फतहनगर। लदाना में शिव परिवार मूर्ति स्थापना एवं साँवरियाजी मंदिर पर कलश स्थापना के तहत रविवार को यज्ञाचार्य पं. मांगीलाल शर्मा एवं उपाचार्य पं. कुलदीप दाधीच के सानिध्य में नूतन मूर्तियों का सभी भक्तजनों द्वारा जलाभिषेक कर वस्त्राधिवास किया गया। इस अवसर पर लदाना समेत आस पास के गांवों के लोग भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे तथा धर्म लाभ लिया। सोमवार 22 जनवरी को शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा, साँवरियाजी मंदिर पर कलश स्थापना एवं महाप्रसादी का आयोजन होगा। ...
Read Moreadmin
फतहनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला भीण्डर के तत्वावधान में आयोजित वीर सुभाष पराक्रम गुणवत्ता पथ संचलन एवं शारीरिक प्रदर्शन का आयोजन नगर के जन मानस में राष्ट्र प्रेम की अलख जगा गया।नगर के इतिहास में यह पहला विशाल संचलन एवं शारीरिक प्रदर्शन का कार्यक्रम रहा जिसमें शनिवार से ही स्वयंसेवक जुट गए। शनिवार एवं रविवार को दिनभर शारीरिक प्रदर्शन समेत विभिन्न कार्यक्रम चले। स्वयंसेवकों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम का समापन संचलन के साथ किया गया जिसमें सायं 4.44 बजे घोष वादन के साथ स्वयंसेवक कदमताल करते हुए नगर भ्रमण के लिए आगे बढ़े। स्वयंसेवकों का संचलन आयोजन स्थल से रवाना होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ पुनः स्कूल प्रांगण पहुंच कर सम्पन्न हुआ। घोष वादन के साथ संचलन जिन मार्गों से होकर गुजरा वहां लोगों...
Read Moreफतहनगर। महावीर अम्बेश गुरू महाविद्यालय में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय शिविर का रविवार को समापन समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता उप प्रधानाचार्य रा.उ.मा.वि.फतहनगर के डाॅ बनवारी पारीक ‘नवल‘ रहे। जिन्होने साहित्य का वर्तमान जीवन में प्रभाव विषय पर वक्तव्य दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षाविद् तथा समाजेवी मांगीलाल सांखला रहे जिन्होने विद्यार्थियों को समर्पण भाव से सेवा करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन राजनीति विज्ञान व्याख्याता अमन जयपाल द्वारा दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ.ललित कुमावत द्वारा की गयी। सात दिवसीय कार्यक्रम के प्रतिवेदन का प्रतिरूप राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. शारदा जोशी द्वारा प्रस्तुत किया गया जिसके अन्तर्गत शिविर में सातों दिन आयोजित होने वाले कार्यक्रम एवं विभिन्न प्रतियोगिताओ...
Read Moreअम्बेडकर शिक्षक संघ का प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन संपन्न,शिक्षकों की समस्याओं को सरकार के समक्ष रख करेंगे निदानः डॉ.कड़ेला
मावली। घासा कस्बे की शिव वाटिका में राजस्थान अम्बेडकर शिक्षक संघ का दो दिवसीय प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन संपन्न हुआ। सम्मेलन के दूसरे दिन सर्वप्रथम भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर फूलमाला एवं दीपक प्रज्वलित किया गया तथा शिक्षक समस्याओं के लिए खुला मंच का आयोजन हुआ। इसमें पूरे राज्य के जिलों से आए शिक्षकों ने अपने विचार व्यक्त किए। बाद में 21 सूत्रीय मांग पत्र तैयार किया गया। समापन सत्र में मुख्य अतिथि संभागीय अध्यक्ष भंवरलाल जीनगर थे। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ. खेमराज कड़ेला ने की। विशिष्ट अतिथि अजा मोर्चा महिला अध्यक्ष रंजीता मेघवाल रही। कोषाध्यक्ष भगवती प्रसाद सालवी ने लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। प्रांतीय महामंत्री डॉ.मदन मेघवाल ने संघ की सदस्यता अभियान पर जोर दिया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामलाल मेघवाल ने संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। प्रदेश मंत्री रतनलाल खटीक एवं रामलाल रेगर ...
Read Moreमावली। नगर पालिका के राजकीय माध्यमिक विद्यालय प्रांगण मावली में फुटबॉल प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ जिसकी अध्यक्षता भूपेंद्रसिंह गुर्जर ने जबकि मुख्य अतिथि गोवर्धन सिंह चैहान एवं विशिष्ट अतिथि कन्हैयालाल गुसर, प्रदेश शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबंधु, मोहम्मद इकराम, पारसमल डागलिया, राजेन्द्र गुसर,जसराज गुसर उपस्थित रहे।मैच फाइनल मैच वार्ड नंबर 10 का वार्ड 11 के बीच हुआ। मुख्य निर्णायक रेफरी मनोज कुमार गुसर के अनुसार फाइनल मुकाबले में वार्ड नंबर 10 ने 1 गोल से बढ़त बनाकर फाइनल जीता। बेस्ट डिफेंडर जतिन गुसर, गोलकीपर अनिल गुसर, बेस्ट गोल स्कोर चिन्मय वसीटा एवं हीमांक गुसर, विशाल चैधरी रहे। शारीरिक शिक्षक कुलदीप सोनवाल, दीपक कुमार गुसर,अरुण कुमार गुसर द्वारा 21 टीमों को रेफरी के रुप मे भागीदारी सुनिश्चित की गई। इस कार्यक्रम में दिव्यांशु,रणवीर, इंद्र, विशाल आदि ने भागीदारी निभाई। संचाल...
Read Moreमावली। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर मावली बार मे मंगलवार को सुन्दरकाण्ड का आयोजन किया जाएगा। बार एसोसिएशन मावली की अध्यक्ष श्रीमती मिथिलेश बापना ने प्रभु श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को संपूर्ण भारत वर्ष के लिए एक गौरवशाली क्षण बताया व इसी निमित बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित भव्य सुंदरकांड में बढ़ चढ़ कर भाग लेकर त्योहार के रूप मनाने का अनुरोध किया। सुंदरकांड कार्यक्रम के पश्चात अधिवक्तागणों व कोर्ट स्टाफ एवं स्टांपवेंडरों टाइपिस्ट के भोजन प्रसाद का भी आयोजन रखा हैं। उक्त जानकारी बार एसोसिएशन मावली के प्रवक्ता जगपाल सिंह बगावत ने दी। ...
Read Moreफतहनगर। विद्या निकेतन उच्च प्राथमिक विद्यालय सनवाड़ में अभिभावक सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष विद्यालय के सचिव बलवंत कुमार पाराशर,मुख्य वक्ता जिला सचिव ओमप्रकाश सुखवाल, विशिष्ट अतिथि दिनेशचंद्र गर्ग वरिष्ठ अध्यापक (महात्मा गांधी रा.उ. मा.वि. सनवाड़) थे। अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती,मां भारती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अतिथि परिचय एवं स्वागत प्रधानाचार्य तुलसीराम लोहार ने कराया। भैया बहनों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। मुख्य वक्ता ओमप्रकाश सुखवाल ने शैक्षणिक,सहशैक्षणिक गतिविधियों,आचरण पक्ष, स्वास्थ व शारीरिक शिक्षा और हमारी संस्कृति एवं संस्कारों के प्रति सजगता हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि दिनेश गर्ग ने संपूर्ण देश में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के आयोजनों में सक्रिय भाग लेने हेतु न...
Read Moreफतहनगर। महावीर अम्बेश गुरू महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के दौरान शनिवार को खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी जिसमें शिविरार्थियों ने पूरे दमखम के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।आज प्रथम सत्र में कार्यक्रम अधिकारी डाॅ.शारदा जोशी ने सामाजिक कार्यों में सर्वेक्षण की भूमिका विषय पर व्याख्यान देते हुए सर्वेक्षण के विभिन्न घटकों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डाॅ. ललित कुमावत ने की। प्रथम सत्र में ही विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। केरम प्रतियोगिता में छात्र वर्ग से यश पुजारी तथा कुलदीप शर्मा क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय रहे। छात्रा वर्ग में पूजा यादव तथा वंशिका जैन क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय रहे। शतरंज प्रतियोगिता में छात्र वर्ग से कुलदीप शर्मा तथा ललित सेठ क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय रहे। छात्रा वर्ग में निकिता सेठ तथा ममता खण्डेलवाल क्रमशः प्रथम एवं ...
Read Moreमावली। शिव परिवार मूर्ति स्थापना एवं साँवरियाजी मंदिर पर कलश स्थापना के तहत गाँव लदाना में पंचकुंडीय शिव महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। समस्त ग्रामवासियों की ओर से आयोजित इस पाँच दिवसीय आयोजन के तहत प्रतिदिन यज्ञाचार्य पं. मांगीलाल शर्मा एवं उपाचार्य पं. कुलदीप दाधीच के सानिध्य में शिव महायज्ञ में 25 जोड़ों द्वारा आहुति देकर हवन किया जा रहा है। प्रतिदिन रात्रि को भजन संध्या का आयोजन भी किया जा रहा है। सोमवार 22 जनवरी को शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा एवं साँवरियाजी मंदिर पर कलश स्थापना और महाप्रसादी के साथ ही इस आयोजन का समापन होगा। ...
Read Moreफतहनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भीण्डर जिला द्वारा रविवार को वीर सुभाष पराक्रम गुणवत्ता पथ संचलन एवं शारीरिक प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा।शनिवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के मैदान में शारीरिक प्रदर्शन के तहत नियुद्ध,दण्ड,पद्विन्यास,गोपुरम,गण समता,सामूहिक समता,व्यायाम योग,दण्ड योग,तिष्ठ योग,घोष,सामूहिक सुळााषितम्,सामूहिक अमृत वचन,सामूहिक गीत आदि का आयोजन किया गया।संघ के जिला संघचालक के अनुसार कार्यक्रम रविवार को दोपहर 2.30बजे शुरू होगा तथा पथ संचलन सायं 4.44 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण से रवाना होगा जो कि बस स्टेण्ड,मण्डी प्रांगण,कन्याशाला,पीपली चैक,द्वारिकाधीश मंदिर,बजाज शोरूम,महर्षि दयानन्द विद्यालय,प्रताप चैराहा,मुख्य चैराहा,शांतिपथ मार्केट होते हुए पुनः स्कूल मैदान पर पहुंच कर सम्पन्न होगा। ...
Read Moreशिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रांतीय सम्मेलन में भाग लेकर उदयपुर लोटे शिक्षक,शिक्षक, शिक्षा और राष्ट्रहित पर हुआ चिंतन,शिक्षा मंत्री दिलावर ने शिक्षकों की मांगे सुनने के बाद शिक्षकों के सामने रखी शिक्षकों से सरकार की मंशा
फतहनगर। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के दो दिवसीय प्रांतीय शिक्षक सम्मेलन का समापन जोधपुर के डांगियावास में शनिवार को हुआ। उदयपुर जिले के 19 उप शाखा के शिक्षकों ने जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह झाला,सभाध्यक्ष गोपाल शर्मा, जिला मंत्री वगत लाल शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष मंगल कुमार जैन के नेतृत्व में जोधपुर सम्मेलन में भाग लिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर थे। प्रदेश अध्यक्ष रमेश पुष्करणा ने सम्मेलन में शिक्षा मंत्री के समक्ष प्रातः कालीन खुले सत्र में प्राप्त शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को समापन समारोह में मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री दिलावर के समक्ष रखा और बीएलओ एमडीएमए, दूध सहित समस्त गैर शिक्षण कार्य बंद कराने, तीन वर्षों से लम्बित समस्त डीपीसी शीघ्र कराने, स्थाई स्थानान्तरण नीति बनाकर शीघ स्थानांतरण कराने, शिक्षक संघ राष्ट्रीय को सरकार से मान्यता दिलाने, रिक्त पदो...
Read Moreपिछोला के रामघाट पर स्थापित होगा 22 फिट लंबा और 9 फिट ऊंचा शिव धनुष, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन उदयपुर के पिछोला पर होगी शिव धनुष की स्थापना,निकलेगी धनुष यात्रा
उदयपुर। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उदयपुर शहर में विभिन्न सामाजिक धार्मिक संगठनों और आम जन द्वारा विविध आयोजन किए जा रहे है वही इस दिन श्री दाईजी जोधसिह जी चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 22 फिट लंबे और 9 फिट ऊंचे शिव धनुष की धनुष यात्रा और प्राण प्रतिष्ठा भी मुख्य आकर्षण रहेगा ।धनुष यात्रा एवं धनुष प्राण प्रतिष्ठा के आयोजक श्री दाईजी जोध सिंह जी चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डा.चंद्रगुप्त सिंह चैहान ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन दो दिवसीय होगा।21 जनवरी को धनुष यात्रा सर्व समाज के भक्त जनों ,संत जनों की उपस्थिति में सुखेर से दोपहर 2 बजे रवाना होकर भुवाणा,आर के सर्कल,फतेहपूरा सहेली मार्ग, यूआईटी,चेतक सर्कल, हाथी पोल से मोती चोहट्टा,घंटाघर,जगदीश चोक होते हुए गाड़िया देवरा पहुंचेगी जहा शाम को भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा।22 जनवरी को प्रातः 8 बजे से वैदिक आचार्यों के द्वारा...
Read Moreरामलला प्राण प्रतिष्ठा: प्रताप गौरव केन्द्र में आज से शुरू होगा अखण्ड राम चरित मानस पाठ
उदयपुर, 20 जनवरी। अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रहे प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर उदयपुर के प्रताप गौरव केन्द्र राष्ट्रीय तीर्थ में रविवार से राम चरित मानस का अखण्ड पाठ शुरू होगा जो सोमवार 22 जनवरी को सम्पन्न होगा। इसके साथ ही, 22 जनवरी को गौरव केन्द्र में विविध आयोजन होंगे। प्रताप गौरव केन्द्र के निदेशक अनुराग सक्सेना ने बताया कि दो दिवसीय आयोजन का आरम्भ रविवार को केन्द्र परिसर में स्थित भक्तिधाम में सुबह 9 बजे राम चरित मानस के अखण्ड पाठ से होगा। प्रताप गौरव केन्द्र से जुड़े सदस्यों सहित समीपवर्ती क्षेत्रवासियों की टोली अखण्ड राम चरित मानस पाठ करेगी। अखण्ड पाठ की पूर्णाहुति 22 जनवरी सुबह 9 बजे होेगी। इसके बाद भजन-कीर्तन शुरू होंगे जो 11 बजे तक चलेंगे। इसके बाद 11 से एक बजे तक अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा जाएगा। इसके...
Read Moreअवैध खनन, निर्गमन, भण्डारण की रोकथाम के लिए कार्यवाही जारी,3 प्रकरण दर्ज कर 263700 रुपये की शास्ती लगाई’
उदयपुर 19 जनवरी। राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव के आदेशों की पालना में जिला कलेक्टर द्वारा अवैध खनन, निर्गमन, भंडारण की रोकथाम के लिए गठित एसआईटी टीम की ओर से लगातार कार्यवाही की जा रही है। गुरुवार को हुई कार्यवाही में अवैध खनन, निर्गमन व भण्डारण के कुल 3 प्रकरण दर्ज कर अवैध खनन की शास्ती राशि 2 लाख 63 हजार 700 रुपए आरोपित की गई।खनि अभियंता पिंक राव सिंह ने बताया कि जिला कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल व पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव के निर्देशों की पालना में एसआईटी टीम ने कार्यवाही करते हुए सुखेर में 1 डम्पर अवैध खनिज मेसेनरी स्टोन व पुलिस थाना डबोक 1 ट्रेक्टर ट्रॉली खनिज मेसेनरी स्टोन जब्त व 1 प्रकरण खनिज बजरी 4 मै.टन की एफआईआर पुलिस थाना टीडी में दर्ज की गई। ...
Read Moreउदयपुर, 19 जनवरी। राजस्थान साहित्य अकादमी की ओर श्री राम मंदिर (अयोध्या) प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर 22 जनवरी को कवि गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। राजस्थान साहित्य अकादमी के सचिव डॉ. बसंत सिंह सोलंकी ने बताया कि यह कवि गोष्ठी साहित्यिक संस्था काव्य मंच, जोधपुर एवं नवकृति की सहभागिता में 22 जनवरी को अपराह्न 3 बजे अकादमी पुस्तकालय सभागार में आयोजित होगी। डॉ. सोलंकी ने बताया की नगर के मूधर्न्य, वरिष्ठ एवं प्रसिद्ध साहित्यकार, लेखक इस अवसर पर काव्य पाठ करेंगे। इस महोत्सव पर अकादमी में रंगोली, दीपदान एवं भवन पर विद्युत सज्जा भी की जाएगी।--000-- ...
Read Moreसूचना सहायक भर्ती परीक्षा को लेकर वीसी के माध्यम से बैठकउदयपुर, 19 जनवरी। आगामी 21 जनवरी को प्रस्तावित सूचना सहायक भर्ती परीक्षा तथा आने वाले दो माह में होने वाली अन्य भर्ती परीक्षाओं को लेकर मुख्य सचिव सुधांशु पंत की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से बैठक हुई। इसमें सभी संभागीय आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक तथा संबंधित जिला कलक्टर्स एवं एसपी ने भाग लिया। उदयपुर में डीओआईटी वीडियो कांफ्रेन्सिंग सभागार से जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल, एसपी डॉ भुवन भूषण यादव, एडीएम प्रशासन शैलेश सुराणा सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।मुख्य सचिव श्री पंत ने सभी संभागीय आयुक्त और जिला कलक्टर्स को भर्ती परीक्षाओं को लेकर एसओपी तैयार करने तथा समय-समय पर उसे अपडेट करते हुए उसके अनुरूप चाक चैबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूर्व में भर्ती परीक्षाओं के दौरान हुई घ...
Read Moreमावली। उपखंड मुख्यालय स्थित न्यायालय परिसर के बार एसोसिएशन सभागार में शुक्रवार को मावली के नव पदस्थापित उपखंड अधिकारी उपेंद्र कुमार शर्मा एवं मावली पंचायत समिति के प्रधान नरेंद्र जैन का स्वागत समारोह बार एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित किया गया।बार एसोसिएशन मावली प्रवक्ता जगपाल सिंह बगावत ने बताया कि बार एसोसिएशन मावली के सरंक्षक भँवरलाल ओस्तवाल एवं देवराम डांगी ने उपखंड अधिकारी शर्मा का मेवाड़ी पगड़ी एवं उपरना पहना कर स्वागत किया। अधिवक्ता कमलेश कपीश पगारिया ने प्रधान जैन का मेवाड़ी पगड़ी एवं उपरना पहना कर स्वागत किया। स्वागत उद्बोधन बार एसोसिएशन मावली की अध्यक्ष श्रीमती मिथिलेश कुमारी बापना ने किया। संचालन महासचिव जितेंद्र नागदा ने किया। इस दौरान बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष कमलेश हिनोनियाँ, सचिव शैलेश मीणा, कोषाध्यक्ष सुश्री लाजवंती जैन, पुस्तकालय सचिव सूरज लोहार, प्रवक्ता भोजपुरी गोस्वा...
Read Moreफतहनगर। वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को प्रताप चैराहा स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया गया।महाराणा प्रताप क्षत्रिय संस्थान एवं नगर के गणमान्य लोगों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित करते हुए महाराणा प्रताप का स्मरण किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया, प्रताप संस्थान संरक्षक भोमसिंह चुंडावत,अध्यक्ष पर्वतसिंह राणावत,महामंत्री महेंद्रसिंह झाला, नगर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेश चपलोत, पार्षद विनोद धर्मावत,गजेंद्रसिंह रावल, घनश्याम मेघवाल, करणी सेना के भगवतसिंह राठौड़,पूर्व सरपंच अमरसिंह, शेर सिंह सादड़ी,कुबेरसिंह राठौड़, भगवतसिंह गौड़, पूर्व महामंत्री प्रहलाद सिंह राणावत,रामसिंह,देवेंद्रसिंह सादड़ी, निर्मल पाराशर,देवराज सिंह, रतन कुमावत, शक्तिसिंह, महेंद्रसिंह, रायसिंह, कानसिंह झाला, जोधसिंह, भारतसिंह, करणसिंह,गुणवत्त सिंह, सूर्यप्रताप सिंह, सु...
Read Moreफतहनगर। एपेक्स ग्लोबल एजुकेशन स्कूल विशनपुरा का झंकार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें खेलकूद् प्रतियोगिता रखी गई जिसमें प्रथम द्वितीय व तृतीय को विद्यालय द्वारा मेडल व सर्टिफिकेट दिए गए। प्रतियोगिता में जलेबी रेस, चम्मच रेस, बैलून ब्लास्ट रेस, रिले रेस, 100 मीटर रेस इत्यादि करवाई गई। कक्षा नर्सरी से एलकेजी कक्षा एवं ग्रुप के अनुसार एकल नृत्य,सामूहिक नृत्य का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि चुन्नीलाल अहीर व भंवर लाल जाट थे। इस कार्यक्रम में नन्हें मुन्ने बच्चों द्वारा बहुत ही सुंदर प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई एवं अतिथि द्वारा चयनित विद्यार्थियों को मेडल व सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। स्कूल के बच्चों ने डी भारत स्काउट एंड गाइड्स में नेशनल लेवल एनवायरमेंट अवेयरनेस कम डेजर्ट ट्रैकिंग प्रोग्राम डी आई सी बीकानेर राजस्थान में भाग लिया। जिसमे लविषा कुंवर, पायल डांगी, ललिता लोहार, पूजा जाट, खुशबू गु...
Read Moreफतहनगर। महावीर अम्बेश गुरू महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के पांचवे दिन शुक्रवार को प्रथम सत्र में विशेष सेमीनार का आयोजन किया गया जिसकी मुख्य वक्ता डाॅ. मोनिका जैन थी। जैन ने व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में रोजगार के अवसर विषय पर विचार प्रस्तुत किए। आज मेहन्दी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें निर्णायक श्रीमती पूर्णिमा मेहता समन्वयक सम्यक ज्ञान पीठ, उदयपुर, श्रीमती हर्षिता मेहता तथा श्रीमती सोनल पोखरना रहे। मेहन्दी प्रतियोगिता प्रभारी पुस्तकालय अध्यक्ष श्रीमती रेखा मेहता के अनुसार प्रतियोगिता परिणाम में प्रथम स्थान पर संतोष लोधा,द्वितीय स्थान पर पूजा यादव द्वितीय वर्ष कला तथा तृतीय स्थान पर दिव्या नागदा तृतीय वर्ष वाणिज्य रही। द्वितीय सत्र में अंतःकक्षा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विज्ञान संकाय की टीम विजेता तथा तृतीय वर्ष कला उपविजेता रही। प्रतियोगिता मे...
Read More