फतहनगर । समाजसेवी भामाशाह गणपत लाल स्वर्णकार की ओर से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय दूधालिया में तीन पंखे भेंट किए गए । विद्यालय की ओर से शिक्षक सत्यवान तथा एसएमसी सदस्य मनोहर लाल गुर्जर ने पंखे प्राप्त किए । विद्यालय परिवार के शिक्षकों एवं पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मोहनलाल स्वर्णकार ने भामाशाह का आभार व्यक्त किया है ।
Read Moreadmin
फतहनगर। लालसोट (दौसा) में प्रसूता की मौत पर हत्या के केस में नामजद महिला चिकित्सक की आत्महत्या से बुधवार को उदयपुर के चिकित्सकों में भी जबर्दस्त आक्रोश दिखा। सनवाड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर चिकित्साकर्मियों ने कार्य का बहिष्कार कर विरोध व्यक्त किया। अस्पताल में पर्ची काउंटर व दवाघर बंद रहे। इमरजेंसी आदि सेवाएं बहाल रहने से मरीजों को दिक्कत नहीं हुई। ...
Read Moreउदयपुर .दिल्ली में ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस ने सम्मान से नवाजाउदयपुर। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) ने महान कवयित्री, सुविख्यात लेखिका, पद्म विभूषण और पद्म भूषण सम्मान से अंलकृत महादेवी वर्मा की जयंती पर दिल्ली में आयोजित महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान समारोह-2022 में विविध क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले उदयपुर के डॉ विवेक भटनागर सहित 27 विभूतियों को महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया।जीकेसी की प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन की अध्यक्षता में समारोह में प्रमुख अतिथि संदीप मारवाह, सुमन कुमार, ज्ञानेन्द्र रावत, प्रिया मल्लिक और माया कुलश्रेष्ठ निगम थे। जीकेसी दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार ने स्वागत किया। ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि प्रख्यात लेखिका एवं उपन्यासकार स्व. महादेवी वर्मा छायावादी युग की प्रमुख कवयित्री मानी जाती हैं। आधुनिक हिन्दी की सब...
Read Moreउदयपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव कुलदीप शर्मा ने लवीना विकास सेवा संस्थान द्वारा संचालित ओपन शेल्टर होम, ओंगना के सुसंचालन को देखते हुए शासन सचिव,सामाजिक न्याय एवम अधिकारिता विभाग जयपुर को पत्र लिखकर आदेश दिए है कि वे अनुदान का मामला देख रहे कर्मचारी को निर्देशित कर शीघ्र भुगतान की कार्यवाही करावे। पूरे कोरोनकाल में जिला में सबसे ज्यादा बीटी कॉटन के निराश्रित बालक इस होम में रहने के साथ राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ संचालन के बावजूद आज तक लवीना संस्थान को अनुदान नहीं मिल पाया है। भारत सरकार के दस सांसद व राज्य सरकार के ग्यारह विधायक द्वारा अब तक अनुदान कार्यवाही हेतु पत्राचार किया जा चुका है। ...
Read Moreफतहनगर। स्थानीय फतह एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को कक्षा बारहवीं के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों ने शानदार सजावट की व प्रस्तुतियां दी। विविध कॉम्पिटिशन आयोजित किए गए व जीतने वाले विद्यार्थियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों ने विद्यालय में अपना अनुभव साझा किया। सभी अध्यापकों ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन ममता जैन एवम् श्रेया जैन ने किया। कार्यक्रम के अंत में निदेशक अजय जैन ने सभी विद्यार्थियों को आने वाली परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दी। अध्यापिका मंजू बाला माली ने तिलक निकालकर व गुड लक किट देकर विदाई दी। ...
Read Moreफतहनगर। रंग तेरस के अवसर पर बुधवार को पालिका क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर फागोत्सव का आयोजन किया जाएगा। सनवाड़ सदर बाजार स्थित चारभुजा मंदिर पर मंदिर मंडल के तत्वावधान में उक्त आयोजन होगा। कार्यक्रम के तहत सांयकाल 7 बजे अबीर गुलाल के साथ फाग खेलकर महाआरती के पश्चात प्रतिवर्ष की भांति पकोड़ी का प्रसाद वितरण किया जायेगा। इसी तरह से फतहनगर में चंगेड़ी रोड़ स्थित हिमाड़िया बावजी के स्थानक पर भी फाग होगा। यहां 221 किलो पकोड़ी का प्रसाद वितरण होगा। ...
Read Moreफतहनगर। सनवाड़ 132 के.वी.जीएसएस पर शाम 5.30बजे तक शट डाउन रहेगा। रीको सनवाड़ फीडर इंचार्ज लक्ष्मणसिंह चौहान ने बताया कि सनवाड़ रीको की सप्लाई आज दरीबा से चलेगी। ऐसे में आज दिन में रीको सनवाड़ की विद्युत सप्लाई बाधित हो सकती है। ...
Read Moreनई दिल्ली। चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने सोमवार को लोकसभा में शुन्य काल के दौरान लोक महत्व के विषयों पर सदन की कार्यवाही में भाग लेते हुये देश भर के एन.पी.एस-95 के तहत आने वाले पैंशनरों के हितों से संबधी विषय को सदन में रखा। सांसद जोशी ने सदन का ध्यान ई.पी.एस.-95 पेंशनरों की लंबित मांगों और उनकी समस्याओं की ओर आकृष्ट करवाते हुये बताया की देशभर में ई.पी.एस.-95 पेंशनरों की संख्या लगभग 65 से 70 लाख के आसपास हैं तथा अकेले संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ में 30 से 40 हजार के मध्य इनके परिवार है। इसके तहत आने वाले पेंशनरों को केवल 200 रू से लगाकर अधिकतम 3000 रू प्रतिमाह की राशि ही मिल रही हैं, ये कर्मचारी अर्धसरकारी, सार्वजनिक उपक्रमों, लिमिटेड कम्पनीयों, उद्योगों, मिलों, खदानों, सहकारी, डेयरी आदि क्षेत्रों से रिटार्यड हुये है। ये पेंशनर अपनी वर्तमान मे 60 वर्ष से अधिक की आयु में हैं, ये अपनी त...
Read Moreफतहनगर। गणगौर महोत्सव के तहत इन दिनों घर-घर बिन्दोलों के दौर चल रहे हैं। सोमवार को अग्रवाल समाज भवन में अग्रवाल महिला मण्डल के द्वारा गणगौर को बिन्दोला दिया गया। इस अवसर पर अग्रवाल महिला मण्डल की अध्यक्ष श्रीमती चंदा अग्रवाल,महामंत्री ममता अग्रवाल सहित समाज की महिलाएं उपस्थित थी। ...
Read Moreफतहनगर। चारभुजा मंदिर मंडल कमेटी सनवाड द्वारा श्री चारभुजा नाथ को चांदी का चतुर्भुज रूप धारण कराया गया। चारभुजा मंदिर मंडल कमेटी अध्यक्ष कैलाश खंडेलवाल,सचिव राजकुमार ऊनीया,कोषाध्यक्ष प्रकाशचंद नाई,पुजारी महावीर पाराशर, बाबूलाल पाराशर,बंशीलाल तेली, कैलाश सोनी, राजेंद्र कोठारी, सुरेश कोठारी, रतनलाल प्रजापत, ओमप्रकाश बारबर व नगर के गणमान्य नागरिकों द्वारा जयकारों के साथ चांदी का चतुर्भुज रूप धारण करवा श्रृंगार किया गया। इसके बाद महा आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। ...
Read Moreफतहनगर। आगामी 14 अप्रेल को संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती के अवसर पर वाहन रेली समेत अन्य कार्यक्रम होंगे। सोमवार को इसका निर्णय भीम आर्मी की एक बैठक में लिया गया। बैठक गोवर्धन वाटका में भीम आर्मी के अध्यक्ष गोवर्धन खटीक की अध्यक्षता में आयोजित की गई। प्रारंभ में अम्बेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। बैठक में पार्षद विनोद यादव,मनोनीत पार्षद विद्याशंकर चनाल समेत भीम आर्मी के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। ...
Read Moreउदयपुर। दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे माननीय राज्यपाल श्री कलराज मिश्र को महिला अपराध एवं अनुसंधान प्रकोष्ठ उदयपुर में कार्यरत पुलिस उपाधीक्षक श्रीमती चेतना भाटी ने अपनी पुस्तिका ‘चेतना ..स्वयं की गरिमा के प्रति सजगता’ भेंट की। श्रीमती भाटी ने रविवार को यहा शिवनिवास पैलेस में राज्यपाल को महिला सुरक्षा संबंधित अपनी पुस्तिका की प्रति भेंट करते हुए इस पुस्तिका की विषयवस्तु की जानकारी दी और बताया कि इसमें उदयपुर पुलिस की महिला सुरक्षा संबंधित गतिविधियों के साथ महिलाओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक जानकारियों यथा महिला हेल्पलाइन नंबर्स, व्हाट्सअप ग्रुप पोर्टल आदि का समावेश है। उन्होंने बताया कि इसमें महिलाओं के प्रति अपराध और उनके दंड के साथ तकनीकी सहायता टीम का विवरण भी अंकित किया गया है ताकि इसके माध्यम से महिलाएं अपने अधिकारों की रक्षा कर सके। राज्यपाल ने श्रीमती भाटी की पुस्तिका और इसकी विषय...
Read Moreफतहनगर। शनिवार को नगर के विभिन्न स्थानों पर फागोत्सव के आयोजन किए गए। द्वारिकाधीश मंदिर के सामने बालाजी के मंदिर में फागोत्सव का धूमधाम से आयोजन किया गया। फाग के तहत पकौड़ी के प्रसाद का भोग लगाया गया तथा भक्तों ने भगवान के संग होली खेली। भोग के दौरान सैंकड़ों भक्तों की मौजूदगी में महा आरती हुई। इसी तरह से वार्ड 15 के नाकोड़ा नगर स्थित राड़ाजी के स्थानक पर भी फागोत्सव का आयोजन किया गया। यहां पकौड़ी के प्रसाद के अलावा भोज का आयोजन भी किया गया। ईंटाली,सनवाड़ एवं चंगेड़ी समेत विभिन्न गांवों में भी देवस्थानों एवं मंदिरों पर पिछले दिनों फोग के आयोजन किए गए। ...
Read Moreफतहनगर(राहुल पुजारी/मधुसूदन पारीक)। रविवार को दशामात का पर्व महिलाओं ने धार्मिक मान्यता के अनुसार मनाया। तड़के चार बजे से ही महिलाएं दशामाता पूजन के लिए मंदिर पहुंची तथा पूजन इत्यादि कर कथा श्रवण का लाभ लिया। मावली तहसील के ईंण्टाली गांव में दशा माता के पावन पर्व पर श्री श्री 1008 ठाकुर जी श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में प्रभात वेला पर जयकारों के साथ दशा माताजी के व्रत का विधि- विधान से पीपल की पूजा करने के साथ ही महिलाओं ने माताजी के भजनों का भी आनंद लिया। साथ ही महिलाओं ने कथा का भी श्रवण किया और महिलाओं ने पूजन करने के पश्चात ही अपनों से बड़े का आशीर्वाद लिया। नवविवाहित वधू को भी रक्षा के लिए दशा माता की वेल पहनाई गई। घरो में महिलाओं ने पूजन करने के पश्चात चावल, लापसी, का नैवेद्य बनाकर भोग लगाया। मन्दिर में सेवायत मुख्य पुजारी हरीश पुजारी के अनुसार प्रातः 5 बजे से ही महिलाओं ...
Read Moreचित्तौड़गढ़। प्रधानमंत्री के मासिक कार्यक्रम मन की बात में युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं ने लिया भाग। युवा मोर्चा ने प्रत्येक मंडल पर प्रसारण की व्यवस्था की। जिला प्रवक्ता अविनाश शर्मा ने बताया कि सांसद सी.पी.जोशी के आव्हान पर प्रसारण में जिलाध्यक्ष सुरेश गाडरी और नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी के नेतृत्व में खंडेश्वर महादेव प्रांगण में उनकी बात सुनी। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में कहा कि योग हमारे स्वस्थ रहने का सबसे अच्छा उपाय है और जल जल संरक्षण को लेकर भी बात कही और युवा मोर्चा नगर मंत्री शुभम सेन के दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर सभी कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट का मौन रख पुष्पांजलि अर्पित की कार्यक्रम में मनोज वसिस्ठ, अर्जुन बैरवा, आशीष सिकलीगर, मनीष जीनगर, दीपक राज़ोरा, चंद्रवीर सिंह, रितिक ओझा, जितेंद्र साहू, अक्षय सुराणा, हेमंत जीनगर, राजेन्द्र सिंह, वैभव कुमावत, देवराज साहू, अक्षय सुराणा, सिद्...
Read Moreउदयपुर, 27 मार्च। जीवन में नियमित अभ्यास जरूरी है, चाहे पढ़ाई हो या व्यायाम अगर नियमित अभ्यास है तो सफ़लता भी निश्चित है। यह बात निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि कार्तिकेय नागर ने कही, नागर शारीरिक शिक्षा विषय के विशेषज्ञ है। नागर ने महाराणा प्रताप, शिवाजी के वीरता का उदाहरण देकर बच्चों को प्रेरित किया ।भारतीय नववर्ष के उपलक्ष्य में कमांडो मार्शल आर्ट एकेडमी एवं मोती फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में निःशुल्क आत्मरक्षा एवं फिटनेस प्रशिक्षण शिविर सेक्टर 4 स्थित विश्व संवाद केन्द्र पर प्रारम्भ हुआ, इस पांच दिवसीय शिविर में सभी आयुवर्ग के छात्र - छात्राएं एवं महिला पुरुष को जूडो-कराते, शारीरिक फिटनेस और योग विषय की जानकारी एवं ट्रेनिंग दी जा रही है।कार्यक्रम की अध्यक्षता मोती फाउंडेशन के अध्यक्ष विकास छाजेड़ ने की। छाजेड़ ने बताया कि शिविर पूर्ण होने के बाद 20 प्रतिभागि...
Read Moreउदयपुर। भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति के तत्वावधान में 2 अप्रेल को नववर्ष पर उदयपुर में निकलने वाली विशाल शोभायात्रा के निमंत्रण घर-घर पहुंचने के साथ ही अब घर-घर भगवा पताकाएं भी पहुंचने लगी हैं। नववर्ष के महत्व और शुभकामनाओं के पत्रक के साथ समिति के कार्यकर्ता भगवा पताकाएं भी वितरित कर उन्हें लगाने का आग्रह कर रहे हैं। साथ ही, मंदिर-स्थानकों, चौक-चौराहों आदि सार्वजनिक स्थलों पर कार्यकर्ता भगवा पताकाएं बांध रहे हैं। भगवा पताकाएं भारतीय नववर्ष के आगमन का संदेश देती नजर आ रही हैं। समिति के महानगर संयोजक विष्णु शंकर नागदा ने बताया कि नववर्ष समाजोत्सव समिति केशव नगर इकाई के सहसंयोजक कुन्दन चौहान के नेतृत्व में श्री अन्नपूर्णा माताजी धर्माेत्सव समारोह समिति कार्यकर्ताओं ने बड़ा बाजार, घण्टाघर, मोती चौहट्टा, हरबेनजी का खुर्रा, हाथीपोल चौराहे पर भगवा पताकाएं लगाईं। समिति के सदस्य अजीत हिलोरिया, घ...
Read Moreउदयपुर। कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण विगत 2 वर्षों से राजस्थान आदिवासी महासभा द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किया जाने वाला होली स्नेह मिलन समारोह नहीं किया जा सका था। अब जबकि कोविड-19 के केसों में भारी गिरावट व सरकार द्वारा कोविड-19 गाइडलाइन के अनुसार आदिवासी महासभा द्वारा होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया । इस समारोह के मुख्य अतिथि सीडब्ल्यूसी मेंबर एवं पूर्व मंत्री श्री रघुवीर मीणा, विशिष्ट अतिथि विवेक कटारा-एआईसीसी मेंबर, श्री भगवतीलाल रोत, पूर्व जिला प्रमुख जिला डूंगरपुर, श्री गंगा राम मीणा, प्रधान जयसमंद, मौजूद रहे । इस अवसर पर श्री रघुवीर मीणा द्वारा आदिवासी समाज के अधिकारी, कर्मचारी समाजसेवी व सदस्यों से कहा कि ऐसे कार्यक्रम के आयोजन सेसमाज एकता स्थापित होती है एवं आज के समय जो समाज एकजुट है वे विकास की धारा के साथ चल रहे है श्री मीणा ने बताया कि उदयपुर के महाराणा ...
Read Moreउदयपुर। विप्र फाउण्डेशन उदयपुर शहर जिलाध्यक्ष पं. त्रिभुवननाथ व्यास ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि विफा जिलाध्यक्ष श्री हिम्मतलाल नागदा ने प्रदेशाध्यक्ष श्री के.के.शर्मा की सहमति से श्री लज्जाशंकर नागदा को विप्र फाउण्डेशन उदयपुर शहर का संरक्षक मनोनित किया । ...
Read Moreदेश की एकमात्र ऐसी मैनेजमेंट मैगजीन जिसका संचालन आईआईएम द्वारा किया जा रहापत्रिका का यह अंक ‘सप्लाई चेन मैनेजमेंट-द बिग पिक्चर टू एफिशिएंसी’ पर है केंद्रितउदयपुर- भारतीय प्रबंधन संस्थान उदयपुर ने आज अपनी द्विवार्षिक आईआईएमयू बिजनेस रिव्यू पत्रिका के दूसरे अंक को लॉन्च किया। इस पत्रिका के प्रकाशन का उद्देश्य प्रेक्टिशनर्स के लिए उच्च गुणवत्ता वाले, प्रभाव छोड़ने में सक्षम रिसर्च को सुलभ बनाना और उन्हें विशेषज्ञों के ऐसे विशिष्ट ज्ञान से रूबरू कराना है, जिसे मैनेजमेंट प्रोफेशनल्स के लिए मूल्यवान माना जाता है।मैगजीन के दूसरे अंक में सप्लाई चेन मैनेजमेंट (एससीएम) से संबंधित आलेख शामिल किए गए हैं। साथ ही इस संबंध में विशेषज्ञों के विचार भी लिए गए हैं, जिनमें सप्लाई चेन को बेहतर तरीके से मैनेज करने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। इसके अलावा, भविष्य के कारोबारों पर सप्लाई चेन मैनेजम...
Read More