फतहनगर। कोरोना के कारण उम्रदराज लोग ही नहीं अपितु युवा भी दम तोड़ रहे हैं। आज सुबह ही नगर के एक अग्रवाल समाज की बहू का निधन कोरोना के चलते हो गया था जबकि आज ही सनवाड़ निवासी मनोहर लालजी जीनगर के भ्राता गगन जीनगर (जगदिश) का निधन हो गया है जिसकी अंतिम यात्रा कोरोना गाईड लाईन के अनुसार 3.00 बजे सीधी मोक्षधाम जायेगी। ...
Read Moreadmin
उदयपुर, 24 अप्रैल। जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) की उदयपुर इकाई से प्रेरित होकर हिन्दू साम्राज्य संगठन और जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कोरोना बचाव के तहत 25 अप्रैल रविवार को फतहपुरा स्थित ज्योति सीनियर सेकंडरी स्कूल में टीकाकरण शिविर का आयोजन होगा। शिविर में 45 वर्ष और उससे अधिक आयुवर्ग के आमजन और मीडियाकर्मी टीका लगवा सकेंगे। हिन्दू साम्राज्य संगठन के जितेंद्र माथुर ने बताया कि पत्रकार संगठन जार से कोरोना महामारी के दौर में बचाव के लिए टीकाकरण के प्रयास बढ़ाने की चर्चा के बाद चिकित्सा विभाग को टीकाकरण शिविर का प्रार्थना पत्र दिया गया। इस पर 25 अप्रैल रविवार को फतहपुरा में अहिंसापुरी स्थित ज्योति सीनियर सेकंडरी स्कूल में टीकाकरण शिविर की अनुमति मिली है। उन्होंने बताया कि शिविर सुबह 9 बजे से अपराह्न 4 बजे तक रहेगा। संगठन आमजन से अपील करता है कि आमजन ओर मीडियाकर्मी क...
Read Moreफतहनगर। कोविड-19 के तहत मावली तहसील में आज 45 पार आयु वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन निम्न केन्द्रों पर किया जाएगा। 0.मावली सीएचसी 0.खेमली सीएचसी 0.पलाना कलां पीएचसी 0.थामला पीएचसी 0.साकरोदा पीएचसी 0.चंदेसरा पीएचसी 0.सालेराकला राउमावि 0.घासा पीएचसी उपखण्ड अधिकारी मयंक मनीष ने इन केन्द्रों से सम्बन्धित पीईईओ को निर्देशित किया है कि वे आॅन लाइन फिडिंग एवं पंजीकरण हेतु दो कार्मिकों को लगाया जाना सुनिश्चित करें। ...
Read Moreफतहनगर। नगर के मुख्य चैराहा निवासी श्यामसुन्दरजी सोनी (रूपम श्रृंगारिका) का शनिवार सुबह निधन हो गया है। दिवंगत सोनी की अंतिम यात्रा प्रातः 9.30 बजे निवास से मोक्षधाम के लिए प्रस्थान करेगी। अंतिम संस्कार कोरोना गाइड लाइन के अनुसार किया जाएगा। ...
Read Moreराष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर शनिवार को प्रधानमंत्री द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं को किया जाएगा पुरस्कृत
जयपुर। राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन कार्य करने वाली पंचायतीराज संस्थाआंे को प्रधानमत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शनिवार को राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर आॅनलाइन पुरस्कृत किया जायेगा। कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को दोपहर 12 बजे प्रधानमंत्री के आनलाइन आगमन पर आरंभ होगा। इस अवसर पर केन्द्रीय पंचायती राज मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा स्वागत उद्बोधन किया जायेगा। तत्पश्चात दोपहर 12 बजकर 5 मिनिट पर विभिन्न पंचायत अॅवार्ड 2021 के विजेताओं की शाॅर्ट फिल्म दिखाई जाएगी।कार्यक्रम के अंत प्रधानमंत्री का उद्बोधन दोपहर 12 बजकर 17 मिनिट पर होगा। तत्पश्चात आॅफलाइन हो जाएंगे। ...
Read Moreऑक्सीजन टैंकरों के यात्रा समय को कम करने के लिए रेलवे और वायु सेना की तैनाती की जा रही:प्रधानमंत्री
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ कोविड-19 की स्थिति पर उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इन राज्यों में पिछले कुछ समय में मामलों की अधिकतम संख्या दर्ज की गई है। कोरोना वायरस कई राज्यों के साथ-साथ टियर 2 और टियर 3 शहरों को प्रभावित कर रहा है, इस बात को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने सामूहिक शक्ति के साथ इस महामारी से लड़ने के लिए मिलकर काम करने का आह्वाहन किया है। उन्होंने कहा कि इस महामारी की पहली लहर के दौरान भारत की सफलता का सबसे बड़ा आधार हमारा एकजुट प्रयास और एकजुट रणनीति थी। उन्होंने इस बात को दोहराया कि हमें इस चुनौती का समाधान उसी तरह से करना होगा। प्रधानमंत्री ने यह विश्वास दिलाया कि इस लड़ाई में सभी राज्यों को केंद्र का पूरा सहयोग रहेगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय राज्यों के साथ संपर्क में है और कर...
Read Moreबड़ी संख्या में दिव्यांगों को उपलब्ध कराए कृत्रिम अंग और कैलिपर्स, निशुल्क भोजन और मास्क वितरण का अभियानजयपुर. कोविड -19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नारायण सेवा संस्थान ने हरिद्वार के कुंभ मेले में संचालित की जा रही अपनी गतिविधियों को समेट लिया है। दिव्यांग लोगों की सहायता में जुटे नारायण सेवा संस्थान ने कुंभ मेले के दौरान 50 बिस्तरों वाला अस्थायी अस्पताल स्थापित किया था और इसके माध्यम से लोगों को चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कर्राईं।संस्थान ने पिछले 18 दिनों के दौरान दिव्यांग लोगों के लिए फिजियोथेरेपी, ऑपरेशन थियेटर, प्लास्टर रूम और प्रोस्थेसिस की सुविधाएं भी जुटाई। इसके अलावा, प्रोस्थेसिस और ऑर्थोटिक्स के साथ-साथ कैलिपर कार्यशाला का आयोजन भी किया गया। इस अवधि में ओपीडी के लिए 274 लोग और 29 लोग सर्जरी के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए। संस्थान ने 323 दिव्यांग लोगों को कृत्रिम अंगों का वितरण किया गया...
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। टेक्नोलॉजी दिन रात तरक्की पर है। फतेहनगर क्षेत्र में दरवाजे व खिड़कियों का नवीन तकनीक आधारित उद्योग आज से यहां के गणपति प्लाजा में श्री जीण भवानी के नाम से प्रारंभ हो गया है। राम नवमी के अवसर पर इस उद्योग का शुभारंभ सेवानिवृत्त शिक्षाविद लक्ष्मीलाल मंडोवरा,खेरवाड़ा सीआई तुलसी राम सुथार, मावली के पूर्व उप प्रधान अमृतलाल सुथार,परसराम सुथार के आतिथ्य में किया गया। इस उद्योग के शुरू होने के बाद मकान निर्माण करवा रहे लोगों को यूपीवीसी सिस्टम में दरवाजे व खिड़कियां मिलेगी जिससे भवन में लकड़ी के दरवाजे एवं खिड़कियों से निजात मिलेगी साथ ही इस सिस्टम से भवन में चार चांद भी लगेंगे। इस तकनीक में स्थापित दरवाजे एवं खिड़कियां लकड़ी के मुकाबले सस्ती एवं टिकाऊ होगी। नगर के इतिहास में आज से यह नया अध्याय शुरू हुआ है। इस उद्योग के शुभारंभ अवसर पर कोरोना गाइडलाइन के च
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे श्री चंद कृपलानी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ट्विटर के जरिए उक्त जानकारी शेयर करते हुए कृपलानी ने कहा कि"अभी-अभी मेरी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। पिछले कुछ दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आये हैं, उन सबसे विनम्र आग्रह है कि वो भी जाँच करा लें। उन सभी से कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहने की विनती भी है। " कृपलानी की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री उदयलाल आंजना ने ट्वीट करते हुए कहा कि "आपकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने की खबर सुनकर चिंतित हु। आपके स्वास्थ की ध्यान रखने हेतु मेने PMO व CMHO से बात की है। आप भी स्वयं का ध्यान रखे और जल्द स्वस्थ हो मेरी यही कामना है। आपके साथ रहने वाले कार्यकर्ताओ ने निवेदन है कि वे स्वयं को कवारन्टीन करके RTPCR टेस्ट जरूर करवा लें।
Read Moreनई दिल्ली. रेलवे सभी मुख्य कॉरिडोर पर तरल मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) और ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। कोविड संक्रमण में कुछ स्वास्थ्य स्थितियों के उपचार में ऑक्सीजन की उपलब्धता एक मुख्य अंग है। मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की राज्य सरकारों ने रेलवे द्वारा तरल मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) टैंकर ले जाने की संभावनाएं तलाशने के लिए रेल मंत्रालय से संपर्क किया था। रेलवे ने तत्काल तकनीकीस्तर पर एलएमओ की ढुलाई की संभावना का पता लगाया। एलएमओ फ्लैट वैगनों पर रोड टैंकरों के साथ रोल ऑन रोल ऑफ (रो रो) सेवा के माध्यम से पहुंचाए जाने हैं। रोड ओवर ब्रिज्स (आरओबी) की ऊंचाई की सीमाओं और चुनिंदा स्थानों पर ओवर हेड इक्विपमेंट (ओएचई) के कारण विभिन्न विशेषताओं वाले रोड टैंकरों में से 3320 मिमी ऊंचाई वाले रोड टैंकर के मॉडल टी 1618 को 1290 मिमी ऊंचाई वाले फ्लैट वैगनों (डीबीकेएम) पर रखे जाने के लिए व्यव...
Read Moreकटारिया का भाषण: भावात्मक रूप से विषय को समझने और उस पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने की अपील की।
फतहनगर। भारतीय जनता पार्टी मण्डल फतहनगर सनवाड़ द्वारा नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया द्वारा राजसमंद के कुंवारिया गांव में चुनावी सभा में महाराणा प्रताप के संघर्ष को आम जनता के समक्ष रखते हुए जिस प्रकार से शब्दों का चयन किया और उस पर जो विवाद उत्पन्न हुआ उस पर संबंधित पक्षों से भावनात्मक रूप से विषय को समझने और उस पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने की अपील की। भारतीय जनता पार्टी मंडल फतहनगर सनवाड़ के मंडल अध्यक्ष नितिन सेठिया,उदयपुर देहात के जिला उपाध्यक्ष गणपतलाल स्वर्णकार, कार्यवाहक मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला, नगरपालिका चेयरमैन मंजू भील,पूर्व चेयरमैन कल्याणसिंह पोखरना, मनोहरलाल चपलोत,सुनील डांगी, राजेश चपलोत,पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश सोनी,मन्नालाल लावटी,बिहारीलाल अग्रवाल,मंडल महामंत्री अशोक मोर,फूलचन्द कुमावत,रोशनलाल खटीक, पूर्व मंडल महामंत्री हेमेंद्रसिंह राणावत, राजेन्द्र मोर, सत्यनारा...
Read Moreफतहनगर। जिला पर्यावरण समिति उदयपुर, पर्यावरण विभाग राजस्थान सरकार एवं फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी ईन्टाली संयुक्त तत्वाधान में पृथ्वी दिवस के पावन अवसर पर घर बैठे प्रतिभागी को एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करने हेतु मोबाइल लिंक से नेशनल गोल्ड टैलेंट चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन 22 अप्रैल को होगा। कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार पृथ्वी दिवस के पावन अवसर पर ऑनलाइन मोबाइल लिंक से घर बैठे प्रतिभाओं को एक राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अपनी पृथ्वी ,अपनी जिम्मेदारी का आमजन में जनजागृति अपील हेतु जिला पर्यावरण समिति के अध्यक्ष जिला कलेक्टर के सानिध्य में एवं सचिव उपवन संरक्षण उत्तर के मार्गदर्शन पर नेशनल चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। चित्रकला प्रतियोगिता का विषय -स्वच्छ, हरित एवं सुंदर पृथ्वी पर घर बैठे प्रतीभाओ को ड्राइंग बना...
Read Moreफतहनगर। व्यवसायी एवं भाजपा पार्षद श्रीमती हेमलता देवड़ा के ससुर तथा महेन्द्र व प्रकाश देवड़ा के पिताश्री शंकरलालजी देवड़ा का बीती रात्रि को निधन हो गया। देवड़ा पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। लोगों ने सोशल मिडिया के जरिए देवड़ा के निधन पर शोक संवेदनाएं प्रेषित करते हुए दुःख प्रकट किया है तथा परमात्मा से प्रार्थना की है कि परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी में सम्बल प्रदान करें। ...
Read Moreमाध्यमिक शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी आईए एस ने की गिरदावरी को लेकर शिक्षक संगठनों से वार्ता
फतहनगर। शिक्षा विभाग की तरफ से शिक्षक संगठनों को मान्यता देने की कार्रवाई के तहत शिक्षा निदेशालय बीकानेर में माध्यमिक शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी ने संगठन के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधियों से संवाद किया तथा सुझाव मांगे। राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर के संरक्षक एवं पूर्व सभा अध्यक्ष सोहन लाल गोयल तथा प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु ने संगठन की तरफ से पक्ष रखा। संगठन के प्रांतीय महामंत्री देशबंधु ने बताया कि शिक्षा विभाग की तरफ से की जा रही गिरदावरी का संगठन ने समर्थन किया है। साथ की सदस्यता शुल्क केडर अनुसार गिरदावरी ऑनलाइन हो,लोकतंत्रात्मक एक से अधिक संगठनों को मान्यता देना, कर्मचारी आईडी से मतदान आदि सुझाव दिए। वर्ष 1997 से गठित राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए कहा कि यह संगठन अनुसूचित जाति जनजाति तथा पिछड़ी जाति के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्षरत रहा ह...
Read Moreआईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी जयपुर के चौथे प्रेसिडेंट के रूप में डॉ. पीआर सोडानी ने कार्यभार संभाला
जयपुर: आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट पद को संभालते हुए डॉ. पी आर सोडानी ने कहा“आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी, जिसकी स्वास्थ्य प्रबंध, शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में समृद्ध विरासत रही है, उसके प्रेसिडेंट के रूप में नए सफर की शुरुआत करते हुए मुझे अत्यधिक खुशी हो रही है, यह ध्यान देने वाली बात है कि डॉ सोडानी को 30 साल से ज्यादा अकादमिक शिक्षक, निर्देशक और संस्थापक का अनुभव है। आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी में कार्यवाहक प्रेसिडेंट (2020-21), एक्टिंग प्रेसिडेंट (2017-18) प्रो प्रेसिडेंट (2017-2020) और डीन प्रशिक्षक रहे है। उनको उच्च शिक्षा संस्थान, अनुसंधान और स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रशिक्षण की अच्छी समझ है। उन्होंने एम एल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी से अपनी पीएचडी और यूएसए के चैपल हिल के उत्तरी कैरोलीना की यूनिवर्सिटी से एमपीएच प्राप्त की।2017 से लेकर 2020 के दौरान, पीएमए एजाइल / इंडिया कार्य...
Read Moreफतहनगर. राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा मावली ब ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओपी बुनकर को ज्ञापन सौंपा जिसमें 45 वर्ष से कम उम्र के शिक्षकों को जो कि एयरपोर्ट बस स्टैंड रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर वैश्विक महामारी कोरोना में जान जोखिम में डालकर ड्यूटी दे रहे हैं जो शिक्षक 45 वर्ष से कम उम्र के हैं उनका वैक्सीनेशन अभी तक नहीं हुआ है तथा माध्यमिक शिक्षा में कार्यरत शिक्षकों का भी वैक्सीनेशन नहीं हुआ l साथ ही उनके परिवार वालों का भी वैक्सीनेशन कराए जाने की मांग की l इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भेरू लाल तेली, पुरुषोत्तम दवे, करण सिंह चौहान, राकेश मेनारिया, शारीरिक शिक्षक राय सिंह देवड़ा उपस्थित थे lयह जानकारी उपशाखा अध्यक्ष अर्जुन सिंह चुंडावत ने दी l ...
Read Moreफतहनगर। यहां कृषि उपज मण्उी समिति में प्रादेशिक लाॅक डाउन के चलते निलामी कार्य पूर्णतः बंद रहेगा। इसकी जानकारी देते हुए मण्डी सचिव ने किसानों से कल माल नहीं लाने का आग्रह किया है। मण्डी में विधिवत सोमवार से पुनः कारोबार शुरू होगा। ...
Read Moreफतहनगर(कार्यालय संवाददाता)। विधानसभा में उपनेता राजेन्द्र राठौड़ ने आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कोरोना संक्रमण रोकथाम में विफलता का आयोप लगाते हुए कटघरे में खड़ा किया। राठौड़ ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार है जब कोई मुख्यमंत्री कोरोना संक्रमण को रोकने में विफलता व कुप्रबंधन को छिपाते हुए उच्च न्यायालय, सर्वोच्च न्यायालय और चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं पर दोषारोपण कर कटघरे में खड़ा करने का प्रयास कर रहे हैं। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण व शर्मनाक है। कोरोना संक्रमण फैलने के बाद अब मुख्यमंत्री जी का बयान -पर उपदेश कुशल बहुतेरे, जे आचरहिं ते नर न घनेरे। को चरितार्थ कर रहा है अर्थात् दूसरों को उपदेश देना तो बहुत आसान है लेकिन स्वयं उन उपदेशों पर अमल करना कठिन है। उन्होने कहा कि शायद मुख्यमंत्री जी भूल गए हैं कि राजस्थान विधानसभा उपचुनावों में नरेगा व दूसरे मजदूरों की भीड़ लाकर कांग्रेस प्र...
Read Moreफतहनगर। चावड़ा परिवार की बहु ज्योतिबाला पत्नी राहुल चावड़ा के असामयिक निधन के बाद दुःख की घड़ी में जिन लोगों ने प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रुप से परिवार को सम्बल प्रदान किया उनके प्रति परिवार जनों ने आभार व्यक्त किया है। विगत 5 अप्रैल को असामयिक निधन के बाद आज विधि विधान के साथ सभी क्रियाऐ सम्पन्न की गई।
Read Moreफतहनगर। राज्य सरकार ने प्रदेश में कोविड-19 महामारी के संक्रमण की दूसरी लहर के प्रसार की श्रृंखला को तोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न बाजार, कार्यस्थल, व्यावसायिक, निजी एवं सार्वजनिक गतिविधियों आदि के लिए प्रतिबंधात्मक उपायों में अधिक कड़ाई करने का निर्णय लिया है। इसके तहत 16 अप्रेल से 30 अप्रेल तक पूरे राज्य में सायं 6 बजे से प्रातः 5 बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू रहेगा। कर्फ्यू की प्रभावी अनुपालना के क्रम में बाजार एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान सायं 5 बजे तथा राजकीय कार्यालय सायं 4 बजे तक बंद हो जाएंगे।उक्त जानकारी प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए दी।
Read More