आमेट(मुबारिक अजनबी)। भारत विकास परिषद शाखा आमेट द्वारा बुधवार को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दो व्हील चैयर,एक स्ट्रेचर,एक नेबूलाइजर,दो आक्सी मीटर एवं मास्क भेंट किये गये। आंथिंक सहयोग महेश ग्रेनाइटस् के डायरेक्टर विष्णु गोपाल सोमानी,संयुक्त सचिव भारत विकास परिषद राजस्थान मध्य प्रान्त का रहा। इस अवसर पर एसडीएम निशा सहारण,तहसीलदार भागीरथ सिह,ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डां.सीपी सूर्या,परिषद अध्यक्ष दिनेश सरणोत,राजस्थान मध्य प्रांतीय सदस्य विष्णु गोपाल,सोमानी,सचिव मदन लाल पुरोहित,सत्यनारायण,दिनेश शर्मा,राजेंद्र चैधरी,महेंद्र जैन,अशोक दक,पवन माहेश्वरी,विनोद शर्मा,अनिल मुंनोत,मुकेश सिरोया, ललित शर्मा,खुब चन्द झंवर,राजकुमार शर्मा, अनिल जैन,दीपक मेवाडा एवं चिकित्सा कर्मी उपस्थित थे। ...
Read MoreCategory: देश प्रदेश
आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित किया जाएगा एआईसीटीई ट्रेनिंग एंड लर्निंग (एटीएएल) एकेडमी द्वारा प्रायोजित निशुल्क फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम’डिजिटल मार्केटिंग’ पर होने वाले प्रोग्राम के लिए किए गए आवेदन आमंत्रित
26 से 30 जुलाई 2021 तक आयोजित किया जाएगा यह पांच दिवसीय निशुल्क प्रोग्राम200 फैकल्टी मेम्बर्स व रिसर्च स्कॉलर को दी जाएगी ट्रेनिंग, देशभर से प्राप्त हुए 130 फैकल्टी मेम्बर्स के आवेदनजयपुर, कोविड-19 की वजह से ऑनलाइन यूजर्स की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है, जिससे डिजिटल मार्केटिंग का महत्व बढ़ा है। बाजार की बढ़ती मांग और डिजिटल मार्केटिंग के प्रशिक्षण की आवश्यकता को देखते हुए आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी की ओर से जल्द ही पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है। 'डिजिटल मार्केटिंग' विषय पर एआईसीटीई ट्रेनिंग एंड लर्निंग (एटीएएल) एकेडमी द्वारा प्रायोजित यह प्रोग्राम 26 से 30 जुलाई 2021 तक आयोजित किया जाएगा। यह प्रोग्राम सेंटर फॉर इनक्यूबेशन, इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप (सीआईआईई) द्वारा आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी में वर्चुअली आयोजित होने जा रहा है। इसमें एआईसीटीई द्वारा मान्यता...
Read Moreजयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोरोना रोगियों के इलाज एवं जांच में निजी अस्पतालों, लैब और दवा दुकानदारों द्वारा निर्धारित दरों से अधिक पैसे वसूलने की घटनाओं पर तुरंत संज्ञान लेकर सख्त कार्रवाई करें। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में कोरोना की तीसरी संभावित लहर का सामना करने की प्रभावी रणनीति तैयार की जाए। चिकित्सा विशेषज्ञ थर्ड वेव में बच्चों के अधिक प्रभावित होने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं।ऐसे में इसके प्रबंधन में कोई कसर नहीं छोड़नी है
Read Moreवल्लभनगर. विधिक सेवा समिति न्यायालय वल्लभनगर एवं फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी ईन्टाली उदयपुर के संयुक्त तत्वाधान में घर बैठे प्रतिभाओं को डिजिटल माध्यम से नेशनल गोल्ड टैलेंट भाषण प्रतियोगिता का आयोजन सोशल मीडिया से 26 मई को आयोजित होगी। कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर एवं फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार कोरानाकाल में घर बैठे प्रतिभाओं को एक राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भाषण प्रतियोगिता का विषय कोरोना हारेगा, भारत जीतेगा पर प्रतिभागी घर बैठे भाषण का मोबाइल में रिकॉर्ड कर नेशनल भाषण प्रतियोगिता व्हाट्सएप को ग्रुप पर प्रेषित / शेयर कर भाग ले सकें। डिजिटल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायाधीश महोदय महेन्द्र कुमार टांक , वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट वल्लभनगर डिजिटल माध्यम से भुमिका निभाएंगे। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि क्षेत्रीय वन अधिकारी भीण्ड...
Read Moreईंटाली। उदयपुर जिले की मावली तहसील की ईन्टाली ग्राम पंचायत में फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी एवं श्रीकल्याणेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा भारतीय कल्चर फैशन शो कार्यक्रम सोशल मीडिया से संपन्न हुआ 19 प्रतिभागियों ने प्लैटिनम स्थान पर बाजिमारी। फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार भारतीय संस्कृति संरक्षण एवं अभिवृत्ति हेतु घर बैठे प्रतिभागियों को इंडियन कल्चर फैशन शो का सोशल मीडिया ग्रुप से आयोजन में कार्यक्रम की अध्यक्षता बसंत कुमार त्रिपाठी ने की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोज समदानी पदेन पंचायती प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी थे, विशिष्ट अतिथि डॉ. मनीष कुमार चिकित्सा प्रभारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ईन्टाली थे , कार्यक्रम संयोजक डॉ ओम प्रकाश किराड़ के अनुसार इंडियन कल्चर प्लैटिनम शिरोमणि सम्मान में रेवाड़ी हरियाणा से दिव्या सिंह, भिलाई छत्तीसगढ़ प्रकाश कुमार, आनंद गुजरात से हेतवी दि...
Read Moreरेलमगरा(देवीलाल गर्ग) राजसमंद सांसद दिया कुमारी ने कोरोना महामारी से निजात पाने हेतु रेलमंगरा उपखंड के धनेरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ऑक्सीजन कंस्ट्रक्टर मशीन उपलब्ध करवाई। इस अवसर पर पूर्व जिला प्रमुख नंदलाल सिंघवी, मंडल अध्यक्ष चतरसिंह राजावत, पूर्व सरपंच दिलीप मंडोवरा, पूर्व सरपंच भंवरलाल जटिया, मोहन दान चारण, सुरेश पूर्बिया, श्यामलाल गर्ग, सरपंच प्रतिनिधि अजय खटीक, उप सरपंच पति शंकरलाल, महेंद्र सिंह आदि ने चिकित्सक अजरुदीन एवं उनके स्टॉफ का सम्मान कर ऑक्सीजन मशीन सौंपी। ...
Read More(विशेषज्ञों ने किया मंथन ई वेबीनार) ईंटाली। उदयपुर जिले की मावली तहसील में ईन्टाली ग्राम पंचायत में फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी ईन्टाली उदयपुर द्वारा ई वेबीनार मैं ऑक्सीजन बैंक निर्माण पर विशेषज्ञों ने किया मंथन से कई नए आयामों का हुआ सर्जन। राष्ट्रीय ई वेबीनार के कोऑर्डिनेटर एवं फास्टर के निर्देशक ललित नारायण आमेटा हाल ही में राष्ट्रीय महामारी में ऑक्सीजन की मारामारी को देखते हुए ऑक्सीजन बैंक निर्माण पर विशेषज्ञों का ई वेबीनार के आयोजन किया । इसमें डिजिटल हरित क्रांति के नये आयाम, घर में पोषक वाटिका निर्माण एवं घर में इत्र वाटिका का सफल प्रयोग का प्रदर्शन और विद्यालय में फुलवारी एवं किचन गार्डन के निर्माण के कई नए तथ्य निकले , कार्यक्रम का संचालन पक्षी एवं प्रकृति प्रेमी हितेश श्रीमाल (झाड़ोल, सराडा )के अनुसार ई वेबीनार कार्यक्रम की अध्यक्षता बसंत कुमार त्रिपाठी ने की कार्यक्रम के मु...
Read Moreकोरोना से संबंधित दवाइयां बिना बिल एवं लाइसेंस के बेचने पर चौमू के दो बड़े अस्पतालों पर कार्रवाई
जयपुर। कोरोना के उपचार में काम आने वाली दवाइयों की अनियमित बिक्री पर औषधि नियंत्रण संगठन की सख्ती एवं जांच को देखते हुए कई अस्पतालों एवं मेडिकल स्टोर पर औषधियों का विक्रय रिकॉर्ड गायब मिला जिससे कि मरीजों से दवाओं के वसूले गए दावों की जांच ना की जा सके। औषधि नियंत्रक राजाराम शर्मा ने बताया कि रविवार को चौमू के दो बड़े अस्पताल, चौमू महिला एवं आई हॉस्पिटल तथा सिद्धिविनायक हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर की जांच औषधि नियंत्रण अधिकारियों की टीम द्वारा की गई जिसमें मुख्य अनियमितता सामने आई कि दोनों ही अस्पतालों द्वारा मरीजों को बिल जारी नहीं किए जा रहे थे ना ही औषधियों का रिकॉर्ड संधारित किया जा रहा था तथा दोनों ही अस्पतालों में शेड्यूल एच1 औषधियों के रिकॉर्ड भी संधारित नहीं पाए गए। श्री शर्मा ने बताया कि सिद्धि विनायक हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर में औषधि ऑक्सीटॉसिन के विक्रय में अनियमितताए...
Read Moreभोपाल . प्रदेश से कोरोना को पूरी तरह समाप्त करने के लिए सभी को मिलकर पूरी क्षमता से काम करना होगा। यह बात मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी में आयोजित समीक्षा बैठक में कही। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वार्ड एवं गाँव को जागरूक करना होगा। इसके लिए गाँव एवं वार्ड स्तर पर बनी क्राइसिस मैनेजमेंट समिति के सदस्य लोगों को निरंतर जागरूक करने का काम करें। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक सेंपलिंग और टेस्टिंग की जाये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य लोगों को योग और प्राणायाम के लिए प्रेरित करें। साथ ही गाँव में किसी को भी सर्दी, जुकाम, बुखार हो तो उसे तुरंत जाँच एवं उपचार के लिए कोविड सेंटर या अस्पताल भिजवाना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों के घरों को माइक्रो कंटेंनमेंट बनाया जाए और यह सुनिश्च...
Read Moreजयपुर, 23 मई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में शनिवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में जन अनुशासन लॉकडाउन को 15 दिन और बढ़ाने के लिए दिए गए सुझाव के मद्देनजर प्रदेश में 24 मई से 8 जून तक त्रि-स्तरीय जन अनुशासन लॉकडाउन की गाइडलाइन जारी की गई है। मंत्रिपरिषद ने पॉजिटिव केस की संख्या में कुछ कमी आने के बावजूद संक्रमण एवं मृत्यु दर तथा अस्पतालों पर अत्यधिक दबाव होने के कारण लॉकडाउन जैसे सख्त कदमों को जारी रखने का सुझाव दिया था। त्रि-स्तरीय जन अनुशासन लॉकडाउन के तहत परिवार, वार्ड, ग्राम, शहर एवं राज्य स्तर पर सामाजिक व्यवहार में कोविड प्रोटोकॉल के अनुरूप बदलाव लाने की अपेक्षा की गई है। प्रथम स्तर पर पारिवारिक जिम्मेदारी समझते हुए लोगों को कुछ समय के लिए बाहरी व्यक्तियों का घर में प्रवेश रोकना होगा। अतिआवश्यक होने पर खुले स्थान पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मिला जा सकता है, ताकि पर...
Read Moreनई दिल्ली. सशस्त्र बलों ने चक्रवाती तूफान यास के प्रभाव से निपटने के लिए तैयारी शुरू कर दी हैं। इस तूफान के बुधवार, 26 मई, 2021 को पूर्वी तट पर पहुंचने की संभावना है। भारतीय वायुसेना के 15 मालवाहक विमानों ने जामनगर, वाराणसी, पटना और एर्नाकुलम से राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के 950 कर्मियों और 70 टन सामग्री को कोलकाता, भुवनेश्वर और पोर्टब्लेयर पहुंचाया है। 16 विमान और 26 हेलिकॉप्टर तत्काल तैनाती के लिए तैयार रखे गए हैं। भारतीय नौसेना, जो पश्चिमी तट पर मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) तथा बचाव अभियान से निपटी ही थी, ने मानवीय सहायता और आपदा राहत की दस खेप भुवनेश्वर और कोलकाता भेजी हैं। पांच खेप पोर्टब्लेयर पर तैयार रखी गई हैं। पूर्वी कमान और अंडमान-निकोबार कमान के आठ पोत राहत पहुंचाने के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। चार गोताखोर और दस बाढ राहत टुकडियां कोलकाता, भुवनेश्वर और चिल्का में तैनात की गई ...
Read Moreफतहनगर। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार, रविवार की शाम अखिल भारतीय प्रभाव आधारित मौसम चेतावनी बुलेटिन जारी किया है। मौसम विभाग द्वारा जारी इस बुलेटिन के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा 5 डिग्री उत्तर 80 डिग्री पूर्व, 10 डिग्री उत्तर 85 डिग्री पूर्व, 13 डिग्री उत्तर 90 डिग्री पूर्व से लगातार गुजर रही है। पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक सुस्पष्ट कम दबाव का क्षेत्र पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक विक्षोभ में केंद्रीभूत हो गया है और आज 23 मई, 2021 को 1130 बजे पोर्ट ब्लेयर (अंडमान द्वीपसमूह) से लगभग 560 किमी उत्तर उत्तर पश्चिम, पारादीप (ओडिशा) के 590 किमी पूर्व दक्षिण पूर्व, बालासोर (ओडिशा) के 690 किमी दक्षिण दक्षिण पूर्व तथा दीघा (पश्चिम बंगाल) के 670 किमी दक्षिण दक्षिण पूर्व के निकट अक्षांश 16.1 डिग्री उत्तर तथा देशांतर 90.2 ...
Read Moreराज्य मंत्रिपरिषद की बैठक:कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए जन अनुशासन लॉकडाउन बढ़ाने का सुझाव
जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रदेश में कोरोना संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण एवं सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए जन अनुशासन को व्यापक रूप देने पर बल दिया गया। पॉजिटिव केस की संख्या में कुछ कमी होने के बावजूद अभी संक्रमण दर 15 प्रतिशत से अधिक होने तथा मृत्यु दर भी अधिक होने के कारण लॉकडाउन जैसे सख्त कदमों को जारी रखने पर विचार विमर्श किया गया। मंत्रिपरिषद ने संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए प्रदेश में जन अनुशासन लॉकडाउन को 24 मई से 15 दिन और आगे बढ़ाने का सुझाव दिया। बैठक में बताया गया कि चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार दूसरी लहर का खतरा अभी टला नहीं है। अस्पताल और चिकित्सा संसाधन अभी भी मरीजों के दबाव का सामना कर रहे हैं। दूसरे देशों के अनुभव बताते हैं कि संक्रमण की दूसरी और तीसरी लहर में ज्यादा अंतर ...
Read Moreचित्तौड़गढ़ 21 मई/कोरोना महामारी के दौरान कई परिवारों ने अपने परिवार के महत्वपूर्ण सदस्य को खोया है। इस संकट की घड़ी में सरकार को उनकी आर्थिक सहायता करनी चाहिए। उपरोक्त मांग सांसद सी.पी.जोशी ने राजस्थान सरकार से की है। सांसद जोशी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से कोरोना महामारी में कोरोना से मृतक के परिवार को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए उनके आश्रित को 2 लाख रुपए मांग की है। सांसद जोशी ने कहा की आप संकट के समय विभिन्न निर्णयों से आमजनता को राहत देने का प्रयास कर रहे है। इसी प्रकार आर्थिक सहायता देने से उस परिवार को इस दुखद घड़ी में कुछ राहत एवं संबल मिलेगा। मध्यप्रदेष सरकार भी वहां कोरोना पिडित परिवारो को जिनके परिवार में जनहानी हुई है उनको सरकार की तरफ से सहायता कर रही है तो राजस्थान सरकार भी इस दिषा में निर्णय करे ताकि इस संकट के समय में लोगो को राहत मिल जाए। ...
Read Moreजयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार व हरियाणा के पूर्व राज्यपाल श्री जगन्नाथ पहाड़िया का गुरूवार को गुरूग्राम के सैक्टर-32 स्थित मोक्ष धाम में अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर उनके पुत्र श्री ओम पहाड़िया ने उनको मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के समय पूर्व मुख्यमंत्री की दोनों बेटियां सुश्री शिवानी और हिमानी, उनके पौत्र श्री अर्जुन पहाड़िया सहित परिवार के अन्य सदस्यों के अतिरिक्त राजस्थान सरकार की ओर से प्रदेश के पर्यटन मंत्री के विशेषाधिकारी श्री छतरपाल यादव भी उपस्थित थे। 89 वर्षीय श्री पहाड़िया का निधन बुधवार की रात 11 बजे गुरूग्राम के पार्क अस्पताल में कोरोना के कारण हुआ। श्री पहाड़िया की पत्नी एवं पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीमती शांति पहाड़िया का भी अस्पताल में ईलाज चल रहा है। राजस्थान के राज्यपाल श्री कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत एवं सूचना एवं जनसम्पर्क मंत्री ...
Read Moreनई दिल्ली.प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राज्य तथा जिलों के अधिकारियों के साथ कोविड-19 की स्थिति पर बातचीत की। बातचीत के दौरान अधिकारियों नें कोविड के विरुद्ध लड़ाई में प्रधानमंत्री के नेतृत्व के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को अपने-अपने जिलों में कोविड-19 की स्थिति में सुधार की जानकारी दी। अधिकारियों ने रियल टाइम मॉनिटरिंग तथा क्षमता सृजन में टेक्नोलॉजी के उपयोग के बारे में अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को अपने जिलों में जन भागीदारी और जागरूकता के बारे में उठाए गए कदमों की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने सभी से महामारी से लड़ने में संपूर्ण संकल्प सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस ने काम को अधिक मांग वाला और चुनौतीपूर्ण बना दिया है। नई चुनौतियों के बीच नई रणनीतियों और नए समाधान...
Read Moreदालों के विक्रेताओं, मिल मालिकों, व्यापारियों एवं आयातको को करनी होगी स्टॉक की घोषणा-शासन सचिव
जयपुर। दालों की कीमतों में वृद्धि होने की आशंका को मध्य नजर रखते हुए खाद्य विभाग ने संभावित जमाखोरी को रोकने के लिए व्यापारियों को दाल के स्टॉक की घोषणा करने का आदेश जारी कर दिया है।खाद्य सचिव श्री नवीन जैन ने बताया कि आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत जारी राजस्थान व्यापारिक वस्तु (अनुज्ञापन एवं नियंत्रण) आदेश 1980 के अनुसूची २ में संशोधन करते हुए अनुसूची में साबुत या दली हुई दालें यथा उड़द, मूंग, अरहर, मसूर, मौठ, लोबिया राजमा, चना, मटर एवं अन्य दालों को जोड़ा गया है।अंतिम स्टॉक की घोषणा 21 मई तक देनी होंगीशासन सचिव ने बताया कि दालों के विक्रेताओं मिल मालिकों व्यापारियों एवं आयातकों को 20 मई की सांय तक उपलब्ध दाल के वास्तविक अंतिम स्टॉक की घोषणा 21 मई तक देनी होगी। उन्होंने बताया कि दालों के सभी डीलरों को निर्धारित प्रपत्र में स्टॉक रजिस्टर का संधारण करना होगा। स्टॉक की साप्ताहिक सूचना...
Read Moreमुख्यमंत्री द्वारा राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री, हरियाणा व बिहार के पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री जगन्नाथ पहाड़िया के निधन पर संवेदना,श्री पहाड़िया का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है- मुख्यमंत्री
जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री, हरियाणा व बिहार के पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे श्री जगन्नाथ पहाड़िया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया है। मुख्यमंत्री श्री गहलोत ने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री जगन्नाथ पहाड़िया जी के निधन की खबर बेहद दुखद है। श्री पहाड़िया हमारे बीच से कोविड की वजह से चले गए, उनके निधन से मुझे बेहद आघात पहुंचा है। श्री पहाड़िया ने मुख्यमंत्री के रूप में, राज्यपाल के रूप में, केंद्रीय मंत्री के रूप में लम्बे समय तक देश की सेवा की। वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे। उनका सदैव मेरे प्रति स्नेह बना रहा। उनका सरल व्यक्तित्व एवं सहज व्यवहार मेरे लिए हमेशा प्रेरणास्पद रहा है। उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है, जिसकी पूर्ति होना संभव नहीं है। श्री गहलोत ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोक...
Read Moreजयपुर। गुरूवार को राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक होगी, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री जगन्नाथ पहाड़िया जी के निधन पर शोकाभिव्यक्ति होगी। स्व. श्री पहाड़िया के सम्मान में एक दिन का राजकीय शोक रहेगा एवं राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, सभी सरकारी कार्यालयों में 20 मई का अवकाश रहेगा। ...
Read Moreनई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हुए लोगों का टीकाकरण अब 3 महीने बाद होगा। कोविड-19 टीकाकरण के मामले पर केंद्र सरकार को सलाह देने वाले एक्सपर्ट ग्रुप ने यह सुझाव केंद्र सरकार को दिया था जिसे स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्वीकार कर लिया है। इन सुझावों में कहा गया है कि कोरोनावायरस संक्रमण से ठीक हो जाने के बाद टीकाकरण को 3 महीने के लिए टाला जा सकता है।
Read More