Author Posts
उदयपुर

तीन दिवसीय मेवाड़ महोत्सव का आगाज कल, शाही ठाठ-बाट से निकलेगी गणगौर की सवारी, होंगे सांस्कृतिक आयोजन व प्रतियोगिताएं

उदयपुर, 3 अप्रेल। झीलों की नगरी उदयपुर में जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के साझे में तीन दिवसीय मेवाड़ समारोह का आगाज सोमवार 4 अप्रेल से होगा।  पर्यटन उपनिदेशक शिखा सक्सेना ने बताया कि मेवाड़ महोत्सव के प्रथम दिन 4 अप्रेल को घंटाघर से गणगौर घाट पर शाम 4 से 6 तक विभिन्न समाज की ओर से गणगौर सवारी एवं शाम 6 से 7 बजे तक बंशी घाट से गणगौर घाट तक गणगौर की शाही सवारी निकाली जाएगी। वहीं शाम 7 बजे से गणगौर घाट पर लोक कलाकारों की प्रस्तुति व आतिशबाजी का आयोजन होगा। दूसरे दिन 5 अप्रेल को गणगौर घाट पर शाम 7 बजे से सांस्कृतिक संध्या व विदेशी युगल की राजस्थानी वेशभूषा प्रतियोगिता तथा 4 से 6 अप्रेल तक गोगुंदा स्थित मेला ग्राउंड पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ विविध आयोजन होंगे। महोत्सव को भव्य व गौरवपूर्ण बनाएं-कलक्टर जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने राजस्थान की संस्कृति के साथ मेवाड़ के गौरव एवं लोक संस्क...

Read More
उदयपुर

इलेक्ट्रोपैथी बोर्ड से जुड़ी समस्याओं को कराएंगे दूर, कोरोना काल में इस पैथी कि डॉक्टरों की भूमिका भुलाई नहीं जा सकती : मंत्री मालवीया

उदयपुर, 3 अप्रेल। रोगों में उपचार के लिए अन्य पैथियों की तरह इलेक्ट्रोपैथी का भी अपना अहम योगदान है। इस पैथी का लाभ जनता को मिले, इसके लिए बनाए गए बोर्ड को गतिशील कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। यह कहना है राजस्थान सरकार के जल संसाधन मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया का। मालवीया रविवार को उदयपुर के प्रताप गौरव केंद्र के कुंभा सभागार में इलेक्ट्रोहोम्योपैथी चिकित्सा परिषद की ओर से आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। जिसमें देश भर से इलेक्ट्रापैथी के छह सौ से अधिक चिकित्सा विशेषज्ञों ने भाग लिया। जलसंसाधन मंत्री मालवीया ने कहा कि कोरोना काल में चिकित्सकों और चिकित्सा क्षेत्र में काम करने वाले कार्मिकों की सेवाओं को नहीं भुलाया जा सकता। इनमें इलेक्ट्रापैथी के चिकित्सक एवं कर्मचारी भी शामिल थे। जिन्होंने जगह—जगह नि:शुल्क कैम्प लगाकर रोगियों को दवाइयां वितरित की...

Read More
मावली

ईंटाली में पक्षियों के लिए बांधे परिंडे

ईंटाली। प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप शुरू होने के साथ ही ईन्टाली गांव में पक्षियों के पानी पीने के लिए परिंडे बांधे गए। इसमें पर्यावरण प्रेमी पंडित प्रेमशंकर पुष्करना, ललित नारायण आमेटा, राजेश पुष्करना,प्रकाश पुष्करना, मोहन प्रजापत, गोपाल पुष्करना आदि मौजूद रहे। इन्होंने परिंडे बांधकर नियमित पानी भरने का संकल्प लिया। ...

Read More
मावली

गौ माता का महाप्रयाण

उदयपुर। मावली तहसील के ईंण्टाली गांव में रेगर कॉलोनी वार्ड नंबर 6 में गौ माता का निधन हो गया जिसका सभी गौ भक्तों द्वारा विधि विधान से पूजन कर गौ माता को नम आंखों से विदाई दी गई जिसमें इंटाली गांव के उपसरपंच दिनेश नाथ योगी, शंकरलाल रेगर,जगदीश रेगर लालूराम रेगर,प्यारा लाल रेगर एवं समस्त गौ भक्त उपस्थित थे। गौ माता के निधन पर सभी गौ भक्तों द्वारा संकल्प लिया गया कि किसी भी गौ माता के निधन पर उसे खींच कर नहीं ले जाया जाएगा। उन्हें किसी साधन के साथ ही मुख्य स्थान तक पहुंचाया जाएगा। ...

Read More
चित्तौडगढ़

सांसद खेल महाकुंभ कबड्डी का प्रथम चरण अप्रैल माह में

          चित्तौड़गढ़. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दिशानिर्देशानुसार ग्रामीण प्रतिभाओ को आगे लाने के लिए चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी की पहल पर होने वाली सांसद खेल महाकुंभ कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन का प्रथम चरण अप्रैल माह में आयोजित होगा।       सांसद प्रवक्ता रघु शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दिशानिर्देशानुसार ग्रामीण प्रतिभाओ को आगे लाने के लिए चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी. जोशी की पहल पर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक मंडल में प्रत्येक पंचायत की टीम मंडल स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेगी और उक्त प्रतियोगिता की विजेता और उपविजेता टीम मई माह में चित्तौड़गढ़ मुख्यालय पर आयोजित होने वाले खेल महाकुंभ के द्वितीय चरण में भाग लेगी। प्रथम चरण में अप्रैल माह में लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर मंडल स्तरीय उक्त प्रतियोगिता आयोजित होगी वहां पर आयोजित वाली ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

नवाह्नपारायण रामायण पाठः राम जन्मोत्सव का किया पाठ

फतहनगर। प्रभु प्रेरणा एवं पाठकों की सहभागिता से हनुमान मंदिर (भुरदासजी का कुआँ) पर 2अप्रेल से 10 अप्रेल 2022 तक प्रतिदिन प्रातः 07 से 11 बजे तक आयोजित किये जा रहे नवाह्नपारायण रामायण पाठ के दूसरे दिन आज रविवार को राम जन्मोत्सव का हर्षाेल्लास से पाठ किया गया जिसमें नगर के गणमान्य पुरुष एवं महिला पाठकों ने सामुहिक रूप में एक साथ बैठकर पाठ का लाभ प्राप्त किया। पूजन, आव्हान सुबोध पाराशर एवं नारायण तिवारी द्वारा मंत्रोच्चार के साथ करवाया गया। मुख्य व्यासपीठ से आज मानस पाठक मनोहरलाल काबरा के सस्वर, तल्लीनता एवं लय ने सभी को रामजन्म उत्सव प्रसङ्ग में बांधे रखा। आरती रोशनदास द्वारा की गई। द्वितीय दिन के विश्राम के बाद रामायण एवं हनुमान की महा आरती की गई एवं सभी को प्रसाद वितरण किया गया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श आज

फतहनगर । पतंजलि आरोग्य केंद्र फतहनगर नया बाजार में आज प्रातः 9:00 बजे से 1:00 बजे तक पतंजलि से दीक्षित चिकित्सक द्वारा चिकित्सा एवं निःशुल्क परामर्श प्रदान किया जाएगा । चिकित्सा एवं परामर्श के लिए प्रत्येक रविवार पर चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे । ऑन कॉल महिला चिकित्सक की उपलब्धता भी सुनिश्चित की गयी हैं । अधिक जानकारी के लिए 9784 060 852 पर संपर्क किया जा सकता है ।

Read More
मावली

नव वर्ष शोभायात्रा में उमड़ा जन सैलाब, घर घर से हुई पुष्प वर्षा…

मावली, 2 अप्रैल। उपखंड मुख्यालय पर शनिवार को भारतीय नव वर्ष संवत्सर पर भव्य हिन्दू संगम एवं शोभायात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा वंही जगह जगह लोगों ने पुष्पवर्षा करते हुए भव्य स्वागत किया। दोपहर 2 बजे से मावली गांव रावला चौक स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर से भव्य शोभायात्रा वाहन रैली के रूप में शुरु हूई जिसमे करीब 250 दुपहिया व 250 से अधिक चौपहिया वाहन शामिल थे। वाहन रैली मावली गांव सदर बाजार, होलिथड़ा,सोनी मोहल्ला, कुम्हार मोहल्ला, मुस्लिम मोहल्ला,तहसील रोड़, मावली चौराहा,उदयपुर रोड़ होते हुए गायत्रीनगर स्थित ओम्कारेश्वर महादेव मंदिर पंहुची जंहा महिलाओं की कलश यात्रा भी वाहन रैली के साथ जुड़कर भव्य शोभायात्रा के रूप में बदल गई। शोभायात्रा यंहा से कलशयात्रा के रूप में पुनः गायत्रीनगर से प्रारंभ हुई जो उदयपुर रोड होते हुए मावली चौराहा, सदरबाजार स्टेशन रोड होते हुए पुराने बस स्टैंड स्थित गुरु आश्रम ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

सिंयाल के निधन पर विधायक की शोक संवेदना,उठावणा आज

फतहनगर। श्री वर्द्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ,फतहनगर के स्तंभ एवं पावनधाम संस्थान के पूर्व महामंत्री श्री पूरणमलजी सिंयाल का ह्दयाघात से आकस्मिक निधन के बाद मावली विधायक धर्मनारायण जोशी ने भी उनके निवास पर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत सिंयाल के योगदान को याद करते हुए परिजनों को ढाढस बंधाया। इस दौरान कल्याणसिंह पोखरना,पावनधाम कोषाध्यक्ष बाबुलाल उनिया,पारसमल बापना,बापूलाल लोढ़ा आदि भी उपस्थित थे। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार आज दोपहर बाद 3.15 बजे पावनधाम परिसर में उठावणे का कार्यक्रम रखा गया है। ...

Read More
उदयपुर

अब चिरंजीवी योजना में पॉलिसी एक्टिव नहीं होने पर भी मिल सकेगा योजना का लाभ

राज्य सरकार ने जिला कलेक्टरों को किया गया अधिकृत उदयपुर, 1 अप्रैल प्रदेश के आमजन को सरकारी एवम् निजी अस्पतालों में निशुल्क उपचार उपलब्ध कराने वाली राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का दायरा अब और बढ़ा दिया गया है। पहले जहा इस योजना का लाभ उठाने के लिए पॉलिसी के एक्टिव होने की अनिवार्यता थी वही अब आपात स्थिति में पॉलिसी एक्टिव नही होने की स्थिति में योजना का लाभ देने हेतु जिला कलेक्टर को अधिकृत किया गया है। माननीय मुख्यमंत्री द्वारा बजट घोषणा के दौरान इस योजना के संबंध में यह घोषणा की गई थी की कोई भी असहाय अथवा निराश्रित परिवार इस योजना के लाभ से वंचित न रह जाए यह सुनिश्चित करने की दृष्टि से जिला कलेक्टरों को अधिकृत किया जाएगा जो की ऐसे मरीज जिनकी चिरंजीवी पॉलिसी एक्टिव न होने पर भी उनका निशुल्क उपचार करने के लिए संबंधित चिकित्सालय को न...

Read More
उदयपुर

जिला स्तरीय जनसुनवाई में साकार हुआ सुशासन का संकल्प: कलक्टर ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनसुनवाई से मिली आमजन को राहत

उदयपुर, 1 अप्रेल। कलक्टर ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई और सतर्कता समिति की बैठक आयोजित हुई। कलक्ट्रेट स्थित राजस्थान संपर्क आईटी केन्द्र में आयोजित जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं के निस्तारण के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता नजर आई। राजस्थान संपर्क पोर्टल, सीएम हेल्पलाइन-181 पर दर्ज परिवादों के निस्तारण के दौरान उदयपुर शहर से लेकर जिले के विभिन्न दूर-दराज के गांवों से आए ग्रामीणों की समस्याओं को कलक्टर ताराचंद मीणा ने धैर्यपूर्वक सुना और जिस भी प्रकरण में विभागीय अधिकारियों की लापरवाही नजर आई, वहां सख्ती बरतने के निर्देश दिए। लगभग तीन घंटे तक चली जनसुनवाई के दौरान कलक्टर ने दो दर्जन से ज्यादा प्रकरणों को सुना और जनता से जुड़ी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलचंद मीणा भी जनसुनवाई में शामिल हु...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर स्वर्णकार समाज की महिलाओं ने मनाया फागोत्सव

फतहनगर। स्वर्णकार समाज महिला मंडल की ओर से फाग महोत्सव धूमधाम के साथ स्वर्णकार समाज भवन में मनाया गया। समाज की सभी महिलाएं फागणिया पहन कर आई। कृष्ण और राधा की झांकी बनाई गई तथा राधा-कृष्ण के डांस की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। महिला स्वर्णकार समाज अध्यक्ष सीमा सोनी, पूर्व अध्यक्ष नम्रता सोनी आदि के नेतृत्व में सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर फागोत्सव का आनंद लिया। उक्त जानकारी हरीश सोनी ने दी। ...

Read More
मावली

उपखण्ड स्तर पर 55 जनों का किया कोरोना वॉरियर्स सम्मान

फतहनगर। कोरोना काल के दौरान कोरोना वॉरियर्स के रूप में सराहनीय सेवाओं के लिए पांचवे चरण में शुक्रवार को 55 जनों का उपखण्ड स्तर पर मावली उपखण्ड परिसर स्थित सभागार में एक समारोह का आयोजन कर सम्मान किया गया। दोपहर एक बजे मावली उपखण्ड परिसर में आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में उपखण्ड अधिकारी श्रवणसिंह राठौड़,तहसीलदार रतनलाल कुमावत,मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार,नायब तहसीलदार मावली नंदलाल मेघवाल,ब्लॉक मु.चि.अधिकारी डॉ.मनोहरसिंह,महिला एवं बाल विकास अधिकारी आशा देवनानी आदि अधिकारियों ने इन कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रेमशंकर,योगेश पालीवाल एवं मांगीलाल गुर्जर ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। आभार महेन्द्रसिंह ने ज्ञापित किया। सम्मानित होने वालों में पंचायत प्रांरभिक शिक्षा अधिकारी,शिक्षा विभाग के अन्य ...

Read More
देश प्रदेश

अफीम तौल अब 25 की बजाय 13 अप्रेल से होगा प्रारंभ

सांसद सी.पी.जोशी व सुधीर गुप्ता की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, वित्तराज्य मंत्री पंकज चौधरी व राजस्व विभाग के अधिकारीयों से मीटिंग के बाद आया निर्णयनई दिल्ली. भारत सरकार के द्वारा अफीम उत्पादक किसानों को राहत प्रदान करते हुये उनकी तैयार फसल के लिये तौल का कार्य अब 13 अप्रेल से ही प्रारंभ हो जायेगा। चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी तथा मन्दसौर सांसद सुधीर गुप्ता ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण, वित्तराज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी तथा राजस्व व नारकोटिक्स विभाग के अधिकारीयों के साथ बैठक की, जिसके उपरान्त निर्णय लिया गया की अफीम का तौल कार्य अब पहले से निर्धारित 25 अप्रेल की बजाय अब 13 अप्रेल से ही प्रारंभ हो जायेगा।अफीम तौल के 13 अप्रेल से प्रारंभ हो जाने से किसानों को अफीम की फसल के भंण्डारण व उनकी संभाल में आ रही परेशानियों से राहत मिलेगी। इसी प्रकार सी.पी.एस. ...

Read More
देश प्रदेश

फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री ने राजस्थान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उधमियों को किया सम्मानित

टाइम्स पावर आइकन्स 2022 ने राजस्थान के स्प्रिट ऑफ आइकन का जश्न मनायाजयपुर, 01 अप्रैल 2022: युवा पीढ़ी के आइडियल (प्रेरणा देने वाले) लीडर्स को उनके द्वारा किये जा रहे उत्कृष्ट कार्य और सर्वोत्म योगदान की सराहना करते हुए प्रोत्साहित करने के लिए टाइम्स पावर आइकन्स 2022 राजस्थान ने क्रेडाई राजस्थान, एकमे और रीन्यू पावर के सहयोग से गुरुवार को राजस्थान के स्प्रिट ऑफ आइकन का जश्न मनाया, जो राज्य की अर्थव्यवस्था में योगदान देने के साथ ही प्रदेश में प्रभावशाली सामाजिक  योगदान दे रहे हैं।इस आयोजन को आरआरईसीएल, हॉप इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और फोर्टी वुमन विंग का समर्थन प्राप्त था। कार्यक्रम उस वक्त अपनी चरम सीमा पर पहुंच गया जब भारतीय फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री, जो इस कार्यक्रम में ग्रेस ऑफ ऑनर थीं और कैबिनेट मंत्री, प्रताप सिंह खाचरियावास जैसी हस्तियों की उपस्थिति के बीच विजेताओं की घोषणा की गई।डॉ. सुबोध...

Read More
फतहनगर - सनवाड

रंग तेरस पर फतहनगर में फागोत्सव की रही धूम

फतहनगर। रंग तेरस के अवसर पर पालिका क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर फागोत्सव की धूम रही। सनवाड़ के चारभुजा मंदिर पर फाग का आयोजन किया गया जिसमें नगरवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया तथा फाग का आनंद उठाया। इसी तरह से फतहनगर में हिमाड़िया बावजी के स्थानक पर 221 किलो की पकौड़ी का प्रसा वितरण किया गया। यहां हिमाड़िया बावजी का विशिष्ट श्रृंगार किया गया। इसी प्रकार से सिद्ध हनुमान मंदिर एवं इंदिरा कॉलोनी स्थित मंशापूर्ण महादेव मंदिर पर फागोत्सव का आयोजन किया गया। ...

Read More
उदयपुर

भ्रष्टाचारियों पर लगाम के लिए प्रधानमंत्री को ज्ञापन

फतहनगर। फॉस्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी ईन्टाली एवं नेशनल फास्टर कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में जिला कलेक्टर माध्यम से प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति को भ्रष्टाचार निरोधक विधेयक को पारित कराने के लिए ज्ञापन भेजा गया। नेशनल को-ऑर्डिनेटर एवं फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार भारत में भ्रष्टाचार विकास की एक अवरूद्ध दीवार को खत्म करने को लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनो का समुह नेशनल फास्टर कमेटी द्वारा ई-वेबीनार डिजिटल माध्यम द्वारा गत दिनों आयोजित की गई थी जिसमें विशेषज्ञों के मंथन एवं सैद्धांतिक परिवर्तन के लिए भारत से भ्रष्टाचार मुक्त के लिए विधेयक को लोकसभा एवं राज्यसभा में पारित कराने का आग्रह किया गया। जिला कलक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपने के दौरान गिरीराज माली, जिलाअध्यक्ष शाखा उदयपुर, राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा फोरम नई दिल्ली एवं उषा शर्मा सामाजिक कार्यकर्ता उदयपुर आदि उपस्...

Read More
उदयपुर

बाला साहब देवरस स्मृति व्याख्यानमाला: विश्वकल्याण का भाव ही भारत का मूल विचार- भैय्याजी जोशी

उदयपुर, (विजय प्रकाश विप्लवी) । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरकार्यवाह व अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश जोशी उपाख्य भैय्याजी जोशी ने कहा कि विश्वकल्याण का भाव ही भारत का मूल विचार है और अब भारत कोई सामर्थ्यशाली बनने से कोई रोक नहीं सकता। वे गुरुवार शाम यहां सेवा भारती चिकित्सालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तृतीय सरसंघचालक बाला साहब देवरस की स्मृति में आयोजित व्याख्यानमाला को मुख्य वक्ता के रुप में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विश्व का मानवता, धर्म व आध्यात्म के क्षैत्र में मार्गदर्शन भारत का दायित्व है, यदि भारत में धर्म सुरक्षित नहीं रहा तो विश्व में कहीं धर्म सुरक्षित नहीं रहेगा। जोशी ने कहा कि शक्तिशाली, सामर्थ्य सम्पन्न समाज के निर्माण से संस्कृति, मूल्य व धर्म की रक्षा होगी, इसके लिये समाज को अज्ञानता से बाहर निकालकर उदासीनता व स्वकेन्द्रित भाव से ...

Read More
देश प्रदेश

गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला का निधन

जयपुर। (भाषा) गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के नेता रहे कर्नल सेवानिवृत्त किरोड़ी सिंह बैंसला का बृहस्पतिवार को यहां निधन हो गया। बैंसला (84) कई दिनों से बीमार चल रहे थे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यपाल कलराज मिश्र व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बैंसला के निधन पर शोक जताते हुए कहा है कि देशसेवा व गुर्जर समाज के लिए उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के तबियत बिगड़ने पर उन्हें यहां एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को उनके हिंडौन के पास मुंडिया गांव में किया जाएगा। बैंसला के परिवार में तीन बेटे व एक बेटी है। उनके पार्थिव शरीर को बृहस्पतिवार को यहां अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया। पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित कई नेताओं ने वहां पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उल्लेखनीय है कि बैंसल...

Read More
चित्तौडगढ़

सारस्वत ब्राह्मण समाज सेवा संस्थान चितौड़गढ़ का होली मिलन समारोह संपन्न

चितौड़गढ़। सारस्वत ब्राह्मण समाज सेवा संस्थान चितौड़गढ़ द्वारा रंग तेरस के पावन पर्व श्री खरडेश्वर महादेव मंदिर परिसर में होली मिलन समारोह संपन्न हुआ। जानकारी देते हुए संस्थान सचिव ओम प्रकाश जोशी ने बताया कि समाज के व्यक्तियों के लिए कुर्सी रेस और साफा बांधो प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें महिलाओं की कुर्सी रेस में प्रथम श्रीमती विजेता व्यास, पुरुष वर्ग में अभिषेक ओझा, बच्चों की कुर्सी रेस में देवेश व्यास रहे। साफा बांधो प्रतियोगिता में प्रथम गिरधारी लाल ओझा रहे। इस कार्यक्रम में 200 व्यक्तियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निर्मल जोशी आर्केटेक भीलवाड़ा थे। अध्यक्षता संस्थान अध्यक्ष महेंद्र कुमार जोशी ने की। सांसद सीपी जोशी ने भी ऑनलाइन माध्यम के द्वारा दिल्ली से संदेश प्रेषित किया व राष्ट्र ओर समाज के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का परिचय एवं भाव...

Read More