Author Posts
देश प्रदेश

भारत विकास परिषद ने आमेट सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर उपकरण भेंट किए

आमेट(मुबारिक अजनबी)। भारत विकास परिषद शाखा आमेट द्वारा बुधवार को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दो व्हील चैयर,एक स्ट्रेचर,एक नेबूलाइजर,दो आक्सी मीटर एवं मास्क भेंट किये गये। आंथिंक सहयोग महेश ग्रेनाइटस् के डायरेक्टर विष्णु गोपाल सोमानी,संयुक्त सचिव भारत विकास परिषद राजस्थान मध्य प्रान्त का रहा। इस अवसर पर एसडीएम निशा सहारण,तहसीलदार भागीरथ सिह,ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डां.सीपी सूर्या,परिषद अध्यक्ष दिनेश सरणोत,राजस्थान मध्य प्रांतीय सदस्य विष्णु गोपाल,सोमानी,सचिव मदन लाल पुरोहित,सत्यनारायण,दिनेश शर्मा,राजेंद्र चैधरी,महेंद्र जैन,अशोक दक,पवन माहेश्वरी,विनोद शर्मा,अनिल मुंनोत,मुकेश सिरोया, ललित शर्मा,खुब चन्द झंवर,राजकुमार शर्मा, अनिल जैन,दीपक मेवाडा एवं चिकित्सा कर्मी उपस्थित थे। ...

Read More
मावली

सवानियां में कोविड़-19 में आईएल आई लक्षण की जांच

मावली(नरेन्द्र त्रिपाठी)। कोविड-19 में आई एल आई लक्षण की जांच करते हुए उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोपड़ा के अधीन राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सवानिया के राजस्व गांव सवानिया वन क्षेत्र के संस्था प्रधान एवं ग्राम प्रभारी शंकर लाल खटीक ने बताया कि कोविड-19 में अंतर्गत गर्भवती महिला 0 से 18 के बच्चों में आई एल आई के लक्षण की जांच कार्य एवं सर्वे कार्य किया गया जिसमें आंगनवाड़ी केंद्र सवानिया की आशा सहयोगिनी श्रीमती सरिता श्रीमाली निगरानी दल प्रभारी मांगीलाल डांगी भगवती प्रसाद शर्मा और राजकीय प्राथमिक विद्यालय बंजारा बस्ती के निगरानी टीम दल प्रभारी सुरेश चंद्र मीणा, स्वास्थ्य मित्र जगदीश चंद्र श्रीमाली आदि उपस्थित थे। ...

Read More
चित्तौडगढ़

जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में कपासन में निकला फ्लैग मार्च

कपासन(लालचंद सोनी)। कोरोना वायरस संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए चलाए जा रहे त्रि-स्तरीय जन अनुशासन लॉकडाउन गाइड लाइन की आमजन को पालना सुनिश्चित कराने को लेकर जिला कलेक्टर तथा जिला पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व मे बुधवार को कपासन मे फ्लैग मार्च निकाला गया। जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा, जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव, पुलिस उपाधीक्षक दलपतसिंह भाटी, उपखंड अधिकारी विनोद कुमार, तहसीलदार मोहकमसिंह सिनसिनवार, पुलिस निरीक्षक हिमांशुसिंह राजावत, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामकेश गुर्जर, खंड मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी कपासन डॉ.गणपतसिंह चैधरी, डॉक्टर आमिर खान, थानाधिकारी आकोला, भोपालसागर, राशमी सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों, आरएसी जवानों, महिला जवानो ने वाहनो के काफिले के साथ फ्लैग मार्च निकालकर आमजन को त्रिस्तरीय जन अनुशासन लॉक डाउन गाइड लाइन की पालना सुनिश्चित कराने का संदेश दिया...

Read More
उदयपुर

उदयपुर में कोरोना पर लगी लगाम,लेकिन एहतियात जरूरी

फतहनगर(विकास चावड़ा)। कोरोना केसों के मामले में आज भी उदयपुर जिले में राहत रही। आज जारी आंकड़ों के अनुसार 1978 में से 1777 नेगेटिव एवं महज 201 पाॅजीटिव मिले। इनमें भी शहरी क्षेत्र में 134 एवं ग्रामीण क्षेत्र में 67 केस मिले। जहां पाॅजीटिव केस मिले उनका विवरण इस प्रकार है- SHANTI NAGAT SECTOR 3 UDAIPUR, KESHAV NAGAR ROOP SAGAR ROAD UDAIPUR, AJANTA GALI HATHIPOL UDAIPUR, SECTOR 4 UDAIPUR, LAKHAWALI UDAIPUR, MBGH UDAIPUR, RHB COLONY SECTOR 14 UDAIPUR, SAMPARYA BHAVAN NEAR HOSPITAL CHETAK CIRCLE UDAIPUR, PITTHALPURA UDAIPUR, SAKRODA UDAIPUR, ADARSH NAGAR  BEDWAS UDAIPUR, KANOR UDAIPUR, KALKA MATA ROAD PAHADA UDAIPUR, MADRI DEVASTHAN UDAIPUR, GANDHI NAGAR KALKA MATA ROAD UDAIPUR, KANORE KI HAVELI KANJI KA HATA UDAIPUR, RISHI NAGAR SECTOR 3 UDAIPUR, DHARMRAJ  MANDIR KE PASS BHUWANA UDAIPUR, ...

Read More
चित्तौडगढ़

नकारात्मक ऊर्जा के दमन एवं शमन के लिए गृहे गृहे गायत्री यज्ञ उपासना

चित्तौड़गढ़। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में शांति कुँज प्रमुख डॉ प्रणव पंड्या के निर्देशानुसार चित्तौड़गढ़ शहर और पूरे जिले में वैश्विक कोरोना महामारी के शमन, वातावरण शोधन, स्वास्थ्य संवर्धन, प्राणीमात्र के कल्याण एवं दैविय अनुदान प्राप्त करने एवं सभी नकारात्मक ऊर्जा के दमन एवं शमन के लिये, और वातावरण को नीरोग एवं स्वस्थ बना ने के लिये, आज प्रातरू 9 से 11 के मध्य गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा अपने-अपने घरों में वैदिक मंत्रोच्चार के द्वारा यज्ञ में विशेष आहुतियां दी गई इस अवसर पर गायत्री परिवार के बद्री लाल माली ने बताया वैश्विक महामारी कोरोना के निवारण एवं पर्यावरण शुद्धि के लिये एक सामूहिक आध्यात्मिक प्रयोग अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में आज कोरोना सहित अन्य विषाणुओंध्हानिकारक जीवाणुओंध्रोगाणुओं के नाश तथा पर्यावरण के परिशोधन के लिये पूरे विश्व मे...

Read More
चित्तौडगढ़

निम्बाहेड़ा-नीमच रेलवे फाटक पर रेलवे अंडरपास से मिली सौगात-जोशी

रेलवे ने 2015 में कर दिया था स्वीकृत       चित्तौडगढ 26 मई / निम्बाहेड़ा शहर में निम्बाहेड़ा-नीमच रेलवे फाटक के यहा रेलवे अंडरपास (आरयूबी) की स्वीकृत से निम्बाहेड़ा वासियों को सौगत मिली है। उक्त बात सांसद सी.पी.जोशी ने रेलवे द्वारा स्वीकृत और  राज्य सरकार को उनके हिस्से की स्वीकृति के बाद कहीं ।       सांसद प्रवक्ता रघु शर्मा ने बताया की 2015 के बजट मे रेलवे के क्षेत्र में निंबाहेडा में उक्त अंडरपास और चित्तौडगढ के चंदेरिया में ओवरब्रिज की स्वीकृत हुई थी। केंद्र और राज्य सरकार के समान 50 -50 प्रतिशत की हिस्सेदारी से यह अंडरपास निर्मित होना है। उसके बाद रेलवे ने अपनी प्रकिया प्रारंभ कर अपने हिस्से की वित्तीय स्वीकृत निकाल कर 2015 से ही कई बार  राज्य सरकार को उनके संबंधित कार्यवाही शीघ्र करने के लिए स्मरण पत्र भी भेजे। 6 करोड़ 65 लाख की लागत से बनने इस अंडरपास में केंद्रीय सरकार का अंशदान क...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर कृषि मण्डी में निलामी कार्य प्रारंभ हुआ

फतहनगर। यहां की कृषि उपज मण्डी समिति में कृषि जिंसों की निलामी प्रारंभ हो चुकी है। मण्डी सचिव के अनुसार जो किसान मण्डी प्रांगण में कृषि जिन्सं विक्रय हेतु लाना चाहता है, वह मण्डी प्रांगण में प्रातः 06ः00 से 08ः00 तक लाना होगा। कृषि जिन्सों के वाहनों को चैक पोस्ट पर प्रातः 06ः00 बजे से 8ः00 बजे तक ही प्रवेश दिया जावेगा। निर्धारित समय पश्चात् मण्डी गेट बन्द कर दिया जावेगा। मण्डी प्रांगण में कृषि जिन्स लाने वाले किसान के साथ अधिकतम 01 व्यक्ति से अधिक का प्रवेश मण्डी प्रांगण में वर्जित होगा। मण्डी में आने वाले किसानों, व्यापारियों, हम्माल, पल्लेदारों को मास्क अनिवार्य रुप से पहन कर आना होगा। ...

Read More
देश प्रदेश

आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित किया जाएगा एआईसीटीई ट्रेनिंग एंड लर्निंग (एटीएएल) एकेडमी द्वारा प्रायोजित निशुल्क फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम’डिजिटल मार्केटिंग’ पर होने वाले प्रोग्राम के लिए किए गए आवेदन आमंत्रित

26 से 30 जुलाई 2021 तक आयोजित किया जाएगा यह पांच दिवसीय निशुल्क प्रोग्राम200 फैकल्टी मेम्बर्स व रिसर्च स्कॉलर को दी जाएगी ट्रेनिंग, देशभर से प्राप्त हुए 130 फैकल्टी मेम्बर्स के आवेदनजयपुर, कोविड-19 की वजह से ऑनलाइन यूजर्स की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है, जिससे डिजिटल मार्केटिंग का महत्व बढ़ा है। बाजार की बढ़ती मांग और डिजिटल मार्केटिंग के प्रशिक्षण की आवश्यकता को देखते हुए आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी की ओर से जल्द ही पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है। 'डिजिटल मार्केटिंग' विषय पर एआईसीटीई ट्रेनिंग एंड लर्निंग (एटीएएल) एकेडमी द्वारा प्रायोजित यह प्रोग्राम 26 से 30 जुलाई 2021 तक आयोजित किया जाएगा। यह प्रोग्राम सेंटर फॉर इनक्यूबेशन, इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप (सीआईआईई) द्वारा आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी में वर्चुअली आयोजित होने जा रहा है। इसमें एआईसीटीई द्वारा मान्यता...

Read More
देश प्रदेश

कोरोना हारेगा,भारत जीतेगा भाषण प्रतियोगिता 26 को

वल्लभनगर. विधिक सेवा समिति न्यायालय वल्लभनगर एवं फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी ईन्टाली उदयपुर के संयुक्त तत्वाधान में घर बैठे प्रतिभाओं को डिजिटल माध्यम से नेशनल गोल्ड टैलेंट भाषण प्रतियोगिता का आयोजन सोशल मीडिया से 26 मई को आयोजित होगी। कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर एवं फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार कोरानाकाल में घर बैठे प्रतिभाओं को एक राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भाषण प्रतियोगिता का विषय कोरोना हारेगा, भारत जीतेगा पर प्रतिभागी घर बैठे भाषण का मोबाइल में रिकॉर्ड कर नेशनल भाषण प्रतियोगिता व्हाट्सएप को ग्रुप पर प्रेषित / शेयर कर भाग ले सकें। डिजिटल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायाधीश महोदय महेन्द्र कुमार टांक , वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट वल्लभनगर डिजिटल माध्यम से भुमिका निभाएंगे। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि क्षेत्रीय वन अधिकारी भीण्ड...

Read More
देश प्रदेश

इंडियन कल्चर फैशन शो 19 को मिला प्लेटिनम स्थान

ईंटाली। उदयपुर जिले की मावली तहसील की ईन्टाली ग्राम पंचायत में फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी एवं श्रीकल्याणेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा भारतीय कल्चर फैशन शो कार्यक्रम सोशल मीडिया से संपन्न हुआ 19 प्रतिभागियों ने प्लैटिनम स्थान पर बाजिमारी। फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार भारतीय संस्कृति संरक्षण एवं अभिवृत्ति हेतु घर बैठे प्रतिभागियों को इंडियन कल्चर फैशन शो का सोशल मीडिया ग्रुप से आयोजन में कार्यक्रम की अध्यक्षता बसंत कुमार त्रिपाठी ने की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोज समदानी पदेन पंचायती प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी थे, विशिष्ट अतिथि डॉ. मनीष कुमार चिकित्सा प्रभारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ईन्टाली थे , कार्यक्रम संयोजक डॉ ओम प्रकाश किराड़ के अनुसार इंडियन कल्चर प्लैटिनम शिरोमणि सम्मान में रेवाड़ी हरियाणा से दिव्या सिंह, भिलाई छत्तीसगढ़ प्रकाश कुमार, आनंद गुजरात से हेतवी दि...

Read More
देश प्रदेश

राजसमन्द सांसद दिया कुमारी ने उपलब्ध कराई ऑक्सीजन मशीन

रेलमगरा(देवीलाल गर्ग) राजसमंद सांसद दिया कुमारी ने कोरोना महामारी से निजात पाने हेतु रेलमंगरा उपखंड के धनेरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ऑक्सीजन कंस्ट्रक्टर मशीन उपलब्ध करवाई। इस अवसर पर पूर्व जिला प्रमुख नंदलाल सिंघवी, मंडल अध्यक्ष चतरसिंह राजावत, पूर्व सरपंच दिलीप मंडोवरा, पूर्व सरपंच भंवरलाल जटिया, मोहन दान चारण, सुरेश पूर्बिया, श्यामलाल गर्ग, सरपंच प्रतिनिधि अजय खटीक, उप सरपंच पति शंकरलाल, महेंद्र सिंह आदि ने चिकित्सक अजरुदीन एवं उनके स्टॉफ का सम्मान कर ऑक्सीजन मशीन सौंपी। ...

Read More
उदयपुर

गौत्तमलाल मीणा को दी श्रद्धांजलि

उदयपुर(मधुसूदन पारीक)। वन अधीनस्थ कर्मचारी महासंघ उदयपुर लसाडिया बानसी से स्टाफ के साथ धरियावद विधायक स्वर्गीय श्री गौतम लाल मीणा के आवास लसाडिया माता वैली सभी साथियों के साथ पहुंच कर कर्मचारी महासंघ एवं वन विभाग की ओर से पुष्प सुमन अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि भगवान उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे और परिवार को ढांढस बंधाया। गौतम लाल जी सज्जन मृदुभाषी और इस एरिया के लोकप्रिय नेता थे जिनकी कमी पूरे क्षेत्र में रहेगी एवं आपसे अपने छोटे से जीवन काल में प्रधान के पद से विधायक रहते हुए लसाडिया विधानसभा का तीन बार प्रतिनिधित्व किया। आप द्वारा कराए गए विकास कार्य एवं कर्मचारी महासंघ एवं वन विभाग के साथ जो आपका सामंजस्य था जिसको कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इसी के साथ सभी स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी। ...

Read More
उदयपुर

शक्तावत के जन्मदिन पर निराश्रित बालको को कराया भोजन

उदयपुर। वल्लभनगर विधायक स्वर्गीय गजेन्द्र सिंह शक्तावत के जन्मदिन पर उनकी पत्नी प्रीति कुंवर शक्तावत द्वारा लवीना विकास सेवा संस्थान द्वारा संचालित ओपन शेल्टर होम, ओंगना में निवासरत चालीस निराश्रित बालको को भोजन कराया गया। साथ ही उनके द्वारा बताया गया कि वे इन बालको से जल्दी मिलने भी आयेगी। संस्थान निदेशक भरत कुमार पूर्बिया द्वारा आभार प्रकट किया गया। ...

Read More
उदयपुर

बालश्रम रोकथाम में सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए पुलिस थाना ओंगना सम्मानित

झाड़ोल। लवीना विकास सेवा संस्थान द्वारा संचालित ओपन शेल्टर होम ओंगना में निवासरत निराश्रित बालको हेतु मिक्सर जूसर ओंगना सी आई प्रभुलाल द्वारा मय थाना टीम भेंट किया गया।संस्थान निदेशक भरत कुमार पूर्बिया द्वारा बाल श्रम उन्मूलन में जिला में प्रथम स्तर पर पुलिस थाना ओंगना द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सी आई सहित मय टीम सभी को पगड़ी व उपरणा ओढ़ा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।व्यवस्थापिका प्रमीला पूर्बिया ने आभार व्यक्त किया। ...

Read More
देश प्रदेश

ऑक्सीजन बैंक निर्माण के कई नये आयाम

(विशेषज्ञों ने किया मंथन ई वेबीनार) ईंटाली। उदयपुर जिले की मावली तहसील में ईन्टाली ग्राम पंचायत में फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी ईन्टाली उदयपुर द्वारा ई वेबीनार मैं ऑक्सीजन बैंक निर्माण पर विशेषज्ञों ने किया मंथन से कई नए आयामों का हुआ सर्जन। राष्ट्रीय ई वेबीनार के कोऑर्डिनेटर एवं फास्टर के निर्देशक ललित नारायण आमेटा हाल ही में राष्ट्रीय महामारी में ऑक्सीजन की मारामारी को देखते हुए ऑक्सीजन बैंक निर्माण पर विशेषज्ञों का ई वेबीनार के आयोजन किया । इसमें डिजिटल हरित क्रांति के नये आयाम, घर में पोषक वाटिका निर्माण एवं घर में इत्र वाटिका का सफल प्रयोग का प्रदर्शन और विद्यालय में फुलवारी एवं किचन गार्डन के निर्माण के कई नए तथ्य निकले , कार्यक्रम का संचालन पक्षी एवं प्रकृति प्रेमी हितेश श्रीमाल (झाड़ोल, सराडा )के अनुसार ई वेबीनार कार्यक्रम की अध्यक्षता बसंत कुमार त्रिपाठी ने की कार्यक्रम के मु...

Read More
मावली

आजाद बाबा ने किया मावली क्रबिस्तान का कायाकल्प

मावली(नरेन्द्र त्रिपाठी)। मावली के वल्लभनगर रोड़ पर बना क्रबिस्तान अब पहले जैसा कंटीला नहीं रहा। सिराज मोहम्मद ने बताया कि बहराई, उत्तरप्रदेश से करीब दो वर्ष पुर्व आजाद बाबा मावली निवासी पुर्व सदर मुशीं पठान के यहां रुके, तो उन्होने क्रबिस्तान की यह हालत देख मन दुखी हुआ। उन्होने इसे सुंदर बनाने को ठाना ओर कुल्हाडी लेकर काम शुरु कर दिया। कुछ दिन बाद यहां के सदर आतिक मोहम्मद , सचिव रजा मोहम्मद, इमरान मंसुरी आदि बहुत सारे नवयुवक भी साथ जुड़ गये ओर करीब 300 पौधे जिसमें गुलाब, कनेर, गेंदा के सुगंधित फुल लगे है। आज करीब दो वर्ष बाद करीब एक एकड़ में फेले क्रबिस्तान को आजाद बाबा ने एक सुंदर बाग बना दिया है ! ...

Read More
मावली

मावली व फलीचड़ा को आज मिलेंगे ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर

मावली। विजन फाउंडेशन ट्रस्ट के डॉक्टर अनिल कोठारी (डॉ. कोठारी आई हॉस्पिटल) नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा आज 2 अत्याधुनिक ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट मयंक मनीष को प्रदान किए जाएंगे।  पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी फलीचड़ा संजय बडाला के अनुसार ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर एक फलीचड़ा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के लिए तथा दूसरा मावली पीएससी के लिए होगा। संक्षिप्त कार्यक्रम उपखंड कार्यालय परिसर में दोपहर बाद 3:30 बजे होगा।

Read More
देश प्रदेश

कोरोना को समाप्त करने सभी को मिलकर पूरी क्षमता से काम करना होगा: मुख्यमंत्री श्री चौहान

भोपाल . प्रदेश से कोरोना को पूरी तरह समाप्त करने के लिए सभी को मिलकर पूरी क्षमता से काम करना होगा। यह बात मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी में आयोजित समीक्षा बैठक में कही। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वार्ड एवं गाँव को जागरूक करना होगा। इसके लिए गाँव एवं वार्ड स्तर पर बनी क्राइसिस मैनेजमेंट समिति के सदस्य लोगों को निरंतर जागरूक करने का काम करें। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक सेंपलिंग और टेस्टिंग की जाये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य लोगों को योग और प्राणायाम के लिए प्रेरित करें। साथ ही गाँव में किसी को भी सर्दी, जुकाम, बुखार हो तो उसे तुरंत जाँच एवं उपचार के लिए कोविड सेंटर या अस्पताल भिजवाना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों के घरों को माइक्रो कंटेंनमेंट बनाया जाए और यह सुनिश्च...

Read More
चित्तौडगढ़

टीकाकरण में स्थानीय को वरीयता मिलेःआक्या

चित्तौड़गढ़। विधायक चंद्रभानसिंह आक्या ने कोविड़ टीकाकरण में स्थानीय व्यक्तियों को प्राथमिकता देने की मांग की है। विधायक ने आज मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कोरोना के टीकाकरण में ऑनलाइन बुकिंग में आ रही समस्याओं को देखते हुए एवं ग्रामीण केंद्रों पर अन्यत्र निवासरत व्यक्तियों के टीकाकरण होने से आ रही परेशानी को देखते हुए टीकाकरण में स्थानीय व्यक्तियों को प्राथमिकता देने की मांग की ह।ै ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

निःशुल्क माॅस्क वितरण पर नवयुवक मण्डल द्वारा किया सम्मान

फतहनगर। श्री सकल जैन समाज नवयुवक मंडल द्वारा जुगनू टेलर्स के श्री माधवलाल जी यादव एवं उनके बेटे का सम्मान किया गया। श्री सकल जैन समाज नवयुवक मंडल के अध्यक्ष श्रेयांस पोखरना ने बताया कि श्री माधवलाल जी एवं उनके बेटे ने कोरोना काल मे 2500 से 3000 मास्क निःशुल्क बना कर वितरित किये एवं अभी भी बिना किसी लोभ लालच के कर रहे हैं,जो की एक बहुत अच्छा सेवा कार्य है। इस दौरान नवयुवक मंडल के शैलेश धर्मावत,धर्मेश साँखला,जैनेंद्र छाबड़ा,हिमांशु छाबड़ा, गौरव सेठ ,कुलदीप विसलोत,राज जैन, शुभम सेठ,रौनक तातेड़,रौनक गडोलिया, शुभम खमेसरा, राहुल सेठ,देवेन जैन,रजत चपलोत उपस्थित थे । ...

Read More