फतहनगर। तूफान का असर फतहनगर क्षेत्र में भी देखने को मिल रहा है। रात्रि को तेज हवाओं के साथ बारिष की बौछारें गिरी जिससे मावठ हो गया। कुछ जगहों पर सड़क पर पानी भी भरा देखा गया। मौसम के बदले मिजाज से ऐसा लगा जैसे बारिष का मौसम आ गया हो। आज सुबह से ही मंद गति से ठण्डी हवाएं चल रही है। रात्रि को हवाओं के कारण बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई। आज सुबह चंगेड़ी की थ्री फेस बिजली बाधित हुई। इसके बाद बिजली विभाग के कर्मचारी पहुंचे तथा फाल्ट ढूंढ कर पुनः आपूर्ति शुरू की। ...
Read Moreadmin
फतहनगर। नगरपालिका क्षेत्र में समुचित चिकित्सा सुविधा के लिए संयुक्त प्रयास का सुझाव देते हुए सेवानिवृत्त पोस्ट मास्टर कन्हैयालाल अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान में महामारी का समय है। नगर में जनसंख्या के अनुरूप सरकारी चिकित्सा सुविधाएं नगण्य है। जहाँ नगर को चार पांच विशेषज्ञ चिकित्सकों का अधिकार है वहाँ जन प्रतिनिधियों की अनदेखी से वर्षो पूर्व नगर के दूरदर्शी व्यक्तियों के प्रयास से लाखों रुपयों से धूणी क्षेत्र में बना चिकित्सालय खण्डहर हो रहा है। वर्षों से प्राथमिक चिकित्सा के अभाव में न जाने कितने क्षेत्रवासियों की अकाल मौतें हुई है तथा हो रही है और होगी। सभी राजनीतिक विचारों के लोगों से मेरा अनुरोध है कि हमें हमारी आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं की तरफ ध्यान देना है। जिससे सरकार द्वारा इस भवन में नगरवासियों को वांछित चिकित्सा सुविधायें उपकरणों एवं चिकित्सकों के साथ शीघ्रताशीघ्र उपलब्ध करवाने की क...
Read Moreदरीबा माईन्स। महावीर इंटरनेशनल दरीबा द्वारा सोमवार को भीलो की बस्ती,गाडोलिया लौहार कच्ची बस्ती, राहगीरों एवं गांव में 500 मास्क वितरण किए गए। इस कार्य में आशा सहयोगी मंजू वैष्णव दरीबा के द्वारा सहयोग किया तथा सोशल डिस्टेडिंग व कोविड 19 के बचाव में मास्क की अहमियत को समझाया। ईश्वरलाल सिंयाल,रणजीत बागरेचा, गुलजारी लाल सिंघवी द्वारा आर्थिक सहयोग दिया गया। माॅस्क वितरण के दौरान संस्था के अध्यक्ष निर्मल सिंघवी, सचिव आकाश जैन, उपाध्यक्ष जयेश गोखरू, ऋषभ सिंयाल, प्रकाश सिंयाल ने सहयोग किया। ...
Read Moreभीलवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री ने वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा बैठक कर भीलवाड़ा जिला कलक्टर व अधिकारियों से ली कोरोना के बढ़ते प्रकरणों की रोकथाम हेतु की गई तैयारियों की जानकारी
जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, मंत्री एवं भीलवाड़ा जिले के प्रभारी डॉ. श्री रघु शर्मा ने सोमवार को वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग सेे भीलवाड़ा जिला कलक्टर व जिला स्तरीय अधिकारियो के साथ बैठक कर कोरोना के बढ़ते प्रकरणों की रोकथाम हेतु जिला प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों व जारी लॉकडाउन के तहत वर्तमान परिस्थिति की जानकारी ली। प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिये कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने व संक्रमित मरीजो को जल्द चिन्हित् करने के लिए मोबाईल ओपीडी वेन द्वारा माईक सुविधा लगाकर 10 से ज्यादा गांवो में जाकर ज्यादा से ज्यादा एंटीजन टेस्ट करवाने को कहा। उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा फैल रहा है जिसको रोकने में वहां के नागरिकों व जन-प्रतिनिधि द्वारा ‘‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’’ निभाकर स...
Read Moreगोद लिये वार्ड में सेवा कार्य प्रारंभ: सांसद जोशी एवं जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक ने किया आरंभ
चित्तौडगढ 17 मई, चित्तौडगढ सेवा संस्थान चित्तौडगढ द्वारा बिरला हॉस्पीटल में गोद लिए वार्ड में सेवा कार्य सोमवार से प्रारंभ हो गये। सांसद सी.पी.जोशी, जिला कलेक्टर तारा चंद मीणा एवं जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने सोमवार को इसका आरंभ किया। गोद लिए वार्ड में पर्याप्त ऑक्सीजन सिलेण्डर, ऑक्सीजन कन्सीट्रेटर, आवश्यकतानुसार प्लस आक्सीमीटर, वेपोराईजर, फेस शील्ड आदि की सुविधा उपलब्ध करवाई गई। संस्थान अध्यक्ष गोविंद गोपाल ईनाणी ने बताया कि प्रतिदिन सुबह 6.30 पर चाय बिस्कुट, 8 बजे काढा, नाश्ता 9 बजे और दोपहर का भोजन 11 बजे से 12 बजे के मध्य उपलब्ध करवाया जायेगा। इसी प्रकार दोपहर 2 बजे नींबू पानी, 4 बजे चाय, शाम 6.30 से 7.30 बजे शाम का भोजन और रात 9 बजे पौष्टिक हल्दी दूध उपलब्ध करवाया जायेगा। इस अवसर पर सांसद जोशी, जिला कलेक्टर मीणा,एस पी भार्गव और पी एम ओ दिनेश वैष्...
Read Moreपूर्व पालिकाध्यक्ष पोखरना ने नकारा पड़े चिकित्सा भवन में अस्पताल शुरू करने पर एक लाख के सहयोग की घोषणा की
फतहनगर। पूर्व पालिकाध्यक्ष कल्याणसिंह पोखरना ने फतहनगर के धुणी बावजी के समीप अस्पताल भवन को शुरू करने पर अपनी ओर से एक लाख की घोषणा की। पोखरना ने सोशल मिडिया पर चली मुहिम का हिस्सा बनते हुए कहा कि वर्ष 2003 -2008 में जब प्रदेश में वंसुन्धरा सरकार थी, उस वक्त के स्वास्थ एवं चिकित्सा मंत्री नरपतसिंह राजवी को तत्कालीन मावली विधायक शांतिलाल चपलोत ने लाकर इसका उद्घाटन कराया। करोड़ो रूपये की हाइवे से लगी जमीन व करोड़ों के बने भवन आज धूल चाट रहे हैं। वर्तमान विधायक धर्मनारायण जोशी ने वर्तमान विधानसभा सत्र में इस मुद्दे को बहुत ही मजबूती के साथ उठाया,लेकिन वर्तमान सरकार इस पर ध्यान नही दे रही है। पोखरना ने कहा कि अगर सरकार कोई भी सकारात्मक निर्णय लेकर उक्त स्थान पर चिकित्सा की दृष्टि से सभी प्रकार के संसाधन लगा कर चालू करती है तो मैं स्वयं सर्वप्रथम एक लाख रुपये देने की घोषणा करता हूँ। ...
Read Moreकोरोना प्रबंधन समीक्षा बैठकसीएचसी-पीएचसी के लिए लेंगे एक हजार डॉक्टर्स एवं 25 हजार नर्सिंगकर्मियों की सेवाएं : मुख्यमंत्री
जयपुर. मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि गांवों में संक्रमण के तेजी से प्रसार को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार उपचार की पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने निर्देश दिए कि सीएचसी एवं पीएचसी तक कोविड उपचार की माकूल व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए 25 हजार नर्सिंगकर्मियों तथा एक हजार मेडिकल ऑफिसर्स की अस्थायी आधार पर तत्काल सेवाएं ली जाएं। उन्होंने आगामी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए ब्लॉक स्तर पर कोविड कंसल्टेशन एवं कोविड केयर सेंटर के रूप में विकसित सीएचसी में आईसीयू एवं हाई फ्लो ऑक्सीजन के दस बेड के साथ ही इनमें शिशु गहन चिकित्सा इकाई की भी व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। श्री गहलोत रविवार रात को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कोविड संक्रमण, लॉकडाउन तथा संसाधनों की उपलब्धता सहित अन्य संबंधित विषयों पर उच्च स्तरीय समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोविड रोगियों को स्...
Read Moreमुख्य सचिव ने चक्रवाती तूफान की आशंका को देखते हुए सभी जिला कलेक्टर को चौकस रहने एवं सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए
जयपुर, 17 मई। मुख्य सचिव श्री निरंजन आर्य ने रविवार को वीसी के माध्यम से सभी जिला कलेक्टर को चक्रवाती तूफान की आशंका को देखते हुए चौकस रहने एवं सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि सभी जिला कलेक्टर पुलिस अधीक्षक के साथ मिलकर सीएमएचओ और सिविल डिफेंस के अधिकारियों के साथ कंटन्जेंसी प्लान बनाये ताकि कोरोना मैनेजमेंट सुनिश्चित होने के साथ ही लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े। उन्होंने निर्देश दिए कि चक्रवाती तूफान को देखते हुए सभी जिलों में ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए ताकि आपात स्थिति में किसी तरह की परेशानी ना हो। उन्होंने ऑक्सीजन की आपूर्ति और भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल तक पहुंचने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति मे आवागमन अवरुद्ध ह...
Read Moreमावली। राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर के प्रदेश मुख्य महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु ने बताया कि संगठन के मार्फत प्रदेश सभा अध्यक्ष सुरजाराम इनखींया द्वारा शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा को माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा के शिक्षकों का वैक्सीनेशन को लेकर ऑनलाइन ज्ञापन सौंपा जिसमें शिक्षक कोरोना वायरस रोकने हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में संघर्षरत है जागरूकता अभियान डोर टू डोर सर्वे,विभिन्न नाको पर आने जाने वाले वाहनों की जांच कार्य एवं कंट्रोल रूम में लगे हुए हैं। संगठन मांग करता है कि माध्यमिक सेटअप के शिक्षकों का वैक्सीनेशन प्राथमिकता से किया जाए ताकि शिक्षक बेखौफ होकर कोरोना काल में ड्यूटी दे सके। ...
Read Moreनई दिल्ली. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश में कोविड और टीकाकरण से जुड़ी स्थिति पर चर्चा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को देश में कोविड से संबंधित मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी दी। प्रधानमंत्रीको बताया गया कि देश में जांच की संख्यातेजी से बढ़ी है, मार्च की शुरुआत में प्रति हफ्ते कोविड-19 के लिए लगभग 50 लाख जांच की जा रही थी जो अब बढ़कर प्रति हफ्ते लगभग 1.3 करोड़ हो गयी है। उन्होंने प्रधानमंत्री को जांच में धीरे-धीरे घट रही पॉजिटिविटी रेट और बीमारी से उबरने की बढ़ती दरकी भी जानकारी दी। यह चर्चा की गयी कि हर दिन सामने आ रहे चार लाख से अधिक मामले स्वास्थ्य कर्मियों, राज्य सरकारों और केंद्र सरकार के प्रयासों के परिणामस्वरूप अब कम हो रहे हैं। अधिकारियों ने कोविड की राज्य और जिला स्तर की स्थिति, जांच, ऑक्सीजन की उपलब्धता, स्वास्थ्य संबंधी बुनियाद...
Read Moreफतहनगर। कोरोना के कहर से बचाव को लेकर ग्रामीण इलाकों में लोग देवीय शक्तियों का आह्वान कर रहे हैं। चंगेड़ी गांव में रावला चैक स्थित करणी माता के मंदिर प्रांगण में हवन किया गया। हवन फ्रेंड्स सेवा संघ एवं ग्राीमणों के सौजन्य से किया गया। इसमें बारी-बारी से युवा एवं ग्रामीणों ने आहुतियां दी। दूसरी ओर गांव की सरहद में स्थित देवालयों में भी ग्रामीणों द्वारा अनवरत दीपक जलाए जा रहे हैं। ...
Read Moreफतहनगर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ.सतीश पूनिया के निर्देशानुसार भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष एम.सादिक खान ने जिलाध्यक्षों की घोषणा करते हुए उदयपुर देहात अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद पर नत्थे खां पठान को मनोनीत किया है जबकि उदयपुर शहर के लिए अख्तर सिद्की को वरीयता दी गई है। मोईनुद्दीन शेख को चित्तौड़ जिलाध्यक्ष बनाया गया है। राजसमन्द के लिए मोहम्मद असलम का मनोनयन किया गया है। ...
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। आज एक बार फिर फतहनगर सनवाड़ पालिका क्षेत्र में 9 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इधर आवरी माता शक्तिपीठ क्षेत्र में एक युवक की मौत की खबर है। युवक राजेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पिता बाबूलाल जी तेली पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहा था। आज उसकी तबीयत बिगड़ गई तथा दम तोड़ दिया। फतहनगर के वार्ड नो तथा वार्ड 20 में एक-एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है जबकि नगर की एक होटल में दो जनों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। समीपवर्ती चंगेरी गांव में एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। उक्त युवक इस वक्त अपने ससुराल सनवाड़ में है। इंटाली गांव में चार जनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मावली तहसील में आज पॉजिटिव का आंकड़ा शतक पार कर गया।
Read Moreफतहनगर। लायंस क्लब फतहनगर के वर्ष 2021- 22 के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए लायन राजेंद्र मोर एवं सचिव पद के लिए लायन अजय मोर को सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया। वर्तमान में चल रही कोविड की कठिन परिस्थितियों में क्लब द्वारा विभिन्न सेवा कार्यों के प्रस्ताव पारित किए गए जिसमें मुख्यतः इस बीमारी से जूझते मरीजों के लिए 500 मेडिकल किट स्थानीय चिकित्सालयों में उपलब्ध कराने का प्रस्ताव लिया एवं जरूरत अनुसार ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था में सहयोग का निर्णय लिया गया। सभी सदस्यों द्वारा कोविड जागरूकता, मास्क पहनने एवं सामाजिक दूरी के नियम पालन करने व करवाने का निर्णय लिया गया। ...
Read Moreफतहनगर। शुक्रवार को वार्ड 21 के सदस्यों द्वारा फतहनगर में वायु शुद्धिकरण के लिए हवन किया गया। ठेले पर ही हवन प्रारंभ कर आहुतियां दी गई ताकि गांव का वातावरण शुद्ध हो सके। यह कार्यक्रम कोरोना की गाइड लाइन को ध्यान में रखते हुए किया गया। कार्यक्रम में गजेन्द्रसिंह रावल (पार्षद), कैलाश यादव, विजय बाफना, भगवान लाल तेली, शिव शर्मा, मनीष यादव, विष्णु साहू,देवनाराण, लोकेश रेगर, आवरी माता मंदिर के पुजारी अंबालाल आदि ने भाग लिया। ...
Read Moreफतहनगर। झाड़ोल तहसीलदार ओमप्रकाश सोनी ने लवीना विकास सेवा संस्थान द्वारा संचालित ओपन शेल्टर होम,ओंगना का औचक निरीक्षण किया। वक्त निरीक्षण होम में चालीस बालक व सभी स्टाफ उपस्थित मिला। वक्त निरीक्षण होम में सफाई व्यवस्था का कार्य हो रहा था। होम के रसोईघर में भोजन चेक किया। संस्थान निदेशक भरत कुमार पूर्बिया ने बताया कि होम को प्रारंभ से आज तक अनुदान नहीं मिलने से आर्थिक संकट है। होम का संचालन कोविड गाइडलाइन के अनुसार होने से तहसीलदार द्वारा खुशी जाहिर की गई। तहसीलदार द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। ...
Read Moreफतहनगर। मावली तहसील में शनिवार को चार केन्द्रों पर 45 पार आयु वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन होगा। उपखण्ड अधिकारी मयंक मनीष ने एक आदेश जारी करते हुए बताया कि शनिवार को खेमली सीएचसी,डबोक साएचसी,पलाना कला पीएचसी एवं सनवाड़ सीएचसी पर वैक्सीनेशन किया जाएगा। उपखण्ड अधिकारी ने इन सेंटर से संबंधित पीईईओ को निर्देशित है कि दो कार्मिको को; जिसमें से एक ऑनलाइन फिडींग हेतुद्ध पंजीकरण कार्य हेतु सेंटर पर लगाना सुनिश्चित करावे । ...
Read Moreफतहनगर। पिछले कुछ दिनों से कोरोना केस का आंकड़ा लोगों की चिंताएं बढ़ा रहा था। आज आंकड़े घटे तो लोगों ने राहत की सांस ली। उदयपुर जिले में प्राप्त 2465 लोगों की रिपोर्ट में से 1777 नेगेटिव एवं 688 पाॅजीटिव रही। शहरी क्षेत्र में 289 पाॅजीटिव मिले जिसमें से 7 कोरोना वाॅरियर्स,132 नजदीकी सम्पर्क वाले,248 नए केस एवं 2 प्रवासी थे। ग्रामीण में 299 पाॅजीटिव थे जिसमें से 18 कोरोना वाॅरियर्स,73 नजदीकी सम्पर्क वाले,207 नए केस एवं 1 प्रवासी पाया गया। आंकडों पर गौर करें तो शहरी क्षेत्र की तुलना में ग्रामीण इलाकों से अधिक पाॅजीटिव पाए गए। फतहनगर के लिए आज राहत की बात रही कि यहां सनवाड़ में महज एक केस पाॅजीटिव मिला। मेड़ता एवं डबोक में कोरोना केस अधिक मिलने पर उपखण्ड अधिकारी मयंक मनीष ने आज डबोक क्षेत्र का निरीक्षण किया तथा वहां काम कर रहे कार्मिकों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। ...
Read Moreफतहनगर। महावीर इन्टरनेशनल की फतहनगर शाखा ने अक्षय तृतीया के अवसर पर शुक्रवार को मास्क व मेडिसिन वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया। संस्था के सदस्यों ने पुलिस थाना फतहनगर में थानाधिकारी उदय सिंह को, राजकीय चिकित्सालय फतहनगर में डॉ. विजय जैन को व नगर पालिका फतहनगर-सनवाड़ में अधिशासी अधिकारी गणपत खटीक को कार्मिकों के लिए एन 95 मास्क वितरित किए तथा राजकीय चिकित्सालय फतहनगर में डॉ. विजय जैन व उनके स्टाफ को 201 कोरोना मेडिसिन के किट भेंट किए। इस अवसर पर संस्थान के आशीष जैन, ऋषभ सेठिया, विशाल सामोता, अजय जैन, शैलेश धर्मावत, महावीर हिंगड़, भावांशु सुराणा, शुभम जैन व साहिल सामर उपस्थित थे। ...
Read Moreफतहनगर। आज भी नगर के कोरोना के आंकड़े चिंताजनक ही हैं। चिकित्सा विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र में आज 25 लोग पाॅजीटिव आए। यहां एक पूर्व षिक्षा अधिकारी समेत परिवार के पांच जने पाॅजीटिव आए है। सनवाड़ अस्पताल में मेडिकल स्टाफ से भी आज एक जना पाॅजीटिव आया जबकि फतहनगर के आस पास के गांवों से भी पाॅजीटिव आंकड़े आ रहे हैं। कल भी 23 जने पाॅजीटिव आए थे। पांच दिनों में 113 तक आंकड़ा पहुंच चुका है। फतहनगर- सनवाड़ के अलावा चंगेड़ी में एक एवं दूधालिया में दो पाॅजीटिव पाए गए। चुण्डावत खेड़ी,आमली एवं भूमलावास से भी पाॅजीटिव मिले हैं। पाॅजीटिव मरीजों का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है यदि जांच का दायरा बढ़ा दिया जावे। कई लोग घरों में ही बीमार भी चल रहे हैं जो डर के कारण जांच करवाने से कतरा रहे हैं। हालांकि ऐसे लोगों को बिना जांच के भी चिकित्सा विभाग कोरोना किट वितरण कर रहा है। ...
Read More