Author Posts
देश प्रदेश

प्रदेश में ऐसा ‘इन्वेस्टमेंट फ्रेंडली’ माहौल बनाया जाए कि हर उद्यमी राजस्थान में निवेश के लिए उत्सुकता दिखाए-मुख्य सचिव

जयपुर। मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने कहा कि आगामी 7-8 अक्टूबर को होने वाले ‘इन्वेस्ट राजस्थान समिट-2022’ के लिए प्रदेश स्तर पर इस तरह का इन्वेस्टमेंट फ्रेंडली माहौल बनाया जाए कि देश का हर उद्यमी राजस्थान में निवेश करने के लिए उत्सुक रहे। श्रीमती शर्मा शनिवार को शासन सचिवालय में समिट के लिए की जा रही तैयारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा कर रही थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की समृद्धि के लिए अधिक से अधिक निवेश होना जरूरी है। उन्होंने सभी जिला कलेक्टरों से स्थानीय क्षेत्रों पर हुए एमओयू और एलओआई के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा एमओयू धरातल पर उतरे जिला स्तर पर इसके लिए अधिक से अधिक प्रयास होने चाहिए।मुख्य सचिव ने कहा कि ‘इन्वेस्ट राजस्थान’ की थीम ‘कमिटेड, डिलिवर्ड’ रखी गई है। हम ना केवल उद्यमियों के साथ बेहतर उद्योगों के लिए वादा करेंगे बल्कि उन्हें धरातल ...

Read More
देश प्रदेश

राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं से अधिक से अधिक लोगों को करें लाभान्वित- आपदा प्रबंधन मंत्री

जयपुर। आपदा प्रबंधन एवं सहायता मंत्री एवं हनुमानगढ़ जिला प्रभारी श्री गोविंद राम मेघवाल ने शुक्रवार को हनुमानगढ़ कलेक्ट्रेट सभागार में राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करें। श्री मेघवाल ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना समेत सरकार की 28 विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि चिरंजीवी योजना में जिले के वंचित परिवारों को जोड़कर उन्हें लाभान्वित करें।  बैठक में जिला प्रभारी मंत्री ने कहा कि नहरबंदी के दौरान जिले में कहीं भी पीने के पानी को लेकर कोई समस्या नहीं आनी चाहिए। जरूरत पड़ने पर टैंकर्स से पानी सप्लाई किया जाए। इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना के बैंकों में लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण के निर्देश लीड बैंड एलडीएम को दिए। बैठक में संगरिया विधायक श्री गुरदीप शाहपीण...

Read More
देश प्रदेश

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने की दिशा में राज्य में गम्भीरता से कदम उठाऐ जा रहे है: परिवहन राज्य मंत्री

जयपुर। राज्य के परिवहन एवं सड़क सुरक्षा राज्य मंत्री तथा चूरू जिला प्रभारी श्री बृजेंद्र सिंह ओला ने कहा है कि देश में लाखों लोग सड़क दुर्घटनाओं में काल का ग्रास बन जाते हैं। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने की दिशा में राज्य में गंभीरता से कदम उठाए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में बार कोड के माध्यम से हेलमेट का आईएसआई मार्का सुनिश्चित किया जाएगा। श्री ओला शुक्रवार को चूरू कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अनेक कारगर कदम उठाए गए हैं। ज्यादा दुर्घटनाओं वाली सड़कों की ऑडिट की जाकर उन पर दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जरूरी प्रयास किए गए हैं। तीन सड़कों की ऑडिट के बाद तीन और सड़कों की ऑडिट की जाएगी। इसके अलावा यह प्रयास है कि बिना आईएसआई मार्का हेलमेट राज्य में बिके ही नहीं। आमजन की जागरुकता के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। टो...

Read More
उदयपुर

जिला प्रभारी डॉ खन्ना ने किया चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण

उदयपुर. मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी राजस्थान योजना के सफल क्रियान्वयन एवं प्रभावी मॉनिटरिंग की समीक्षा हेतु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा राज्य स्तर से अधिकारियों को निरीक्षण हेतु भेज कर जिलों में योजना की वस्तुस्थिति को परखा जा रहा है। इस संबंध में उदयपुर के जिला प्रभारी डॉ उमेश खन्ना ने जिले के चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण कर योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। गौरतलब है की राज्य सरकार द्वारा आमजन को राजकीय अस्पतालों में पूर्णतः निशुल्क उपचार प्रदान करने हेतु निशुल्क जांच, निशुल्क दवा एवं निशुल्क ओपीडी/ओपीडी की योजनाओं को एकीकृत कर मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी राजस्थान नाम दिया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया कि योजना की समीक्षा करने राज्य स्तर से पधारे डॉ उमेश खन्ना द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद...

Read More
उदयपुर

उदयपुर जिले के प्रभारी मंत्री ने ली फ्लेगशिप योजनाओं की समीक्षा बैठक,सरकार की मंशा योजनाओं का मिले हर पात्र व्यक्ति को लाभ:राजस्व मंत्री

उदयपुर 13 मई। राजस्व मंत्री एवं उदयपुर जिले के प्रभारी श्री रामलाल जाट ने कहा है कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने आम जनता को राहत देने के लिए कई सारी योजनाओं को लागू किया है। राज्य सरकार की मंशा है कि इन सभी योजनाओं का हर पात्र व्यक्ति को पूरा-पूरा लाभ मिले, ऐसे में हम सबको इस दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की जरूरत है। श्री जाट शुक्रवार को उदयपुर जिला परिषद सभागार में राज्य सरकार की फ्लेगशिप योजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विभिन्न विभागों के माध्यम से चलाई जा रही योजनाओं के क्रियान्वयन को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखने के निर्देश देते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को कहा कि इनके प्रावधानों के बारे में पूरी-पूरी जानकारी देने का दायित्व निभाते हुए पुण्यार्जन करें। उन्होंने योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए पूरी संवेदनशीलता के ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

अधिाशासी अधिकारी सौदा का जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत

फतहनगर। पालिका के नए अधिशासी अधिकारी करणीसिंह सौदा का आज पालिका में जनप्रतिनिधियों ने भी स्वागत किया। नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष थावरचंद बापना,पूर्व नगर अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, यूथ कांग्रेस मावली विधानसभा अध्यक्ष रौनक गर्ग,पार्षद मनीष पालीवाल, शांतिलाल चण्डालिया, सुनील मून्दड़ा,पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती हमीदा बानू,विद्याशंकर चनाल,भगवत सिंह राठौड़,गोवर्धन खटीक,मोहम्मद बोहरा आदि ने 11 किलो वजनी माला पहनाकर स्वागत किया। ...

Read More
उदयपुर

अधिशासी अधिकारी करणीसिंह सौदा ने किया पदभार ग्रहण

फतहनगर। नगरपालिका फतहनगर-सनवाड़ में आज चित्तौड़गढ़ से स्थानान्तरित होकर आए करणीसिंह सौदा ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष श्रीमती मंजू भील,उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया,नेता प्रतिपक्ष मनोहरलाल त्रिपाठी,पार्षद नरेश जाट आदि ने स्वागत किया। इधर पालिका के निवर्तमान अधिशासी अधिकारी ललितसिंह देथा को पदस्थापन की प्रतीक्षा में रखा गया है। ...

Read More
देश प्रदेश

नगरीय निकायों के उप चुनावों में आदर्श आचार सहिंता के लिए दिशा निर्देश जारी

जयपुर, 13 मई। राज्य में आगामी नगरीय निकायों के उप चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य के 10 जिलों की 14 नगरीय निकायों में 17 सदस्यों के 29 मई को होने वाले उप चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता के दिशा निर्देश जारी किये है।आयोग की विशिष्ठ शासन सचिव शैली किशनानी ने इस संबंध में जारी आदेश में बताया कि उप चुनाव से संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव समाप्ति तक मंत्रीगण शासकीय दौरे पर नहीं जाएंगे। केवल कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ जाने पर या किसी आपात स्थिति के कारण जहां संबंधित विभाग के मंत्री की उपस्थिति आवश्यक है, वहां उक्त प्रतिबंध लागू नहीं होगा, लेकिन इसकी सूचना विभाग के शासन सचिव द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग को भेजनी होगी।आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार मंत्रीगण उप चुनाव से संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में दौरे पर रहे तो वे किसी सरकारी वाहन का प्रयोग नहीं करेंगे और यदि निजी वाहन क...

Read More
फतहनगर - सनवाड

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फतहनगर में राहुल गांधी का किया जोरदार स्वागत

फतहनगर। उदयपुर में नवसंकल्प चिंतन शिवर में जाते वक्त आज कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी तथा युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास का फतहनगर रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं अग्रिम संगठनों द्वारा स्वागत किया गया। ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचने से पूर्व ही कांग्रेस के कार्यकर्ता यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष रौनक गर्ग के नेतृत्व में प्लेटफार्म पर जमा हो गए। जैसे ही रेल प्लेटफार्म पर पहुंची इन कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का ध्वज थामे राहुल गांधी के स्वागत में जोरदार नारेबाजी की। राहुल गांधी कोच के दरवाजे पर आए तथा सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष थावरचंद बापना,उपाध्यक्ष मदनलाल प्रजापत,पूर्व नगर अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती हमीदा बानू,पार्षद नारायण मोर,सुनील मून्दड़ा,मुकेश खटीक,यूथ कांग्र...

Read More
देश प्रदेश

राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास आयोग में सात अस्थाई पद स्वीकृत

जयपुर, 13 मई। राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास आयोग में 1 अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2023 तक के लिए 7 विभिन्न अस्थाई पदों की स्वीकृति प्रदान की है।निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, श्री ओ. पी. बुनकर ने बताया कि अन्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास आयोग के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से प्रतिनिुयक्ति पर सचिव, निजी सचिव, अतिरिक्त निजी सचिव, वरिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के एक- एक पद तथा सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग से प्रतिनियुक्ति पर सूचना सहायक के एक पद सहित कुल 7 पदों की स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि ये पद एक्स कैडर में सम्मिलित नहीं होंगे। ...

Read More
उदयपुर

नर्सेज डे पर छात्र-छात्राओं को दिलाई शपथ

उदयपुर. उमरड़ा स्थित अरावली कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग के छात्र-छात्राओं द्वारा ऑथ सेरेमनी कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के निदेशक गोविंद दीक्षित ने नर्सिंग की महत्ता के बारे में बताते हुए कहा कि वैश्विक बीमारी  कोविड-19 में जिस तरह नर्सेज ने पूरे विश्व मे कोरोना मरीजों की देखभाल कर विश्व में कोरोना वॉरियर का एक उदाहरण स्थापित किया।अंत मे धन्यवाद भाषण देते हुए डॉ. निशा दीक्षित ने कहा कि ऑथ सेरेमनी को जीवन मे उतारना है जिससे मेडिकल प्रोफेशन की महत्ता बरकरार रहे।कार्यक्रम में नर्सिंग ट्यूटर कन्हैयालाल, राज सोलंकी, तनवी जोशी, हिमानी उपाध्याय, कुशाग्र जैन, अनीता भंडारी, किरण नागदा, दिनेश डांगी मौजूद थे| ...

Read More
चित्तौडगढ़

सांसद खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का द्वितीय चरण: तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन

      चित्तौड़गढ़.सांसद खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का द्वितीय चरण चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय पर संसदीय क्षेत्र की टीमों के साथ मई के अंतिम सप्ताह में पूरा होगा। उपरोक्त आयोजन को लेकर आज सांसद जनसुनवाई केंद्र पर तैयारी बैठक का आयोजन हुआ ।        चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी की पहल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा अनुरूप युवाओ और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए दो चरणों में सांसद खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। प्रथम चरण में पार्टी के मंडल अनुसार कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। प्रत्येक मंडल पर विभिन्न पंचायतों के मध्य रोमांचक मुकाबले हुए। मई के अंतिम सप्ताह में 120 टीमें चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय पर एकत्रित होगी। 60कबड्डी और 60 क्रिकेट की टीमे यहां अपना प्रदर्शन दिखाएगी। उपरोक्त आयोजन की तैयारी को लेकर सांसद सी.पी.जोशी की उपस्थिति में एक बैठक का आयोजन गुरुवार को किया ग...

Read More
चित्तौडगढ़

श्री प्रताप सिंह खाचरियावास चित्तौड़गढ में संचालित फ्लैगशिप योजनाओं की करेंगे समीक्षा

चित्तौड़गढ। खाद्य मंत्री एवं चित्तौड़गढ़ जिले के प्रभारी श्री प्रतापसिंह खाचरियावास शुक्रवार को जिले में संचालित राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करेंगे।      श्री खाचरियावास शुक्रवार को वीड़ियो कॉन्फे्रन्स के माध्यम से चित्तौड़गढ जिले में संचालित चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की फ्लैगशिप योजनाओं शुद्ध के लिये युद्ध, निरोगी राजस्थान, मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क जांच योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क निरोगी राजस्थान योजना तथा खाद्य एवं नागरिक आपूति विभाग की 1 रूपये किलो गेहूं तथा स्कूल शिक्षा विभाग की महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना की समीक्षा करेंगे।      श्री खाचरियावास सामाजिक न्...

Read More
देश प्रदेश

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में पोर्टल को 15 दिन खोला गया -खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री

जयपुर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने बताया कि जन प्रतिनिधियों एवं आमजन के आग्रह पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में गरीब एवं जरूरतमंद लोग जो खाद्य सुरक्षा योजना में नाम जुड़वाने से वंचित रह गये हैं ऎसे लोगाें के नाम जुड़वाने के लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के पोर्टल को 15 दिन के लिए पुनः खोला गया है। श्री खाचरियावास ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के नाम जुड़वाने के लिए पोर्टल को पुनः खोलने के लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत से विचार-विमर्श कर 15 दिवस खोले जाने का निर्णय लिया गया। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने आमजन से अपील की है कि राज्य में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों के नाम जोड़े जाने के लिए आवेदन निर्धारित प्रक्रिया के तहत् ई-मित्र के माध्यम से आवेदन 13 मई को मध्य रात्रि से 28 मई, 2022 को म...

Read More
देश प्रदेश

पीएम-एसवाईएम योजना में श्रमिकों के पंजीयन का लक्ष्य शीघ्र हासिल किया जाए ः मुख्य सचिव

जयपुर। मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने कहा कि असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए संचालित प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना (पीएम-एसवाईएम) में प्रदेश के लिए निर्धारित श्रमिकों के पंजीयन के लक्ष्य को शीघ्र हासिल किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि संबंधित अधिकारी इस दिशा में प्रभावी कार्य योजना के साथ काम करें, ताकि प्रदेश के श्रमिकों को इस योजना का पूरा लाभ मिल सके।       मुख्य सचिव गुरूवार को शासन सचिवालय स्थित अपने कक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंंस के माध्यम से प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना की प्रगति की समीक्षा कर रही थीं। उन्होंने कहा कि जिला कलेक्टर, संबंधित विभागों के सचिव एवं श्रम विभाग के अधिकारी बेहतर समन्वय के साथ इस योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।       उन्होंने कहा कि योजना का समुचित प्...

Read More
देश प्रदेश

चुप्पी तोडो-सयानी बनो‘ अभियान के द्वितीय चरण का आगाज 16 मई को, 1 लाख 30 हजार किशोरी बालिकाओं का किया जाएगा आमुखीकरण, 3 हजार 716 छात्रओं को नियुक्त किया जाएगा, हाइजीन एम्बेसडर प्रधानाचार्य द्वारा दिए जाएगे हाइजीन एम्बेसडर सर्टिफिकेट

जयपुर। ‘माहवारी स्वच्छता प्रबंधन’ एवं‘गुड टच बेड टच’ जैसे संवेदनशील विषय पर  किशोरी बालिकाओं एवं महिलाओं को जागरूक करने के लिए चुप्पी तोडो सयानी बनो अभियान के द्वितीय चरण के तहत 16 मई को 929 विद्यालयों में कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत लगभग 1 लाख 30 हजार प्रतिभागियों द्वारा भाग लिया जायेगा। कार्यशाला में प्रशिक्षित अध्यापिकाएं अपने-अपने विद्यालय में समस्त छात्रओं को माहवारी स्वच्छता प्रबंधन एवं गुड टच-बेड टच जैसे संवेदनशील विषय पर जानकारी देंगी। साथ ही कक्षा 9वीं से 12वीं तक की चयनित की गई 3 हजार 716 छात्रओं को हाईजीन एम्बेसडर नियुक्त किया जाएगा। जो राज्य सरकार की उड़ान योजना के अन्तर्गत सैनेटरी नैपकीन की निःशुल्क उपलब्धता के बारे में भी जानकारी देंगी। जिला कलक्टर श्री राजन विशाल ने बताया कि नियुक्त की गई हाइजीन एम्बेसडर विद्यालय में पढ़ने वाली छात्रओं, अभिभावकों,&n...

Read More
देश प्रदेश

ई-निलामी के पश्चात 12 रिटेल ऑफ कम्पोजिट मदिरा दुकानों के लिए बोली अपलोड करने की तिथि 16 मई को सायं 6 बजे तक आमंत्रित

सीकर। जिला आबकारी अधिकारी आदराम दहया ने बताया कि आबकारी बंदोबस्त एवं मद्य संयम नीति वर्ष 2022-23 में ई-निलामी के पश्चात राजस्व जिला सीकर में पड़त रही 12 रिटेल ऑफ कम्पोजिट मदिरा दुकानें  नीमकाथाना वार्ड नम्बर 1,2,8,10,12,13,15,16, नगर परिषद सीकर वार्ड नम्बर 14 ओर 19, नगर परिषद वार्ड नम्बर 44  बस डिपों का दाहिना हिस्सा और बाकी हिस्सा वार्ड नम्बर 43, पलथाना, नगर परिषद सीकर वार्ड नम्बर 34,35,39,40, अजबपुरा, रूपगढ़, कुमास जागीर, गोवटी, कोटडी सिमारला,सिहोड़ी, जाजोद , ढाल्यावास , पटवारी का बास के अनुज्ञापत्र  के लिए राज्य सरकार के द्वारा ई-निविदा आमंत्रित की गई है। उन्होंने बताया कि इस प्रकिया में भाग लेने के लिए बोली दस्तावेज अपलोड करने की प्रारम्भ व अंतिम तिथि 12 मई को प्रातः 10 बजे से 16 मई 2022 को सायं 6 बजे तक रखी गई है।  ई-निविदा में भाग लेने के इच्छुक आवेदकों के द्वारा अंतिम तिथि को रात्...

Read More
देश प्रदेश

चिकित्सा मंत्री ने प्रथम किडनी प्रत्यारोपण कराने वाले रोगी के परिजनों से मिले, बेहतर चिकित्सा सेवाऐं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार संकल्पबद्ध- चिकित्सा मंत्री, रोगी की पत्नी रूमाली बाई ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

कोटा। चिकित्सा, स्वास्थ्य, आबकारी एवं जिला प्रभारी परसादी लाल मीना गुरूवार को मेडिकल कॉलेज में प्रथम सफल किडनी प्रत्यारोपण ऑपरेशन के मरीज की कुशलक्षेम पूछी तथा परिजनों से मिलकर ईलाज के बारे मे विस्तार से जानकारी ली।चिकित्सा मंत्री ने चिकित्सकों से बूंदी जिले के नैनवा निवासी रोगी गुमान सिंह के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली तथा सफलतापूर्वक प्रथम किडनी प्रत्यारोपण पर मेडिकल कॉलेज के सभी चिकित्साधिकारियों को शुभकामनाऐं दी।  सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के अधीक्षक डॉ निलेश जैन ने चिकित्सा मंत्री को किडनी प्रत्यारोपण के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार चिकित्सा के क्षेत्र में प्रत्येक नागरिक को विशेषज्ञ सुविधाऐं प्रदान करने के कृत संकल्प है। उन्होंने प्राचार्य डॉ विजय सरदाना से अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों एवं भविष्य के प्लान के बारे में भी जानकारी ली।निशुल्क इलाज से मिला ...

Read More
देश प्रदेश

केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीड़ियों कॉन्फ्रेंसिंग से जयपुर-सीकर-दिल्ली नियमित एक्सप्रेस रेल सेवा को हरी झण्डी दिखाकर किया शुभारंभ

सीकर। केन्द्रीय रेल, संचार इलेक्ट्रोनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव  ने गाड़ी संख्या 14022-21 सैनिक एक्सप्रेस रेल सेवा का जयपुर से दिल्ली मुख्य जंक्शन तक विस्तार कर प्रतिदिन संचालन की स्पेशल रेल सेवा को हरी झण्डी विडियों कॉन्फ्रेंसिंग से दिखाकर शुभारंभ किया गया। सीकर रेल्वे स्टेशन से विशिष्ट अतिथि सीकर सासंद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती, झुंझुनू सासंद नरेन्द्र कुमार, जिला प्रमुख गायत्री कंवर, नगर परिषद सभापति जीवण खां, पूर्व विधायक रतन लाल जलधारी, महेश शर्मा, राजकुमार शर्मा, जितेन्द्र कारंगा ने भी हरी झण्डी दिखाकर सीकर रेलवे स्टेशन से सैनिक एक्सपे्रस को रवाना किया।  इस रेल सेवा से सैनिक, पढ़ने वाले छात्रों , शेखावाटी क्षेत्र के लोगों को देश की राजधानी दिल्ली में आने-जाने में सुविधा मिलेगी। सीकर सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती ने रेल विभाग से प्रयागराज, गोहाटी, कलकता के लिए ट्...

Read More
देश प्रदेश

राज्यसभा की रिक्त हो रही चार सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी

जयपुर। भारत निर्वाचन आयोग ने राजस्थान से राज्यसभा की 4 जुलाई, 2022 को रिक्त हो रही चार सीटों पर चुनाव के लिए कार्यक्रम जारी किया है। कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए राज्य निर्वाचन विभाग के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री कृष्ण कुनाल ने बताया कि चुनावों के लिए अधिसूचना 24 मई, 2022 को जारी की जाएगी। नामांकन की अंतिम तिथि 31 मई, 2022 निर्धारित की गई है। नामांकन की स्क्रूटनी 1 जून को होगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 3 जून रहेगी। मतदान 10 जून, 2022 को प्रातः 9 बजे से 4 बजे तक होगा और इसी दिन सायः 5 बजे से मतगणना होगी। ...

Read More