फतहनगर। प्रदेश में टीकाकरण अभियान को लेकर आमजन में जागरूकता पैदा करने मंगलवार को पूर्व विधायक एवं मावली प्रधान पुष्करलाल डांगी के सानिध्य में कांग्रेस के पदाधिकारियों,जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने सनवाड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर टीकाकरण करवाया। प्रभारी चिकित्सक डाॅ.महेश वजुवावत के हाथों टीकाकरण किया गया। इस अवसर पर युवा विधानसभा अध्यक्ष रौनक गर्ग,पूर्व पालिकाध्यक्ष परसराम सोनी,नितेशपुरी गोस्वमी,पार्षद हमीदा बानू,नरेश जाट,सुनील मून्दड़ा,मनीष पालीवाल,पूर्व नेता प्रतिपक्ष शैलेष पालीवाल,धर्मेश चपलोत,किशन गुर्जर समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में रौनक गर्ग ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि भयमुक्त होकर टीका लगवाएं। ...
Read Moreadmin
मावली। तहसील क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आसना को ₹125000 का फर्नीचर प्राप्त हुआ है। उक्त फर्नीचर चौकसी हैराउस प्राइवेट लिमिटेड उदयपुर द्वारा प्रदान किया गया है। विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक हीरालाल जाट एवं प्रधानाचार्य डॉ महावीर प्रसाद जैन के प्रयासों से उक्त फर्नीचर प्राप्त हुआ है। विद्यालय के प्रधानाचार्य को 80 सेट टेबल व स्टूल प्रदान किए गए। फर्नीचर सुपुर्दगी के अवसर पर धोली राम डांगी,भाग्यलक्ष्मी,चंद्र विजय सिंह भाटी,सविता परिहार व अन्य शिक्षक मौजूद थे.इस मौके पर चौकसी हैराउस प्राइवेट लिमिटेड उदयपुर एवं आरसी हेड डॉ प्रवीण यादव का आभार प्रधानाचार्य डॉ महावीर प्रसाद ने ज्ञापित किया।
Read Moreफतहनगर। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र हेतु निधि संग्रह अभियान के तहत मावली तहसील की 36 पंचायतों के 129 गांवों से एक करोड़ 23 लाख का सहयोग प्राप्त कर जिले में सबसे अधिक समर्पण प्राप्त किया। मावली खंड के अभियान प्रमुख विजेश पालीवाल ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की रचना के अनुसार मावली खंड (मावली तहसील के 36 ग्राम पंचायत) के 12 मंडलों के 129 राजस्व गांवों के 31000 परिवारों तक 331 डोलियों के माध्यम से 1671 कार्यकर्ताओ ने निधि संग्रह की महती जिम्मेदारी को निभाया। इस कार्य को समन्वित करने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत प्रमुख ,मंडल प्रमुख ,खंड के निधि प्रमुख, कार्यालय प्रमुख प्रचार प्रमुख, खंड संयोजक ,सहखंड संयोजक, बड़ा समर्पण कराने हेतु जिला एवं विभाग की टोली जिला, खंड एवं मंडलों के पालक बंधुओं ने अपना अपना दायित्व निभाया। इनके अहर्निश साधना में लगने से 1,23,38149 का समर्पण प्राप्त हुआ...
Read Moreउदयपुर। राजस्थान षिक्षा सेवा परिशद जिला षाखा उदयपुर द्वारा षिवजी गौड द्वारा पदौन्नत होकर राज्य षैक्षिक अनुसंधान परिशद मे प्रोफेसर पद(समकक्ष संयुक्त निदेशक) पर कार्यग्रहण करने पर अंिभनन्दन किया गया। रेसा की ओर से पुष्पेन्द्र्र शर्मा जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक एवं प्राथमिक द्वारा बुके एवं उपरणा ओढा कर अभिनन्दन किया गया। अभिनन्दन कार्यक्रम में रेसा जिलाध्यक्ष डाॅ.नरेन्द्र टाक जिला महामंत्री मुकेश पण्डया कोषाध्यक्ष वैंकटेश्वरी पानेरी अति.जिला शिक्षा अधिकारी चन्द्रशेखर जोशी राज्य षैक्षिक अनुसंधान परिशद में प्रधानाचार्य समकक्ष पद पर कार्यरत कमलेन्द्र सिंह राणावत रेसा की प्रदेष प्रतिनिधि मनीशा उज्ज्वल मोहन मेधवाल अति.मु.ब्लाक षिक्षा अधिकारी देवेन्द्र मेघवाल एवं भीमराज मीणा षरद पारीक जयेष ओझा दीपक गौड राजीव सुखववाल चेतन पानेरी समेत बडी संख्या में रेसा के सदस्य सम्मिलित हुए। इस अवसर ...
Read Moreमावली। आज बार एसोसिएशन मावली के अधिवक्ताओ द्वारा विधायक धर्मनारायण जोशी को मावली में अपर जिला एवं सेसन न्यायालय के चल रहे केम्प कोर्ट को स्थायी करने के लिए ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में बार अध्यक्ष जयेश कुमार मारवाड़ी ने बताया कि पिछले आठ वर्षों से मावली में एडीजे केम्प कोर्ट चल रही है बल्कि बहुत सी जगह सरकार द्वारा एडीजे स्थाई कर दी हैं। अगर केम्प कोर्ट स्थाई होती हे तो मावली तहसील के सभी ग्रामीणों को सस्ता व सुलभ न्याय मिल सकेगा। राजस्थान उच्च न्यायालय एवं जिला न्यायालय उदयपुर के द्वारा भी राज्य सरकार को एडीजे केम्प कोर्ट को पूर्ण कालीन करने का प्रस्ताव भेजा हुआ है। वर्तमान में मामला राज्य सरकार के पास विचाराधीन है। ज्ञापन के दौरान अध्यक्ष जयेश कुमार मारवाड़ी,सचिव विकाश सोनी,सुशील ओस्तवाल,कुलदीप सिंह चुंडावत,पूर्व महासचिव दीपक बड़गुर्जर, पूर्व सचिव शैलेश मीणा एवम बार एसोसिएशन के अधिवक्ता उ...
Read Moreफतहनगर। खैंखरा के अवसर पर शुरू हुए अन्नकूटोत्सव के तहत सोमवार की शाम आंवला नवमी पर यहां के अखाड़ा मंदिर पर छप्पनभोग का आयोजन किया गया। मंदिर मण्डल के तत्वावधान में आयोजित अन्नकूट के तहत छप्पनभोग के लिए रविवार सुबह व्यजंन तैयार किए गए। कोरोना के चलते यहां भी महज प्रभु के समक्ष छप्पनभोग ही सजा। इसके लिए प्रभु के निज मंदिर के सामने ही भगवान सत्यनारायण की झांकी सजी तथा छप्पनभोग धराया गया। छप्पनभोग सजने के बाद महन्त रामचन्द्रदास द्वारा सायं सवा सात बजे महा आरती की गयी। आरती के बाद छप्पनभोग का प्रसाद वितरण किया गया। कोरोना गाइड लाइन के अनुसार गिनती के लोग ही प्रभु की आरती एवं छप्पनभोग कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मंदिर की विद्युतसज्जा की गई। यहां प्रति वर्ष आंवला नवमी के अवसर पर 35-40 क्विंटल सब्जी का अन्नकूट भी वितरण होता आया है लेकिन इस बार सब्जी का अन्नकूट स्थगित रख कर छप्पनभोग की परम्...
Read Moreफतहनगर। दीपावली के अवसर पर पांच दिनों तक विविध धार्मिक मनोरथ आयोजन के बाद आज रविवार को यहां कें द्वारिकाधीश मंदिर पर ठाकुरजी का गोपाष्टमी के तहत ग्वाल बाल मनोरथ किया गया। प्रातः मंदिर के पुजारी सत्यनारायण पालीवाल एवं सहायक कमल नयन पालीवाल द्वारा ठाकुरजी को ग्वाल वेशभूषा धारण करवा सिर पर मोर पंख,गले में स्वर्ण माला,श्रीमुख पर बांसुरी सुशोभित नयनाभिराम श्रृंगार के साथ विराजित किया गया। नवनीत प्रियाजी के संग विराजित ठाकुरजी के इर्द गिर्द ग्वालें एवं गौ चारण का मनोरथ दर्शाया गया। गोपाष्टमी होने से भक्तों का दिन भर दर्शनों के लिए आना जाना लगा रहा। कीर्तनकारों ने शाम के समय कीर्तन कर ठाकुरजी के ग्वाल स्वरूप को लुभाने का यत्न किया। सायं सवा सात बजे आरती की गई तथा लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। शयन तक श्रद्धालुगण प्रभुश्री के ग्वाल बाल दर्शनों को आते रहे। इसी प्रकार से अखाड़ा मंदिर पर भी प्रभु सत्यन...
Read Moreफतहनगर। दीपावली पर्व को लेकर महिलाओं ने धनतेरस व दीपावली के अवसर पर घरों के बाहर भू अलंकरण किया। विविध रंगों का उपयोग करते हुए कई जगह आकर्षक रंगोली निर्मित की गई। रंगोली के साथ ही घरों के बाहर एवं दहलीज समेत घरों की मुंडेर पर कतारबद्ध जलाए गए दीयों ने अयोध्या में राम के आगमन की याद को ताजा कर दिया। दीपोत्सव पर अपने आवास को सज्जित करने में गृहणियों ने कोई कोर कसर नहीं रखी। सजावट की सारी वस्तुएं मंहगी होने के बावजूद महिलाओं का उत्साह कम नहीं था। युवतियां काफी उत्साही रही तथा पूरे मनोयोग से रंगोली में अपने मन के भावों को व्यक्त किया। ...
Read Moreफतहनगर। चंदनबाला महिला मंडल द्वारा नव वर्ष के अवसर पर रविवार को मान गुरू सेवा संस्थान नाथद्वारा मे महाश्रमण,प्रवर्तक भोलेबाबा परम पुज्य गुरूदेव श्री मदनमुनिजी म.सा. के महामंगलकारी मांगलिक के पश्चात चंदनबाला महिला मंडल संयुक्त मेवाड की अध्यक्षा पुष्पा सिसोदिया,उपाध्यक्ष कमला वागरेचा,महामंत्री रीना कोठारी,नाथद्वारा मंडल की पदाधिकारी आदि द्वारा परम पुज्य गुरूदेव श्री सौभाग्य मुनिजी म.सा. द्वारा रचित वह अंतर्दिप जलाओ कार्ड का वितरण किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष इन्दरमल बडाला, महामंत्री लक्ष्मीलाल बडाला (अध्यक्ष राजस्थान जैन काॅन्फ्रेंस), कोषाध्यक्ष नंदलाल रायसोनी, अंबालाल लोढा अध्यक्ष सकल जैन समाज नाथद्वारा, लालचंद बंबोरी, संपत लोढा, लोकेश धाकड महामंत्री राजस्थान जैन क्रांफेस,दिलीप लोढा,ख्यालीलाल जैन सहित सैकडो गुरु भक्त व सुश्राविकाएं मौजुद थे। ...
Read Moreफतहनगर। गोवर्धन पूजा परम्परागत तरीके से की गई। इस अवसर पर आज सुबह घरों के मुख्य द्वार के ठीक सामने महिलाओं ने गोबर से गोवर्धन बनाकर विधि विधान से पूजा की। ग्रामीण इलाकों में किसानों ने बैलों को नहला कर सींग पर रंग व शरीर पर मेहन्दी लगाई एवं आकर्षक मोड़ व बेड़ बांध कर गले में घंटियां पहनाई। यहां के श्रीकृष्ण महावीर गौ शाला में गौ सेवकों ने गौ सेवा की तथा गायों का पूजन इत्यादि किया। ...
Read Moreफतहनगर। बाजार की मंदी से भले ही नगर का नया बाजार नहीं सजा हो लेकिन दीपावली का पर्व यहां उमंग उल्लास से मनाया गया। सुबह से ही बाजार में चहल-पहल रही लेकिन भीड़ भाड़ नहीं थी। नगर समेत आस-पास के गांवों से लोग आवश्यकता की वस्तुएं लेने आते रहे। शाम के समय लोगों ने शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी पूजन किया। लक्ष्मी पूजन रात्रि को भी किया गया। नया बाजार ,प्रताप चैराहा ,पुराना बाजार, उदयपुर रोड बाजार, बस स्टैंड आदि क्षेत्रों में दुकानदारों ने अपने स्तर पर सजावट की। मुख्य चैराहा पर पुलिस के जवान भी देखे गए जो कि आवागमन को सुचारू बनाए रखने के लिए मुस्तैद नजर आए। ...
Read Moreफतहनगर। सर्दी में आम आदमी की खास पसन्द सीताफल की आवक शुरू हो गई है। बाजार में यत्र तत्र सीताफल बेचने वाले देखे जा सकते हैं। प्रारंभिक दौर में सीताफल का उठाव कमजोर है लेकिन जैसे-जैसे आवक बढ़ेगी बिक्री भी बढ़ेगी। क्षेत्र में सीताफल को ग्रामीणों द्वार खासा पसन्द किया जाता है। सीताफल के पेड़ों पर ही पके फल स्वाद में मिठास लिए होते हैं। चित्तौड़ के किले पर सीताफल के काफी पेड़ हैं जहां के सीताफल मीठे भी होते हैं। पर्यटक इन्हें विशेष रूप से पसन्द भी करते हैं। ...
Read Moreफतहनगर में पावन धाम की स्थापना कर गुरुदेव की यादों को सहेज गए मेवाड़ महानायक सौभाग्य मुनि
http://www.fatehnagarnews.com (शंकरलाल चावड़ा) श्रमण संघीय महामंत्री पूज्य गुरूदेव श्री सौभाग्यमुनि का फतहनगर के लिए योगदान किसी भी मायने से कमत्तर नहीं आंका जा सकता। गुरूदेव का लगाव अपनी जन्म भूमि आकोला एवं दीक्षा स्थली कड़िया से भी अधिक फतहनगर के लिए रहा है। मेवाड़ संघ शिरोमणी पूज्य गुरूदेव श्री अम्बालालजी म.सा. के फतहनगर में देवलोक होने के बाद जिस तरह से फतहनगर में उनके स्मृति स्थल पावनधाम की स्थापना की गई उसके बाद से सौभाग्यमुनि इसे विकसित करने की योजनाओं को लेकर ही व्यस्त नजर आते। उनका चातुर्मास जहां कहीं भी होता वहां समाज को सुदृढ़ करने एवं स्थानक स्थापित करने का तो उनके मन में रहता ही था लेकिन साथ ही समाज के भामाशाहों को फतहनगर पावनधाम के विकास के लिए प्रेरित करने में भी वे पीछे नहीं रहे। मेवाड़ संघ शिरोमणी पूज्य गुरूदेव श्री अम्बालालजी म.सा. का देवलोक गमन विक्रम संवत् 2050 पौष शुक्ला च
Read Moreफतहनगर। मंगलवार को अनन्त चतुर्दशी के अवसर पर विनायक प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। विसर्जन की पूर्व संध्या पर सोमवार को यहां के गणपति चैक पर विनायक को विशिष्ट श्रृंगार धराया गया एवं 108 दीपक से महा आरती की गई। इस अवसर पर गणपति महोत्सव सेवा समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे। इसी तरह से स्टेडियम के समीप विजय हाइट्स द्वारा भी आज मनोहारी झांकी का अंतिम आयोजन किया गया। विनायक नगर स्थित गणेश मंदिर पर गणेश सेना के तत्वावधान में चल रहे आयोजन के तहत आज विनायक की विशाल प्रतिमा को पुजारी नंदलाल शर्मा द्वारा सज्ज्ति किया गया। इसके अलावा भक्तों ने आज अपने घरों में अंतिम रूप से आरती एवं धार्मिक आयोजन को अंजाम दिया। मंगलवार को सभी आयोजन अपने-अपने स्तर पर विनायक प्रतिमाओं को सरोवर पर ले जाकर विसर्जन करेंगे। ...
Read Moreफतहनगर। कोरोना के चलते इस बार जलझूलनी का कार्यक्रम भी परम्परागत तरीके से नहीं हो पाया। यह पहला मौका था जब अथाह भक्तों की भीड़ नदारद थी। गिने चुने भक्तों के साथ वेवाण भी नहीं सजा बल्कि ठाकुरजी को कारों में विराजित कर सरोवर ले जाया गया। अखाड़ा मंदिर से ठाकुरजी कार में रवाना हुए तथा द्वारिकाधीश मंदिर से प्रभु द्वारिकाधीश दूसरी कार में बिराजे। इसके बाद आगे आगे ढोल वादक और पीछे दोनों ही कारें तथा गिने चुने भक्त चले। द्वारिकाधीश मंदिर से पुराना बाजार होते हुए सरोवर पहुंचे जहां पर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद दिखा तथा साथ आए श्रद्धालुओं को सरोवर पर जाने से पहले ही रोक दिया तथा निर्धारित संख्या में भी घाट पर ठाकुरजी के साथ भक्तों को जाने दिया गया। जो श्रद्धालु दर्शनों के लिए तालाब पर पहुंचे उन्हें तालाब के दूसरे छोर से ही आरती व दर्शनों का लाभ मिला। हालांकि लौटते समय पुराने बाजार में एक स्थान पर ठाकुर...
Read Moreफतहनगर। यहां के गणपति चैक पर आयोजित होने वाले गणेशोत्सव पर भी इस बार कोरोना का साया है। पिछले दो दशक से यहां विनायक की स्थापना के साथ ही विविध धार्मिक आयोजन दस दिनों तक होते आए हैं लेकिन इस बार कार्यक्रम में तब्दीली करते हुए राजा का दरबार ही सजाया जा रहा है। पुराना बाजार सजा है तथा नित्य की विनायक का विशिष्ट श्रृंगार होता है। गणपति महोत्सव समिति के लोग शाम को आरती करते हैं तथा उस रास्ते निकलने वाले लोग विनायक के विशिष्ट श्रृंगार के दर्शन करते हैं। यहां कोरोना के कारण अब श्रद्धालुओं का दर्शनों के लिए रेला नहीं उमड़ता। गणपति महोत्सव समिति भी इस आयोजन को खण्डित नहीं करना चाहती। इस कारण से आयोजन तो हो रहा है लेकिन गाइड लाइन के अनुसार। चाहे श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शनों के लिए न भी आ पाए लेकिन इस आयोजन में लगे लोग पूरी तन्मयता के साथ लगे हैं। यही कारण है कि रोजाना विनायक का मन मोहक श्रृंगार किया ...
Read Moreफतहनगर। जलझूलनी एकादशी पर शनिवार को सनवाड़ कस्बे में चारभुजानाथ का वेवाण निकला गया। इस आयोजन में भी कोरोना गाइड लाइन का पूरा ख्याल रखा गया तथा सीमित संख्या में ही श्रद्धालु शामिल हुए। ठाकुरजी के जयकारों के साथ निकली रामरेवाड़ी का वेवाण कस्बे के विभिन्न मार्गों से गुजरा। लोगों ने अपने घरों की दहलीज से ही प्रभु चारभुजा के दर्शन किए। राम रेवाड़ी निकाले जाने के दौरान गुलाल अबीर भी भक्तों ने खूब लगाई। आस पास के गांवों में भी जल झूलनी पर आयोजन किए गए तथा कोरोना गाइड लाइन के अनुसार ही लोगों ने शिरकत की। ...
Read Moreफतहनगर(विकास चावड़ा)। फतहनगर से चंगेड़ी मार्ग खस्ताहल की खबर प्रकाशन के बाद ग्रेवल के जरिए राहत देने का प्रयास किया जा रहा है। चंगेड़ी गांव से फतहनगर के उदासी आश्रम तक जहां जहां भी गढ्ढे हो रहे थे वहां ग्रेवल डाल दी गई है। खराब सड़क को लेकर पिछले दिनों चंगेड़ी सरपंच ने भी जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया था। इसके बाद सरपंच श्रीमती सुमित्रा जाट ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के उच्चाधिकारियों से बात की जिस पर अब ठेकेदार द्वारा गढ्ढों में गेवल डलवाया जा रहा है। स्वीकृत सड़क का काम चंगेड़ी में सी.सी.निर्माण के बाद से बंद पड़ा है। उच्चाधिकारियों ने सरपंच को भरोसा दिलवाया है कि बारिश के बाद सड़क का काम शुरू करवा दिया जाएगा। उदासी आश्रम से फतहनगर तक की सड़क नगरपालिका क्षेत्र में आती है। गौ शाला के सामने स्थित यह सड़क भी खराब हो चली है। इसकी भी मरम्मत की जानी चाहिए। पिछले दिनों ही इस सी.सी.सड़क पर ईंटों से भरे ट्...
Read Moreफतहनगर। निकटस्थ राणावतों की सादड़ी में कल शाम को आसमान में इन्द्र धनुष उभर आया। रिमझिम बौछारों एवं हरियाली के बीच उभरे इन्द्र धनुष ने ग्रामीणों का मन मोह लिया। कई लोगों ने इस मनोरम दृश्य को अपने मोबाइल के केमरे में कैद किया। इस दृश्य को कैद करने के लिए युवाओं में खासा क्रेज देखा गया। यह प्रकृति की मनोरम छटा राणावतों की सादड़ी निवासी शिक्षक पुष्पेन्द्रसिंह राणावत ने अपने मोबाइल में कैद कर मुहैया करवाई। ...
Read Moreफतहनगर। कोरोना के चलते सनवाड़ के गजानंदजी के मंदिर पर सामान्य आयोजन करते हुए हवन,अभिषेक,श्रृंगार एवं शाम को विनायक के समक्ष लड्डु धराकर आरती एवं प्रसाद का वितरण किया गया। हवन एवं अभिषेक में निवर्तमान पालिकाध्यक्ष राजेश चपलोत,रौनक गर्ग,नीतिन सेठिया,ओम प्रकाश बारबर,गोपाल सोनी, माधवलाल जाट समेत अन्य श्रद्धालुओं ने शिरकत की। ...
Read More