार को ग्रामीण उत्थान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सबसे अधिक ग्रामीण सहकारिता विभाग द्वारा लाभान्वित हुए। इस शिविर में ईंटाली,ढुंढिया,बड़गांव व आमली पंचायत के किसानों ने भाग लिया। सहकारिता विभाग के निरीक्षक नरेंद्रसिंह देवल, ऋण पर्यवेक्षक श्रवण कुमार त्रिपाठी, ईंटाली,बड़गांव व्यवस्थापक प्रहलादसिंह चारण,आमली व्यवस्थापक सत्यनारायण पालीवाल,सुनील कुमार जैन ने सहकारिता की ऋण योजनाओं की जानकारी दी। पशुपालन विभाग द्वारा 139 पशु स्वास्थ्य पत्र बनाए गए। साथ ही 265 पशुओं का प्राथमिक उपचार कर कमिनाशक दवाइयां दी गई। डॉ.जितेंद्रकांत नागर, पशु चिकित्सा अधिकारी एवं समस्त पशुपालक,पशुधन निरीक्षक प्रेम जाट एवं परस राम जाट,विभाग इंटाली की टीम ने सहयोग दिया। सामुदायिक चिकित्सालय इंटाली की टीम द्वारा कुल 98 मरीजों का इलाज किया। इसमें नर...
Read Moreफतहनगर। फतहनगर के तिरुपति रॉयल कॉटन पर रविवार को फेस्टिवल धमाका ऑफर का लक्की ड्रा खोला गया।शोरूम के प्रोप्राइटर रामकिशन मंडोवरा ने बताया कि लक्की ड्रा के अन्तर्गत ईवी स्कूटर के विजेता गोपाल लाल अग्रवाल रहे जबकि वॉशिंग मशीन के विजेता राजेंद्र अग्रवाल,अजय सोनी, जय कुँवर आशिया रहे। माइक्रो ओवन के विजेता घनश्याम वैष्णव व जमनेश अग्रवाल रहे। अन्य उपहारों में विजेताओं को डबल बेड कंबल, यात्रा गद्दे,आयरन,हैंड ब्लेंडर,जूसर मिक्सर दिए गए। कार्यक्रम के अतिथि केबीसी विजेता ताज मोहम्मद,व्यापार मंडल अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल,व्यवसायी मोहित चपलोत,सुरेश, सुभाष मंडोवरा थे। ...
Read Moreफतहनगर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सनवाड़ (मावली)ने जिला स्तरीय स्किल कम कम्पीटीशन 2025-26 में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिला स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन अतिथि गार्डन सेक्टर 9,उदयपुर में आयोजित किया गया जिसमें जिले के समस्त व्यवसायिक शिक्षा संचालित विद्यालयों ने भाग लिया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सनवाड़ के कक्षा 10 के छात्र श्री विपुल गाडरी द्वारा बनाए गये मॉडल स्मार्ट पार्किंग की व्यवस्था को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। छात्र को कुशल मार्गदर्शन प्राध्यापक श्री शंकर लाल गाडी व अतिथि शिक्षक अर्पित जैन द्वारा दिया गया। विद्यालय प्रधानाचार्य श्रीमति वर्षा त्रिपाठी ने इस उपलब्धि पर छात्र विपुल गाडरी,मार्गदर्शक शिक्षक व समस्त स्टॉफ को बधाई प्रेषित की। ...
Read Moreफतहनगर। नगर के तिरुपति रॉयल कॉटन शोरूम पर चल रहा फेस्टिवल ऑफर का लकी ड्रा रविवार को दोपहर दिन में २ बजे खोला जाएगा।शोरूम के रामकिशन मंडोवरा ने बताया की दिवाली ऑफर के तहत शोरूम से खरीदी करने पर लकी ड्रा के कूपन दिए गए थे जिसमे ईवी स्कूटर, वॉशिंग मशीन ,ब्लैंकेट ,ओवन और अन्य इलेक्ट्रिक आइटम ड्रा में निकाले जाएँगे। ...
Read Moreफतहनगर। महावीर अम्बेश महाविद्यालय फतेहनगर, लदानी स्थित राजकीय महाविद्यालय मावली में राष्ट्रीय बालिका दिवस उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही। विद्यालय एवं समुदाय स्तर पर अलग प्रकार की गतिविधियां की गई जिसमे लड़कियों को बाल विवाह, साइबर सुरक्षा, हिंसा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा जैसे विषयों पर जानकारी प्रदान की गई। इसके तहत मोरठ व ओगनाखेड़ा समुदाय में बेटी जन्मोत्सव मनाते हुए बालिका दिवस की जानकारी दी गई। बेटियों के जन्मोत्सव मनाते हुए कुमकुम टीका लगा कर गुड खिला कर समुदाय में बालिका दिवस मना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसी के साथ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोरठ एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आमली में बालिका दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग से हेड कां.बाबूलाल एवं विकल्...
Read More