फतहनगर। महावीर इंटरनेशनल फतहनगर की स्थानीय शाखा ने मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में महावीर इंटरनेशनल के सदस्यों द्वारा सुबह की शुरुआत जरूरतमंदों को कपड़ों एवं फलों के वितरण एवं गायों को हरा चारा डालकर की जिसमें महावीर इंटरनेशनल एवं संयुक्त लाभार्थी परिवार उत्तमचंद, ज्ञानमल, दिनेश कुमार, राजकुमार सांखला फतहनगर, मुंबई(जाशमा वाले) ने मिलकर जरूरतमंदों को जींस, टी-शर्ट एवं फल वितरित किए। महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष ऋषभ कुमार सेठिया ने बताया कि सभी जरूरतमंदों को जींस और टी-शर्ट एवं फल वितरण करते समय सभी के चेहरे खिल उठे। इस कार्यक्रम में अजय जैन, आशीष जैन, विशाल सामोता, अनिल आगाल, शुभम परमार, महावीर हिंगड़, रोहित कटारिया, धर्मेश सांखला, रचित सांखला एवं सभी महावीर इंटरनेशनल सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहा। ...
Read Moreadmin
सनवाड़। पालिका क्षेत्र के सनवाड़ कस्बे में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन के तहत सुबह 10:00 बजे से कलश यात्रा का आयोजन होगा। इसके बाद विद्यानिकेतन उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में धर्म सभा होगी। ...
Read Moreफतहनगर। चित्तौड़ सांसद एवं पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने शुक्रवार को फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र में 14.41 करोड़ के 111 विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। सांसद जोशी दोपहर में नगर पालिका परिसर पहुंचे जहां ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत एवं अगवानी की गई। समारोह में पालिका अध्यक्ष श्रीमती मंजू भील, भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया ने सरोपा एवं उपरने द्वारा जोशी का स्वागत किया। इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी कृष्ण गोपाल पालीवाल, उपखंड अधिकारी रमेश चंद्र सीरवी पुनाडिया, फतहनगर व्यापार मंडल अध्यक्ष कैलाश चंद्र अग्रवाल,रोशनलाल सुथार, नरेंद्रसिंह आसोलिया, भाजपा मावली मंडल अध्यक्ष कैलाश गाडरी, डबोक मंडल अध्यक्ष जीवन सिंह राव, भाजपा एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुकेश पहाड़िया, भाजपा जिला मंत्री श्रीमती रितु अग्रवाल, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष ...
Read Moreलदानी । राज्य सरकार के आदेशानुसार एवं जिला कलेक्टर उदयपुर के निर्देशानुसार विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों/ परिवादों/आमजन की समस्याओं/ परिवेदनाओं की सुनवाई एवं त्वरित समाधान हेतु शुक्रवार को लदानी ग्राम पंचायत भवन में उपखण्ड अधिकारी की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित की गई।ब्लॉक स्तरीय समस्त विभागों के अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे।लदानी ग्राम पंचायत क्षेत्र के सभी विभागों के कर्मचारी/ अधिकारी भी उपस्थित रहे।बिजली, पानी व रास्ते की मुख्य समस्या रही।लदानी स्कूल में बिजली के वॉल्टेज / पॉवर कम आने, पीने के पानी की सप्लाई बराबर करने, कॉलोनी के रास्ते को सही कराने आदि समस्याओं पर रात्रि चौपाल में संबंधित विभाग के अधिकारी को समाधान के लिए निर्देशित किया गया।उपखण्ड अधिकारी , तहसीलदार, विकास अधिकारी, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।शिक्षा विभाग से मुख...
Read More23 से 25 जनवरी 2026 तक एसजीजीयू, बांसवाड़ा में होगा आयोजन बांसवाड़ा। डॉ. नागेंद्र सिंह विधि महाविद्यालय, बांसवाड़ा में गुरुवार को माही टॉक फेस्ट 4.0 के टीज़र का विमोचन किया गया। गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय और विश्व संवाद केंद्र उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले माही फेस्ट के आयोजन के क्रम में तैयार टीज़र के लोकार्पण दौरान भारतीय विद्या मंदिर संस्थान के सचिव डॉ. महिपाल सिंह राव, डॉ. नागेंद्र विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विक्रम सिंह, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर रितिक राठौड़ तथा दीक्षित गर्ग सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में माही टॉक फेस्ट टीम की ओर से प्रो. राजश्री चौधरी, विकास छाजेड़, कनन राठौड़, दक्षेस, रोहित व्यास, मामराज एवं रणधीर व्यास ने सक्रिय सहभागिता निभाई। पुस्तकें राष्ट्र निर्माण का आधार – डॉ. महिपाल सिंह राव टीज़र विमोचन के अवसर ...
Read Moreफतहनगर। संत थॉमस उच्च माध्यमिक विद्यालय फतेहनगर में मकर संक्रान्ति पर्व को खेल दिवस के रूप में मनाया गया, जहाँ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के द्वारा विद्यार्थियों ने पुरे दिन उत्साह व आन्नद के साथ भाग लिया। प्रधानाचार्य रोहित कुमार जैन ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत प्रबन्ध कार्यकारिणी से विनय सोनी, श्रीमती सीमा सोनी, सुनिल कोठारी एवं प्रधानाचार्य रोहित कुमार जैन ने फिता काटकर दीप प्रज्ज्वलन के साथ की। बाद में सरस्वती वंदना एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम विधिवत रूप से प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम के प्रथम चरण में जहाँ चम्मच दौड, निंबू दौड, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर एवं बोरी दौड आदि का आयोजन कक्षानुसार किया गया। विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण एवं प्रमाण पत्र अतिथियों एवं प्रबन्धकारिणी द्वारा दिये गये। द्वितीय चरण में जहाँ दल अनुसार किकेट, वॉलीवाल, खो-खो प्रतिय...
Read Moreफतहनगर। स्थानीय विद्यालय फतह एकेडमी में राष्ट्र स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले उभरते राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ियों नैनिशा दमामी एवं लक्ष्यराज दमामी के सम्मान में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। दोनों खिलाड़ियों का चयन राजस्थान टीम से राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैम्पियनशिप (अंडर-17 एवं अंडर-14) में भाग लेने हेतु हुआ था। दोनों विद्यार्थियों के बहुमान में वाहन रैली का भी आयोजन किया गया। वाहन रैली शहर के मुख्य मार्गो से होकर विद्यालय पहुंची। सम्मान समारोह का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व जिला वॉलीबॉल संघ अध्यक्ष देवनारायण धाबाई, विशिष्ट अतिथियों में राष्ट्रीय खिलाड़ी निरंजनसिंह राणावत, नगर पालिका उपाध्यक्ष फतहनगर- सनवाड नितिन सेठिया सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।सभी अतिथियों का स्वागत संस्थान अध्यक्ष ...
Read Moreसांसद सीपी जोशी का फतेहनगर दौरा, 14 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का होगा लोकार्पण एवं शिलान्यास
फतहनगर। क्षेत्रीय सांसद एवं पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. जोशी शुक्रवार को नगर पालिका कार्यालय परिसर में प्रातः12 .00 बजे पालिका द्वारा विभिन्न वार्डों में करवाए गए 14.41 करोड़ के 111 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। उसके बाद कृषि उपज मंडी में 1.66 करोड़ के सड़क एवं विद्युत कार्यों का लोकार्पण करेंगे एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित एनएच162 हनुमान मंदिर से हॉस्पिटल एनएच 162 तक 2.3 किलोमीटर लंबी 2.50 करोड़ की सड़क का लोकार्पण एवं फतहनगर धूणी में बनने वाले ट्रॉमा सेंटर का शिलान्यास करेंगे। इस कार्यक्रम में मावली विधानसभा प्रभारी कृष्ण गोपाल पालीवाल एवं उदयपुर देहात भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली, पूर्व विधायक धर्मनारायण जोशी,विधानसभा संयोजक रोशनलाल सुथार, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्रसिंह आसोलिया, विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष एवं पार्टी के उच्च पदाधिकारी गण...
Read Moreफतहनगर। मावली ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भीमल की सुश्री चेतना कुंवर निबंध प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर भाग लेगी। ग्रीन ग्रोथ स्किल अभियान प्रतियोगिता में चयनित चार विद्यार्थी आज से अजमेर के राजकीय सावित्री बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में राज्य स्तर पर भाग लेंगे। चेतन कुंवर के अलावा उदयपुर जिले के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बड़गांव की ओजस्वी क्विज प्रतियोगिता में, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय कल्याणपुर की अक्षरा पांचाल आशु भाषण में तथा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़गांव की अनामिका शेखवार चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेगी। ...
Read More◆पुण्यतिथि 16 जनवरी पर विशेष◆स्वातंत्र्य-वीर, राष्ट्र-वीर, दान-वीर मेवाड़ी सपूत भामाशाह का नाम भारतीय इतिहास में त्याग, निष्ठा और मातृभूमि-प्रेम का पर्याय है। वे ऐसे विरल व्यक्तित्व थे, जिनका जीवन स्वयं में राष्ट्रधर्म की जीवंत मिसाल बन गया।दानवीर भामाशाह का जन्म 28 जून 1547 ई. (आषाढ़ शुक्ल 10, संवत 1604) को वैश्य कुल, श्वेताम्बर ओसवाल जैन कावड़िया परिवार में हुआ। भगवान महावीर के मूलमंत्र अपरिग्रह को उन्होंने अपने जीवन का आधार बनाया और संग्रहण की प्रवृत्ति से सदैव दूर रहे। उनकी पुण्यतिथि 16 जनवरी 1600 ई. है।■ मेवाड़ और महाराणा प्रताप से अटूट नाता ■भामाशाह को अपनी मातृभूमि मेवाड़ से अगाध प्रेम था। वे बचपन से ही महाराणा प्रताप के अभिन्न मित्र, सखा और आगे चलकर उनके प्रमुख सलाहकार बने। भामाशाह के पिता भारमल कावड़िया को महाराणा सांगा ने रणथंभौर दुर्ग का किलेदार नियुक्त किया था। बाद में महा...
Read Moreफतहनगर। कृषि उपज मण्डी समिति, फतहनगर के मुख्य मण्डी प्रांगण, फतहनगर में ‘‘आन्तरिक सडक निर्माण कार्य‘‘ तथा ‘‘विद्युतीकरण एवं हाईमास्क लाईटे कार्य‘‘ का ‘‘लोकार्पण‘‘ शुक्रवार को सांसद सी.पी.जोशी के कर कमलों द्वारा दोपहर 12:30 बजे किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में स्थानीय जन प्रतिनिधियों सहित नगरवासी भाग लेंगे। ...
Read Moreफतहनगर। बुधवार को राजस्थान स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड उदयपुर एवं ब्लू फास्फेट लिमिटेड सनवाड़ के संयुक्त तत्वावधान में सनवाड़ रीको एरिया के फैक्ट्री परिसर में दोपहर 12 बजे से सायं 5 बजे तक रक्तदान का आयोजन किया गया जिसमें कुल 81 यूनिट रक्तदान हुआ। इस अवसर पर रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं का सम्मान किया गया। यह रक्तदान फैक्ट्री स्टाफ एवं ग्रामवासियों के सहयोग से संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में राजस्थान स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड उदयपुर के रीजनल ऑफिसर शरद सक्सेना,फतेहनगर पुलिस थाना के सीआई चंद्रशेखर किलानिया ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान जेड यू खान,भोलाशंकर शुक्ला, जे बी सिंह, असादुल्लाह काजी, केसरीनंदन बिंद, मूरत सिंह यादव, रविन्द्र कुमार सैनी, देवेंद्र शर्मा, सचिन खटीक, पप्पू डांगी, सुबोध द्विवेदी, राहुल सिंह,सौरभ सोनी, नावेद हुसैन, राजन पंडित ,श्रेयांश मिश्रा, प्रशांत सिंह, राह...
Read Moreफतहनगर। बुधवार को मावली ब्लॉक अन्तर्गत भावली विद्यालय के विद्यार्थियों को स्वेटर वितरण किए गए । अतिथियों का स्वागत संस्था प्रधान भेरू लाल धोबी एवं रवि यादव ने तिलक लगाकर, उपरणा ओढ़ाकर, मेवाड़ी पाघ पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के उपशाखा उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार शर्मा के प्रयासों से विद्यार्थियों को लाभान्वित किया गया। उदयपुर के भामाशाह राजेंद्र सिंह झाला व उनके सहयोगी सदस्यों द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरणकिये गए। वितरण कार्यक्रम के पश्चात भामाशाहों द्वारा उपस्थित समस्त संभागियों , अतिथियों, विद्यार्थियों ने एक साथ कृष्ण भोग ग्रहण किया। समारोह में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुखलाल गुर्जर, राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला माध्यमिक उपाध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी ,उ...
Read Moreफतहनगर। नगर पालिका क्षेत्र में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फतहनगर में बुधवार को पर्यटन विभाग राजस्थान सरकार एवं उपखंड अधिकारी के आदेशाअनुसार मकर संक्रांति के अवसर पर पतंगबाजी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्वयं उपखंड अधिकारी रमेश चंद्र सीरवी पुनाड़िया, पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया, पार्षद गजेंद्र सिंह रावल, विनोद धर्मावत, हेमलता देवड़ा, सोहनलाल खटीक,नारायण मोर, श्रीमती हमीदा बानू,पंचायत समिति सदस्य भौमसिंह चुण्डावत सहित नगर के गणमान्य लोग एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। उपखंड अधिकारी ने पतंग उड़ा कर कार्यक्रम का आगाज किया। स्कूल परिसर में युवाओं एवं नगर वासियों ने पतंग उड़ा कर कार्यक्रम को ऊंचाइयां प्रदान की। उपखंड अधिकारी ने नगर की श्री कृष्णा महावीर गौशाला का भी अवलोकन किया। गौशाला में गौशाला संचालकों ने उपखंड अधिकारी का स्वागत एवं अगवानी की। मकर संक्रांति के अवसर पर ...
Read Moreचौथी बार निर्विरोध इंटक प्रदेशाध्यक्ष बनने पर श्रीमाली का मजदूर संघ ने किया जोरदार स्वागत
फतहनगर। उदयपुर सीमेंट मज़दूर संघ के संरक्षक पूर्व राज्यमंत्री जगदीश राज श्रीमाली के राजस्थान इंटक प्रदेशाध्यक्ष पद पर लगातार चौथी बार सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित होने के उपरान्त प्रथम बार जे.के.लक्ष्मी सीमेंट लिमिटेड,उदयपुर पधारने पर उदयपुर सीमेंट मज़दूर संघ इंटक द्वारा गर्मजोशी से आत्मीय एवं भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। स्वागत समारोह में मुख्य अतिथि श्रीमाली थे और अध्यक्षता यूनिट हेड दीपक शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि कंपनी के एच.आर.हेड आशीष शर्मा,राजस्थान इंटक में महामंत्री नारायण गुर्जर, उपाध्यक्ष खुशबेंद्र कुमावत,कोषाध्यक्ष इंदुशेखर व्यास,कंपनी के आई.आर.उप महाप्रबंधक देवराज सिंह झाला और सभी विभागों के हेड थे। श्रीमाली को फैक्ट्री गेट पर संघ पदाधिकारियों ने फूल माला पहना कर और गुलदस्ता भेंट कर अगवानी की और उसके उपरान्त ढोल नगाड़ों के साथ नारेबाजी करते हुए समारोह स्थल संघ ...
Read Moreफतहनगर। निकटवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लदानी में सोमवार को स्वामी विवेकानंद जयन्ती युवा दिवस के रूप में मनाई गई। विद्यार्थियों के लिए पोस्टर, निबन्ध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वालों की घोषणा की गई। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य चेतना सारंगदेवोत ने की। मुख्य अतिथि शिक्षक अभिभावक परिषद के अध्यक्ष कन्हैयालाल अहीर थे। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी डूंगरसिंह डुलावत, ओमप्रकाश मीणा, सविता बिश्नोई आदि थे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापक शंकरलाल जाट ने किया। निर्णायक कार्यक्रम प्रभारी राधा शर्मा, विनोद कुमार मीणा, निशा माथुर आदि थे। बालकों ने स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र से संबंधित भाषण प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेने का आव्हान किया। बालकों को स्वदेशी वस्तुओं...
Read Moreफतहनगर। बुधवार को नगर में मकर संक्रांति के अवसर पर गौ सेवा सहित विविध आयोजन होंगे। श्री कृष्णा महावीर गौशाला की ओर से बताया गया कि गौ भक्तों की ओर से गायों के लिए लापसी एवं हरा चारा वितरण किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम सुबह 10 बजे प्रारंभ हो जाएगा। गौशाला में साधारण सभा की बैठक भी आयोजित होगी। इस बैठक में आय-व्यय का हिसाब प्रस्तुत किया जाएगा। अन्य मुद्दों पर भी नगर वासियों के साथ चर्चा की जाएगी। इधर सनवाड़ औद्योगिक क्षेत्र स्थित ब्ल्यू फॉस्फेट खाद फैक्ट्री परिसर में दोपहर 12से5बजे तक़ रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। ...
Read Moreफतहनगर। भारतीय जन सेवा प्रतिष्ठान राजस्थान एवं विहिप बजरंग दल के तत्वावधान में आयोजित रामायण ज्ञान परीक्षा में फतेहनगर–सनवाड़ के फतह एकेडमी, विद्यानिकेतन, सेंथ थॉमस एवं एरु डाईट एवं लर्निंग विद्यालयों के 550 विद्यार्थियों ने परीक्षा में शामिल रह कर अपनी सांस्कृतिक व धार्मिक जागरूकता का परिचय दिया। फतेहनगर प्रखंड संयोजक सुरज शर्मा ने बताया कि परीक्षा का लक्ष्य विद्यार्थियों और आमजन में रामचरित मानस,रामायण तथा भगवान श्रीराम के आदर्श, चरित्र, परिवार के प्रति कर्तव्य, सामाजिक समरसता, प्रेम, करुणा के साथ परस्पर सहयोग की भावना एवं त्याग का अनुसरण कर युवा शक्ति को व्यक्तिगत और राष्ट्रीय हितों के लिए सजग रहना चाहिए।इस परीक्षा में बजरंग दल के परीक्षा संयोजक कैलाश जाट, विशाल शर्मा, जिला संयोजक निखिल खंडेलवाल,नगर संयोजक रोहित पालीवाल, साहिल खटीक, विनय पालीवाल,सोनल प्रजापत एवं भागीरथ वैष्णव मौजूद...
Read Moreफतहनगर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निलोद में चौकसी हैरियस प्राइवेट लिमिटेड उदयपुर द्वारा टीन शेड (डॉम) का निमार्ण करवाया गया।CSR डॉ. प्रवीण कुमार यादव, विनोद कुमार यादव एवं प्रधानाचार्य श्रीमती बबली अग्रवाल के विशेष प्रयासों द्वारा स्थानीय विद्यालय में भामाशाह संस्था चौकसी हैरियस प्राइवेट लिमिटेड उदयपुर द्वारा विद्यालय विकास एवं विद्यार्थियों के हित के लिए 2400 स्क्वायर फीट का शेड(डॉम) का निर्माण करवाया गया। संस्था द्वारा इस पुनीत एवं ऐतिहासिक कार्य के लिए प्रधानाचार्य मय स्टाफ और सभी विद्यार्थी एवं ग्रामवासियों ने उक्त संस्था एवं डॉ प्रवीण कुमार यादव व विनोद कुमार यादव का आभार व्यक्त किया है। ...
Read Moreफतहनगर। निकटवर्ती लदानी गांव स्थित राजकीय महाविद्यालय, मावली में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. नगेन्द्र सिंह सोलंकी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमेश कुमार सीरवी पुनाड़िया,एसडीएम मावली , विशिष्ट अतिथि डॉ भारत भूषण ओझा व अध्यक्ष प्राचार्य डॉ महेश चन्द्र तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । प्राचार्य डॉ. तिवारी ने अतिथियों का अभिनंदन करते हुए महाविद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एस.डी. एम. पुनाड़िया ने विभिन्न दृष्टांतों के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि कोई भी विद्यार्थी बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल कर सकता है; अगर वो अपनी मेहनत के प्रति ईमानदार रहे और उसमें नियमितता रखें । सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता, उ...
Read More