-कोरोना महामारी के टीकाकरण अभियान में सामाजिक संगठनों की भूमिका अहम -समाजों की सहभागिता से जनआंदोलन बना कोरोना टीकाकरण: धुप्पड़ -माहेश्वरी सेवा सदन में कोरोना बचाव टीकाकरण के नए अभियान का आगाज उदयपुर, 01 अप्रैल। उदयपुर की जनता अब कोरोना से जंग के लिए पूरी तरह सजग हो गई है। सभी समाज कोरोना टीकाकरण अभियान में अपनी सेवाएं देने के लिए कृत संकल्पित हो रहे हैं। हम सभी टीकाकरण के साथ-साथ सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करें तो सभी समाज मिलकर उदयपुर को शीघ्र कोरोना मुक्त बना देंगे। यह आह्वान उदयपुर जिला कलेक्टर चेतन देवड़ा ने गुरुवार को यहां तीज का चौक स्थित श्री माहेश्वरी सेवा सदन में कोरोना बचाव के टीकाकरण के नए अभियान का गर्मजोशी से आगाज करने के साथ किया। सामाजिक जागरूकता के लिए प्रशासन के आह्वान पर माहेश्वरी समाज की पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए जिला कलेक्टर ने कहा कि ईश्वर के महान कार...
Read Moreadmin
फतहनगर। समीपवर्ती चंगेड़ी में वैक्सीनेशन का पहला चरण आज शुरू हुआ। इसमें 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को एवं गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों को वैक्सीन का टीका लगाया गया। सुबह 9 से शाम पांच बजे तक चले इस अभियान में 161 वृद्धजनों को टीका लगाया गया। इसमें एक 103 वर्षीय की वृद्धा भी शामिल थी। वैक्सीनेशन के दौरान नायब तहसीलदार डाॅ.अभिनव शर्मा ने दौरा कर वैक्सीनेशन का निरीक्षण किया तथा अधिक से अधिक लोगों को लाने हेतु प्रेरित किया। वैक्सीनेशन नर्स श्रीमती पुष्पा रेगर ने किया। पदेन पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मोहनलाल स्वर्णकार,सरपंच श्रीमती सुमित्रादेवी जाट, भगवतीलाल जाट,रेवेन्यू इंस्पेक्टर कालूसिंह, प्रधानाध्यापक अशोक पालीवाल,बूथ लेवल अधिकारी भगवतीलाल चपलोत,संतोष गुप्ता,वैभव शर्मा,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा रेगर,रेखा मेघवाल समेत उ.मा.वि. एवं बा.उ.प्रा.वि.के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं आदि उपस्थित रहे। ...
Read Moreफतहनगर। मिडिल बोर्ड परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 3अप्रेल,2021 कर दी गई है। बुधवार को शालादर्पण पोर्टल पर आवेदन करने वालों का इतना अधिक लोड था कि पोर्टल बार-बार आउट कर रहा था। ऐसे में आवेदन करने वाले विद्यालयों के शिक्षक दिनभर परेशान होते रहे। शाम को शिक्षा विभागीय परीक्षाएं राजस्थान बीकानेर के पंजीयक पालाराम मेवता ने एक आदेश जारी कर आवेदन की अंतिम तिथि 25 मार्च,2021 से बढ़ाकर 3अप्रेल,2021 की। ...
Read Moreफतहनगर। स्वामी विवेकानंद युवा मण्डल ढूंढिया एवं नेहरू युवा केंद्र उदयपुर, युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के सानिध्य में वर्षा जल संरक्षण कार्यशाला, क्लीन विलेज-ग्रीन विलेज, प्लास्टिक मुक्त, कोरोना वायरस पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मंडल अध्यक्ष संदीप चैबीसा ने की जबकि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ललित नारायण आमेटा एवं विशिष्ट अतिथि रमेश गिरी गोस्वामी थे। कार्यक्रम का संयोजन घनश्याम लोहार ने किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा ने इस अवसर पर कहा कि जल एक अनमोल रत्न है। प्रधानमंत्री ने मन की बात में भी वर्षा जल संरक्षण पर जोर देते हुए युवाओं का आह्वान किया कि बरसात से पूर्व जल संरक्षण की तैयारी करनी चाहिए। जन जागृति कर गांव का पानी गांव में रहे पर वार्ता की तथा साथ ही प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने की अपील की। बसंत कुमार ने ग्रीन ...
Read Moreफतहनगर। मावली तहसील क्षेत्र के धुणीमाता केंद्र पर मंगलवार को तहसीलदार रतनलाल कुमावत ने जनप्रतिनिधियो के साथ कोरोना वेक्सीनेशन का निरीक्षण किया। इस अवसर पर तहसीलदार कुमावत ने सभी से अधिकाधिक लोगों से वैक्सीन लगवाने और लोगो को प्रेरित करने की अपील करते हुए कोरोना गाइड लाइन के पालन के निर्देश दिए। इस दौरान जिला परिषद सदस्य विनोद मेघवाल, पंचायत समिति सदस्य पुष्कर डांगी, सरपंच नरेश मेघवाल, उप सरपंच नानालाल नागदा,नायब तहसीलदार रेखा माधवानी, कांतिलाल कड़ेला,अंकिता यादव,शहनाज बानो,प्रवीण जैन आदि उपस्थित थे। ...
Read Moreफतहनगर। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के लगातार प्रयासों से शिक्षक भर्ती 2012, 2013, 2016 एवं 2018 में नियुक्त 1266 शिक्षकों के स्थायीकरण आदेश मंगलवार को जारी हुए। पूर्व जिलाध्यक्ष एवं संभाग संगठन मंत्री जसवंतसिंह पंवार लगातार बीस दिन से इस मामले में अधिकारियों सहित जिला प्रमुख ममता कुँवर पंवार के सम्पर्क में थे। जिला परिषद में 9 मार्च को प्राप्त 907, 19 मार्च को प्राप्त 314 एवं 22 मार्च को प्राप्त 45 आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करवाकर स्थायीकरण आदेश जारी करवाये। इस प्रकरण में आने वाली समस्याओं का निराकरण करते हुए मंगलवार को जिला परिषद से स्थायीकरण की फाइल जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय मंगवाकर हाथों हाथ स्थायीकरण आदेश जारी करवाये। स्थायीकरण होने से शिक्षकों की राज्य बीमा की कटौती मार्च 2021 से ही हो सकेगी। इस कार्य को करवाने में जिलाध्यक्ष भेरूलाल तेली, जिलामंत्री चंदनमल बागड़ी, पुरुषोत्तम...
Read Moreफतहनगर। मंगलवार को अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन के पदाधिकारियों ने नगर पालिका फतहनगर-सनवाड़ में नेता प्रतिपक्ष बने मनोहरलाल त्रिपाठी का स्वागत किया। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस कर्मचारी यूनियन के कार्यवाहक अध्यक्ष राजू कन्डारा ने पगड़ी और माला पहनाकर नेता प्रतिपक्ष मनोहरलाल त्रिपाठी का स्वागत किया तथा बधाई दी। इस अवसर पर यूनियन उपाध्यक्ष भागीरथ चनाल,संगठन मंत्री विनोद घावरी, अशोक नकवाल,प्रचार मंत्री मुकेश डिडोरिया,नरेश चनाल,कालु डिडोरिया, महेंद्र चावरियाँ, कैलाश घावरी,पार्षद मनीष पालीवाल,नरेश जाट,सुनील मूंदड़ा तथा यूनियन के सदस्य मौजूद थे। ...
Read Moreराव जयमल पर डाक टिकिट जारी करने का किया आग्रह फतहनगर। क्षेत्रीय सांसद सी.पी.जोशी ने मंगलवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय संचार, विधि एवं न्याय, इलेक्ट्रोनिक्स एवं आई.टी.मंत्री रविशंकर प्रसाद से भेंट की तथा संसदीय क्षेत्र चित्तौडगढ से जुडें विभिन्न विषयों पर चर्चा की। सांसद जोशी ने इतिहास पुरूष राव जयमल के बारे में मंत्री को अवगत कराया कि विश्व विख्यात वीर भूमि चित्तौडगढ मेवाड का इतिहास गौरवमयी रहा है जहां भक्त शिरोमणी मां मीरा ने कृष्ण भक्ति के चरम को छुआ है तो प्रातः स्मरणीय महाराणा प्रताप ने देश प्रेम और स्वतन्त्रता की अलख को जगाया है तथा यहां हजारों हजार वीरांगनाओं ने तीन-तीन बार जौहार कर त्याग और बलिदान के उच्च आदर्श स्थापित किए हैं। ई.स. 1568 में बादशाह अकबर ने लाखों सैनिकों के साथ दिल्ली से कूच कर चित्तौडगढ पर आक्रमण कर दिया। तत्कालीन समय में भक्त शिरोमणी मीरा बाई के भाई और मेडताधीश ...
Read Moreफतहनगर। पालिका अधिशासी अधिकारी गणपतलाल खटीक के निर्देशानुसार राजस्व ग्राम सनवाड़ के आराजी संख्या 4614 एवं 5592 में लंबे समय से चली आ रही अतिक्रमण की शिकायत का पालिका अतिक्रमण दस्ते द्वारा अतिक्रमण हटाया गया, जिसमें मौके पर दोनों आराजी पर कांटे की बाड़ थी। इसे अतिक्रमण मुक्त किया गया व आराजी संख्या 4562 पर फसल खड़ी होने से अतिक्रमण को 10 दिवस में स्वयं के स्तर पर हटाने हेतु पाबंद किया गया। कार्यवाही के दौरान उपखंड अधिकारी मावली द्वारा नियुक्त मौका मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार डॉ अभिनव शर्मा,थाना प्रभारी फतेहनगर उदयसिंह,पालिका प्रभारी सहायक अभियंता अवेश मोहम्मद,शैलेंद्र कुमार आजाद, प्रकाश लाल डांगी, पटवारी देवेंद्र प्रजापत व पालिका के कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे। ...
Read Moreबंजारा समाज का श्री रूप महोत्सव सम्पन्न: बंजारा समाज में प्रतिभाओं की नहीं है कमी,प्रतिभा तराशने की जरूरतःकृपलानी
फतहनगर( विकास चावड़ा )। चित्तौड़गढ़ के उपनगरीय क्षेत्र चंदेरिया में सम्पन्न दो दिवसीय प्रतिभा सम्मान एवं खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने कहा कि बंजारा समाज में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। मिल्खासिंह और पी.टी.उषा का जिक्र करते हुए कृपलानी ने कहा कि इनकी पृष्ठभूमि गांव की है। बंजारा समाज भी गांव में बसता है और इस समाज में भी अनेक प्रतिभाएं है लेकिन उन्हें तराशने एवं उनका सही समय पर चयन हो,इसकी आवश्यकता है। उन्होने आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में बंजारा समाज देश को खेल प्रतिभाएं मुहैया करवा सकता है। बामणिया बंजारा समाज सेवा संस्थान ने खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया है। इसके लिए संस्थान के पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं। पहली बार आयोजित इस प्रतियोगिता में जिस उत्साह के साथ समाज के युवाओं ने भाग लिया उससे आने वाले समय में जिस दिन देश क...
Read Moreफतहनगर। फ्रेंड्स वालीबॉल क्लब फतहनगर के तत्वावधान में तीन दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुक्रवार सायं 6:00 बजे शुरू होगी। प्रतियोगिता यहां के सरदार पटेल स्टेडियम में आयोजित की जा रही है। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता का समापन रविवार रात्रि 10:00 बजे होगा। प्रतियोगिता के उद्घाटन को लेकर स्टेडियम में सारी तैयारियां पूरी की जा चुकी है तथा कुछ ही मिनटों के बाद उद्घाटन कार्यक्रम होगा। कोरोना के बाद यहां के खेल प्रेमियों को वॉलीबॉल प्रतियोगिता का मुकाबला देखने को मिलेगा। प्रतियोगिता को लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
Read Moreभगवान राम से मर्यादा व श्रीकृष्ण से ज्ञान योग भक्ति की प्रेरणा ले- संत ओझा निम्बाहेड़ा। नगर के आमलिया बावजी मार्ग पर पार्वती देवी पत्नी स्व. मदनलाल सोनी परिवार की ओर 15 मार्च से 21 मार्च तक श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें उज्जैन (मप्र) के प्रमुख कथा वाचक संत नारायण प्रसाद ओझा के मुखारविन्द से श्रीमद भागवत कथा का वाचन किया जा रहा है। कथा आयोजन के चतुर्थ दिन गुरूवार को संत ओझा ने कहा कि ईश्वर के चैबीस अवतारों में से प्रमुख भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र से मर्यादा और श्रीकृष्ण चरित्र से ज्ञान, योग व भक्ति की प्रेरणा लेकर जीवन को धन्य करना चाहिए। कथा पाण्डाल में सैंकडों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालु स्त्री-पुरूषों को व्यासपीठ से सम्बोधित करते हुए संत नारायण प्रसाद ओझा ने कहा कि हिरणकश्यम लोभ का पर्याय है, लेकिन संतकृपा हो जाये तो वही लोग भगवत नाम का होकर भगव...
Read Moreफतहनगर। चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की तथा चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र के लिये रक्षा मंत्रालय से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। सांसद जोशी ने रक्षा मंत्री से भेंट के दौरान आग्रह किया कि संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ के प्रतापगढ़ जिले में सेना के लिये आवश्यक मापदण्ड वाले योग्य युवाओं की प्रचुरता है। मेवाड़ क्षेत्र के युवाओं के लिये सेना तथा केन्द्रीय सशस्त्र बलों में भर्ती के लिये प्रशिक्षण कार्यालय नही होने से यहॉ के युवाओं को उचित मार्गदर्शन नही मिल पाता हैं जिससे यहॉ के युवा योग्य होते हुये भी सेना तथा सशस्त्र बलों के लिये चयनित नही हो पातें है। मेवाड़ क्षेत्र में युवाओं के लिये सेना में भर्ती के लिये कॉचिंग/ट्रेनिंग सेन्टर के खुलने से यहॉ के युवा की सेना में भागीदारी निश्चित तौर पर बढेगी। सांसद जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ...
Read Moreफतहनगर. मावली तहसील के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बांसलिया में उदयपुर के चैकसी हैराउस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा लगभग सवा लाख रुपए का फर्नीचर भेंट किया गया। संस्था के प्रतिनिधि ने विद्यार्थियों के हित में 80 टेबल एवं 80 स्टूल विद्यालय प्रशासन को सुपुर्द किए। विद्यालय स्टाफ ने संस्था का आभार जताया। इस अवसर पर दीप्तीबाला यादव, प्रहलाद बडगूर्जर,हरीश दाधीच,जगदीश जीणावत,लोकेश मंडोवरा, सीमा गोयल, रीता खत्री, कौशल्या पालीवाल, लालूराम रेबारी, प्रताप सिंह राठौड़,मीठा लाल मेघवाल, रेखा बुनकर आदि उपस्थित थे। उक्त संस्था इससे पूर्व भी आसना स्कूल में इतनी ही राशि का फर्नीचर भेंट कर चुकी है। ...
Read Moreआमेट /राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश अध्यक्ष सम्पत सिंह व प्रदेश महामंत्री अरविंद व्यास ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित कर माध्यमिक शिक्षा में कार्यरत सभी शिक्षकों के कोविड़ वैक्सीन लगवाने की मांग की l संघ के जिला उप सभा अध्यक्ष मुकेश वैष्णव ने बताया कि वर्तमान समय में माध्यमिक शिक्षा में कक्षा 6 से कक्षा 12 की विद्यालयों पढ़ाई में चल रही है एवं कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए माननीय मुख्यमंत्री को माध्यमिक विद्यालयों के सभी विद्यार्थियों शिक्षकों, प्राध्यापकों व प्रधानाचार्य को कोरोना वैक्सीन के टीके लगवाने के चरण शीघ्र प्रारंभ करने की मांग रखी है l शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह चुण्डावत ने भी माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों के कोरोना वैक्सीन टीके लगवाने की प्रमुखता से मांग की ।...
Read Moreमुख्य सचिव की अध्यक्षता मे राजफैड द्वारा आयोजित बैठक में रबी सीजन के समर्थन मूल्य पर दलहन-तिलहन खरीद की तैयारियों के सम्बन्ध में चर्चा
जयपुर, 17 मार्च। मुख्य सचिव श्री निरंजन आर्य की अध्यक्षता मे बुधवार को शासन सचिवालय में राजफैड द्वारा आयोजित बैठक में रबी सीजन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर दलहन-तिलहन की खरीद एवं राज्य स्तर से भारत सरकार को प्रेषित अन्डरटेकिंग एवं खरीद की प्रारम्भिक तैयारियों के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में कृषि विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री कुन्जीलाल मीणा ने बताया कि चना एवं सरसों की खरीद पी.एम. आशा गाईडलाईन के अनुसार 25 प्रतिशत तक सीमित है, इसको बढ़ाया जाना चाहिये। उन्होेंने कहा कि चने एवं सरसों खरीद की प्रक्रिया ऑनलाइन ई-मित्र के माध्यम से की जा रही है, जिसमे पंजीकरण शुल्क 31 रूपये प्रति पंजीयन दर से निर्धारित किया गया है।राजफैड की प्रबन्ध निदेशक श्रीमती सुषमा अरोड़ा ने बताया कि रबी 2021-22 में समर्थन मूल्य पर दलहन-तिलहन की संभावित खरीद उत्पादन के 25 प्रतिशत के आधार पर दलहन हेतु 1 हजा...
Read Moreमावली। बुधवार को स्थानीय कस्बे के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मावली गांव में आईपीई ग्लोबल संस्थान के तत्वावधान में एसडीएमसी व पीटीए की एक संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मावली सरपंच हेमेंद्र जाट, उपसरपंच भूपेंद्र बडगूजर, आईपीई ग्लोबल के क्षेत्रीय प्रबंधक अनुभव गर्ग, क्षेत्रीय अधिकारी रत्ननाभ पाठक, उनकी टीम के अन्य सदस्यों के साथ ग्राम पंचायत के मावली के वार्ड पंच और वरिष्ठ नागरिक, अभिभावक, माताएं, छात्राएं और स्थानीय विद्यालय के स्टाफ उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य शिक्षा की मुख्यधारा से वंचित छात्राएं जो किसी कारणवश ड्रॉपआउट हो जाती है उन्हें विद्यालय से पुनः जोड़ना व स्किल डेवलपमेंट करना है। साथ ही बालिकाओं को अपने जीवन में आजीविका कमाने के लिए आत्मनिर्भर बनना है। विद्यालय में संचालित व्यवसायिक विषय जैसे ब्यूटी एंड वैलनेस और हेल्थ केयर से संबंधित...
Read Moreश्रीपतिनगर। सोमवार को राजस्थान इंटक प्रदेशाध्यक्ष और उदयपुर सीमेंट मजदूर संघ सरंक्षक जगदीश राज श्रीमाली के उदयपुर सीमेंट वर्क्स से 40 वर्षो की सेवा उपरांत सेवानिवृत्त होने पर फैक्ट्री परिसर में सेवानिवृत्ति समारोह आयोजित हुआ जिसमें मुख्य अतिथि मोहनलाल सुखाड़िया विश्विद्यालय के वाइस चांसलर अमरीक सिंह थे व अध्यक्षता जे.के.लक्ष्मी सीमेंट के प्लांट हेड पी.एल.मेहता ने की। विशिष्ठ अतिथि उदयपुर सीमेंट के एच. आर.हेड शशिकांत कुमार थे। समारोह में उदयपुर सीमेंट के श्रमिकों,अधिकारियों व प्रदेश के इंटक के अनेकों यूनियनों के पदाधिकारियों ने शिरकत की। श्रीमाली को सेवानिवृत्ति पर मंचासीन मेहमानों व यूनियन पदाधिकारियों ने शॉल ओढ़ाकर व चांदी का मुकुट धारण करवा कर सम्मानित किया। श्रमिकों व जनता की उत्कृष्ट सेवा करने पर श्रीमाली को अभिनंदन पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सेवानिवृत्ति समारोह में उपस्थित सेंकडों ...
Read Moreफैज़ान मिस्टर एवं अपूर्वा मिस ऑडेसिटी बनीउदयपुर, मार्च 16, 2021: आईआईएम उदयपुर का दो-दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव ऑडेसिटी’21 सफलतापूर्वक संपन्न।सिक्योर मीटर द्वारा प्रायोजित 13 और 14 मार्च 2021 को यह समारोह आईआईएमयू बालिचा परिसर में आयोजित किया गया। इस वर्ष वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों गतिविधियों का मिश्रण था।ऑडेसिटी में बेनी दयाल, मामे खान, लॉस्ट स्टोरीज, कर्ण सिंह मैजिक द्वारा मैजिक शो, अनिर्बान दासगुप्ता द्वारा स्टैंडअप कॉमेडी और डीजे विबोर जैसे प्रशंसित कलाकारों ने शिरकत की। ‘द कार्निवल ऑफ अरावली’ विषय के साथ, ट्रेजर हंट, सोलो सिंगिंग, अंताक्षरी, रॉयल एनफील्ड इवेंट आदि जैसे 30 से अधिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस समारोह में बॉडी ज़ोरिंग और बुल राइडिंग जैसी मजेदार और आकर्षक गतिविधियाँ भी हुईं। फैज़ान लतीफ़ को मिस्टर एवं अपूर्वा तोमर को मिस ऑडेसिटी के ...
Read Moreमावली । स्वामी विवेकानंद युवा मंडल गादोली में युवा मंडल की नवीन कार्यकारिणी गठित हुई। नेहरू युवा केंद्र उदयपुर, युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के सानिध्य में क्लीन विलेज, ग्रीन विलेज और प्लास्टिक मुक्त और कोरोना मुक्त अभियान पर सोशल डिस्टेंस से जल संरक्षण कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम सहयोगी संस्था फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसायटी ईन्टाली के सानिध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन डा. तिलकेश आमेटा ने किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्यामलाल आमेटा थे, मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त जिलाशिक्षा अधिकारी रमाकांत आमेटा थे विशिष्ट अतिथि डा.ओम प्रकाश किराड, एवं नरेंद्र आमेटा थे गांव के युवा साथी को कोरोना सतर्कता पर चर्चा करते हुए मास वितरण कर सोशल डिस्टेंस से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ललित नारायण आमेटा ने युवा मंडल की गांव में उपयोगिता एवं दायित्व पर चर्चा करते हुए , ...
Read More