मोटर विहीन पनघट पर हैंडपंप लगाकर समस्या समाधान का भी आग्रह।

फतहनगर। पालिका क्षेत्र के वार्ड 19 के निवर्तमान पार्षद विनोद धर्मावत के नेतृत्व में क्षेत्र वासियों ने सोमवार को नगर पालिका प्रशासक उपखंड अधिकारी रमेश चंद्र सिरवी को एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के जरिए उपखंड अधिकारी को बताया कि फतेहनगर में चंगेड़ी चौराहा से सरदार पटेल स्टेडियम की मुख्य सड़क अत्यंत क्षतिग्रस्त है। पिछले 1 वर्ष से नगर पालिका प्रशासन को कहा जा रहा था लेकिन स्थानीय प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। चूंकि मुख्य सड़क होने से आवागमन ज्यादा रहता है तथा इससे दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है। पालिका क्षेत्र के लिए टेंडर व वर्क आर्डर कर रखे हैं। इसके अलावा दो पनघट पर दो वर्ष से मोटर नहीं है। गर्मी के मौसम में दोनों पर हैंडपंप के निर्देश का आग्रह किया है। रेलवे पटरी के पास नाला बना हुआ है जिसकी हर माह सफाई आवश्यक है। इसके लिए भी नगर पालिका प्रशासन को पाबंद करवाया जाए। क्षेत्र वासियों के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन देने वालों में पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश सोनी, भाविन जैन, शैलेश मीना सहित अन्य लोग शामिल थे।
