Author Posts
देश प्रदेश

राजस्थान में बोर्ड परीक्षाएं स्थगित करने का लिया फैसला

फतहनगर। प्रदेश में जिस तेजी के साक्थ कोरोना संक्रमण फैल रहा है उसे देखते हुए राज्स सरकार ने बोर्ड परीक्षाएं स्थगित करने का फैसला लिया है। इसकी जानकारी स्वयं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मिडिया के जरिए दी। गहलोत ने कहा कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को देखते हुए राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा आयोजित की जाने वाली 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। इसी के साथ राज्य सरकार ने 8वीं बोर्ड के छात्र-छात्राओं को नवीं, कक्षा 9 के छात्र-छात्राओं को दसवीं तथा 11वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को बारहवीं कक्षा में प्रमोट करने का भी फैसला किया है। ...

Read More
उदयपुर

उदयपुर जिले में कोरोना ने तोड़ा रिकाॅर्ड,पाॅजीटिव का आंकड़ा 900 पार

फतहनगर। उदयपुर जिले में कोरोना ने आज रिकाॅर्ड तोड़ दिया। अब तक के इतिहास में इतने पाॅजीटिव नहीं मिले जितने पाॅजीटिव आज सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों में 918 लोगों की रिपोर्ट पाॅजीटिव आई है। जिले की शहरी एवं ग्रामीण विस्तृत रिपोर्ट इस प्रकार हैः Received Report of....3998 Negative....3080 Positive....918 Urban Total Patient....615 Corona Warrior...21 Close Contact...267 New Case...326 Migrant...01 Rural Total Patient....303 Corona Warrior...14 Close Contact...113 New Case...172 Migrant...04 Total positive till now....19395 Area Details..👇 SAVINA KHEDA UDAIPUR, BHABHRANA SALUMBER, BADGAON UDAIPUR, TODA SALUMBER, CHC KOTDA, NEAR UDAI PARK SECTOR 4, KOLPARIL NEAR RAWLE JHADOL, KOTDA UDAIPUR, MADHAV NAGAR POLICE STATION BADI ROAD, OUTSIDE ...

Read More
देश प्रदेश

अमित राय जैन प्रांतीय अध्यक्ष निर्वाचित

फतहनगर। अमित राय जैन श्री ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस, नई दिल्ली की उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड शाखा के प्रांतीय अध्यक्ष निर्वाचित किए गए हैं। इसकी जानकारी स्वयं अमित राय जैन ने ट्विटर के जरिए शेयर करते हुए कहा कि श्री ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानाकवासी जैन कॉन्फ्रेंस नई दिल्ली की उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड शाखा के प्रांतीय अध्यक्ष के रूप में मुझे प्रांतीय अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है । स्थानकवासी जैन समाज के संघों में आवश्यक कार्यों को पूरा कराना मेरी प्राथमिकता होगी ! अमित राय जैन के प्रांतीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर फतहनगर पावन धाम संस्थान के मंत्री बलवंत सिंह हिंगड़ ,उपाध्यक्ष नेमीचंद धाकड़ ,कोषाध्यक्ष बाबूलाल उनिया, नितिन सेठिया,शंकर लाल चावड़ा सहित उनके शुभचिंतको ने शुभकामनाएं दी है।

Read More
देश प्रदेश

कोमल मुनि पहुंचे बरवाड़ा,परिवार में समन्वय स्थापित कर स्वर्ग बनाने पर दिया व्याख्यान

फतहनगर.(कार्यालय संवाददाता)। परम पूज्य गुरुदेव श्री कोमल मुनि जी म. सा. एंव श्री संभव मुनि जी म.सा.आदि ठाणा 2  आज कठार से विहार करके बरवाडा गांव मे बिराज में विराज रहै है। श्री वधॅमान स्थानक वासी जैन श्रावक संघ बरवाडा के तत्वावधान में आज गुरूदेव के पावन सानिध्य मे प्रवचन रखा गया। गुरुदेव कोमल मुनि म सा ने अपने प्रवचन में कहा कि परिवार में प्रेम,स्नेह, सौहार्द,समन्वय कर स्वर्ग बना सकते हैं  . गुरुदेव संभव मुनि जी म.सा.ने कहा कि पेट पेटी और परिवार से हरेक के जीवन को आत्म कल्याण में लगाना चाहिए. गुरु भगवंतो ने बरवाड़ा ठाकुर सा आनंद देवी जी के आकस्मिक निधन पर परिवार को धर्म संदेश दिया . संघ अध्यक्ष शंकर लाल कोठारी ने गांव के सामाजिक कार्यों की जानकारी देते हुए पधारे मेहमानों का स्वागत किया . इस अवसर पर नाथूलाल  कोढीफोडा, मिठालाल कोढीफोडा, रोशनलाल  मोटावत,हिम्मत  कोढीफ...

Read More
मावली

मावली तहसील में कल इन स्थानों पर होगा वैक्सीनेशन

फतहनगर। 13/04/2021 को covid-19 के तहत निम्नांकित सेंटरों पर (45+ आयु वर्ग ) वैक्सीनेशन का कार्यक्रम होगा । सेंटर इस प्रकार हैं- (1) बड़गांव-gsss (२) वाजमियां-ups ३) गादोली-phc (४) जोधाणा-ups (५) खेड़ा,भानसोल-ups (६) भील बस्ती सांगवा-ps (७) खेमली-chc (८) भीमल-RGSk (९) नाई का ढाणा-ps (१०) बीडघास-ps (११) मावली-chc (१२) सनवाड-chc (१३) आजादपुरा वासनी-ps (१४) गिरधारीपुरा-ups (१५) खादरा वाड़ा-ps (१६) बापेर घासा-ps उपखंड अधिकारी मनीष मयंक ने आदेश जारी करते हुए इन सेंटर से संबंधित पीईईओ को निर्देशित किया है कि दो कार्मिको को( जिसमें से एक ऑनलाइन फिडींग हेतु) पंजीकरण कार्य हेतु सेंटर पर लगाना सुनिश्चित करावे ।

Read More
उदयपुर

शहर में रात आठ बजे तक ही खुलेंगे

उदयपुर l जिला कलक्टर एवं मजिस्ट्रेट चेतन देवड़ा ने राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय पर सायं 6 से सुबह 6 बजे तक लगाए गए रात्रिकालीन कर्फ्यू के तहत रेस्टोरेंट्स के संबंध में विशेष निर्देश जारी किए हैं। अब नाइट कर्फ्यू के दौरान रेस्टोरेंट्स जोमेटो, स्वीगी या ग्रोफर्स जैसे ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म के माध्यम से रात 8 बजे तक ही टेक-अवे एवं डिलीवरी कर सकते हैं। कलक्टर चेतन देवड़ा ने बताया कि शहर में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए राज्य सरकार के निर्देशानुसार जन स्वास्थ्य की दृष्टि से उदयपुर जिला मुख्यालय के नगरीय क्षेत्र (थाना  क्षेत्र सूरजपोल, भोपालपुरा, प्रतापनगर, हिरणमगरी, सवीना, हाथीपोल, अंबामाता, धानमंडी, सुखेर, गोवर्धनविलास) के लिए प्रभावी इस रात्रिकालीन कर्फ्यू के दौरान रेस्टोरेंट्स, जोमेटो, स्वीगी, ग्रोफर्स के माध्यम से टेक अवे एंड डिलीवरी रात्रि 8 बजे तक कर ...

Read More
उदयपुर

महेश सेवा समिति में रविवार को 399 नागरिकों ने लगवाए टीके

-नेता प्रतिपक्ष कटारिया व सांसद मीणा ने किया अवलोकन उदयपुर, 11 अप्रैल। जिला प्रशासन के आह्वान पर कोरोना बचाव के टीकाकरण के लिए माहेश्वरी समाज की ओर से शुरू किए गए टीकाकरण अभियान के तहत हिरण मगरी सेक्टर-4 स्थित महेश सेवा समिति में तीन दिवसीय टीकाकरण अभियान के दूसरे दिन रविवार को विभिन्न समाजों के 399 नागरिकों ने टीके लगवाए। महेश सेवा समिति के अध्यक्ष श्यामलाल सोमानी ने बताया कि रविवार को भी सुबह से ही नागरिक पहुंचना शुरू हो गए और कोरोना प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए सभी ने टीकाकरण करवाया। कुल 399 में से 191 द्वितीय खुराक वाले थे। इस दौरान राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उदयपुर सांसद अर्जुन मीणा, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रवीन्द्र श्रीमाली, पार्षद आशीष कोठारी ने टीकाकरण शिविर का अवलोकन किया और टीकाकरण का महत्व समझाया। सचिव लक्ष्मीलाल सोडानी ने बताया कि टीकाकरण में श्यामलाल लाहोटी,...

Read More
फतहनगर - सनवाड

प्रमुख व्यवसायी शोभागसिंहजी सामर का निधन

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। नगर के प्रमुख व्यवसायी एवं सुनील जी सामर के पिताजी शोभाग सिंह जी सामर (आकोला वाले) का आकस्मिक स्वर्गवास हो गया है। दिवंगत सांमर की अंतिम यात्रा  निवास स्थान से आज दिनाँक 10 /04/021 को सांयकाल 2:30 बजे मोक्ष धाम के लिए रवाना होगी।

Read More
उदयपुर

उदयपुर में कोरोना का चिंताजनक संक्रमण जारी

फतहनगर। जिले में कोरोना संक्रमण है कि निरन्तर अपना रोद्र रूप दिखा रहा है। आज भी संक्रमितों की तादाद तीन सौ के पार जा पहुंची। जिला कलक्टर ने उदयपुर के कुछ इलाकों में संक्रमण के चलते निषेधाज्ञा लगा दी है। आज 2646 में से 360 पाॅजीटिव मिले जबकि 2286 नेगेटिव आए। विस्तृत जानकारी इस प्रकार है- Urban Total Patient...257 Corona Warrior...25 Close Contact...122 New Case...110 Rural Total Patient....103 Corona Warrior...06 Close Contact...56 New Case...41 Total positive till now....15648 Area Details..👇 HEERAMAN TOWER DEWALI, JHADOL FALSIYA, MAKWAS JHADOL, SUBH ASHIYANA 100FT ROAD NEW BHOPALPURA, BACK SIDE GANDHI NAGAR, KALKA MATA ROAD, THOKAR CHOURAHA UDAIPUR, PRABHAT NAGAR SECTOR 5, GAWARI CHOWK SECTOR 11 HIRAN MAGRI, MASTANA BABA DARGAH POLICE LINE TEKRI,...

Read More
मावली

फलीचड़ा क्षेत्र में वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक लोग

फतहनगर। उदयपुर जिले के मावली उपखंड क्षेत्र ग्राम पंचायत फलीचड़ा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय भोज लाई में टीकाकरण प्रारंभ हुआ जिसमें समाजसेवी सोहनलाल गाडरी ने घर घर जाकर लोगों को टीका लगवाने हेतु मास्क लगाकर टीके लगवाने के लिए प्रेरित किया। शुभारंभ प्रथम टीकाकरण 11 व्यक्तियों के द्वारा covid-19 का टीका लगाया गया। प्रातः 11:30 बजे तक टीकाकरण 36हो गए । इस दौरान उपस्थित एनएम आशा भगोरा प्रेम सिंह राजपूत शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबंधु नरेंद्र सिंह राणावत एसएमसी अध्यक्ष नारू लाल गाडरी नाथू लाल यादव गोकुल गाडरी ललित चौहान नीरज फौजदार महेश लुनिया कार्यकर्ता सरोज लक्षकार सुमन वैष्णव मोनिका यादव प्रियंका उपाध्याय मातृशक्ति द्वारा टीका लगवाने में अग्रणी रही।

Read More
देश प्रदेश

नक्सली हमले में शहीद जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा:अमित शाह

फतहनगर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों से लोहा लेते  जवानों के शहीद होने के बाद देश के गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मैं शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देता हूं और उनके परिवार और देश को विश्वास दिलाता हूं कि जवानों ने देश के लिए अपना जो खून बहाया है वो व्यर्थ नहीं जाएगा। नक्सलियों के खिलाफ मजबूती के सा​थ हमारी लड़ाई चलती रहेगी और हम इसे परिणाम तक ले जाएंगे। राजस्थान के पूर्व गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर में, नक्सलवादियों से लोहा लेते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले हमारे वीर जवानों को मैं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ एवं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रभु से प्रार्थना करता हूँ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

आॅनलाइन होली स्नेह मिलन कवि ने दिया जल संरक्षण संदेश

फतहनगर। नेहरू युवा केंद्र उदयपुर युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा कैच द रेन अभियान जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशन पर पांचवा ई वेबीनार में होली स्नेह मिलन पर कवियों ने जल संरक्षण का संदेश दिया। ई वेबीनार कोऑर्डिनेटर ईन्टाली फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार ऑनलाइन जूम पर कैच द रेन जनजागृति प्रगति रिपोर्टिंग ई वेबीनार एवं होली स्नेह मिलन में संयोजक हितेश श्रीमाल द्वारा वर्षा पूर्व जल संरक्षण कैच द की जनजागृति की रिपोर्टिंग का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा साथ ही स्लाइड द्वारा जल संरक्षण के उपायों पर किए गए कार्यों का प्रस्तुतीकरण किया। कार्यक्रम में होली स्नेह मिलन कवि संजय चैबीसा, लाजवंती खटवानी,गायत्री, पाखी जैन,ध्वनी आमेटा द्वारा ध्वनि तरंग छोड़कर ऑनलाइन होली स्नेह मिलन कविता पाठ प्रस्तुतीकरण किया गया। वार्ताकार सेवानिवृत्त जिला समन्वयक सुरेंद्र कोवाल...

Read More
फतहनगर - सनवाड

बादशाह की सवारी नजराने तक सिमटी

फतहनगर। सनवाड़ में रियासतकाल से चली आ रही बादशाह की सवारी का कार्यक्रम भी आज कोरोना से प्रभावित दिखा जब आयोजक ग्रामवासियों ने किसी तरह के जुलूस आदि का आयोजन न कर कार्यक्रम को नजराने तक सीमित कर दिया। दिनभर होली खेलने के बाद शाम को नगर के प्रमुख लोग एकत्र हुए तथा कोरोना गाइड लाइन की पालना करते हुए रावले में पहुंचे जहां पर स्थापित प्रभु एकलिंगनाथ की गादी की पूजा करके नजराना पेश किया। रावले में बादशाह की सवारी के समापन पर खेली जाने वाली गैर भी आज नहीं खेली जा सकी। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

संथारा सहित श्रीमती कंचनबाई हिंगड़ का देवलोक गमन

फतहनगर। प्रमुख व्यवसायी सम्पतलाल हिंगड़,आनंदीलाल,बाबुलाल हिंगड़ की माता श्रीमती कंचनबाई का आज संथारा सहित देवलोक गमन हो गया। धर्म परायण श्रीमती हिंगड़ के देवलोकगमन के बाद उनकी महाप्रयाण यात्रा रविवार सुबह 9 बजे निवास स्थान शांतिपथ मार्केट से रवाना होगी। ...

Read More
उदयपुर

कोरोना नहीं हो रहा कम,लोग हुए लापरवाह

फतहनगर। उदयपुर जिले में कोरोना की स्थिति गंभीर बनी हुई है। कोरोना के केस आज भी सौ के पार ही रहे। यह स्थिति काफी चिंताजनक है लेकिन लोग भी बढ़ते खतरे के बावजूद लापरवाही बरत रहे हैं। पिछले वर्ष कोरोना के दौरान हुए लाॅक डाउन में लोगों ने काफी सावधानी बरती थी लेकिन इन दिनों तो कोरोना शायद इनके लिए मामूली बात हो गई है। अधिकतर लोगों के मुंह पर माॅस्क नहीं मिलेगा तथा न ही कोई डिस्टेंस का उपयोग करता मिलेगा। इधर उधर जाने में भी लोग परहेज नहीं कर रहे हैं। शायद उन्हें अपनों की चिंता नहीं है। स्वयं तो जोखिम में पड़ रहे हैं,अपने परिवारजनों के लिए भी मौत का कारण बन रहे हैं। फतहनगर में कोरोना से काल काल का ग्रास बने लोग भी कम नहीं हैं। इनमें भी अधिकतर पूंजीपति एवं प्रतिष्ठित लोग थे लेकिन कोरोना सबके साथ समान व्यवहार करता है। आज भी फतहनगर में कई युवा बेझिझक होकर होली के रंगो में सरोबार दिखे। ऐसा लगता है उन...

Read More
फतहनगर - सनवाड

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में पंजीयन पांच अप्रेल से शुरू

फतहनगर। बजट घोषणा के क्रम में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों के पंजीयन 5 अप्रैल से 10 अप्रैल तक उपखंड अधिकारी के निर्देशानुसार नगर पालिका फतहनगर-सनवाड़ के सभा भवन में वार्ड वाइज शिविर आयोजित कर किया जाएगा। पालिका के अधिशासी अधिकारी गणपतलाल खटीक ने बताया कि इस हेतु खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं सामाजिक आर्थिक जनगणना 2011 के पात्र परिवारों को पंजीयन की आवश्यकता नहीं है। इन परिवारों को सीधे ही मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से जोड़ा गया है एवं प्रदेश के समस्त विभागों में कार्यरत संविदा कर्मियों एवं लघु व सीमांत कृषकों को भी निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रदेश के अन्य परिवार जो इनमें से किसी भी पत्रता में नहीं आते हैं वह परिवार प्रीमियम राशि का प्रतिवर्ष 50 प्रतिशत भुगतान कर इस योजना से जुड़ सकते हैं। अधिशासी अधिकारी ने लोग...

Read More
उदयपुर

प्रभारी मंत्री खाचरियावास से मिला शिक्षकों का प्रतिनिधि मण्डल

उदयपुर। शिक्षकों की समस्याओं को लेकर से संघ का प्रतिनिधि मंडल आज प्रभारी मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास से मिला। संघ के स्थायी समिति के अध्यक्ष बाबूलाल जैन के मार्गदर्शन एवं संभागीय अध्यक्ष लच्छीराम गुर्जर के नेतृत्व में प्रभारी मंत्री से शिक्षको की समस्याओ के बारे में विस्तृत चर्चा की। प्रतिनिधि मंडल में बाबूलाल जैन,लच्छीराम गुर्जर,दिलशेर मोहम्मद, हीरालाल गमेती, मनीष जोशी,कन्हैयालाल गंधर्व, अम्बालाल माली, जगदीश मीना,विजयप्रकाश श्रीमाली, राजेन्द्र सालवी सहित कई शिक्षक उपस्थित हुए। यह जानकारी प्रवक्ता मनीष जोशी ने दी। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

ओवरब्रिज का काम प्रगति परः अभी करना होगा इंतजार

फतहनगर। अत्यधिक आवागमन को देखते हुए भाजपा सरकार के कार्यकाल में थाने के समीप रेल समपार फाटक के यहां स्वीकृत ओवरब्रिज का काम इन दिनों प्रगति पर है,लेकिन अभी भी नगरवासियों को इंतजार करना पड़ेगा। ओवरब्रिज के लिए रेल समपार फाटक के दोनों ओर कई दिनों तक काम चला तथा इस दौरान हाइवे पर आवागमन की पास ही वैकल्पिक व्यवस्था थी। रेलवे लाइन के काफी नजदीक जाने के बाद पास ही से गुजारे गए वैकल्पिक मार्ग को बंद कर आवागमन नगर के बीच बाजार से होकर शुरू किया गया। बाजार से आवागमन दीपावली के दो दिन पहले से ही शुरू कर दिया गया था जो कि अब तक बदस्तूर जारी है। इस बीच ब्रिज के निर्माण का काफी काम भी हो चुका है तथा जल्द ही रेलवे लाइन के ठीक उपर स्लैब डाले जाकर ब्रिज के काम को आगे बढ़ाया जाना है लेकिन लगता है इसमें अभी नगरवासियों को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। नगर के बीच से हाइवे का आवागमन होने से दिन भर वाहनों की रेलमपे...

Read More
फतहनगर - सनवाड

श्री कन्हैयालालजी सामर का निधन

फतहनगर। श्री वर्द्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ,फतहनगर के स्तंभ सुश्रावक श्री कन्हैयालाल जी सामर का आकस्मिक निधन हो गया है। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे तथा अहमदाबाद में उपचाररत थे। सामर का अंतिम संस्कार आज सायं 05.30 बजे भीलवाड़ा में होगा। पावनधाम में भी उनका सक्रिय योगदान किसी से पिा नहीं हैं। उनके निधन से जैन समाज फतहनगर में अपूरणीय क्षति हुई है। ...

Read More
चित्तौडगढ़

सासंद जोशी ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

चित्तौडगढ .  चित्तौडगढ सासंद सी पी जोशी ने गुरुवार को कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया।               चित्तौडगढ सासंद सी पी जोशी ने कोरोना वैक्सीन सेंटर पर अपनी माता के साथ पहुंच कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लगवाया। इस अवसर पर सासंद जोशी ने कहा कि कोरोना महामारी में बचाव के लिए केंद्र सरकार ने अब 45 वर्ष से अधिक के सभी नागरिको के लिए वैक्सीन अभियान चलाया है इसलिए अधिक से अधिक लोगो को वैक्सीनेशन करवाना चाहिए। कोरोना के संक्रमण के बढने के कारण हम सभी को कोरोना गाइड लाइन का पालन करना चाहिए। मास्क, उचित दूरी आदि प्रयास से कोरोना से बचाव कर सकते है। सांसद जोशी ने आव्हान किया की सब इस टीकाकरण महाअभियान में भाग ले और टीकाकरण भी कराये ...

Read More