देश प्रदेश

माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के कोविड़ वैक्सीन लगाने की मुख्यमंत्री से की मांग

आमेट /राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश अध्यक्ष सम्पत सिंह व प्रदेश महामंत्री अरविंद व्यास ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित कर माध्यमिक शिक्षा में कार्यरत सभी शिक्षकों के कोविड़ वैक्सीन लगवाने की मांग की l संघ के जिला उप सभा अध्यक्ष मुकेश वैष्णव ने बताया कि वर्तमान समय में माध्यमिक शिक्षा में कक्षा 6 से कक्षा 12 की विद्यालयों पढ़ाई में चल रही है एवं कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए माननीय मुख्यमंत्री को माध्यमिक विद्यालयों के सभी विद्यार्थियों शिक्षकों, प्राध्यापकों व प्रधानाचार्य को कोरोना वैक्सीन के टीके लगवाने के चरण शीघ्र प्रारंभ करने की मांग रखी है l शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह चुण्डावत ने भी माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों के कोरोना वैक्सीन टीके लगवाने की प्रमुखता से मांग की ।...

Read More
देश प्रदेश

मुख्य सचिव की अध्यक्षता मे राजफैड द्वारा आयोजित बैठक में रबी सीजन के समर्थन मूल्य पर दलहन-तिलहन खरीद की तैयारियों के सम्बन्ध में चर्चा

जयपुर, 17 मार्च।  मुख्य सचिव श्री निरंजन आर्य की अध्यक्षता मे बुधवार को शासन सचिवालय में राजफैड द्वारा आयोजित बैठक में रबी सीजन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर दलहन-तिलहन की खरीद एवं राज्य स्तर से भारत सरकार को प्रेषित अन्डरटेकिंग एवं खरीद की प्रारम्भिक तैयारियों के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में कृषि विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री कुन्जीलाल मीणा ने बताया कि चना एवं सरसों की खरीद पी.एम. आशा गाईडलाईन के अनुसार 25 प्रतिशत तक सीमित है, इसको बढ़ाया जाना चाहिये। उन्होेंने कहा कि चने एवं सरसों खरीद की प्रक्रिया ऑनलाइन ई-मित्र के माध्यम से की जा रही है, जिसमे पंजीकरण शुल्क 31 रूपये प्रति पंजीयन दर से निर्धारित किया गया है।राजफैड की प्रबन्ध निदेशक श्रीमती सुषमा अरोड़ा ने बताया कि रबी 2021-22 में समर्थन मूल्य पर दलहन-तिलहन की संभावित खरीद उत्पादन के 25 प्रतिशत के आधार पर दलहन हेतु 1 हजा...

Read More
देश प्रदेश

सांसद सी.पी.जोशी ने संसद में उठाया राजस्थान में अनैतिक तरीके से फोन टेपिंग का मुद्दा

फतहनगर। चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने कल लोकसभा की कार्यवाही में भाग लेते हुये शुन्यकाल के दौरान राजस्थान सरकार के द्वारा अनैतिक तरीके से फोन टेपिंग के मामले को लोकसभा में उठाते हुये कहा की राजस्थान सरकार में मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार फोन टेलिग्राम अधिनियम 1885 की धारा-5 के फोन नियमों से परे चलकर बिना फोन टैपिंग प्राधिकृत अधिकारी के आदेश से वह भी तब जब देश में न तो आपातकाल की स्थिति हैं और न ही राज्य या देश की सुरक्षा को किसी प्रकार का खतरा हैं फिर भी सरकार के द्वारा विधायकों एवं विपक्ष नेताओं के फोन को टैप कराया गया है। संविधान के नियमानुसार तो कोई व्यक्ति यदि कपटपुर्ण तरिके से संदेश को रिकॉर्ड करता हैं या उसको नष्ट करता हैं या किसी से लेता एवं किसी को देता तो उसके विरूद्ध 2 साल की सजा तक का प्रावधान है। पूर्व में राजस्थान के मुख्यमंत्री जी ने यह कहा था की यदि फोन टैपिंग की बा

Read More
देश प्रदेश

नेमीचंद धाकड़ मेवाड़ संघ के अध्यक्ष निर्वाचित

मुम्बई। मेवाड़ संघ मुंबई के अध्यक्ष पद के चुनाव के आज परिणाम घोषित किए गए जिसमें नेमीचंद धाकड़ में 409 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। इस चुनाव में निवर्तमान कार्यकारिणी के कार्य अध्यक्ष चौथमल सांखला और कोषाध्यक्ष नेमीचंद धाकड़ अध्यक्ष पद के उम्मीदवार थे जिसमें नेमीचंद धाकड़ ने जीत हासिल की। चौथमल सांखला को 340 मतों पर ही संतोष करना पड़ा इस तरह से नेमीचंद धाकड़ उन 69 मतों से अध्यक्ष बनने में कामयाब रहे। मतगणना के दौरान कुल 12 मत अवैध पाए गए।मेवाड़ के लाल नेमीचंद धाकड़ के मेवाड़ संघ मुंबई के अध्यक्ष बनने पर फतेह नगर के उनके शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है। पूरणमल सियाल ने नेमीचंद धाकड़ को बधाई दी है। नेमीचंद धाकड़ मूलतः मावली तहसील के फलीचड़ा गांव निवासी हैं तथा समाज सेवा के कार्यों में सदैव अग्रणी रहे हैं।

Read More
देश प्रदेश

मदनमुनि के सानिध्य में अंतर्दिप जलाओ कार्ड का किया वितरण

फतहनगर। चंदनबाला महिला मंडल द्वारा नव वर्ष के अवसर पर रविवार को मान गुरू सेवा संस्थान नाथद्वारा मे महाश्रमण,प्रवर्तक भोलेबाबा परम पुज्य गुरूदेव श्री मदनमुनिजी म.सा. के महामंगलकारी मांगलिक के पश्चात चंदनबाला महिला मंडल संयुक्त मेवाड की अध्यक्षा पुष्पा सिसोदिया,उपाध्यक्ष कमला वागरेचा,महामंत्री रीना कोठारी,नाथद्वारा मंडल की पदाधिकारी आदि द्वारा परम पुज्य गुरूदेव श्री सौभाग्य मुनिजी म.सा. द्वारा रचित वह अंतर्दिप जलाओ कार्ड का वितरण किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष इन्दरमल बडाला, महामंत्री लक्ष्मीलाल बडाला (अध्यक्ष राजस्थान जैन काॅन्फ्रेंस), कोषाध्यक्ष नंदलाल रायसोनी, अंबालाल लोढा अध्यक्ष सकल जैन समाज नाथद्वारा, लालचंद बंबोरी, संपत लोढा, लोकेश धाकड महामंत्री राजस्थान जैन क्रांफेस,दिलीप लोढा,ख्यालीलाल जैन सहित सैकडो गुरु भक्त व सुश्राविकाएं मौजुद थे। ...

Read More
देश प्रदेश

फतहनगर में पावन धाम की स्थापना कर गुरुदेव की यादों को सहेज गए मेवाड़ महानायक सौभाग्य मुनि

http://www.fatehnagarnews.com (शंकरलाल चावड़ा) श्रमण संघीय महामंत्री पूज्य गुरूदेव श्री सौभाग्यमुनि का फतहनगर के लिए योगदान किसी भी मायने से कमत्तर नहीं आंका जा सकता। गुरूदेव का लगाव अपनी जन्म भूमि आकोला एवं दीक्षा स्थली कड़िया से भी अधिक फतहनगर के लिए रहा है। मेवाड़ संघ शिरोमणी पूज्य गुरूदेव श्री अम्बालालजी म.सा. के फतहनगर में देवलोक होने के बाद जिस तरह से फतहनगर में उनके स्मृति स्थल पावनधाम की स्थापना की गई उसके बाद से सौभाग्यमुनि इसे विकसित करने की योजनाओं को लेकर ही व्यस्त नजर आते। उनका चातुर्मास जहां कहीं भी होता वहां समाज को सुदृढ़ करने एवं स्थानक स्थापित करने का तो उनके मन में रहता ही था लेकिन साथ ही समाज के भामाशाहों को फतहनगर पावनधाम के विकास के लिए प्रेरित करने में भी वे पीछे नहीं रहे। मेवाड़ संघ शिरोमणी पूज्य गुरूदेव श्री अम्बालालजी म.सा. का देवलोक गमन विक्रम संवत् 2050 पौष शुक्ला च

Read More