फतहनगर। आज भी नगर के कोरोना के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। चिकित्सा विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र में आज 23 लोग पाॅजीटिव आए। कल भी 21 जने पाॅजीटिव आए थे। चार दिनों में 88 तक आंकड़ा पहुंच चुका है। फतहनगर- सनवाड़ के अलावा राणावतों की सादड़ी में एक,पटोलिया में 2,पलाना में एक,मूंडकटिया में एक,आकोदड़ा में एक,खरतांणा में एक तथा वासनी में 1-1 पाॅजीटिव पाया गया। ...
Read Moreadmin
फतहनगर। शिवसेना राजस्थान के प्रदेश सचिव समरसिंह बुंदेला कोरोना की जंग हार गए। शिवसेना के पूरणपुरी गोस्वामी के अनुसार परसो ही बुंदेला उदयपुर भर्ती हुए थे जहां हालत बिगड़ती गई और आज दुःखद खबर आ गई। बुंदेला के निधन से शिवसेना राजस्थान के लिए अपूरणीय क्षति है। जिंदादिल बुंदेला ने कभी किसी से हार नहीं मानी तथा लोगों के हक के लिए लड़ते रहे लेकिन आज कोरोना ने उनकी सांसों को थाम लिया। जैसे ही बुंदेला के निधन की खबर आई मावली तहसील के गांवों में उनके समर्थकों एवं अन्य लोगों में शोक छा गया। बुंदेला के असामयिक निधन पर हम परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दुःख की घड़ी में परिवारजनों को दुःख सहने करने की सामर्थ्य प्रदान करें। ...
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। आज गाव सनवाड मे वार्ड नं 1 मे इस संपूर्ण विश्व में व्याप्त कोरोना महामारी से जूझ रहे देशवासियों और समस्त जन समुदाय की मंगलकामना और पर्यावरण मे व्याप्त कोरोना वायरस के प्रभाव को कम करने हेतू हवन किया गया ।हवन रथ के साथ कुछ समाज जन सोसियल डिस्टेंस के साथ चल रहे थे।मार्ग मे लोगो ने भी कपूर आदी हवन सामग्री से हवन मे आहुतिया दी व सभी के लिये मंगलकामना की।इस अवसर पर वार्ड न 1 के पार्षद शिवकुमार शर्मा, जीवनलाल आर्यवीर,प्रहलाद शर्मा,विष्णु शर्मा,शकर जाट,सूरज शर्मा, भरत,गजेन्द्र शर्मा,शिव लाल चपलोत ,सुनील शर्मा, सूरज पराशर ,सावन शर्मा,कन्हैया लाल आदि उपस्थित रहे।
Read Moreफतहनगर। चिकित्सा विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र में 21 लोग पाॅजीटिव पाए गए हैं। इनमें से 9 महिलाएं एवं 12 पुरूष हैं। वार्ड 25 में तीन महिला एवं एक पुरूष पाॅजीटिव पाया गया जबकि वार्ड 15 व 18 में दो-दो जने,वार्ड 22,वार्ड 12,वार्ड 16 में एक-एक एवं धुणी पर दो जने पाॅजीटिव पाए गए। आज मावली तहसील में 96 लोग पाॅजीटिव आए हैं। फतहनगर के पास ही चंगेड़ी गांव में दो बालिकाएं पाॅजीटिव आई है। सोमवार को फतहनगर-सनवाड़ में 17 एवं रविवार को 27 जनों की रिपोर्ट पाॅजीटिव आई थी। तीन दिन में 65 जने पाॅजीटिव आ चुके हैं। ...
Read Moreफतहनगर। उदयपुर जिले के मावली तहसील की ईन्टाली ग्राम पंचायत में फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी एवं श्रीकल्याणेश्वरी चेरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में कोराना काल में घर बैठे प्रतिभागी को राष्ट्रीय मेहंदी महा दंगल प्रतियोगिता का आयोजन 9 मई को होगा। फास्टर के निर्देशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार घर बैठे प्रतिभागी महिला एवं बालिका को भारतीय संस्कृति संरक्षण हेतु मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन के लिए राष्ट्रीय मेहंदी महादंगल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रेखा देवी उपतहसीलदार मावली डिजिटल माध्यम से भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कांति यादव परियोजना अधिकारी बाल एवं विकास योजना मावली एवं सोनू कृषि पर्यवेक्षक ईन्टाली डिजिटल माध्यम भूमिका निभाएंगे । कार्यक्रम का संचालन नेशनल युथ अवार्ड भारत सरकार , भगवती जोशी के अनुसार 9 मई रविवार सुबह 9:00 बजे राष्ट्रीय मेहंदी महादंगल सोशल मीडिय...
Read Moreजयपुर, 7 मई। भारतीय वन सेवा एवं राजस्थान वन सेवा के अधिकारियों ने कोविड -19 टीकाकरण में मदद के लिए अपने तीन दिन का वेतन मुख्यमंत्री कोविड सहायता कोष में देने का निर्णय लिया है। इसके तहत शुक्रवार को भारतीय वन सेवा एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री पवन कुमार उपाध्याय और राजस्थान वन सेवा एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री नरेश शर्मा का सहमति पत्र मुख्य सचिव श्री निरंजन आर्य को सौंपा गया। ...
Read Moreरेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी रोकने के लिए जारी किए गए विशेष दिशा-निर्देश:इंजेक्शन पर अब मरीज का नाम, आईपीडी नंबर व अन्य जानकारी होगी अंकित,इस्तेमाल के बाद वॉयल को वैरिफाई कर करवाया जाएगा पूर्ण नष्ट
जयपुर। प्रदेश के अस्पतालों में कोरोना वार्ड में प्रतिदिन भेजे जाने वाले इंजेक्शन्स पर अब संबंधित मरीज का नाम, आईपीडी नंबर एवं तिथि अंकित कर नसिर्ंग स्टॉफ को दिया जाएगा। साथ ही इंजेक्शन के लगने के बाद इनके आउटर कार्टन समेत खाली वायल को अस्पताल पर नियुक्त नोडल ऑफिसर से वेरिफिकेशन के बाद पूर्णतया नष्ट करवाया जाएगा ताकि इनकी चोरी या दुरूपयोग पर अंकुश लगाया जा सके।चिकित्सा सचिव श्री सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा मरीजों के अटेन्डेन्ट को व्यक्तिगत रूप से इंजेक्शन खरीदकर लाने के लिए भी प्रिक्रिस्पशन नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल में भर्ती मरीजों के उपयोग के लिए रेमडेसिविर इंजेक्शन की खरीद की प्रक्रिया अब केवल अस्पताल के स्तर पर सम्पादित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे न केवल कालाबाजारी बल्कि इंजेक्शंस के दुरूपयोग पर भी रोक लगेगी।श्री महाजन ने बताया कि चिकित्सा ए...
Read Moreकोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय: प्रदेश में 10 मई से 24 मई तक सख्त लॉकडाउन
जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में गुरूवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों एवं युवा वर्ग में बढ़ते कोरोना संक्रमण तथा मृत्यु की संख्या पर गहन चिंता व्यक्त की गई। मंत्रिपरिषद ने इसके दृष्टिगत संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए प्रदेश में 10 मई से 24 मई तक सख्त लॉकडाउन लागू करने का निर्णय किया है। मंत्रिपरिषद द्वारा पांच सदस्यीय मंत्री समूह के सुझावों पर चर्चा कर महामारी के प्रसार को रोकने के लिए बैठक में किए गए निर्णय इस प्रकार हैः-• राज्य में 10 मई की प्रातः 5 बजे से 24 मई की प्रातः 5 बजे तक लॉकडाउन रहेगा।• राज्य में विवाह समारोह 31 मई 2021 के बाद ही आयोजित किए जाएं।• विवाह से संबंधित किसी भी प्रकार के समारोह, डीजे, बारात एवं निकासी तथा प्रीतिभोज आदि की अनुमति 31 मई तक नहीं होगी।• विवाह घर पर ही अथवा कोर्ट मैरिज के रूप में ही करन...
Read Moreकोरोना वैक्सीन के लिए विधायक जोशी ने एक करोड़ की अनुशंसा की,भामाशाह दिनेश कावड़िया ने दिया 11 लाख का चेक
फतहनगर। आज मावली उपखंड मुख्यालय पर मावली विधायक धर्मनारायण जोशी ने विधायक कोष से 18 से 44 वर्ष के युवा साथियों के कोरोना वैक्सीन के लिए एक करोड़ की राशि का अनुशंसा पत्र उपखंड अधिकारी मावली मयंक मनीष को सुपुर्द किया। इस अवसर पर भाजपा विधानसभा प्रभारी दिनेश कावड़िया ने टीकाकरण हेतु मुख्यमंत्री कोष में अपनी फर्म टेक्नॉय मोटर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की ओर से 11 लाख रुपए का चेक मावली उपखंड अधिकारी मयंक मनीष को प्रदान किया। इस अवसर पर चित्तौड़गढ़ के सांसद चंद्रप्रकाश जोशी, मावली मंडल अध्यक्ष रोशनलाल सुथार, डबोक मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह चुंडावत,फतहनगर-सनवाड़ भाजपा मण्डल अध्यक्ष नितिन सेठिया, पूर्व प्रधान सुशील ओस्तवाल, पंचायत समिति में नेता प्रतिपक्ष जीवनसिंह राव, मावली मंडल महामंत्री प्रमोद सामोता, खेमसिंह देवड़ा, पप्पूसिंह कितावत, पिंटू जोशी, उपाध्यक्ष गोवर्धनलाल जाट, बंशीलाल पालीवाल, युवा मोर्चा...
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। कोरोना महामारी के बीच लोग मदद को आगे आ रहे हैं। अग्रवाल सोशल ग्रुप द्वारा 500 मेडिकल किट देने एवं उसके बाद समाजसेवी शांतिलाल चंडालिया द्वारा ऑक्सीजन सिलेंडर प्रदान करने के कुछ ही समय बाद प्रेरित होकर वार्ड 4 के पार्षद नरेश जाट ने अपनी 12 माह की सैलरी कोविड-19 मुख्यमंत्री हेल्प केयर में जमा करवाने की घोषणा की। इस कार्य की लोगों ने प्रशंसा की है।
Read Moreफतहनगर। नगरपालिका अधिशासी अधिकारी गणपतलाल खटीक की पहल पर भामाशाह शांतिलाल चण्डालिया ने आगे आकर इस महामारी के दौर में कोविड सेंन्टर के लिए आॅक्सीजन के पांच सिलेण्डर नगरपालिका प्रशासन को सुपुर्द किए। उक्त जानकारी पालिका पार्षद नरेश जाट ने दी। चण्डालिया के इस महामारी के दौर में आगे आकर सेवा कार्य करने पर लोगों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की है। ...
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। नगर के अग्रवाल सोशल ग्रुप द्वारा आज चिकित्सा विभाग को कोरोना मेडिकल किट प्रदान किए गए। सोशल ग्रुप के अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, सत्यनारायण अग्रवाल (लक्ष्मी),सांवरमल मोर,हेमंत गोयल आदि फतेह नगर के राजकीय चिकित्सालय पहुंचे तथा वहां पर प्रभारी अधिकारी डॉ विजय जैन को कोरोना मेडिकल किट सुपुर्द किए। अस्पताल प्रशासन ने सोशल ग्रुप का आभार व्यक्त किया है। इस मौके पर मेल नर्स गोपाल आमेटा तथा अन्य मेडिकल स्टाफ भी मौजूद था।
Read Moreफतहनगर। वैष्विक महामारी कोरोना के चलते अब कार्मिक अपना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। इसे लेकर उपखण्ड अधिकारी मयंक मनीष ने आज एक आदेष जारी करते हुए सभी पंचायत प्रारंभिक षिक्षा अधिकारियों से कहा है कि विष्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा कोविड-19 को वैश्विक महामारी घोषित किया गया है। ऐसे में अपने अधीनस्थ किसी कार्मिक को यदि अवकाश की आवश्यकता हो या मुख्यालय छोड़ने की आवश्यकता हो तो उसका प्रार्थना पत्र मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को प्रेषित किया जावे। सीबीईओ यदि युक्तिसंगत समझते हैं उस प्रार्थना पत्र को तो उपखंड कार्यालय में प्रेषित करेंगे। उपखंड कार्यालय से स्वीकृति के बाद ही कार्मिक मुख्यालय छोड़ सकेंगे। उन्होने मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है कि कोई भी कार्मिक सीधे उपखंड कार्यालय में नहीं आए। आपके द्वारा यह सुनिश्चित करना है कि कार्मिक को अतिआवश्यक कार्य होने पर ही उसके प्रार्थना पत्र ...
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रोजी का कोरोना के चलते निधन हो गया है। रोजी पिछले दिनों ही कोरोना की चपेट में आए थे। स्वास्थ्य खराब होने से उन्हें उदयपुर भर्ती करवाया गया था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। कांग्रेस के लिए वीरेंद्र सिंह रोजी के रूप में एक अपूरणीय क्षति है। रोजी के निधन पर सोशल मीडिया पर नगर के लोगों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की है। दिवंगत रोजी की अंतिम यात्रा आज दोपहर 01.45 बजे उनके निवास वार्ड 12 धुणी से मोक्षधाम के लिए रवाना होगी। अंतिम यात्रा कोरोना गाइड लाइन के अनुसार होगी।
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। पिछले कुछ दिनों के बाद में आज पहली बार कोरोना पॉजिटिव की संख्या में कमी हुई है। जिले की समग्र रिपोर्ट इस प्रकार है. Received Report of....2646 Negative....1794 *Positive....852* Urban Total Patient....599 Corona Warrior...33 Close Contact...219 New Case...344 Migrant...03 Rural Total Patient....253 Corona Warrior...09 Close Contact...97 New Case...147 Total positive till now....37996 Area Details..👇 POLICE THANA GOVERDHAN VILAS UDAIPUR, NAKODA NAGAR 1 PRATAP NAGAR UDAIPUR, BHILURANA COLONY SAJJAN GADH ROAD UDAIPUR, VIJAY SINGH PATHIK NAGAR SAVINA UDAIPUR, CHC BADGAON UDAIPUR, KHATIK WADA HATHIPOL UDAIPUR, GARIYAWAS SANTOSH NAGAR UDAIPUR, PENIYO KAGANDA BADGON THUR UDAIPUR, SETELLITE HOSPITAL HIRAN MAGARI UDAIPUR, BABALWADA KHERWADA, SURY
Read Moreफतहनगर। उदयपुर जिले के मावली उपखंड के ईन्टाली ग्राम पंचायत में फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी एवं श्रीकल्याणेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय महामारी कोरोना वायरस से देश को कैसे बचाएं पर ई वेबीनार संपन्न हुआ। ई वेबीनार के को ऑर्डिनेटर एवं फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार राष्ट्रीय महामारी कोरोना के द्वितीय रूप से देश को कैसे बचाएं के लिए ई वेबीनार का संचालन हितेश श्रीमाल ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के मुख्य संरक्षक बसंत कुमार त्रिपाठी ने की जबकि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्याम सिंह राजपुरोहित उपनिदेशक नेहरू युवा केंद्र संगठन उदयपुर थे। विशिष्ट अतिथि जितेंद्र सिंह चुंडावत विकास अधिकारी मावली एवं कांति यादव परियोजना महिला एवं बाल विकास मावली थी। कार्यक्रम के विशिष्ट सम्मानित अतिथि उदयपुर जिले के कोविड 19 के प्रभारी डॉ एस.बामनिया थे। वेबीनार में...
Read Moreफतहनगर। नवीन दिशा निर्देशों के बाद कर्फ्यू के दौरान अनुमत श्रेणी के अलावा अन्य कोई व्यक्ति बिना किसी कारण के घूमता हुआ पाया जाने पर उसे संस्थागत क्वारंटाइन किया जाएगा,जब तक उसकी आर टी पीसीआर रिपोर्ट नेगेटिव नहीं आ जाती। इस हेतु उपखंड अधिकारी मयंक मनीष ने एक आदेश जारी करते हुए मावली तथा सनवाड़ में संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर बनाए हैं। सनवाड़ में राजकीय अंबेडकर बालक छात्रावास में प्रभारी अधिकारी अधिशासी अधिकारी गणपत लाल खटीक होंगे जबकि पीईईओ उमेश माहेश्वरी एवं छात्रावास अधीक्षक नरेंद्र सिंह चुंडावत होंगे। इसी तरह मावली में भी राजकीय अंबेडकर छात्रावास में प्रभारी विकास अधिकारी जितेंद्र सिंह चुंडावत होंगे जबकि पीईईओ रोशन माखीजा एवं छात्रावास अधीक्षक चिरंजीलाल होंगे। ...
Read Moreफतहनगर। कोरोना की यह लहर बेहद खतरनाक स्तर पर है तथा इस बार कोरोना ने फतहनगर-सनवाड़ को पूरी तरह से लपेटे में ले लिया है। नगर का कोई भी कोना ऐसा नहीं है जहां पाॅजीटिव मरीज न हों। आज चिकित्सा विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़े चैंकाने वाले हैं। मावली तहसील में 156 लोगों की रिपोर्ट पाॅजीटिव आई है जिसमें से अकेले फतहनगर में 56 एवं सनवाड़ में 12 लोग पाॅजीटिव हैं। अब तक के आंकड़ों में यह रिकाॅर्ड स्तर है। मावली में भी अच्छी खासी तादाद में पाॅजीटिव आए हैं। गांवों में भी पाॅजीटिव आने वालों की संख्या कम नहीं है। -कोरोना से बचने के लिए घर में ठहरना आवष्यक है- ...
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। यहां के हॉस्पिटल में कोरोना किट की दवाइयों की कमी नही आए इसे देखते हुए फतेहनगर अग्रवाल सोशल ग्रुप संस्थान द्वारा 500 किट दवाइयों के देने की पहल की गयी है। इस आशय की जानकारी देते हुए सोशल ग्रुप के अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल एवं उपाध्यक्ष राजेंद्र मोर ने बताया कि जल्द ही दवाइयों के किट अस्पताल प्रशासन को सुपुर्द किए जाएंगे। कोरोना महामारी के इस दौर में नगर की जनता के लिए सामाजिक सरोकार के रूप में अग्रवाल सोशल ग्रुप की यह एक अच्छी पहल है। इस पहल का नगर के लोगों ने स्वागत किया है तथा सोशल ग्रुप को धन्यवाद दिया हैं.
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। यहां आज नगर पालिका परिसर में सफाई कर्मचारियों को टी शर्ट,टोपी एवं मास्क का वितरण किया गया। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मंजू भील, उपाध्यक्ष नितिन सेठिया, अधिशासी अधिकारी गणपत लाल,पार्षद विनोद धर्मावत,गजेंद्र सिंह रावल,नरेश जाट,मनीष पालीवाल,सोहन लाल खटीक,विजय बापना ,भेरु लाल बेरवा सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Read More